Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नवा रायपुर में आईटीएम यूनिवर्सिटी परिसर में टाटा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने की। कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री गुरुचरण सिंह होरा सहित आईटीएम यूनिवर्सिटी और टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। दिवंगत शिक्षाकर्मियों के स्वजनों को अनुकंपना नियुक्ति देने के लिए आखिरकार कमेटी गठित हो गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट एक माह के भीतर देगी। अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता का परीक्षण कर सुझाव और सेवा शर्तें निर्धारित करने के लिए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है।
समिति में स्कूल शिक्षा सचिव डा. कमलप्रीत सिंह और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह को सदस्य बनाया गया है। गठित समिति सभी मामलों पर विचार कर रिपोर्ट और सुझाव एक माह के भीतर प्रस्तुत करेगी। उल्लेखनीय है कि दिवंगत पंचायत शिक्षक संघ अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर बूढ़ापारा धरना स्थल में लगातार 55वें दिन धरना जारी है।
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी। इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। आखिरकार तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। दूसरी ओर दिवंगत शिक्षक के संघ प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे का कहना है कि हमें समिति मंजूर नहीं है। हमारा प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमें अनुकंपा नियुक्ति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगी।
लगातार दो महीने से दिवंगत शिक्षकों के स्वजन प्रदर्शन कर अपनी मांगों लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। राजधानी के बूढ़ातालाब में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वजनों का कहना है कि हमे समिति से हमारा जीवन यापन नहीं होगा, हमेंं ठोस परिणाम का इंतजार है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर की स्मार्ट पुलिस की कमजोर नब्ज अब चोरों ने पकड़ ली है. सभी को पता है कि पुलिस गश्त देर रात में करती है. यही कारण है कि चोरों ने चोरी करने का अपना समय बदल लिया है और रात 11 बजे ही चोरों ने एक लंबा हाथ मार लिया. यही कारण है कि रायपुर पुलिस की रात्रि गश्त अब सवालों के गेरे में है।
पूरा मामला डूमरतराई स्थित शुभ मंगलम ज्वेलरी दुकान चोरी का है. यहां चोरों ने करीब 2 लाख के सोने-चांदी का जेवरात पर अपना हाथ साफ किया. लेकिन अच्छी बात ये है कि लॉकर में रखे करीब 40 लाख रुपए के गहने बच गए. चोरों ने दुकान के साइड की दीवार में सुराख बनाकर अंदर दाखिल हुए और बड़े ही फुर्सत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. उस इलाके के लोगों के मुताबिक संभवतः चोर गिरोह को बहुत अच्छे से जानकारी थी कि पुलिस की वाहन यहां नहीं आने वाली है (जहां दुकान है वहा). इसलिए चोरो ने बड़े ही फुर्सत से ड्रिल मशीन के लिए पावर सप्लाई ढुंढी और दीवार को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
हालांकि रायपुर की स्मार्ट पुलिस के मुताबिक चोरी करने वाले गिरोह की जल्द गिरफ्तारी के लिए कुछ सुराग मिले है, जिससे उम्मीद है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए रायपुर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. राजधानी में डेंगू के मरीजों के लिए दो अस्पतालों में 40 बिस्तर आरक्षित कर दिया गया है. जिसमें से 30 बिस्तर जिला अस्पताल और 10 बिस्तर आयुर्वेदिक कॉलेज में हैं।
बता दें कि डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए मरीजों के लिए 30 बिस्तर जिला अस्पताल और 10 बिस्तर आयुर्वेदिक कॉलेज में कुल 40 बिस्तर आरक्षित कर दिया गया है. इसके साथ ही डेंगू से बचाव के लिए मच्छर दानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई है, हालांकि डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट कराना आवश्यक है. वहीं, राजधानी रायपुर में अब डेंगू के 300 से ज्यादा मरीज हैं।
इस मामले में आयुर्वेदिक कॉलेज की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अपूर्वा अतुल ने कहा कि मरीजों में यदि कोई लक्षण नजर आता हैं, तो हम तुरंत उनका टेस्ट कराते है. डेंगू पॉजिटिव मरीजों के लिए 10 बिस्तरों की सुविधाएं दी गई है, जहां मरीजों को एडमिट किया जाता है. एडमिट करने के बाद अपनी तरफ से एलाइजा सैम्पल भेजते है, ताकि सरकार के पोर्टल में भी वो दर्ज हो जाए।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत “सुपोषित छत्तीसगढ़-परिदृश्य एवं चुनौतियां” विषय पर चर्चा के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था. संगोष्ठी का आयोजन रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में किया गया था, इस दौरान यहां पर विभिन्न प्रकार के भाजियों की प्रदर्शनी भी लगाया गया था. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यजंनो का स्टॉल लगाया गया था।
वहीं, इस संगोष्ठी में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया शामिल हुई. इस राज्यस्तरीय संगोष्ठी को लेकर मंत्री भेड़िया ने कहा – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के द्वारा ready-to-eat फुड के जरिए विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए गए थे, छत्तीसगढ़ में 36 तरह की भाजियां भी देखने को मिले हैं।
मंत्री ने आगे कहा – विभाग के अधिकारी सुपोषण अभियान को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अलग करने का प्रयास कर रहे है. प्रदेश में इतनी सारी भाजियां है, जिसे कई लोग तो जानते भी नहीं थे. मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुपोषण अभियान के तहत काफी बच्चे सुपोषित हुए हैं और लोग भी अब जागरूक होने लगे है।
बता दें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान 2 अक्टूबर 2019 से जन सहयोग एवं जनभागीदारी से प्रारंभ किया गया था. जिसमें 6 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को कुपोषण एवं एनीमिया और 15 से 49 वर्ष तक के आयु की महिलाओं को एनीमिया से मुक्त कराने के लिए पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को जन सहयोग एवं जनभागीदारी से प्रारंभ किया गया था. जिसे अब मुख्यमंत्री सुपोषण योजना को नाम से संचालित किया जा रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास के लिए, सड़क संपर्क की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शैक्षणिक संस्थाओं तक विद्यार्थियों को पहुंचने के लिए सरल, सुविधाजनक मार्ग जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ तहसील के ग्राम कमरीद के पास शिवनाथ नदी पर 15 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से 425 मीटर लंबा पुल बनाया गया है। इस पुल के बन जाने से जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले के 37 ग्रामों के करीब 72 हजार से अधिक लोगों को आवागमन की बारहमासी सुविधा मिलेगी। यह पुल इस क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार बनेगा।
यह पुल जांजगीर-चांपा और बलौदा बाजार जिले को जोड़ने के लिए भी महत्वपूर्ण है। बलौदा बाजार जिले के ग्राम लवन क्षेत्र के लोगों को खरौद और शिवरीनारायण जैसे समृद्ध बाजार का लाभ भी मिलेगा। इससे व्यापार में वृद्धि होगी। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पौंसर निवासी श्री खिलावन ने बताया कि पुल नहीं होने के कारण नाव या बोट के माध्यम से आना -जाना करना पड़ता था। जिसके कारण अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता था। बरसात के दिनों में या रात के समय नदी पार करना संभव नहीं होता था। जरूरी काम होने पर बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिवनाथ नदी पर पुल बनने से आवागमन की सुविधा का विस्तार हो गया है। इसी प्रकार जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चंगोरी निवासी परमेश्वर ने बताया कि अब बलोदाबाजार जिला जाने के लिए शिवरीनारायण की ओर जाना नहीं पड़ेगा। वह सीधे लवन होते हुए रायपुर की ओर जा सकेंगे। इससे समय और पैसे की बचत भी होगी। यह पुल इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

panchayattantra24.com, रायपुर। महिलाओं के लिए शुरू की स्पेशल उपचार सुविधा दाई दीदी क्लीनिक योजना से जरूरतमंद और गरीब बीमार महिलाओं को समय पर उनके ही घर के आसपास निःशुल्क उपचार मिलने लगा है। दाई दीदी क्लीनिक के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ चिकित्सक सहित सभी स्टाफ महिलाएं होने की वजह से इलाज कराने वाली महिलाओं को अपनी समस्याएं बताने में किसी प्रकार की झिझक भी नहीं होती। यहीं वजह है कि रायपुर, बिलासपुर और भिलाई नगर पालिक निगम में शुरू हुई इस योजना से लगभग 700 कैम्पों में अब तक 50 हजार से अधिक महिलाएं दाई दीदी क्लीनिक योजना से लाभान्वित होकर ठीक हो चुकी है। अपने कामकाजों में व्यस्त रहने वाली संगीता यादव और सुशीला देवांगन भी उन्हीं महिलाओं में है जो अपने घर के नजदीक लगने वाली दाई दीदी क्लीनिक के शिविर में इलाज कराकर ठीक हुई है।
रायपुर शहर के डंगनिया में रहने वाली श्रीमती संगीता यादव और श्रीमती सुशीला देवांगन ने बताया कि वे प्रतिदिन प्रातः में ही घर से बाहर काम करने निकल जाती है। पहले जब कभी बीमार होती थी तब इलाज के लिए बहुत तकलीफ उठानी पड़ती थी। संगीता यादव ने बताया कि पति के मौत के बाद किसी तरह खुद ही घर का खर्च निकालने घरों में काम करती है। उनकी इतनी आमदनी भी नहीं है कि अपनी बीमारी का इलाज के लिए वह अपना कामकाज छोड़कर किसी प्राइवेट अस्पताल में जा सकें। उन्होंने बताया कि दाई दीदी क्लीनिक योजना से जब उनके ही घर के पास शिविर लगना प्रारंभ हुआ तो उन्हें पता चला कि यहां महिलाओं के बीमारियों का इलाज महिला चिकित्सक द्वारा ही निःशुल्क किया जाता है। एक दिन बुखार और कमजोरी महसूस होने पर जब शिविर में पहुँची तो उन्हें जाँच के बाद दवाइयां दी गई। यहाँ से मिली दवा से वह दो दिन में ही ठीक हो गई। श्रीमती सुशीला देवांगन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी के साथ हाथ पैर में दर्द हो रहा था। घर के पास में ही दाई दीदी क्लीनिक का कैम्प लगे होने की जानकारी के बाद इलाज के लिए आई है। यहाँ उन्हें जाँच के बाद दवा दी गई है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी इन शिविरों में आकर उपचार करा चुकी है। यहाँ उपचार के बाद ठीक हो गई थी। अभी फिर जरूरत महसूस हुई तो यहाँ आई है। सुशीला देवांगन ने बताया कि दाई दीदी क्लीनिक योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक और सहूलियत वाली सुविधा है। बीमारी सहित अन्य तकलीफ में यहाँ अपनी समस्या को खुलकर महिला चिकित्सक को बता सकती है। यहाँ निःशुल्क दवा देने के साथ लैब टेस्ट भी निःशुल्क है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में अब शराब पीने वालों पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम जगहों पर शराब पीते 101 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रोजाना शराब भट्टियों के आस-पास शराब पीने वालों की भीड़ को देखते हुए और आम जगहों पर लोगों के बीच खड़े होकर शराब का सेवन करने वाले 101 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी के कई इलाकों शराब की तस्करी के मामले रसूखदारों की अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी के चलते पुलिस आरोपियों को पकड़ती है और फोन आने पर मालूली धारा लगातर छोडऩे के मामले भी सामने आ जाते है। वहीं राजधानी के आऊटर के गोदाम, फार्म हाउस को शराब तस्करों ने डंपिंग यार्ड के रूप में विकसित किया है। जिससे स्थानीय और बाहरी शराब की पहचान करना नामुमकिन है।
101 लोगों पर हुई कार्रवाई रायपुर के आम जगहों पर शराब पीने एवं शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने वालों के साथ ही सार्वजनिक मैदान, पार्क, चैक-चैराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के संबंध में शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के सभी थाना प्रभारियों को आम जगहों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस पर सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ आम स्थान पर शराब पीने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान कार्यवाही के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र के शहीद हमीद नगर, चार नल के पास नेहरू नगर, थाना पंडरी क्षेत्र के व्ही.आई.पी.तिराहा मोड, थाना आजाद चैक के ईदगाहभाठा मैदान, लाखेनगर, थाना मौदहापारा क्षेत्र के फरिश्ता काम्पलेक्स के पास, थाना गुढिय़ारी क्षेत्र के गोगांव, रिंग रोड नंबर 02, थाना पुरानी क्षेत्र के भाठागांव, थाना उरला क्षेत्र के सिंघानिया चैक, थाना खमतराई क्षेत्र के भनपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम चपरीद सहित अलग – अलग थाना क्षेत्रों के आम स्थान पर शराब पीने/पिलाने वाले 101 लोगों के खिलाफ अलग – अलग थानों में आबकारी एक्ट की धारा 36सी के तहत अपराध दर्ज किया है।
मोहल्ले में होती शराब बिक्री
रायपुर के कई मोहल्ले में शराब घर में रखे जाते है, पुलिस को खबर नहीं मिलती जिसकी वजह से शराब बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। मोहल्ले के कोचिए मोहल्ले में शराब बेच रहे है। जिनकी गिरफ्तारी भी नहीं हो पाती है क्योंकि कोचियों के खिलाफ पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाते जिसकी वजह से कोचिए खुलेआम शराब बेचते रहते है। अब शहर में तेल के डिब्बों में भी शराब बेचने का नया तरीका बना लिया गया है।
कारों में झलकते हैं जाम
शहर के वीआईपी रोड और नया बस स्टैंड के पास समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में कारों में ही शराब के जाम झलकते हैं। यहां पर फास्ट फूड की दुकानों के बाहर शराबियों की गाडिय़ां लगी रहती हैं। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस कारों में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चला चुकी है, लेकिन बिगड़ैल लोग इसकी परवाह नहीं करते और सड़क हादसे भी हो जाते है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जिले में सड़क हादसों में रोजाना 1 से दो मौतें हो रही है, इनमें से ज्यादातर शराब पीकर वाहन चलाने वाले जिम्मेदार होते हैं।
शहर में बिक रही नकली शराब
रायपुर शहर में काफी शराब की भट्टियां है जिस पर कई लोग काम करते है। अवैध शराब माफिया के लोगों ने रायपुर शहर आकर अपना अड्डा बना लिया है। बाहर से पार्ट-2 की शराब की तस्करी की जाती है। शराब अधिकांश लोग पीते है जिसकी वजह से लोग आज किसी भी तरह की शराब को पी रहे है। शराब के ब्रांड इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टेग, मेकडावल, रम, रॉयल चेलेन्जर, ब्लेंडर व फाइटर के लिए रैपर, ढक्कन व बार कोड बाहर से सप्लाई होती है। खाली पौव्वे भी बाहर से लाए जा रहे है। खाली बोतल व पव्वे बनाने वाले फैक्ट्री भी अवैध रूप से इस काम को कर रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सारकेगुड़ा और एडसमेटा एनकाउंटर में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग है. जिसमें एसआरपी कल्लूरी भी शामिल है. आदिवासी समाज ने धारा 302 के तहत कार्रवाई करने को कहा. इस मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज राज्यपाल से मुलाक़ात करेगा. राज्यपाल से मिलने का वक़्त मांगा है. समाज के संरक्षक सोहन पोताई ने यह जानकारी दी है।
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक सोहन पोताई ने कहा कि जिस वक्त मुठभेड़ हुई थी, उस वक्त आईजी एसआरपी कल्लूरी थे. इतना कुछ होने के बावजूद सरकार क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है. कई अधिकारियों को प्रमोशन मिल गया. कई लोगों को मेडल मिल गया. लेकिन जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इसी मांग को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात सरेराह युवक के साथ लूट की वारदात हुई है. जेल रोड की ओर से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने राह चलते युवक का मोबाइल लूट लिया और चलते बने. अज्ञात लुटेरे ने बेखौफ तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया है. मामला गंज थाना इलाके का है।
सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार के बंगले और थाना से चंद कदम की दूरी पर यह लूट की वारदात हुई है. इस वारदात से पता चल रहा कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं. रायपुर पुलिस का खौफ अपराधियों के मन में नजर नहीं आ रहा है।
पीड़ित अमन तिवारी
जानकारी के मुताबिक भनपुरी निवासी अमन तिवारी अपने काम से लौटकर ऑटो रिक्शा की तलाश करते अपने घर की ओर जा रहा था. इस बीच जेल रोड की ओर से एक्टिवा सवार अज्ञात लुटेरा बेखौफ तरीक़े से आता है और राहगीर का मोबाइल लूटकर फरार हो जाता है. इस वारदात के तुरंत बाद पीड़ित गंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।