Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने सीएम भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल अक्टूबर में दिल्ली दौरे पर जाएंगे. वहां राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियों की उन्हें जानकारी दे सकते हैं।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि बस्तर, सरगुजा और मैदानी इलाकों में किसानों से राहुल गांधी की मुलाकात कराने की तैयारी है. उसके बाद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की डेट तय हो सकती है।
रविन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोल ब्लॉक नीलामी के लिए दबाव बना रही है. रविन्द्र चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पत्र लिख रही है, लेकिन राज्य सरकार सोच समझकर ही फैसला लेगी. पिछली कैबिनेट में कुछ कोल ब्लॉक के सम्बंध में मुख्यमंत्री ने आपत्ति की है।
वहीं बस्तर में लौह अयस्क की खान को निजी कंपनियों को नीलाम करने पर चौबे ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के लिए शेष रखने के बाद ही नीलामी की कोई बात हो सकती है. केंद्र सरकार लगातार चिट्ठी लिख रही है. पत्र व्यवहार कहें या दबाव बनाया हुआ है. ऑक्शन के बारे में राज्य सरकार सोच समझ के ही फैसला लेगी।
गौठान में कार्यरत स्व-सहायता समूह की नौ महिलाओं को नगर-निगम ने निःशुल्क ट्राइसाइकिल प्रदान

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के गौठान में महिलाएं विविध रोजगार मूलक कार्यों से जुड़ रही हैं। इसी कड़ी में महिलाओं की मेहनत को देखकर बिलासपुर नगर-निगम ने उन्हें स्वच्छता अभियान से जोड़कर अतिरिक्त आय का जरिया प्रदान किया है। नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत मोपका मे नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी योजना के तहत शहरी गौठान संचालित किया जा रहा है। इस गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत 3 महिला स्व-सहायता समूहों की 30 महिलायें वर्मी खाद बना रही हैं, साथ ही गोबर से अन्य सामग्री का निर्मित कर रही हैं। उन्हें वर्मी खाद की बिक्री से अब तक सवा लाख रुपये का लाभांश मिल चुका है। गौ-काष्ठ व गोबर के अन्य उत्पाद की बिक्री कर भी वे लाभ अर्जित करती हैं। उनके इस परिश्रम और लगन को देखते हुए नगर-निगम बिलासपुर ने अब इन्हें स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता अभियान से जोड़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गौठानों में काम करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिये यह पहल की गई है।
मोपका गौठान में कार्यरत स्व-सहायता समूह की नौ महिलाओं को नगर-निगम ने निःशुल्क ट्राइसाइकिल प्रदान की है। इन वाहनों से वे वार्ड क्रमांक 47 में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण कर रही हैं। एक ट्राइसाइकिल से 150 घरों का कचरा संग्रहण किया जाता है। हर महिला 1 किलोमीटर के दायरे में भ्रमण करती हैं। स्व-सहायता समूह की माधुरी, शिवकुमारी, जनकनंदिनी, माया धुरी, कांति धुरी, शांति धुरी, नीमा दास, रामेश्वरी धुरी और सती धुरी अपने इस नये कार्य को उत्साह के साथ कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे गौठान में पहले से ही विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। अब इस अतिरिक्त कार्य से उनकी आमदनी बढ़ गई है। नगर-निगम द्वारा प्रत्येक महिला को इस कार्य के लिये 6 हजार रुपये पारिश्रमिक दिया जा रहा है।
अब इनकी व्यस्त दिनचर्या है। वे रात को तीन बजे उठती हैं और सुबह 7 बजे तक घरेलू कार्य को निपटाती हैं, फिर गौठान पहुंचती हैं। वहां से सुबह 8 बजे ट्राइसाइकिल लेकर कचरा संग्रहण के लिये निकल पड़ती हैं। दोपहर 1 बजे तक कचरा संग्रहण कर फिर गौठान लौटती हैं और फिर गौठान में दोपहर 2.30 बजे तक वर्मी खाद बनाने का काम करती हैं। इन महिलाओं ने कहा कि वे पहले रोजी-मजदूरी के लिये भटकती थीं। अब खुशी है कि वे अपने घर में ही रहकर, सुविधाजनक समय पर कार्य कर पारिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

panchayattantra24.com, रायपुर। कोसे के महीन धागे जीवन को मजबूत आधार भी दे सकते हैं, यह साबित हो रहा है वनांचल क्षेत्र कोरबा में। यहां की 24 स्वावलंबन समूह की महिलाएं टसर योजना से और 9 स्वावलंबन समूह की महिलाएं मलवरी योजना से जुड़कर कोसा उत्पादन कर रही हैं। इन समूहों की कुल दो हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं द्वारा कोसा कृमिपालन का काम किया जा रहा है। कोसा कृमि द्वारा बनाए गए ककून को बेचकर महिलाओं को सालाना 50 से 70 हजार तक की आमदनी हो रही है। साथ ही कोसा धागा निकालकर बेचने से कई महिलाओं को अतिरिक्त लाभ भी हो रहा है। इससे महिलाओं के स्वावलंबन की न सिर्फ राह मजबूत हुई है,बल्कि उनके परिवार के दैनिक जरूरतों के लिए सहारा मिला है। खान-पान, रहने से लेकर बच्चों की शिक्षा जैसी कई जरूरतें अब ये महिलाएं पूरी कर पा रही हैं।
कोसा रेशम उघोग एक बहु आयामी रोजगार मूलक काम है, जिसमें गांव में ही रहकर कोसा उत्पादन से लेकर कपड़े तैयार करने तक कई कामों से आय प्राप्त की जा सकती हैै। कोरबा जिले ने टसर कोसाफल उत्पादन में अपनी अलग पहचान बनायी है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने स्थानीय महिलाओं को कोसा उत्पादन से जुड़ने के लिए न सिर्फ प्रोत्साहित किया बल्कि उन्हें प्रशिक्षण भी दिया है।
सरकार ने महिलाओं को टसर धागाकरण योजना से धागाकरण मशीन निःशुल्क दी है। इसके साथ ही इन्हें पौधरोपण और नई कृमिपालन तकनीक हितग्राहियो को सिखाई जा रही है, जिससे कोसाफल उत्पादन बढ़ रहा है। वेट रीलिंग ईकाई कोरबा के 45 सदस्यो द्वारा कोसा धागा निकालकर चार हजार से पांच हजार रूपए प्रति सदस्य प्रति माह आय प्राप्त की जा रही है। टसर कृमिपालन योजना प्रारम्भ होने से महिलाओं और किसानों को गांव में ही आय का जरिया मिल गया है और उन्हें गावं से बाहर नहीं जाना पड़ता। वह गांव टसर फार्म मे कोसा कृमिपालन कर आय अर्जित कर रहे हैं।
कोसाफल उत्पादन के लिए साल में तीन फसलंे ली जाती हैं। कोसाफल का उत्पादन साजा और अर्जुन पौधों पर होता है। पहली फसल का उत्पादन जून में बरसात लगने पर प्रारंभ हो जाता हैं। यह फसल 40 दिन में पूरी हो जाती है। इसी प्रकार माह अगस्त एवं सितम्बर में दूसरी और अक्टूबर में तीसरी फसल प्रारंभ की जाती है। कोसाफल को ककून बैंक कटघोरा द्वारा कोसा सहकारी समिति के माध्यम से खरीदा जाता हैं। धागाकरण समूहो द्वारा कोसा धागा निकाल कर रीलर्स-बुनकरो को विक्रय किया जाता हैं। बुनकरो द्वारा रेशम से कपड़ा बनाया जाता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व विधायक श्री युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से भारत सरकार के विद्युत, नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्री राजकुमार सिंह द्वारा ली गई बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री सिंह से रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम को राज्य में लागू करने के संबध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में बिहार, गुजरात, पष्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा के उर्जा मंत्री और दमन-दीव के प्रशासक भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा के दौरान योजना को सैद्धांतिक सहमति देते हुए अन्य राज्यों के द्वारा बिजली सब्सिडी के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय सीमा दिए जाने की मांग का समर्थन किया। रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना को बढ़ाने के साथ ही इनके आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस योजना में कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। इस योजना की अनुमानित लागत 9600 करोड़ रूपए है, जिसे मार्च 2025 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में उर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायगढ़। लैलूंगा में आरोपियों ने कांग्रेस के एल्डरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन मित्तल के साथ उनकी पत्नी अंजू देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
माना जा रहा है कि चोरी की फिराक में घर में घुसे चोरों ने पहचान न हो इस वजह से घर के नीचे फ्लोर में सो रहे मदन मित्तल व उसकी पत्नी अंजू देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना को बीती रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. इसके साथ ही जांच के लिए रायगढ़ से डॉग स्कॉड के साथ एफएसएल की टीम रवाना हो गई है।
घटना से पूरे लैलूंगा में शोक की लहर फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने पर लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार भी मौके पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही अग्रवाल समाज ने घटना को देखते हुए श्री अग्रसेन जयंती के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में छत्तीसगढ़ लगातार कीर्तिमान रच रहा है. एक दिन में पूरे भारत वर्ष में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन का रिकॉर्ड भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दर्ज है. प्रदेश में निवासरत 86 फीसदी परिवारों में से किसी एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन हो चुका है।
16 सितम्बर 2018 से छत्तीसगढ़ में प्रारंभ हुई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब तक 44 फीसदी आबादी का पंजीयन किया जा चुका है. पंजीकृत हितग्राही अनुबंधित अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए सीधे योजना का लाभ ले सकते हैं।
राज्य में “आपके द्वार आयुष्मान“ अभियान के तहत् लगभग 1 करोड़ 5 लाख हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया था. पंजीकृत हितग्राहियों को संबंधित चॉइस सेंटर से ही पीवीसी आयुष्मान कार्ड (प्लास्टिक) उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एक दिन में किया सवा छह लाख पंजीयन
“आपके द्वार आयुष्मान“ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में कीर्तिमान रचा था. 1 मार्च से 30 अप्रैल 2021 तक चले इस अभियान में 25 मार्च की तारीख कीर्तिमान के रूप में दर्ज है. इस एक ही दिन में राज्य ने 6 लाख 26 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया. पूरे अभियान के दौरान 97 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया।
कार्ड पंजीयन में देश में तीसरे स्थान पर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में देश में तीसरे स्थान पर हैं. राज्य में योजना की शुरूआत से अभी तक लगभग 1 करोड़ 37 लाख हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका हैं, और यह क्रम अनवरत जारी हैं. पखवाड़े के दौरान भी प्रदेश भर में बड़े पैमाने पे आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जा रहा हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के 14 जिले जहां कोदो-कुटकी का उत्पादन होता है, वहां राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी की खरीदी की व्यवस्था की जाएगी और इन जिलों के गौठानों में कोदो के प्रसंस्करण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे और प्रसंस्कृत कोदो की मार्केटिंग की भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी।
कोदो-कुटकी का उत्पादन करने वाले जिलों में बस्तर संभाग के 7 जिले, सरगुजा संभाग के 5 जिले और राजनांदगांव तथा कवर्धा जिले शामिल हैं. मुख्यमंत्री अपने निवास में कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर जिले से आए हल्बा और भतरा सहित विभिन्न आदिवासी समाजों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने उनसे यह आग्रह भी किया कि वे अपनी सामाजिक बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बारे में चर्चा करें।
पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रेरित करें
यदि किसी के बच्चे पढ़ाई के लायक हैं तो समाज के मुखिया उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करें. इलाज की जरूरत होने पर उनका इलाज कराने में मदद करें और बच्चों के रोजगार के लिए भी पहल करें. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर बस्तर संभाग में जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ हुए हैं, वहां हॉस्टल खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे इन स्कूलों में दूर गांवों से आने वाले बच्चों को आवासीय सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान कहा है कि राज्य सरकार आदिवासियों के हित संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार का प्रयास, आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन आएं
सरकार का प्रयास है कि आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन आएं, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर मिलें. बघेल ने कहा कि जीवन स्तर में परिवर्तन लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
किसानों की कर्ज माफी, 2500 रूपए में धान खरीदी, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और प्रसंस्करण, तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर चार हजार रूपए प्रति मानक बोरा करने सहित अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं, जिनसे किसानों की आय में वृद्धि हुई. राजीव गांधी किसान ने योजना में नौ हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी देने, गोधन न्याय योजना के माध्यम से भी लोगों की आय में वृद्धि का प्रयास किया जा रहा है. राज्य सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किया है, इनकी बिक्री की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जा रही है।
आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक चंदन कश्यप और संतराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। जिला अस्पताल की व्यवस्था का आलम यह है कि OPD पर्ची कटाने में ही मरीजों की हालत खराब हो जाती है. जब तक पर्ची कटा पाते हैं, तब तक डॉक्टरों की छुट्टी हो जाती है. केवल OPD पर्ची ही नहीं जिला अस्पताल में समस्या की लंबी फेहरिस्त है।
जिला अस्पताल पंडरी दिखने में तो चकाचौंध किसी प्राइवेट हॉस्पिटल से कम नहीं है, लेकिन बाहर से जो भव्य दिखने वाला बिल्डिंग के अंदर का दृश्य कुछ और है. यहां मरीज़ों को इलाज मिलना तो दूर OPD पर्ची लेने में ही ले में ही उनकी हालत ख़राब हो जा रही है. पंजीयन पर्ची हासिल करने के लिए घंटों की मशक़्क़त लगती है, और जब तक पर्ची हाथ लगती है, तब तक डॉक्टरों की छुट्टी हो जाती है. ऐसे में मरीज़ों को इलाज के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने दो दिन पहले ही हॉस्पिटल का जायज़ा लिया था. बढ़ते मरीज़ों की संख्या को देखते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने काउंटर बढ़ाने के साथ-साथ सुबह 7 बजे से पंजीयन के आदेश दिए थे. लेकिन मजाल है कि आदेश का पालन हो. तमाम समस्याएं यथावत बनी हुई है. न काउंटर बढ़े हैं, और न ही भीड़ में कमी हुई है।
अस्पताल की व्यवस्था कितनी ख़राब है, इस बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि गर्भवती महिला को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है. पैरों में सूजन आ जाता है. पसीने से लथपथ हो जा रहे हैं. केवल गर्भवती महिलाएं ही नहीं विकलांग और बुजुर्ग भी लाइन में घंटों खड़े होने को मजबूर हैं।
पर्ची के लिए खड़े-खड़े सूज जाते हैं पैर
दलदल सिवनी गर्भवती महिला चित्रलेखा कहती हैं कि क्या करें. हमारी मजबूरी है. घंटेभर से लाइन में खड़ी हूं. पैर में सूज़न हो गया है. लाइन में नहीं रहेंगे तो पर्ची नहीं मिलेगी तो इलाज कैसे कराएंगे. इतना पैसा हमारे पास नहीं है कि प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा सकें।
तेलीबांधा निवासी गर्भवती महिला रिंकी बंदे ने कहा कि बैठने के भी नहीं व्यवस्था मजबूरी है. लाइन में खड़े हैं. पति काम में जाते हैं, तो घर में चूल्हा जलता है. ऐसे में कोई और नहीं है, तो लाइन में खड़ी हूं।
महुआ बाज़ार निवासी गर्भवती महिला पल्लवी साहू ने बताया कि दो दिन से चक्कर लगा रही हूं, और आज भी पर्ची अभी तक नहीं मिला है. कम से कम अस्पताल में बैठने की व्यवस्था हो. पीने के लिए पानी और साफ बाथरूम का होना जरूरी है।
पांच दिन से लगा रहे चक्कर
राम प्रसाद सोनी बताते हैं कि इलाज के लिए पांच दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं. वे बताते हैं कि पहले दिन मैने पर्ची ली. दूसरे दिन डॉक्टर को दिखाया, तीसरे दिन में टेस्ट के लिए गया, लेकिन काउंटर बंद हो गया था. इस पर चौथे दिन टेस्ट कराया. आज पांचवें दिन रिपोर्ट के लिए खड़ा हूं. कुछ देर में काउंटर बंद हो जाएगा तो कल फिर रिपोर्ट को लेकर डॉक्टर को दिखाने आऊँगा. अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीज़ों को कैसा इलाज मिल रहा है।
सुविधाओं में किया जा रहा विस्तार
अस्पताल अधीक्षक पीके गुप्ता कहते हैं कि मरीज़ों की संख्या बढ़ गई है. व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है. मेकाहारा का स्त्री रोग विभाग जिला अस्पताल में है. गर्भवती महिलाओं की समस्या को देखते हुए OPD पंजीयन का टाइम 7 बजे से किया गया है, वहीं जो डॉक्टर समय से पहले अनुपस्थित होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। जिले के गोबरा-नवापारा निवासी प्रमोद देवांगन एवं श्रीमती सोनल देवांगन ने निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन राशि के तहत मिले पचास हजार रुपए को अपने किराना व्यवसाय में लगाकर व्यवसाय को आगे बढ़ाया है।
प्रमोद ने बताया कि जन्म से ही उन्हें देखने में परेशानी हो रही है, उन्हें कलर ब्लाइंडनेस की भी समस्या है। बहुत ही नजदीक की चीजों को वे देख पाते हैं तथा दूर का उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देती। वे दृष्टिबाधित हैं। इन बाधाओं के बावजूद भी उन्होंने स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की और वे एक निजी स्कूल में अध्यापन करते हैं। इसके साथ ही वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। उनके घर में माता-पिता और भाई,बहन भी साथ रहते हैं। किराना दुकान का संचालन उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्य साथ मिलकर करते है। समय मिलने पर वे भी दुकान में बैठकर इसे आगे बढ़ाते है।
श्री देवागंन ने कहा कि सही समय में सरकार से मुझे राशि प्राप्त हुई है। इससे अब हम किराना दुकान का संचालन बेहतर तरीके से कर पा रहे है तथा आमदनी भी अच्छी होने लगी है, जिससे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी होने लगी है। उन्होंने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है।
उल्लेखनीय है समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने गत माह रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें 50 हजार का चेक प्रदान किया था।
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (21 सितम्बर तक) एक करोड़ 74 लाख 40 हजार 152 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 29 लाख 18 हजार 724 लोगों को इसका पहला टीका और 45 लाख 21 हजार 428 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख दस हजार 208 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 18 हजार 104 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 56 लाख 46 हजार 848 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 66 लाख 43 हजार 564 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 57 हजार 299 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 46 हजार 993 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 26 लाख पांच हजार 741 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 14 लाख 11 हजार 395 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।