Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षय रोग (टीबी) की जांच व उपचार के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय मामलों की जांच में ऐसे क्षेत्र (जेल, खदान, शहरी झुग्गियां आदि) जो अधिक आबादी के संपर्क में रहते हैं, वहां टीबी की जांच की गई है।
इसमें लगभग साढ़े छह हजार जांच में 189 टीबी के मरीज मिले हैं। इसके उपरांत दूसरी श्रेणी में 41 फीसद आबादी 1,26,75,593 की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 0.17 फीसद (21,655 मरीज) सामने आये हैं। बैठक में उन्होंने प्रदेश में घटते कोरोना के मामलों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
नए मेडिकल कालेजों में जल्द भरे जाएं पद
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा के चिकित्सा शिक्षा अधिकारियों के साथ स्वशासी समिति की बैठक में सहभागिता की। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारियों के मुद्दों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से गंभीरता से जाना। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) शुल्क, महाविद्यालय एवं अस्पताल में विभिन्न सेवाओं, टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ की भर्ती 280 व 616 पद, आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई-सुरक्षाकर्मी रखने, छात्र-छात्राओं के छात्रावास में मेस संचालन, वाहन क्रय करने, स्वशासी समिति से चिकित्सा शिक्षकों को वेतन भुगतान एवं चिकित्सा महाविद्यालय के लिए आवश्यक भूमि आवंटित कराने के लिए कहा।
 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के छोटे-बड़े उद्योगों को पिछले करीब तीन महीने से अलॉटेड लिंकेज कोयला सप्लाई नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण अब कोयले की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ कोल इंडिया कोयला अधिक दाम पर बेचने के लिए ऑक्शन भी कर रहा है. लेकिन इसका सीधा असर सीमेंट सेक्टर, रोलिंग मिल, एल्यूमिनियम सेक्टर समेत तमाम सेक्टर्स पर हो रहा है, जिनके लिए कोयला उपयोगी है।
इस उद्योग से जुड़े एक उद्योगपति ने बताया कि देश का करीब 90 से 92 प्रतिशत कोयला पॉवर सेक्टर को सप्लाई होता है. बाकी का 8-10 प्रतिशत कोयला ही अन्य उद्योगों को जाता है. लेकिन वो सप्लाई भी बाधित कर दी गई है. यही कारण है कि जो व्यापारी कोयला ऑक्शन में खरीद रहा है वह महंगे दामों पर पुनः बेच ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है।
कोयला मंत्री ने छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों से कहा था…
सूत्र बताते है कि छत्तीसगढ़ के कई उद्योगपति विदेशों से कोयला मंगवाते थे. लेकिन राजधानी रायपुर के दौरे पर आए कोयला मंत्री ने उद्योपतियों से कहा था कि वे कोल इंडिया से ही कोयला खरीदे वे उनकी कोयले की डिमांड पूरी करेंगे. उनके इस आश्वासन को स्वीकारते हुए प्रदेश के उद्योगपतियों ने विदेशों से कोयला मंगवाना बंद कर दिया. लेकिन अब उनकी स्थिति खराब हो गई है और विदेशी कोयला भी काफी महंगा हो गया है।
ये हैं महत्वपूर्ण आंकड़े
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) की बिजली क्षेत्र को ईंधन आपूर्ति पिछले महीने 11.4 प्रतिशत बढ़कर 3.86 करोड़ टन पर पहुंच गई. आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. देश के कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है. पिछले साल अगस्त में बिजली इकाइयों को कोल इंडिया की आपूर्ति 3.46 करोड़ टन रही थी. चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह अप्रैल-अगस्त में बिजली संयंत्रों को कोल इंडिया की आपूर्ति 27.2 प्रतिशत बढ़कर 20.59 करोड़ टन पर पहुंच गई, इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 16.18 करोड़ टन रहा था।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राकेश टिकैत ने एक बार फिर केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही धान खरीदी की उन्होंने तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किसानों को उनकी फसलों के दाम देना चाहिए. उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार से सहयोग भी मांगा है।
किसान आंदोलन में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी लड़ाई केंद्र के तीनों काले कानून को लेकर है. छत्तीसगढ़ में भी किसानों को लेकर अगर कोई समस्या आएगी तो उसे भी उठाएंगे. उन्होने बीजेपी को बिमारी बताया है. जो किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर चल रही है।
राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसानों की लड़ाई एमएसपी और केंद्र के काले कानून के खिलाफ है, छत्तीसगढ़ में एमएसपी से ज्यादा मूल्य में धान खरीदी हो रही है तो यहां के कानून को दूसरे राज्यों को भी पालन करना चाहिए. छत्तीसगढ़ में धान के साथ सब्जियों की पैदावार है. आज महापंचायत में सब्जियों से ज्यादा लाभ मिले इस पर चर्चा करेंगे. किसान के अन्य मुद्दों और परेशानियों पर बात करेंगे. केंद्र के कृषि कानून से होने वाले नुकसान पर किसानों को जागरूक करेंगे।
टिकैत के साथ रायपुर पहुंचे योगेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे आंदोलन से देशभर के किसान एक साथ खड़े हैं. छत्तीसगढ़ अपने संसाधनों से MSP पर खरीदी कर रही है. ऐसी खरीदी के लिए राज्यों को केंद्र से मदद जरूरी है. छत्तीसगढ़ का प्रयोग हमारी मांगों की पुष्टि करता है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। वैश्विक महामारी कोरोना में मृत आत्माओं की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत और ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन लोक कल्याण एवं सद्भावना समिति द्वारा भनपुरी में किया जा रहा है. आज  श्रीमद् भागवत का पहला दिन है. जहां शोभायात्रा के साथ इसकी शुरूआत हुई।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस पर 28 सितंबर को 501 महिला शक्ति के द्वारा छठवा तालाब भनपुरी से पाटीदार भवन, भनपुरी रायपुर तक 501 कलशों की यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर कथावाचक पंडित विनोद गोस्वामी के साथ छेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा भी थे।
श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रखा गया है. इसका समय दोपहर 3 बजे से संध्या 6:30 बजे तक रखा गया है. भागवत गीता के कथावाचक पं. श्री विनोद बिहारी गोस्वामी जी हैं. इसका स्थान पाटीदार भवन, भनपुरी रायपुर तय किया गया है।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और निजी मेडिकल कॉलेज को 150 सीटों में एमबीबीसी की पढ़ाई करने की Letter of intent ( LOI) मिल गई है. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग से निरीक्षण के बाद अनुमति मिलने की एक अहम प्रक्रिया पूरी हुई है. इसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने की है।
हालांकि इस प्रक्रिया के बाद एक और प्रक्रिया बची है, जिसमें संभवतः दो से तीन हफ्ते का वक्त लगता है, जिसके बाद अनुमति मिल जाती है. लेकिन एलओआई सबसे अहम है, इसके आधार पर अन्य प्रक्रिया आसान हो जाती है. बता दें कि इस मेडिकल कॉलेज की परिकल्पना करीब 11 वर्षों पहले 2009 से शुरू हुई थी. निरीक्षण के दौरान आई तीन सदस्यीय टीम ने पिछले दिनों नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज, बालाजी अस्पताल का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद उक्त मेडिकल कॉलेज को एनओसी दिया गया है और इस वर्ष से वहां एमबीबीएस के छात्र नियमों के मुताबिक एडमिशन ले सकेंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। किसानों के संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर सोमवार को भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ व रायपुर की जनता का भी अभूतपूर्व समर्थन मिला. जिसको लेकर किसानों ने जय स्तंभ चौक में प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में दिल्ली से किसान नेता डॉ. सुनीलम और सत्यवान भी पहुंचे हैं. जो छत्तीसगढ़ सरकार से किसान प्रदर्शन का सहयोग करने की मांग कर रहे हैं. किसानों का यह प्रदर्शन तीन केंद्रीय कृषि कानून बिल को लेकर है. किसानों ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया है. इसी बीच समाज सेविका मेधा पाटकर भी किसान आंदोलन में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंची है।
छत्तीसगढ़ के परिदृश्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के हक में काम हो रहा है लेकिन अभी यहां और कई सुधार की जरूरतें हैं, जहां विकास के परियोजना की बात आती है, कोल ब्लॉक हटाने को दिए जाते हैं, नक्सलवाद का सामना करने के नाम पर कैम्प लगाए जाते हैं। हर जगह किसानों की जीवन प्रणाली पर हमला होता है उसे रोकने की जरूरत है, आदिवासियों के अधिकारों को दिलाने के लिए ग्राम सभा के स्तर पर विकेंद्रीकरण के साथ विकास का नियोजन करना चाहिए, आदिवासियों पर अत्याचार नहीं होना चाहिए, उनके साथ संवाद कर निर्णय लेना चाहिए, आदिवासी कहते हैं कि कैंप लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नक्सलवादी नहीं है इन्हें अगर बघेल सरकार समर्थन नहीं देगी तो कौन देगा? जाति और मजहब के नाम पर आदिवासियों के बीच होने वाली घुसपैठ को रोकना चाहिए, आदिवासियों का मूल धर्म में प्रकृति है जिसका सम्मान करना चाहिए।
मेघा पाटकर ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि एक अंतरिम रिपोर्ट हमने पेश की थी, जबरदस्ती धर्मांतरण नहीं होने देना चाहिए, स्वैच्छिक धर्मांतरण अगर होता है तो उसको आदिवासी संस्कृति पर कोई हमला ना होते हुए हमें स्वीकार करना चाहिए, राज्य सरकार अगर कानून भी प्रस्तावित करती है तो उसपर राज्यपाल हस्ताक्षर नहीं करेंगे, लेकिन आंदोलन के माध्यम से मोदी सरकार को झुकाना जरूरी है, जन संगठन और जन आंदोलनों के द्वारा बड़े परिवर्तन के मुद्दे उठाए जाएं।
राजिम में आज है किसान आंदोलन
आज राजिम में किसान महापंचायत का आगाज किया गया है. देश भर से किसान नेता इसमें शामिल होने के लिए राजिम पहुंच रहे हैं. किसान संयोजक मंडल के सदस्य सत्यवान भी इस महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि लगातार हम 10 महीनों से केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगों को रख रहे हैं, प्रमुखता से इन कृषि कानूनों पर ही चर्चा होगी किस तरीके से कृषि कानून जल्द से जल्द वापस लिए जा सके, इस पर भी चर्चा की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। जशपुर के दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला अब धीरे-धीरे राजनीतिक रूप ले रहा है. विपक्ष के कई नेता बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भी इस मामले पर वर्तमान सरकार पर तंज कसा है. उन्होने कहा है कि ‘ कलेक्टरों को हटाने से क्या होगा? गृह मंत्री की बर्खास्तगी/इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं।
उन्होने ट्वीट कर कहा ‘माननीय मुख्यमंत्री जी (छत्तीसगढ़ कांग्रेस) कलेक्टरों को हटाने से क्या होगा? जशपुर कांड से आपकी यश पताका पूरे देश में फहरा रही है गृह मंत्री की बर्खास्तगी/इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं..!! पंडो या अन्य पिछड़ी जनजाति के लोग प्रदेश में रहते है, क्या आप जानते हैं।
बता दें कि जशपुर जिले में डीएमएफ मद से संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में एक दिव्यांग बच्ची से रेप और छेड़छाड़ की गई थी. नाबालिग दिव्यांग छात्राओं से आधी रात दो कर्मचारियों ने कुकर्म किया था. इतना ही नहीं दिव्यांग छात्राओं के कपड़े फाड़कर परिसर में दौड़ाया गया था।
इस घटना के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद सोमवार को जशपुर कलेकटर महादेव कावरे को हटा दिया गया है. जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में शिफ्ट करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर शहर और प्रदेश में IPL 2021 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है. रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने निर्देशित किया था. इसके बाद कार्रवाई की गई है।
SP के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग और सूचना संकलन कर IPL क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर खाईवालों पर लगातार नजर रखीं जा रही है. इसी के तहत सूचना प्राप्त हुई कि सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के मध्य चल रहे मैच के दौरान थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स के संचालक द्वारा मोबाइल फोन में सट्टा का संचालन किया जा रहा है।
इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर साइबर सेल और थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम आकाश अग्रवाल होना बताया।
टीम के सदस्यों ने आकाश अग्रवाल के मोबाइल को चेक करने पर उसके द्वारा एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा एप के माध्यम से लाइन लेकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया. जिस पर आकाश अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1  मोबाइल फोन, नगदी 17,600/- रूपये और लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 4क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस ने बलात्कार के अपराधी आसाराम बापू के आश्रम के केयर टेकर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार सेन के पास से 1 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस बरामद की है. आसाराम बापू के आश्रम के इस केयर टेकर पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.  बता दें कि पुलिस पिछले कुछ दिनों से नाइट चैकिंग अभियान चला रही है. इसी कड़ी में तेलीबांधा थाना पुलिस को ये सफलता मिली।
अब क्या आश्रम की भी होगी जांच ?
अब सवाल ये उठता है कि क्या पुलिस आसाराम बापू के रायपुर स्थित आश्रम की भी तलाशी लेगी ? क्योंकि संभव है कि यदि वहां का केयर टेकर खुलेआम कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा हो तो वहां मौजूद अन्य के पास भी ऐसे गैरकानूनी तरीके से रखे गए हथियार हो. बता दें कि आशाराम के रायपुर आश्रम का नाम लवकुश है।
2013 से जेल में है आसाराम
दुष्कर्म के अपराधी आसाराम 2013 से जेल में है. आसाराम के करीब 400 आश्रम हैं, जिसमें से कुछ विदेश में भी हैं. आसाराम ने लगभग हर राज्य में अपना एक आश्रम बनाया हुआ है. कहीं-कहीं पर संख्या ज्यादा भी है. हालांकि, केरल, तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में उनकी पहुंच नहीं है. कई जगहों पर आसाराम ने कब्जेवाली जमीन पर आश्रम खड़ा कर दिया है।
 

 
 
 panchayattantra24.com,रायपुर। आदिवासी संस्कृति और परंपरा को समझने और बस्तर टूर पर निकले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है. वे अब प्रदूषण से दूर एकांत और बस्तर की संस्कृति को करीब से देखने के लिए होम-स्टे बनाएं जा रहे है।
 1 और 2 बैडरूम के बने इस होम-स्टे में पर्यटक न केवल नाइट स्पेंड कर सकते है, ब्लकि बस्तर के व्यंजनों का भी मजा ले सकते है. यहां पिछले दिनों एक विदेशी कपल फ्रांस से भी रूकने आया था. उन्हें भी होम-स्टे का ये कॉंसेप्ट खूब पसंद आया और उन्होंने आदिवासी व्यंजनों का भी मजा लिया।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अभी 26 होम-स्टे बनकर तैयार है. इस होम-स्टे में रुकने वाले पर्यटकों के घुमाने की व्यवस्था भी स्थाननीय युवाओं द्वारा की जाएगी. वर्तमान में ये होम-स्टे केवल पर्यटक स्थल के आस-पास गांवों में तैयार किया गया है. लेकिन जिला प्रशासन की तैयारी है कि इसे और ज्यादा से ज्यादा तैयार किया जाएं. इसके लिए विभिन्न योजनाओं के तहत उक्त आदिवासी परिवार को इसे बनाने में मदद भी की जा रही है।
कलेक्टर बोले- पर्यटक मेहमान बनकर घर में रहेंगे
बस्तर कलेक्टर रजत बंसल बताते है कि बस्तर में आने वाला हर एक पर्यटक जिला प्रशासन का मेहमान है. आदिवासी संस्कृति को पर्यटक करीब से जाने इसलिए होम-स्टे कॉंसेप्ट पर काम किया जा रहा है. इसके लिए ग्राम स्तर पर पर्यटन समिति ही ये निर्धारित करती है कि किनके घर में होम-स्टे होगा. इस होम-स्टे में लग्जरियस जैसी कोई चीज नहीं होगी. ये वैसा ही घर होगा जैसा एक आदिवासी अपने घर में रहता है. लेकिन साफ-सफाई और घर पूरी तरह हाइजेनिक हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है. इससे जो आभी आय होती है वह उक्त परिवार की ही होती है।
वर्क फ्रॉम होम भी कर सकते है
कोरोनाकाल में वर्क फ्रॉम होम का एक नया कल्चर बन गया है. इसी के तहत ऐसे युवा जो वर्क फ्रॉम होम प्रकृति के बीच में रहकर बिताना चाहते है वो भी यहां आकर रूक सकते है।
कैसे कर सकते है होम-स्टे की बुकिंग ?
होम-स्टे की बुकिंग के लिए पर्यटक सीधे बस्तर जिला प्रशासन की वेबसाइट https://travelbastar.com पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते है. इसके अलावा आने वाले समय में इसकी बुकिंग विभिन्न वेबसाइट में भी उपलब्ध होगी, जहां से पर्यटक होटल की बुकिंग करते है. शुल्क की बात करें तो ये 500 से 1500 रुपए तक उपलब्ध है।