Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
लोक निर्माण विभाग के 2708 करोड़ रूपए की लागत के सड़क, पुल-पुलिया एवं भवन के कार्य

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए राज्य के 27 जिलों को कुल 2 हजार 834 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पौने तीन साल के दौरान कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन सहित बहुत सारी चुनौतियां सामने आयी। इसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ में विकास और निर्माण के कार्य लगातार चलते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 401 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 2708 करोड़ की लागत के 332 कार्य सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण के हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। इस अवसर पर स्वास्थ मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, श्री यू डी मिंज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री गुलाब कमरो, श्री बृहस्पत सिंह, श्री प्रकाश नायक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रूद्रकुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, सांसद श्री दीपक बैज, श्रीमती फूलोदेवी नेताम सहित विधायक गण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि बीते जून माह में राज्य के सभी जिलों में विभिन्न विभागों के कुल 8188 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया था, जिनकी कुल लागत 6 हजार 845 करोड़ रुपए थी। जून माह में ही घर-घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए 238 करोड़ रुपए लागत की 658 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था, जिस पर तेजी से काम जारी है। तब से लेकर अब तक लगातार और भी बहुत से नये कामों की शुरुआत हुई है, और पूर्ण हो चुके कामों का लोकार्पण भी लगातार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोक निर्माण विभाग के 2708 करोड़ की लगात वाले कार्यों के अलावा अन्य विभागों के 69 कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है, जिनकी लागत 125.65 करोड़ रुपए है। इनमें ऐसे निर्माण कार्य शामिल है, जिनकी वर्षों से मांग रही है। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं की तरह निर्माण और जन-सुविधा विकास की योजनाओं पर भी तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा के लिए 312 सड़कों एवं पुलों का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी तरह मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 266 करोड़ की लागत वाले 2262 कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इससे राज्य में सड़क नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी। साथ ही जन सुविधाओं का विकास तेजी होगा।
कार्यक्रम को लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में अधोसंरचना निर्माण के काम तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के साथ-साथ पुल-पुलियों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता से कराया जा रहा है, ताकि लोगों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने धरसा योजना की तैयारी तथा विभाग की कार्य योजना का जानकारी भी दी और कहा कि स्वीकृत सड़कों के निर्माण के साथ-साथ आने वाले वर्षों में राज्य में तीन हजार किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत कराया जाना है। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पौने तीन सालों में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 12 हजार करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई है। छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा 5225 करोड़ की लागत के 3900 किलोमीटर लंबी सड़कों एवं पुल-पुलिया के निर्माण कराया जा रहा है।
जिलों को मिली निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिन कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया उनमें कोरिया जिले में 95.70 करोड की लागत के 27 कार्य़, सूरजपुर जिले में 60.69 करोड़ की लागत के 13 कार्य, बलरामपुर में जिले में 117.18 करोड़ की लागत के 14 कार्य, सरगुजा जिले में 99.07 करोड़ के 9 कार्य, जशपुर जिले में 27.53 करोड़ के 6 कार्य, रायगढ़ जिले को 203.04 करोड़ की लागत के 11 कार्य, कोरबा जिले को 109.11 करोड़ की लागत के 6 कार्य, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 23.95 करोड़ की लागत वाले 3 कार्य, मुंगेली जिले को 50.40 करोड़ की लागत के 8 कार्य, बिलासपुर जिले को 26.04 करोड़ की लागत के 5 कार्य, महासमुन्द जिले को 102.12 करोड़ की लागत के 16 कार्य, बलौदाबाजार जिले को 182.40 करोड़ की लागत के 34 कार्य, रायपुर जिले को 271.32 करोड़ की लागत के 41 कार्य, गरियाबंद जिले को 53.33 करोड़ की लागत के 6 कार्य, धमतरी जिले को 144.61 करोड़ की लागत के एक कार्य, बालोद जिले को 195.72 करोड़ की लागत के 15 कार्य शामिल हैं।
इसी तरह दुर्ग जिले को 115.11 करोड़ की लागत के 15 कार्य, बेमेतरा जिले को 152.83 करोड़ की लागत के 24 कार्य, कवर्धा जिले को 130.19 करोड़ की लागत के 10 कार्य, राजनांदगांव जिले को 145 करोड़ की लागत के 31 कार्य, कांकेर जिले को 168.21 करोड़ की लागत वाले 26 कार्य, कोण्डागांव जिले को 49.47 करोड़ की लागत वाले 11 कार्य, नारायणपुर जिले को 52.87 करोड़ की लागत वाले 14 कार्य, बस्तर जिले को 139.12 करोड़ की लागत के 29 कार्य, दंतेवाड़ा को 29.99 करोड़ की लागत के तीन कार्य, बीजापुर जिले को 10.92 करोड़ की लागत के दो कार्य तथा सुकमा जिले को 78.44 करोड़ की लागत के 11 कार्य शामिल हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अपने भिलाई निवास में विराजे भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

panchayattantra24.com, रायपुर। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर देश में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर तथा जन स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव, डिविजनल कमिश्नर्स, जिला कलेक्टर्स भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं स्वास्थ्य सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।
केबिनेट सचिव ने देश में संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए राज्यों के अस्पतालों में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की व्यवस्था, ऑक्सीजन सर्पोटेड बैड, आई.सी.यू., वेन्टीलेटर्स, ऑक्सीजन कन्टेनर्स की व्यवस्था सहित कोविड-19 टीकाकरण, कोविड गाईड लाइन के पालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में कोविड गाईड लाइन को अपनाने के लिए नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग लेने के लिए अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं से किए अपने वायदे को आज पूरा करते हुए उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में चरणबद्ध रूप से 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ अवसर पर राज्य के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को अपनी पहचान कायम करने एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। वह राज्य की प्रगति में सामाजिक रूप से जिम्मेदार, जागरूक और सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, श्री रविन्द्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं श्री मोहम्मद अकबर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवं संचालन के लिए जिलों को 19.43 करोड़ रूपए की राशि भी जारी की। राजीव युवा मितान क्लब के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रूपए के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रूपए दिए जाएंगे। राज्य में 13269 क्लबों को वर्ष भर में 132.69 करोड़ रूपए की अनुदान राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत हुई है। इसके माध्यम से हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। इस योजना की शुरूआत कर हम अपने उस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं, जिसे हमने अपने जन घोषणा पत्र में शामिल किया था। इसका उद्ेश्य राज्य के युवाओं को संगठित करके उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि युवा प्रतिभा को तराशना और उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान करने सरकार की जिम्मेदारी है। युवा शक्ति, राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण पूंजी है। इस पूंजी का उपयोग हम राज्य के सर्वांगीण विकास में करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा शक्ति को एक दिशा मिलेगी। जिसका लाभ पूरे राज्य को मिलेगा।
कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति को संगठित करने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम है। राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इसकी शुरूआत हो रही है। युवाओं के माध्यम से छतीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इसका लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सचिव श्री एन.एन. एक्का ने राजीव युवा मितान क्लब के प्रावधान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य युवा महोत्सव 2020 के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजीव युवा मितान क्लब का ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर गठन किया जाएगा। क्लब का पंजीयन फर्म एवं सोसायटी एक्ट के तहत होगा। प्रत्येक क्लब में 20 से 40 युवा होंगे। जिनकी आयु 15 से 40 वर्ष के मध्य होगी। योजना के क्रियान्वयन पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री स्तरीय समिति का गठन होगा। राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। जिला एवं अनुविभाग स्तर पर भी समितियां गठित की जाएंगी। जिलों के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय समिति के संरक्षक होंगे। कार्यक्रम के अंत में संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यलय में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की लेकिन महात्मा गांधी के आह्वान पर वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ, कर्मठ नेता और स्वाधीनता संग्राम के सच्चे सेनानी थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया ।समाज के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज निवास कार्यालय में तृतीय लिंग समुदाय के 13 नव-नियुक्त आरक्षकों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने छत्तीसगढ़ शासन की तृतीय लिंग समुदाय के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रम और नीति का लाभ उठाकर अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।
सीएम ने कहा कि आप सब अपने समुदाय के लोगों के लिए प्रेरक है. आरक्षक के दायित्वों का भली-भांति निवर्हन करने के साथ ही अपने समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें।
इस मौके पर तृतीय लिंग समुदाय के सभी आरक्षकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेल्यूट किया और अपना परिचय दिया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक समाज कल्याण पी.दयानंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। बीजेपी नेता गौरी शंकर श्रीवास ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति और अधीक्षक पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है. बीजेपी नेता का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा निकाली जा रही निविदाओं में अनियमितता की जा रही है और रिंग बनाकर कमीशनखोरी का खेल खेला जा रहा है।
गौरीशंकर का आरोप है कि राज्य के वित्त सचिव, कुलसचिव और कंट्रोलर के सामने सारे मामलों की जानकारी आने के बाद कार्रवाई करने की बजाए वे खामोश हैं।
गौरी शंकर का आरोप है कि विश्वविद्यालय में बन रहे इनकुवेशन में अपने चहेते फ़र्म को निविदा देने के लिए कुलपति पाटिल और भौतिक संयंत्र विभाग के अधीक्षक द्वारा सारे नियम क़ानून के विपरीत जाकर सुनियोजित तरीक़े से निविदा में घालमेल किया है. जिसका प्रमाणित खुलासा होने के बाद रजिस्ट्रार समेत राज्य सरकार के कंट्रोलर ने चुप्पी साध ली है. पूरे मामले में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को अंधेरे में रखा गया है।
गौरी शंकर का कहना है कि सारे दस्तावेज ने ये साबित कर दिया है कि कुलपति पाटिल के संरक्षण में कृषि विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का एक अड्डा बन चुका है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा समर्पण अभियान चला रही है. अभियान के तहत शनिवार को पंडरी जिला अस्पताल में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने झाड़ू लगाई. इसके साथ आम जनता को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया।
अभियान को लेकर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा ही समर्पण है’ अभियान के तहत मनाया जा रहा है. रायपुर जिला अस्पताल में सफाई अभियान चला रहे हैं. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, संगठन मंत्री व सभी पदाधिकारी भी मौजूद हैं. आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है, भारत स्वच्छ होगा तो लोग भी स्वस्थ्य होंगे, और अस्पताल में भी भीड़ कम होगी. इस उद्देश्य के साथ हम काम कर रहे हैं।
कांग्रेस के बेरोजगारी दिवस मनाने को लेकर सुनील सोनी ने कहा कि दिमागी दिवालियापन होता है, तो इसी प्रकार की भाषा निकलती है. कांग्रेस के पास आलोचना करने के अलावा और कुछ नहीं है, देश के अंदर अशांति फैलाने का बीड़ा कांग्रेस ने उठा लिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों के आने का क्रम जारी है. एक ओर जहां भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं।
भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही पार्टी की बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. नीतिन नवीन ने रायपुर पहुंचने पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अब एक्शन का समय आ गया है. वहीं पुरंदेश्वरी के थूक वाले बयान पर कहा कि बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. डी पुरंदेश्वरी ने कार्यकर्ताओं के खून और पसीने में मंत्रिमंडल के बह जाने की बात कही थी, ना कि थूक से,
वहीं रायपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मीडिया से चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चुटेले अंदाज में बधाई दी. उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री की आयु पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों की ही तरह बढ़ती रहे. वहीं उनके शरीर से बीमारियां उसी तरह खत्म हो जाएं, जैसे देश की जीडीपी और ग्रोथ ख़त्म हो चुकी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कुछ तथाकथित राजनीतिज्ञ आधे-अधूरे आंकड़े पेश कर राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ी के रूप में मैं सही नहीं मानता. हमारी सरकार में अपराध पंजीबद्ध होते हैं. हम पिछली सरकार की तरह आंकड़ों को चमकाने के चक्कर में रिपोर्ट दर्ज कराने से रोकते नहीं है. हम छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनसीबीआर को लेकर कही।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2020 से पहले का आंकड़ा भी उठा कर देख ले. हत्या के मामले में 17वें नंबर पर था, अब अट्ठारह में नंबर पर है. बलात्कार के मामले में 2018 में छत्तीसगढ़ पांचवें स्थान पर था, 2020 में 12 वें स्थान पर आ गया है. भाजपा की तुलना में हमारे शासनकाल में बलात्कार के मामलों में गिरावट आई है. हम गांधी के अनुयाई है, वह गोडसे के. छत्तीसगढ़ की शांति, छत्तीसगढ़िया की समृद्धि, इनसे देखी नहीं जा रही है, इसलिए दुष्प्रचार कर के भय का माहौल बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि 10 ग्राम गांजा के लिए पूरी सेंट्रल एजेंसी महीनों तक सारे कलाकारों को परेशान करती रही. यहां ट्रकों में क्विंटल-क्विंटर गांजा जा रहा हैं, उसकी तरफ निगाह क्यों नहीं जाती है. जिन प्रदेशों में इनका उत्पादन हो रहा है, सेंट्रल एजेंसी वहां जाए कार्रवाई करें. सोनू सूद को लाने की कोशिश हो रहे थे, लेकिन जैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ फोटो छपी इन्होंने छापा मरवा दिया. इसी तरह राज्य में कलेक्टर रहे हर्षमंदर के खिलाफ ईडी का रेड करवा दिया. विरोध इनको बर्दाश्त नहीं है।
हायर सेकंडरी के साथ बच्चे करेंगे आईटीआई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हायर सेकंडरी स्कूल में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की शुरुआत करने के साथ कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किया गया है. हायर सेकेंडरी पढ़ाई के साथ बच्चे आईटीआई में कोर्स कर पाएंगे. 12वीं पास करते उनके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होगा. 12वीं के बाद छात्र स्वरोजगार की दिशा में रोजगार के विषय में सोच पाएगा।
टीकाकरण अभियान को बताया इवेंट मैनेजमेंट
मोदी के जन्मदिन पर ज्यादा टीकाकरण होने पर मध्यप्रदेश के टीकाकरण का हवाला दिया, जहां 1 दिन में टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया था, बाकी सारे हफ्ते टीके खत्म कर दिया गया. करने दीजिए क्योंकि यह इवेंट मैनेजमेंट है।