Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। गुलाब चक्रवात रविवार को आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों पहुंच चूका है इसके बाद बाकी राज्यों में भी इसका असर देखा जा सकता है. गुलाब चक्रवात की वजह से छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बस्तर संभाग में तेज बारिश होने के आसार जताएं जा रहे हैं. गुलाब चक्रवात का असर राज्य के हर जिले में देखने को मिलेगा. विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटे में गुलाब चक्रवात कमजोर होकर अवदाब में बदल जाएगा. तूफान के प्रभाव से बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना भी है। बस्तर संभाग के जिलों में तापमान परिवर्तन की संभावना है, लेकिन तूफान के हटने के बाद तापमान फिर बढ़ने के आसार है।
मामले में मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ कमजोर होकर गहरे अवदाब के रूप में स्थित होगा. तूफान जगदलपुर के दक्षिण-पूर्व में लगभग 110 किमी और कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) के उत्तर-पश्चिम में 140 किमी दूर पर स्थित है, जो पश्चिम की ओर बढ़ सकता है, अगले 12 घंटों के दौरान तूफान कमजोर होकर अवदाब में बदल सकता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन में रायपुर के जय स्तंभ चौक में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, ट्रेड यूनियन समेत विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान मोदी सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन को लेकर धर्मराज महापात्रा ने कहा कि 10 महीने से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं, लेकिन पीएम मोदी की सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही. किसानों की जमीन हथियाने के लिए कारपोरेट खेती को आजादी दी गई. आवश्यक वस्तु अधिनियम की प्रक्रिया खत्म कर दी. देश की जनता के सामने खाद्यान्न का संकट पैदा हो गया है।
उन्होंने कहा कि विद्युत कानून की वजह से चंद कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. सरकार चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है. ये किसान विरोधी काले कानून ला रहे है. संसद के अंदर पीएम मोदी ने बहुमत का दुरुपयोग किया, और अपने अहंकार और घमंड की वजह से देश की जनता को छलने का काम कर रहे हैं. ये लड़ाई बहुत लम्बे समय तक चलने वाली है।

panchayattantra24.com, रायपुर। कहते है जहां चाह, वहां राह। आशा के लिए भी यही बात ठीक बैठती है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली स्व-सहायता समूह की सदस्य आशा जायसवाल ने जीवन में कुछ करने और आगे बढ़ने का सपना लिए स्वरोजगार को अपनाया। अपनी मेहनत के बलबूते उन्होंने दुकान खोली और दुकान के माध्यम से होने वाली कमाई से स्वावलंबी बनीं। उनकी इस सफलता में आजीविका मिशन की भागीदारी भी रही। आजीविका मिशन की बदौलत ऐसी कई महिलाओं को आगे बढ़ने और पैरों में खड़ा होने का मौका मिला जो कल तक घर मे रहकर अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए परिवारजनों पर निर्भर रहा करती थी।
कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड के पुसला ग्राम में गठित गंगा महिला स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती आशा जायसवाल हार्डवेयर एवं चप्पल दुकान का संचालन कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनी हैं। समूह की सदस्य दीदी आशा जायसवाल बताती हैं कि जून 2019 में उन्होंने संयुक्त रूप से हार्डवेयर एवं चप्पल दुकान का काम प्रारंभ किया। बिना किसी परेशानी और रुकावट के लगातार दो साल से आशा दुकान का संचालन कर रही हैं और अपने घर के लिए जरूरी खर्च निकाल लेती है। बिहान द्वारा महिलाओं को व्यवसाय चयन और आमदनी की गतिविधियों से जोड़े जाने से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। रोजगार का बेहतर साधन उपलब्ध होने से वे आमदनी के साथ समाज में अपनी पहचान भी बना रही है और आत्मनिर्भर बन रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर नगर निगम क्षेत्र के दूसरे नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ आज रविवार को कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड मे किया गया।कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रीमति उमा चन्द्रहास निर्मलकर ने की।
बोरियाखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में आयोजित निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कक्षा के पहले दिन 150 से अधिक लोगो ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में बच्चे, वयस्क, वृद्धजन, महिलाएं सहित सभी वर्ग के लोगो ने उत्त्साह दिखाया। इस अवसर पर आयोग के सचिव श्री एम.एल. पांडेय, योग प्रशिक्षकगण सहित योग आयोग के कर्मचारी उपस्थित थे।
अब वार्ड में योग प्रशिक्षक श्री लच्छुराम निषाद के द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे तक निःशुल्क योगाभ्यास सिखाया जाएगा, जिसमे सभी नागरिक भाग ले सकते है।

panchayattantra24.com,रायपुर। नक्सलवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल नहीं होने पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर नक्सलवाद को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप मढ़ा है, वहीं भाजपा सांसद सुनील सोनी ने सवाल किया है कि क्या प्रदेश में नक्सल समस्याएं खत्म हो गई हैं।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल नहीं होने पर कहा कि नक्सलवाद को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार गंभीर नहीं है. बैठक में शामिल होने पर नक्सल गतिविधियों को कम करने में कैसे सहयोग मिले इस पर केंद्र से चर्चा होती है, लेकिन कांग्रेस की सरकार केंद्र सरकार से चर्चा ही नहीं करती।
कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद ही नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं. नक्सलियों के खिलाफ अब ग्रामीण सामने आ रहे हैं. नारायणपुर में ग्रामीणों ने नक्सलियों के ख़िलाफ़ थाने में शिकायत की है. प्रदेश में अब ऐसा उदाहरण भी आया है. ये सरकार नक्सलवाद पर गंभीर नहीं है, और कार्रवाई भी नहीं करना चाहती है।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने कहा कि नक्सल मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बहुत बड़ी बैठक ली, जिसमें नक्सल प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्री को बुलाया गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में व्यस्त हैं. मुख्यमंत्री को ये बताना होगा कि छत्तीसगढ़ में क्या नक्सल समस्याएं खत्म हो गई? पूरे देश में सबसे ज्यादा नक्सल घटनाएं छत्तीसगढ़ में हो रही, लेकिन मुख्यमंत्री इसे प्राथमिकता से नहीं ले रहे, व्यक्तिगत तौर पर मुझे दुःख हो रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के संदर्भ में लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात होती रहती. बीजेपी शासन काल में जहां नक्सली थे, आज वहां विकास की बयार बह रही है. अलग-अलग विकास कार्य हो रहे हैं. आधार कार्ड, राशन कार्ड, हेल्थ कार्ड से लेकर रोजगार जैसी सुविधाएं देने का कार्य हम कर रहे हैं. आज नक्सली सिमट गए हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा नक्सल राज्यों की बैठक में शामिल ना होने के सवाल पर कही।
महासमुंद के मचेवा में आयोजित चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने 27 सितंबर को होने वाले किसानों के महाबंद को लेकर कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कानूनों के खिलाफ सबसे पहले राहुल गांधी ने रैली निकाली थी, जिसके बाद पंजाब-हरियाणा के अलावा अलग-अलग राज्यों के किसानों ने आंदोलन किया. छत्तीसगढ़ के किसान भी शामिल हुए. इस बिल के खिलाफ छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी हमने बिल पारित किया था, लेकिन राजभवन से कुछ नहीं हुआ है।
राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव पर भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी नृत्य महोत्सव हर साल आयोजित करने घोषणा पिछले वर्ष की थी. आदिवासी नृत्य महोत्सव के साथ इस बार राज्योत्सव का भी आयोजन किया जाएगा. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजन होगा, इसमें छत्तीसगढ़ के कलाकारों के साथ ही बाहर के कलाकार भी शामिल होंगे।
राजनीति में युवा नाम देते हैं, कभी भैया कहकर बुलाते हैं तो कभी कुछ और. आज 60 साल की उम्र में कका बन गया यह युवाओं का प्यार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार के आयोजन में नवीनता देखने को मिलेगी. आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से अन्य राज्यों से आए कलाकारों की अर्थव्यवस्था जाने की भी कोशिश होगी, जिसमें परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा. जशपुर में हुए दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म मामले पर कहा मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में कार्रवाई हुई है, पर इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसकी कोशिश हमारी रहेगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तींरदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एण्ड फील्ड शामिल हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रह साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, खेल सचिव एन.एन.एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और रायपुर तथा बिलासपुर के कार्यक्रम स्थल से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छ. ग. राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कूलदीप जूनेजा, विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी और खेलप्रेमी उपस्थित थे।


panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने बेमेतरा जिले के प्रवास के दौरान उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान शाकंभरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, अनुराग पटेल, दुखुवा पटेल एवं हरीलाल पटेल भी उपस्थित थे। बैठक में विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पटेल ने सभी योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन करने एवं राशि को नियमानुसार व्यय कर किसानों को अधिक से अधिक लाभांवित करने के निर्देश दिए, साथ ही वर्तमान में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों की सूची बनाकर अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनाओं में अब उद्यानिकी फसलों को भी शामिल कर दिया गया है। इसका विस्तृत प्रचार कर किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है। साथ ही धान लगाने वाले कृषकों को समझाइश देकर सब्जी और फलदार पौधों को लगाने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा जिसमें किसान अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने आय को बढ़ा सकें।
पटेल ने कहा कि काम के सिलसिले में अन्य राज्य की तरफ जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों को पहचान कर उन्हें सब्जी की खेती हेतु उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का गांवों में सरपंच एवं ग्रामसभा के माध्यम से महिला अथवा पुरूष समूह को सब्जी की खेती हेतु प्रोत्साहित प्रदान करने के निर्देश दिये है। उन्होंने डी.एम.एफ. की मदद से कृषकों को उन्नत औजार प्रदान करने, खनन प्रभावित क्षेत्रों में ड्रिप प्रतिस्थापन एवं सामुदायिक बाड़ी निर्माण कराने के प्रस्ताव कलेक्टर को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषकों एवं स्व सहायता समूहों को लाभान्वित करने करने के निर्देश दिए। कोल्ड स्टोरेज के लिये हितग्राही चयन करने क साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक एवं जमीनीस्तर पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। निःशक्तजन दंपति प्रदीप साहू और उनकी पत्नी श्रीमती सविता साहू को नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग में एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान मंत्री ने निःशक्तजन दंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले साहू दंपति ने मंत्री के हाथों राशि मिलने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि शासन द्वारा निःशक्तजनों के लिए प्रोत्साहित करने चलाई जा रही योजना का लाभ उनके जीवन स्तर को भी प्रभावित करेगी। इस राशि से वे अपने स्वरोजगार से संबंधित कार्यों को बढ़ायेंगे। आरंग विकासखण्ड के ग्राम बैहार में रहने वाले साहू दंपति ने बताया कि उन्हें जब मालूम हुआ कि शासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है तो उन्होंने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। शासन द्वारा राशि स्वीकृत होने के बाद आज मंत्री के हाथों राशि मिली है। इस दौरान राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री देवेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, कोमल साहू,समाज कल्याण विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में दिनदहाड़े महिला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना हुई है. जिसके बाद दोनों बाइक सवार चोर फरार हो गए. आसपास लगे सीसीटीवी की पुलिस जांच कर रही है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस दोनों चोरों को तलाशने में जुटी हुई है।
मामला राजधानी के जयस्तंभ चौक के पास की बताई जा रही है. दरअसल कार्पोरेटिव बैंक में कार्यरत किरण बालो खलखो अपने अन्य तीन महिला सहकर्मियों के साथ सहकारिता कर्मी संघ की ओर से आयोजित पार्टी में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान लाल गंगा की ओर से मोटरसाइकिल में आए 2 अज्ञात लुटेरे किरण बाला खलखो के गले से चैन छीनकर फरार हो गए।
महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे दूसरे राज्य के होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि लूट की वारदात को अंजाम देने वाली बाइक आंध्रप्रदेश पासिंग बताई जा रही है। शहर के मुख्य स्थल में दिनदहाड़े लूट की ऐसी वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
इस पूरी वारदात के बाद गोलबाजार पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है। महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोलबाजार थाना पुलिस ने बताया कि जयस्तंभ चौक के पास चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। बाइक सवार 2 अज्ञात लुटेरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी बीच लूट की वारदात हुई है। बाइक आंध्रप्रदेश पासिंग बताई जा रही है। पूरे मामले में जांच जारी है।