Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में क्राइम  को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता आंदोलन मूड में हैं. भाजयुमो कार्यकर्ता आबकारी दफ्तर घेरने के लिए निकले हैं. शहर में बढ़ रहे अहातों का विरोध कर रहे हैं। 
आबकारी विभाग के बाहर लगे बैरिकेड्स तोड़कर भाजयुमो कार्यकर्ता निकले हैं. इस दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. आबकारी दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
इस मामले में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने कहा कि राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी समेत अन्य अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका सिर्फ मुख्य कारण नशा है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में शहर के हर इलाके में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध हो रहा है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि कि शहर के हृदय स्थल फाफाडीह, एमजी रोड, जीई रोड, भांटागांव समेत कई इलाकों में अवैध रूप से आहते खुल गए हैं. महापौर एजाज ढेबर और मुख्यमंत्री भूपेश के पूरे संरक्षण में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। 
भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है. अगर 1 सप्ताह के भीतर अवैध आहते नहीं हटाए गए, तो इसका भाजयुमो सड़क पर उतर जाएगी। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में पाइप लाइन फटने की वजह से मंत्रियों के बंगे में पानी घुस गया. जानकारी के मुताबिक ये पाइप लाइन मंत्री कवासी लखमा के बंगले के पास फटी। 
 करीब 1 घंटे तक पानी बहता रहा और निगम अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. यही कारण है कि लाखों लीटर पानी तब तक बह चुका था. ये बहता हुआ पानी मंत्री रविन्द्र चौबे और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बंगले में भी घुस गया. हालांकि अभी नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे है. इस पूरे मामले में नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई। 
जोन 4 के कमिश्नर राजकुमार डोंगरे ने कहा कि टाटा कंपनी केबल बिछा रही थी, कंपनी को ये बताया जाता है कि पाइपलाइन से हटकर आप केबल लगाएं. लेकिन उन्होंने गलती कर दी और पाइपलाइन को उन्होने प्रभावित किया. इसलिए मंत्रियों के घरों तक पानी भर गया, निगम की टीम सूचना मिलने के बाद इलाके में पहुंची टाटा कंपनी के ऑफिस की टीम भी मौके पर पहुंच रही है, सबसे पहले पाइपलाइन को बंद करवा रहे है, स्थिति का सुधारा जा रहा है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में कुछ वर्षों बाद एक बार फिर स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है. चार मरीजों को अब तक स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।  राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल में दो मरीज़ों का इलाज चल रहा है.  डॉ गिरीश अग्रवाल ने बताया कि लगभग ढाई तीन साल बाद फिर से स्वाइन फ्लू के मरीज़ मिलने लगे हैं. रामकृष्ण हॉस्पिटल में दो मरीज़ इलाज कराने पहुंचे है , जांच कराने के बाद पता चला कि उनको स्वाइन फ्लू है. समय पर इलाज मिलने से एक मरीज़ की हालात अभी स्थिर है. हालत ठीक होने के बाद मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। 
दूसरी मरीज़ तिल्दा निवासी 30 साल की महिला है. वो अभी भी वेंटिलेटर पर है. तीसरा मरीज़ सुयश हॉस्पिटल में भर्ती है और चौथा मरीज़ भी अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। 
तबाही मचा सकता है ये फ्लू
डॉ अग्रवाल ने कहा कि कितना फैल सकता है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. क्योंकि एक समय हमने देखा है कि पूरा आईसीयू वेंटिलेटर स्वाइन फ्लू के मरीज़ों से भरा होता था. सावधानी एक बड़ा उपचार है। 
सावधानी ज़रूरी
कोरोना की तरह ही स्वाइन फ्लू एक दूसरे को फैलता है इसलिए जो वायरल प्रोटोकॉल है. उसका पालन करना चाहिए मरीज़ से दूरी बना के रखे, मास्क लगाए, नियमित हाथ धोते रहे। 
क्यों होता है स्वाइन फ्लू
हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि जैसा ही लक्षण दिखें विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएं नीम हकीम के चक्कर में न रहें. समय रहते बीमारी को कंट्रोल करना आसान होता। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में साउंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र के महारथी माने जाने वाले मुकुंद रेडियो ने अपनी 50 सालों की यात्रा का दस्तावेज प्रकाशित किया. 1952 से लेकर आज तक इस संस्थान ने सफलता के जितने भी सोपान चढ़े वह इस कॉफी टेबल बुक में दृश्यों के साथ अंकित है। 
इस दृश्य दस्तावेज का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया. इस अवसर पर उनके साथ मुकुंद रेडियो को यहां तक लेकर आने वाले संजय मोहदीवाले, समीर मोहदीवाले उपस्थित थे. इनके साथ ही पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी भी मौजूद रहे। 
विमोचन के उपरांत अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 1952 से लेकर वर्तमान तक की तस्वीरें एक जगह देखना सुखद है. इस दौरान गौर से एक-एक पृष्ठ का अवलोकन करते उस काल की हस्तियों की तस्वीरें देखकर मुख्यमंत्री चकित होते रहे। 
उन्होंने दोहराया कि दृश्य-दस्तावेज को संभालकर रखना और उसका सुरुचि पूर्ण तरीके से प्रकाशन, ऐसा काम आमतौर पर देखा नहीं जाता. राजनीति, कला-संगीत और आध्यात्म तीनों रंग इसमें समाहित हैं। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील और इन्दौरी और कुंडा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री आज रात यहां अपने निवास कार्यालय में कबीरधाम जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे । 
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों का छोटी इकाईयों में पुनर्गठन किया जा रहा है. पौने तीन साल में प्रदेश में पांच नए जिले गठित किए गए, जिससे अब छत्तीसगढ़ में जिले की संख्या 27 से बढ़कर 32 हो गई है. इसी तरह तहसीलों की संख्या 147 से बढ़कर 222 हो गई है. इससे अपने काम के लिए जिला या तहसील मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को वहां रात्रि विश्राम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे उसी दिन अपने गांव लौट सकेंगे । 
मुख्यमंत्री ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के संबंध में कहा कि केन्द्र से यदि नये मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति मिलती है तो कवर्धा में भी मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा. इस वर्ष केन्द्र से मिली स्वीकृति के आधार पर प्रदेश में कांकेर, महासमुंद और कोरबा में तीन मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ दुर्ग के चन्दूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया गया है. उन्होंने कहा कि बोड़ला में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ वहां पूर्व से संचालित हिन्दी मीडियम स्कूल भी संचालित होगा । 
इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे । 
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं सहित सभी वर्गों की आय में वृद्धि हो और उनका जीवन स्तर उन्नत हो सके. इसके लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, 52 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । 
उन्होंने कहा कि गौठान समितियों को पूर्व में अधोसंरचना विकास के लिए 40-40 हजार रूपए की राशि दी गई थी. इस वर्ष धान की कटाई के पहले भी गौठान समितियों को राशि दी जाएगी. इस राशि से गौठान समितियां धान की कटाई के बाद किसानों के खेतों से पैरा इकट्ठा कर गौठानों में रखने की व्यवस्था करेंगे, जिससे गौठानों में आने वाले पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो सके । 
उन्होंने कहा कि पशुओं के चारे के लिए लगभग 4 हजार गौठानों में लगभग 10 हजार एकड़ के रकबे में नेपियर और अन्य प्रजाति की घास लगाई गई है. इसी तरह वनों में भी लगभग एक हजार हेक्टेयर में घास लगाई गई है। वनों में पैदा होने वाली घास को साइलेज बनाकर गौठानों में पशुओं के चारे के लिए रखा जाएगा । 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य में मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए हाथी के पास और उनके विचरण मार्ग में मनाही के बावजूद जान-बूझकर आवा-जाही करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अब वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में मानव-हाथी द्वंद्व पर नियंत्रण और प्रबंधन संबंधी आयोजित बैठक में उक्त आशय के निर्देश दिए। 
वन मंत्री अकबर ने बैठक में समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में मानव-हाथी द्वंद को गंभीरता से लें और किसी तरह की लापरवाही न बरतते हुए मानव-हाथी द्वंद में कमी लाने सहित नियंत्रण और समुचित प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें. उन्होंने इस दौरान जंगली हाथियों के साथ साहचर्य हेतु ग्रामीणों में जनजागरूकता, प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को शिक्षा और उनके साथ द्वंद से बचने के लिए उपायों को आदान-प्रदान करने पर भी विशेष जोर दिया। 
इसके तहत उन्होंने राज्य के जंगली हाथियों से प्रभावित वनमंडलों में हाथियों के संरक्षण तथा मानव-हाथी द्वंद को न्यूनतम करने के लिए विभिन्न प्रकार के नवाचार, क्षमता विकास प्रशिक्षण तथा जनजागरूकता आदि के कार्यक्रमों को भी बेहतर ढंग से संचालित करने के संबंध में निर्देशित किया। 
वन मंत्री अकबर ने वन मंडलाधिकारियों को जंगली हाथियों से प्रभावित वनमंडलों में विचरण कर रहे हाथियों के दलों के नामकरण के लिए शीघ्रातिशीघ्र प्रस्ताव देेने के संबंध में निर्देश दिए, ताकि वहां विचरण कर रहे जंगली हाथियों के सुगमतापूर्वक निगरानी का कार्य किया जा सके। 
उन्होंने बताया कि राज्य में जंगली हाथियों पर कुशलतापूर्वक निगरानी के लिए जल्द ही चिन्हित 12 हाथियों पर रेडियो कॉलरिंग का कार्य भी किया जाएगा. इसी तरह उन्होंने विचरण कर रहे जंगली हाथियों के बारे में क्षेत्र के आस-पास के गांवों में मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए. उन्होंने विचरण कर रहे हाथियों की सुरक्षा के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों को सजग होकर कार्य करने के लिए कहा। राज्य में वर्तमान में 14 विभिन्न दलों में 266 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं। 
बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि राज्य में मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता लाने सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इनमें जंगली हाथियों के समूह के आगमन की पूर्व सूचना गांव में वायरलेस, मोबाइल और माइक आदि के माध्यम से मुनादी कर दी जा रही है। 
हाथी विचरण क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों को हाथियों के साथ साहचर्य बनाए रखने के लिए आवश्यक समझाइश दी जा रही है. हाथियों के प्रति बदले की भावना को कम करने के लिए प्रभावित ग्रामीणों को समय पर मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) पी.व्ही. नरसिंग राव तथा मुख्य वन संरक्षक एच.एल. रात्रे और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी की बाइक से दुर्ग में लूट की वारदात करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हिस्ट्रीशीटर सलमान अली उर्फ गिद्दी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी सलमान 2 दिन पहले बब्बू गुप्ता नामक युवक को डरा धमका कर उसकी बाइक लेकर दुर्ग फरार हुआ था. आरोपी सलमान आज दुर्ग में चैन स्नेचिंग, नगदी लूट समेत करीब 3 वारदात को अंजाम दे चुका है. आरोपी को खोजते रायपुर के खम्हारडीह इलाका दुर्ग पुलिस आई थी. इसके बाद गिरफ्तारी की गई। 
जानकारी के मुताबिक रायपुर में 2 दिनों पहले शक्ति नगर इलाके से बाइक को छीनकर दुर्ग में नगदी समेत चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रायपुर के निगरानी बदमाश सलमान अली उर्फ गिद्दी को दुर्ग पुलिस ने रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। 
निगरानी बदमाश सलमान अली उर्फ गिद्दी को दुर्ग की पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया है. सलमान ने आज सुबह से दुर्ग जिले के अलग-अलग इलाकों में नगदी लूट और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी 2 दिन पहले बुलेट बाइक क्र: CG 04 MX 8055 के मालिक बब्बू गुप्ता से मारपीट और डरा धमका कर बाइक लेकर दुर्ग फरार हो गया था, जिसकी सूचना बब्बू ने खम्हारडीह थाना में दी थी, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, जिसका नतीजा आज बब्बू की गाड़ी से लूटपाट के कारण दुर्ग पुलिस ने सलमान के साथ उसे भी आपने साथ लेकर गई है। 
अलग-अलग इलाकों में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सलमान अपने साथियों के साथ रायपुर वापस लौट आया था, लेकिन देर शाम दुर्ग पुलिस जब बुलेट के मालिक बब्बू को खोजते हुए खम्हारडीह के शक्ति नगर पहुँची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. हालांकि बब्बू से पूछताछ के बाद उसे छोड़ देने की बात दुर्ग पुलिस ने कही है। 
दुर्ग पुलिस ने बताया कि सलमान अली उर्फ गिद्दी आज सुबह 7 बजे युवती को चाकू दिखाकर करीबन 5 हजार रुपए लूट लिया. साथ ही चरौदा इलाके में आरोपी ने एक चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है. चूंकि गाड़ी घूमने या लूट जैसी कोई एफआईआर संबंधित थाना में नहीं मिली है. इसीलिए आरोपी के साथ वाहन मालिक बब्बू गुप्ता को भी प्रारंभिक पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों फ़्रिज़ से भी डेंगू फैल रहा है. इस मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने कहा कि एक ही परिवार के छह लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं. एक ही घर में इतने मरीज़ मिलने से जांच टीम के जांच से ख़ुलासा हुआ है. फ्रिज में डेंगू का लार्वा निकला है. आज रायपुर में तीन नए डेंगू के मरीज़ मिले हैं. राजधानी में डेंगू की संख्या 418 पहुंच गई है. लोगों से फ़्रीज़ का जांच कर और सावधानी बरतने की अपील की है। 
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने कहा घर मे रखे फ्रीज के पिछे कम्प्रेसर के उपर एक बास्केट रहता है, जिसमें बर्फ पिघलने के बाद पानी जमा होते रहता है. कुछ तो कम्प्रेसर की गर्मी से वाष्पित हो जाता है. कुछ पानी हमेशा बचा रहता है. उसी पानी में डेंगू के लार्वा पनप सकते हैं. इसलिए बास्केट मे थोड़ा सा मिट्टी का तेल या फिनायल डाल देना चाहिए। 
ये बात प्रकाश में तब आई जब एक ही घर से 6 लोगों को डेंगू हुआ, तब जांच टीम के द्वारा ये पता लगाया गया. उनके घर डेंगू के मच्छर फ्रीज में ही पल रहे थे. इसलिए हम आप सब ये जांच कर लें और सावधानी बरतें। 
बता दें कि राजधानी रायपुर डेंगू का हॉट स्पॉट बना हुआ है. अब संख्या बढ़कर 418 पहुंच गई है. आज फिर तीन नए डेंगू के मरीज़ मिले हैं। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने लैलूंगा में कांग्रेस नेता और एल्डरमैन उनकी पत्नी की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. अपराधियों के सामने घुटनों पर आ चुकी प्रदेश सरकार के फ़ेल्योर सिस्टम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. नेताम ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस नेता और उनके परिजनों तक की ज़िंदग़ी सुरक्षित नहीं रह गई है, तो आम आदमी की स्थिति का अंदाज़ा लगाना क़तई मुश्क़िल नहीं है।
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने ने सवाल किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगातार अपराधों में इज़ाफ़ा क्यों होने लगा है? एनसीआरबी की हालिया रिपोर्ट को लेकर सियासी प्रलाप करने के बजाय कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा संबंधी बदइंतज़ामी को दूर करने में अपनी ऊर्जा लगाते तो प्रदेश में यूं संगठित अपराधों का सिलसिला नहीं चलता। 
नेताम ने कहा कि ज़मीन, शराब, रेत और कोल माफ़ियाओं को अपने निहित स्वार्थों के लिए सरकार के नुमाइंदे राजनीतिक संरक्षण और प्रश्रय दे रहे हैं और यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में अब संगठित अपराध बढ़ रहे हैं. बिलासपुर में हाल ही एक डॉक्टर के अपहरण और इससे पहले हुईं अपहरण की वारदातों समेत तमाम अपराधों पर नज़र डाली जाए तो यह साफ़ हो जाता है कि प्रदेश में नारकोटिक्स ज़िहाद अपने चरम पर है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। गणेश प्रतिमाओं को अपमानजनक तरीके से कुंड में विसर्जित करने पर जोन कमिश्नर को पद से हटा दिया गया है. मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद रायपुर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है. इसके पहले ही तीन निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने मामले में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मूर्ति विसर्जन के अपमानजक तरीके को लेकर पहले ही तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था. उसके बाद तत्काल जांच कमेटी गठित की गई. कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ज़िम्मेदारी तय करते हुए ज़ोन कमिश्नर को नेतराम चंद्राकर को पद से हटाते हुए निगम कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।
इसके साथ कचरा गाड़ी से विसर्जन का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि ज़बरन अफ़वाह फैलाई गई. ऐसे अज्ञात लोगों पर एफ़आइआर दर्ज भी कराया जाएगा. विसर्जन कार्य के लिए जितने भी गाड़ियां लगी थी, उसमें एक भी कचरा गाड़ी नहीं है. वहीं मूर्ति खंडित होने पर कहा कि अगर एक अस्थायी विसर्जन कुंड बनाया गया है, जहाँ से मूर्ति को निकालते हैं तो कहीं न कहीं मूर्ति थोड़ा बहुत खंडित हो जाता है।
मूर्ति विसर्जन के तरीके से हम भी आहत
भाजपा पर निशाने साधते हुए महापौर ने कहा कि कम से कम धर्म के मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. जिस तरह के मामले को तूल दिया गया, लेकिन यहां पर वो क़ामयाब नहीं हो पाए. हमने तत्काल पहले कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई, उसके बाद ज़िम्मेदार अधिकारी जोन कमिश्नर को भी हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से मूर्ति विसर्जन किया गया वो बिलकुल ग़लत है. इससे हम लोग भी आहत हुए हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं तस्वीरें
बता दें कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया में गणपति प्रतिमाओं को अपमानजनक तरीके से विसर्जित किए जाने का तस्वीरें वायरल हुई थी. रायपुर के महादेव घाट की इन तस्वीरों में निगम कर्मचारी गणपति बप्पा की मूर्तियों को अपमानजनक तरीके से विसर्जन कुंड में फेंकते हुए नजर आए थे. मामले में सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था, जिसके बाद रायपुर निगम ने जांच कमेटी गठित की थी. जिसके रिपोर्ट पर अब कार्रवाई की गई है।