Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई है. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए Cowin app पर बाक़ायदा काउंटर भी चलाया गया. यह डिजिटल काउंटर हर पल अपडेट हो रहा है।
इस डिजिटल काउंटर के ज़रिए आप जान सकेंगे कि देश में हर सेकेंड कितनी वैक्सीन लगाई जा रही हैं. दोपहर एक बजे तक 1 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य रखा गया है और देर शाम तक 2 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश का लक्ष्य था. लेकिन ये रिकार्ड 5 बजे ही पूरा कर लिया।
बता दें कि अभी तक देश में अब तक 77 करोड़ 15 लाख 38 हज़ार 837 डोज़ लग चुकी हैं, इसमें से पहली डोज़ 58 करोड़ 29 लाख 86 हज़ार हैं और दूसरी डोज़ 18 करोड़ 85 लाख 52 हज़ार लगाई जा चुकी है।
भारत ने वैक्सीन के मामले में दुनिया के 18 देशो को पीछे छोड़ दिया हैं, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन,फ़्रांस कनाडा, रूस, जापान सहित 18 देश रोज़ाना सिर्फ़ 8.17 मिलियन डोज़ लगा रहे हैं जबकि भारत अकेले इन सब पर भारी है और रोज़ाना 8.54 मिलियन वैक्सीन की डोज़ रोज़ दी जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया. साथ ही राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया. बेरोजगारी के विरोध में प्रतिकात्मक रूप से सैकड़ों डिग्रियां जलाई गई. इसके अलावा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने पीएम मोदी से रोजगार की मांग की।
रायपुर में युवा कांग्रेस के पश्चिम और दक्षिण विधानसभा द्वारा संयुक्त प्रदर्शन किया गया. पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सुमित सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज युवक कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छल किया है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनावी वादों में युवाओं को रोजगार दिलाने की बात करती है, लेकिन फिर हर साल प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं को रोजगार न देकर अनदेखा कर रहें हैं।
गौरतलब है कि प्रदर्शन में दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष विक्रांत सिरगिरे, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सुमित सरकार, युवा नेता शैंकी ठाकुर के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वामी आत्मानंद स्कूल, पाटन के साथ प्रदेश के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 12.15 बजे रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर के जरिए बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 12.50 बजे से आयोजित विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2.15 बजे रायपुर वापस लौट आएंगे।
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई. 30 सितंबर तक चलने वाली परीक्षा के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं।
इस वर्ष 12वीं की पूरक परीक्षा में 2325 छात्र शामिल होंगे. सर्वाधिक 195 छात्र रायपुर में और सबसे कम 6 छात्र नारायणपुर में शामिल होंगे. अब तक हर साल लगभग 30 हज़ार छात्र पूरक परीक्षा में शामिल होते थे. इस बार कोरोना की वजह से परीक्षा फार्म होम से लिया गया था. अब परीक्षा केंद्र से पूरक परीक्षा ली जा रही है. रायपुर में जेएन पांडे स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जेएन पांडेय स्कूल परीक्षा केंद्र अध्यक्ष एमआर सावन ने बताया कि आज हिंदी विषय का परीक्षा है. परीक्षार्थियों की संख्या भी कम है. अधिकतर बच्चे वो है कि जिन्होंने परीक्षा नहीं दी थी, और कुछ बच्चे ऐसे हैं जो परीक्षा देने के बाद भी पास नहीं हो पाए थे. रायपुर में एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि सभी ज़िलों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. मुख्य परीक्षा परीक्षा फ़्रॉम होम से लिया गया था. कोरोना संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए फ़ैसला लिया गया था. वर्तमान समय में प्रदेश में कोरोना संक्रमण कंट्रोल में है, इसलिए पूरक परीक्षा परीक्षा केंद्रों से लिया जा रहा है. इसमें जो बच्चे परीक्षा से वंचित हो गए थे, या किसी भी कारण से परीक्षा नहीं दे पाए थे, वे परीक्षा दे रहे हैं।
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शुक्रवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इसकी शुरुआत सुबह रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के साथ हुई. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर विष्णुदेव साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है, बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री उनके कार्यालय को 20 साल हो रहे हैं. इसलिए हम 20 दिन के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. स्वच्छता अभियान से लेकर संगोष्ठी जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. हम सब कामना करते हैं कि वो दीर्घायु हों. हम उनके जन्मदिन के मौके पर अलग – अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. भाजपा की ओर से रायपुर के सभी 16 मंडलो में फल वितरण, स्वच्छता अभियान, मंदिरों में पूजन, भंडारा, बुजुर्ग सम्मान, शिक्षक सम्मान का आयोजन किया जाएगा. शाम को भाजयुमो की ओर से तेलीबांधा तालाब में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने, उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान कार्ड, कोरोना काल में कोई व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए अन्न वितरण योजना शुरू की।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहनों को सम्मान से जीने के लिए तीन तलाक से आजादी, कश्मीर को दशकों के नासूर 370 से मुक्ति, भारत के मान बिंदु प्रभु राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के साथ पूरे विश्व में भारत का नाम शिखर पर पहुंचा कर हमें गर्व करने का अवसर दिया है. भाजपा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन करेगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। एनसीआरबी की रिपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ट्वीट का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि 15 साल जब भाजपा की सरकार थी, तब विधानसभा में पूछे गए सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया था. तब 50,000 से अधिक हत्या, बलात्कार, डकैती की प्रकरण सामने आए थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में अपराध के मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है, क्या मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के लिए रमन सिंह कुछ नहीं कहेंगे. सत्ता जाने के बाद जो उनको राजनीति दिख रही है. उन्होंने कहा कि आज रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता खुद कर लें. 15 साल राज करने के बाद अपने चेहरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बताने की ज़रूरत पड़ रही है. उन्हें खुद का आंकलन करना चाहिए।
भाजपा के 20 दिन के आयोजनों को लेकर मरकाम ने कहा कि 7 साल में मोदी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है. सभी सरकारी सम्पतियों को बेचने का काम कर रहे हैं. 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने था, 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए, 97 प्रतिशत लोगों की आमदनी आधी हो गई है. बीजेपी आंदोलनों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी चुनाव नजदीक आता हैं, सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश करती है. आज भाजपा 15 साल में सरकार में रही जो प्रकरण वो बता रहे हैं सभी उन्ही के कार्यकाल के प्रकरण है।
अमरजीत भगत ने भी साधा भाजपा ने साधा निशाना
वहीं एनसीआरबी रिपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा पर साधा निशाना कहा कि अंतराष्ट्रीय हंगर रिपोर्ट में भारत से बेहतर रिपोर्ट छोटे देशों का है. छत्तीसगढ़ के मुकाबले अन्य कई राज्य होंगे, जिसमें अपराध का ग्राफ ज्यादा होगा. पहले उसका अध्ययन कर लें फिर विपक्ष से बात करें. छत्तीसगढ़ में जितना काम हुआ है, उतना किसी राज्य में नहीं हुआ।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गांजा, अवैध मादक पदार्थों और अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के सीमावर्ती स्थानों में चेकपोस्ट लगाए जाएंगे. डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है।
डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से अवैध गांजा के राज्य में प्रवेश की सूचना अक्सर मिलती रहती है. गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए सीमावर्ती जिले जिनकी सीमाएं अन्य प्रदेशों से लगती है, वहां पर चेक पोस्ट लगाना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही चेकपोस्ट में कैमरे लगाने के निर्देश भी दिये गये हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि सीमावर्ती राज्यों से आने वाले मार्गों में चेकपोस्ट लगाकर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल तैनात करें. अवैध गांजा, शराब और अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाएं. डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी एसपी अपने जिले में गांजा और अन्य मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, विक्रय, अवैध परिवहन और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना सुनिश्चित करें।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर सवाल खड़े किए है. उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ को जंगलराज बनाने का आरोप लगाया है।
डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी जी कांग्रेस की पूरी बारात आपको प्रदेश का विकास देखने का न्यौता देने गई थी. देखिये!कैसे छत्तीसगढ़ को @bhupeshbaghel ने जंगलराज बना दिया है . हत्या, डकैती और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अपराधियों को सरंक्षण मिला हुआ है. यही विकास हुआ है बस.

panchayattantra24.com,रायपुर। पंडो जनजाति के लोगों की मौत पर भाजपा के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा और डॉ. रमन सिंह की फितरत लाशों पर राजनीति करना है. डॉ. रमन सिंह को बताया चाहिए कि उनके शासनकाल में पंडो जनजाति के लिये क्या किया कि 15 वर्षों में भी उनकी स्थिति में रत्ती भर भी सुधार नहीं हुआ? क्या कारण था कि सूरजपुर के पंडोनगर के लोगों को विधानसभा चुनाव 2018 का बहिष्कार करने की घोषणा करनी पड़ी थी।
मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा ने सन् 2017 में तब जांच टीम क्यों नहीं भेजी जब सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में चंद दिनों के अंतराल में पंडो समाज के करीब 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिस पर केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम को जांच करने के लिये आना पड़ा था? उस समय डॉ. रमन सिंह के मुंह पर ताला क्यों पड़ गया था? 2016 में वाड्रफनगर के बसंतपुर में रामकरण पंडो की मृत्यु को लेकर क्यों पूरे पंडो समाज को उग्र आंदोलन करने पर विवश होना पड़ा था, क्या डॉ. रमन सिंह इस पर प्रकाश डालना नहीं चाहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बलरामपुर में पंडो समाज के लोगों की मृत्यु की घटना की जांच के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव को दिये जा चुके हैं जिन्हें तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है. पंडो जनजाति में हिमोग्लोबिन की कमी के मद्देनज़र सभी आवश्यक दवायें सप्लाई करने के निर्देश दिये जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा शौक से अपनी जांच समिति गठित करके भेज सकती है, वैसे भाजपा को ये जांच समिति अपनी सरकार के समय गठित करनी थी और उनकी सुध लेनी चाहिये थी. अब वहां जाकर घड़ियाली आंसू बहाना सिर्फ और सिर्फ भाजपा की डर्टी पालिटिक्स है और कुछ नहीं।

panchayattantra24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण अभियान का संचालन करेगी. इस दौरान समाज में पिछड़े, गरीब, किसान समेत विभिन्न वर्गों के लिए बनाई गई योजनाएं लोगों के बीच लेकर जाएंगे. इस बात की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में दी।
भाजपा के अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रवक्ता राजेश मूणत, रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व अन्य के साथ प्रेस काफ्रेंस की. उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को ही नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यह कीर्तिमान होगा कि इतनी लम्बी अवधि तक संवैधानिक पदों पर रहे हैं. उनकी लोकप्रियता का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है. लोकप्रियता के पैमाने में दुनिया का शायद ही कोई नेता होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान 20 दिनों तक चलेगा. सभी प्रदेश और ज़िला कार्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी. ज़िला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होगा. गरीब बस्तियों और वृद्ध आश्रमों में जाएंगे. पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन दुकानों में जाकर पीएम मोदी की लगी फ़ोटो वाला बैग वितरण करेंगे. लोगों बताएँगे कि राज्य में योजना के तहत अनाज का वितरण राज्य सरकार ने ठीक से नहीं किया।
डॉ. सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा सभी ज़िलों में रक्तदान शिविर लगाएगा. इसके साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. बीजेपी के सभी बूथों से प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजा जाएगा. केंद्रीय योजनाओं को लेकर धन्यवाद भेजा जाएगा. देशभर से पांच करोड़ पत्र भेजा जाएगा, छत्तीसगढ़ से पंद्रह लाख पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य है. 25 सितम्बर को पंडित दिनदयाल उपाध्याय का भी जन्मदिन मनाया जाएगा. 17 तारीख़ को टीकाकरण का महाअभियान चलाएंगे. बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्ता नदी-नाले, स्कूल समेत कई स्थानों पर सफ़ाई अभियान में हिस्सा लेंगे।