Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.com,रायपुर। बारिश की वजह से राजधानी रायपुर में जलभराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने नगर निगम पालिका का घेराव कर रहे हैं. पार्षदों ने कहा कि विकास कार्य ठप है. फाइलों में काम हो रहा है. नतीजा जनता परेशान है। 
पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सवाल उठाते हुए कहा कि जलभराव से लोग त्राहि-त्राहि हैं. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं. इसके लिए महापौर ज़िम्मेदार है क्योंकि उन्होंने कुछ काम किया ही नहीं हैं. सिर्फ़ और सिर्फ़ चिन्हाकित करने का आदेश देते रहे हैं, काम हुआ ही नहीं है कि यह सभी के सामने हैं. काम होता तो जल भराव नहीं होता है। 
उन्होंने कहा कि पूरा विकास कार्य ठप है. फ़ाइलों में काम किया जा रहा है. जनता त्रस्त है. नाला-नाली, सड़कों पर पानी भरा है. इसकी पूरी ज़िम्मेदारी महापौर की है. इसीलिए आज भाजपा के सभी पार्षद और जिला के पदाधिकारी निगम का घेराव करने पहुँचे हैं. व्यवस्था को तत्काल सुधारने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। 
 

केंद्र दूसरे राज्यों का अनाज खरीदती है, राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद केंद्र परेशान कर रही 
panchayattantra24.com,रायपुर। धान खरीदी से राज्य को नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र दूसरे राज्यों का 100% अनाज खरीदती है. राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद केंद्र परेशान कर रही है. केंद्र सभी फैसले राजनीतिक दृष्टिकोण से ले रही है. केंद्र जितना भी अड़ंगा करें हम किसानों के साथ रहेंगे। 
कर्ज लेने के भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी कौन सी भाजपा सरकार है जो कर्ज नहीं लेती? रमन सिंह वित्त मंत्री थे तो क्या कर्ज नहीं लिए? रमन सिंह जितने भी काम किए कर्ज में किए, रमन सिंह हमें नसीहत ना दें. वहीं पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की तैयारी पर उन्होंने कहा कि केंद्र के फैसले को मानना राज्य की बाध्यता है. केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों में सेस लगा रही है, लेकिन इसके बाद से राज्यों को राशि नहीं मिल रही है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्र सरकार के विवादित तीन कृषि कानून का विरोध अब छत्तीसगढ़ में भी जोरदार होने लगा है. गरियाबंद जिले के राजिम में 28 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी तेज हो गई है. किसान महापंचायत को लेकर किसान नेता आस-पास के गांवों और जिलों से लेकर छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक जा रहे हैं. किसान नेता यहां तक के ओड़िसा और महाराष्ट्र की सीमाओं से लगे गांवों के किसानों से भी संपर्क कर रहे हैं। 
आयोजक मंडल के सदस्य तेजराम विद्रोही, पारसनाथ साहू और जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के उड़ीसा बॉर्डर से लगे रायगढ़ जिला के विभिन्न किसान, मजदूर और नागरिक संगठनों की बैठक कर किसान महापंचायत की आवश्यकता और उसकी सफलता पर चर्चा की. इसमें उपस्थित 10 संगठनों और 25 से अधिक किसान नेताओं ने आश्वत किया कि किसान महापंचायत की सफलता के लिए एक बड़ी काफिले के साथ सम्मिलित होंगे. क्योंकि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के सभी किसानों, मजदूरों और आम उपभोक्ताओं की है. अगर एमएसपी से लाभ मिलेगा तो छत्तीसगढ़ के हर गांव के किसानों और भारत के किसानों को मिलेगा. इसलिए उपस्थित किसान प्रमुखों ने प्रचार प्रसार का जिम्मा लेते हुए बड़ी संख्या में शामिल होने का आश्वासन दिया। 
बैठक में लल्लूसिंह, मदन पटेल, फणींद्र प्रधान, लंबोदर साव, फत्तेचंद पटेल, नंदकिशोर, बिस्वाल, देवनारायण पटेल, नरेंद्र सिंह नागपाल, हेमसागर पटेल, मोहन पटेल, कृष्णचंद प्रधान, विष्णु सेवक गुप्ता, हरविंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे। 
 

 
 
 panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार राजधानी रायपुर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने और उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर तारकेश्वर पटेल के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर और थाना बल द्वारा संयुक्त रुप से विशेष अभियान कार्रवाई के तहत विगत 3 दिनों से वीआईपी रोड में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध रात्रि 12 से 2 तक चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें 25 से अधिक की संख्या में वाहन चालक नशे के हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर उनका वाहन जप्त कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया। 
मंगलवार को 11 वाहन चालक न्यायालय में प्रस्तुत हुए. जिन पर 10000-10000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए न्यायालय द्वारा प्रकरण का निराकरण किया गया. कुल एक लाख दस हजार रुपए 110000 फाइन काटा गया. अभी भी बहुत से शराबी वाहन चालकों का वाहन यातायात थानों में जब्त रखा हुआ है. जिनका प्रकरण न्यायालय पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही शराबी वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी यातायात पुलिस करने जा रही है. इसके लिए प्रतिवेदन तैयार कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 
पुलिस ने राजधानी रायपुर में चलने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. नशे की हालत में वाहन कदापि ना चलाएं. यातायात संकेतों का पालन करें. निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं. रॉन्ग साइड ना चले. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाएं. कार चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से बांधे. किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन कदापि ना चलाएं अन्यथा रायपुर पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसका जिम्मेदार वाहनचालक होंगे। 
 

 
 
 panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर में अचानक हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थितियां निर्मित हो रही है, इसका एक कारण नालों की स्थितियों में सुधार ना होना भी है. स्थिति को देखते हुए अब निगम की टीम रात में भी काम करेगी। 
दरअसल, शहर के भीतर काफी ऐसे क्षेत्र हैं जहां नालों की व्यवस्था सुधारने के लिए टेंडर भी पास किए जा चुके हैं उसके बाद भी काम में लेटलतीफी हो रही है, जिससे महापौर एजाज ढेबर नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे में महापौर ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है. ढेबर ने बैठक के संदर्भ में बताया कि महानगरों में भी बारिश की वजह से जलभराव हुआ, लेकिन लोगों को परेशानी ना हो इस वजह से अब रात में भी टीम काम करेगी। 
उन्होंने कहा कि रायपुर के नालों में सुधार करने का काम चल रहा. कई नालों को लेकर नगर निगम के द्वारा टेंडर भी हो चुका है, लेकिन काम में लेटलतीफी नजर आ रही, जिसे लेकर बुधवार को बैठक होगी. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि काम में देर ना करें और नालों को जल्द ही सुधारने का प्रयास करें। 
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट में छत्तीसढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली डॉ मोनिका गुरुपंचायन पहुंच गई है. वे जिले में धमतरी जिले के पशु चिकित्सक स्व डॉ. बीएस गुरुपंचायन की बेटी है। 
जानकारी के मुताबिक इसका प्रसारण 16 सितंबर को होना है. लाइव प्रसारण के दौरान डॉ. मोनिका की दिनचर्या शूटिंग करने केबीसी की टीम रायपुर आई थी. डॉ. मोनिका गुरुपंचायन वर्तमान में रायपुर के शंकर नगर में निवास करती हैं और दंत सर्जन है. वे यूपीएससी (सिविल सेवा परीक्षा) की तैयारी भी कर रही हैं. 27 अगस्त को डॉ. मोनिका अपनी मां शकुंतला गुरुपंचायन के साथ मुंबई गईं थी। 
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में तीन दिन तक चूकीं
डॉ. मोनिका गुरुपंचायन 3 दिन यानी 72 घंटे शूटिंग से आने के बाद चौथे दिन उनका नंबर लगा. हर बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में वह चूक जातीं थीं लेकिन चौथे दिन हॉट सीट तक पहुंच गईं. गाने का शौक होने के कारण अमिताभ बच्चन के सामने उन्होंने एक गाना गाने का अवसर भी मिला। 
मां से मिली प्रेरणा
वे कहती है कि मां शकुंतला गुरूपंचायन कई सालों से केबीसी में जाने के लिए कोशिश कर रही थीं. मां की प्रेरणा से मई 2021 में केबीसी के लिए उन्होंने पंजीयन करवाया. अच्छी बात ये रही कि उनका प्रथम प्रयास में ही चयन हो गया. इसके बाद प्रथम राउंड में कंप्यूटरीकृत जनरल नालेज के तीन सवाल पूछे गए. सही उत्तर देने के बाद दूसरा राउंड में पहुंची। 
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। रात्रि गश्त को लेकर सवाल उठने के बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कदम उठाते हुए बीती रात सड़क पर उतरकर व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों व बाजारों के भ्रमण के साथरात्रि गश्त पॉइंट का आकस्मिक निरीक्षण कर पदस्थ अधिकारियों की ड्यूटी का जायजा भी लिया गया. 
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शहर के बैंकों में लगने वाली सुरक्षा गार्ड व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. पुलिस अधीक्षक ने सदर बाजार, मालवीय रोड, पंडरी कपड़ा मार्केट, रायपुर बस स्टैंड, शारदा चौक व जयस्तंभ चौक फाफाडीह के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वहां लगे गश्त प्वाइंट का निरीक्षण भी किया गया. इसके अलावा रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का भी निरीक्षण करते हुए मौके पर लगे थानों के पेट्रोलिंग ड्यूटी के अधिकारी एवं कर्मचारियों से भी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक ने RPF के जवानों से भी की चर्चा। 
पुलिस अधीक्षक ने इसके बाद रायपुर कंट्रोल रूम पहुंचकर कंट्रोल रूम कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. रात्रि गश्त निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरेपुन्जे पर मौजूद रहे. पुलिस अधीक्षक ने अपने आकस्मिक रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग चेकिंग अभियान के तहत सभी गश्त अधिकारियों को लगातार सतर्क रहते हुए जागरूक रहते हुए आपस में परस्पर संचार एवं समन्वय बनाते हुए पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में दो दिनों में हत्या का दूसरा मामला सामने आया है, जिसमें घर में नहीं घुसने दिए जाने से गुस्साए बेटे ने अपने पिता को मौत को घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बेटे फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
राजधानी के टाटीबंध इलाके में पिता की हत्या कर आरोपी हरप्रीत उर्फ हैप्पी मौके से फरार हो गया है. बताया गया कि घर में घुसने से पिता के मना किए जाने पर हरप्रीत इतना गुस्सा में आ गया कि उसने कुल्हाड़ी उठाकर सीधे पिता के सिर पर मार दिया. इसके बाद पिता के उंगलिया काट दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो हगा है. मामले में आमानाका थाना में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के आदिवासी समुदाय के हितों का संरक्षण और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार के प्रयासों से बीते ढाई सालों में आदिवासियों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सुलभ हुए हैं। आदिवासी समाज की आर्थिक स्थिति और क्रय शक्ति बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में दंतेवाड़ा जिले में ट्रेक्टर की बिक्री नहीं के बराबर थी। बीते ढाई सालों में आदिवासी किसानों ने खेती-बाड़ी के काम के लिए 400 से अधिक ट्रेक्टर की खरीदी की है। मोटर-सायकिल की बिक्री की संख्या ढाई सालों में दहाई के आंकड़े को पार कर 5 हजार तक पहुंच गई है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम अपने निवास कार्यालय में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल को सम्बोधित कर रहे थे। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के सभी अंचल के प्रतिनिधि सामाजिक समस्याओं के संबंध में चर्चा के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव शिशु पाल सोरी, इन्द्रशाह मंडावी, यू.डी. मिंज, चन्द्रदेव राय, विधायक संत कुमार नेताम, बृहस्पत सिंह, लक्ष्मी ध्रुव सहित आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. सोमवार को रायपुर में 68.2 मिमी बारिश हुई है. ये इस सीजन की अब तक की सबसे अतिभारी बारिश मानी जा रही है. प्रदेश भर के कई नदी-नाले उफान पर हैं. जिसके चलते कई जलप्रपात भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. प्रदेश के कई मंदिरों के गर्भगृह में भी पानी भर गया है. कई इलाकों में घरों और पुलिस थानों में भी जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। 
वहीं, गरियाबंद जिले के घटारानी जलप्रपात भी इन दिनों पूरे शबाब पर है. पिछले दो दिनों से अंचल सहित क्षेत्र में दिन रात हो रही लगातार बारिश के चलते माँ घटारानी का जलप्रपात लोगों को मंत्र मुग्ध कर आकर्षित कर रहा है. यहां पहाड़ों से होकर गिरने वाली तेज धार की शक्ल झरने में तब्दील हो गया है. जो अब लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. यही वजह है कि अंचल सहित प्रदेश भर के दूर-दराज से लोग धार्मिक स्थल माँ घटारानी के दर्शन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने यहां पहुँच रहे हैं।