Browsing: रायपुर

शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में शिक्षकों को किया गया सम्मानित
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री बघेल
 
panchayattantra24.com,रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव उपस्थित थे। 
राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया और कहा कि शिक्षक दीपक की तरह होते हैं, जो अज्ञान के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश लाते हैं। उनका देश और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अलग-अलग क्षेत्रों में सफलताएं अर्जित कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक जो मार्गदर्शन देते हैं उसे सकारात्मक रूप से ग्रहण करने पर अवश्य सफलता मिलती है।
सुश्री उइके ने कहा कि आज मैं, मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी या अन्य राजनेता जिस जगह पर पहुंचे हैं, वहां पर हमारे गुरूजनों का ही योगदान रहा है। शिक्षकों के अनुशासन की सीख की बदौलत हम आज यहां तक पहुंचे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय प्रारंभ करने जैसे कई कार्य हुए हैं, वह सराहनीय है। इस कार्य से विकासखंड स्तर तक ग्रामीणों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की सुविधा मिल रही है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री सहित पूरे शिक्षा विभाग को बधाई देती हूं। राज्यपाल ने कोरोना काल में शिक्षा विभाग द्वारा किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति का एक सूत्र वाक्य है ’असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्मामृतं गमय’, जिसका अभिप्राय है ’हे ईश्वर हमें असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से उजाले और मृत्यु से अमरत्व की ओर ले चलो।’ असत्य से सत्य की ओर तथा अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने की प्रक्रिया में गुरूजनों की भूमिका अहम होती है। ’आचार्यः देवो भव’ और ‘गुरू गोविंद दोऊ खड़े’ जैसे दोहे हमारी समृद्ध परम्पराओं में शिक्षक की महत्ता को दर्शाते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, उनकी मौलिकता, कल्पनाशीलता, देश के लिए अनमोल संपदा है और उनके जीवन को गढ़ने का महत्वपूर्ण दायित्व शिक्षकों पर है। शिक्षकों को विद्यार्थियों से मित्र एवं मार्गदर्शक की तरह व्यवहार करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने कहा कि ‘हमें ऐसी शिक्षा चाहिए, जिससे चरित्र का निर्माण हो, मन की शांति बढ़े, बुद्धि का विकास हो और मनुष्य, अपने पैरों पर खड़ा हो सके।’
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है। वे महान शिक्षक थे जब वे राष्ट्रपति बने तो कुछ विद्यार्थियों ने उनका जन्मदिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। तब उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि चाहे खेल के क्षेत्र में या शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा गुरूओं की आवश्यकता पड़ती है। शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। कोरोना महामारी के समय इसकी महत्ता और भी बढ़ गई। शिक्षा विभाग ने कोरोना महामारी के समय ऑनलाइन शिक्षा पद्धति प्रणाली बुलटू के बोल, मोहल्ला क्लास जैसे माध्यमों से शिक्षा प्रदान की, जिसकी पूरे देश और विदेश में चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में सन् 1998 में पंचायत विभाग द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी उसके बाद से अब तक नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई थी। पर हमने उनकी तकलीफ को समझते हुए नियमित रूप से शिक्षकों की भर्ती की और नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ कर दी है। हमने उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय की स्थापना की। इसमें गरीब और मध्यमवर्ग के पालकगण अपने बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिला रहे है। यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किसी भी विद्यार्थी का आदर्श उसका शिक्षक होता है। वे जिस प्रकार का आचार-व्यवहार करते है विद्यार्थी उनका अनुसरण करते है। इसलिए अच्छे विद्यार्थी बनाने के लिए श्रेष्ठ शिक्षकों की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में दिवंगत हुए शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे शिक्षकों ने कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यार्थियोंको नए-नए तरीकों से पढ़ाया।  
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को शिक्षा देने के लिए कई नवाचार किए गए, जिसमें पढ़ई तुंहर द्वार, मोहल्ला क्लास आदि शामिल है। प्रशासन के इन प्रयासों की नीति आयोग सहित पूरे देश में सराहना की गई। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में भी इन नवाचारों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में वर्ष 2020 में चयनित 58 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें 54 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और 04 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर वर्ष 2021 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधि सलाहकार श्री आर.के. अग्रवाल, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे। समारोह में जे.आर. दानी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और राज्य गीत की प्रस्तुति दी।

panchayattantra24.com,रायपुर। धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी पर थाने के भीतर हमला करने वाले सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुरानी बस्ती पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में जुट गई है।
 पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने पादरी पर हमला करने पर संभव शाह, विकास मित्तल, मनीष साहू, शुभंगर द्विवेदी, संजय सिंह, अनुरोध शर्मा, शुभम अग्रवाल एवं अन्य के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 147 और 34 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया है। इन पर पादरी पर हमला करने के साथ-साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। 
भाटागांव इलाके में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने ईसाई संगठन के लोगों थाना बुलाया था। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंच गए असमाजिक तत्वों ने पहले थाना का घेराव किया, फिर थाने के भीतर जमकर हंगामा मचाते हुए थाना प्रभारी के कक्ष में पादरी की जूते से पिटाई कर दी थी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में मैंगों जूस सप्लाई  के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी  का बड़ा मामला सामने आया है. रायपुर की व्यवसायी रीता नेभवानी  से 84 लाख 57 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है. प्रार्थिया के मुताबिक पैसे लेकर सामान सप्लाई नहीं किया गया, जिससे व्यवसायी परेशान है. अब थक हारकर कानून की मदद ली है. व्यवसायी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक व्यवसायी रीता नेभवानी  से 84 लाख 57 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है. इस धोखाधड़ी मामले में पश्चिम बंगाल के 2 कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पुलिस इस बड़ी धोखाधड़ी केस को कारोबारियों की तलाश में पश्चिम बंगाल जाने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा स्थित निकिता मार्केटिंग की प्रोपराइटर निकिता नेभवानी से पश्चिम बंगाल के कारोबारी हंसराज एग्रोफ्रेश प्रा. लिमि. के डायरेक्टर सत्येन्द्र सिंह और आदित्य सिंह के द्वारा मैंगो जूस भेजने के नाम पर पैसा लेकर सामान नहीं भेजा है. हंसराज कंपनी को साल 2017 में 31 लाख, 20 लाख कुल रकम 51 लाख रुपए खाते के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर किया था, जिसके बाद बाकी की रकम मैंने अपने लड़के के खाते से ट्रांसफर किया था, लेकिन कंपनी ने सामान नहीं दिया।
प्रार्थिया ने बताया कि उनसे सामान के संबंध में बातचीत की, तो उन लोगों ने संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया, जिसके बाद निकिता नेभवानी का बेटा पिछले साल सिलीगुडी स्थित कंपनी के फैक्ट्री पहुंचा. प्रार्थिया के बेटे से डायरेक्टर आदित्य सिंह ने मुलाकात कर सामान जल्द ही भेजने का झूठा आश्वासन दिया, लेकिन फिर उसके बाद हंसराज फर्म के मालिकों ने प्रार्थिया का फोन उठाना बंद कर दिया. इतना ही नहीं किसी भी मेल का जवाब नहीं दिया है. मैंगो जूस भेजने के नाम पर आरोपियों ने निकिता नेभवानी से कुल 84 लाख रुपए से अधिक की रकम हड़प ली है।
तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक मैंगों जूस भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की शिकायत मिली है. प्रार्थिया निकिता नेभवानी से पश्चिम बंगाल के 2 कारोबारियों ने मैंगों जूस भेजने का झांसा देकर 84 लाख रुपए अलग-अलग खातों से मांगा लिया है, जिसके बाद आरोपियों ने साल 2017 से अब तक न सामान दिया और न ही रकम लौटाई है. पुलिस को शिकायत मिलते ही आरोपी सत्येंद्र सिंह और आदित्य सिंह के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. पूरे मामले पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. साइबर सेल की मदद से आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही आरोपियों की तलाश में पश्चिम बंगाल रवाना की जाएगी।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के जगदलपुर में दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़िया का अपमान है. किसानों का अपमान है. ये लोग नफरत की फसल उगा रहे हैं. पुरंदेश्वरी के बयान के बाद पार्टी की ओर से कोई खंडन या माफीनामा नहीं आया. पूरी भाजपा यह सोचती है कि यह किसान, छत्तीसगढ़िया नफरत के लायक है, इसका हम विरोध करते हैं. ये छत्तीसगढ़ियों से माफी मांगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डी पुरंदेश्वरी के बयान को लेकर शनिवार को सात अन्य मंत्रियों के साथ पत्रकार वार्ता की. चिंतिन शिविर को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय शिविर में भाजपा की चिंता बस्तर की नहीं, आदिवासियों की नही, नक्सली समस्या नहीं बल्कि धर्मान्तरण, छत्तीसगढ़ सरकार और ओबीसी को साधने की थी. उनके एक प्रभारी ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उनका किसान होना था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती माता कौशल्या, मिनीमाता की है, इसलिए नारियों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. पुरंदेश्वरी मेरे लिए सम्मानित हैं. एक तरफ भाजपा के एक प्रभारी सबसे बड़ी चुनौती किसान को कहते हैं, वहीं किसान का मुख्यमंत्री होने को सबसे बड़ी चुनौती मानते है. पुरंदेश्वरी कहती हैं कि पूरा मंत्रिमंडल उनके थूक से बह जाएगा. थूकने का मतलब है नफरत करना है, घृणा करना. इससे पता चलता है कि आपके मन में कितनी घृणा है।
भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार किसानों की सरकार है, और इन्होंने किसानों पर थूकने की बात कही है. उनके बयान से पता चलता है कि किसानों के प्रति उनकी पार्टी की भावनाएं क्या है. भाजपा की पिछड़ों के प्रति, अल्पसंख्यकों के प्रति, अनुसूचित जाति- जनजाति के प्रति कितनी गृणा है, ये देखिये. किसानों पर थूकने के बात कही है. किसानों के प्रति प्रभारी के मन में जो घृणा है, नफरत है उनके बयान से परिलक्षित होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़िया का अपमान है. किसान का अपमान है. हम छत्तीसगढ़ के लोग हैं. हम किसान हैं, हमारे मन में नफरत नहीं है. ये लोग नफरत की फसल उगा रहे हैं. पुरंदेश्वरी के बयान के बाद पार्टी की ओर से कोई खंडन या माफीनामा नहीं आया. पूरी भाजपा यह सोचती है कि यह किसान, छत्तीसगढ़िया नफरत के लायक है, इसका हम विरोध करते हैं. ये छत्तीसगढ़ियों से माफी मांगे।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि पुरंदेश्वरी का बयान पूरी छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है. प्रदेश में पानी नहीं गिरा है, अकाल की स्थिति है, लेकिन इन्हें अपने सूखे की चिंता है. महामारी अधिनियम में थूकना अपराध है. थूकने के लिए प्रेरित करना अपराध है. अगर कलेक्टर ने संज्ञान ले लिया तो लेने के देने पड़ जाएंगे. इनको अंदाज़ नहीं है ताकत का. गलत आकलन कर रहे हैं।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि ये भाजपा के निकृष्टम सोच की अंतिम पराकाष्ठा है. तीन दिन के चिंतन में मैं सोचता था, कुछ निकलेगा, लेकिन केवल थूक निकल पाया. छत्तीसगढ़िया लोग इसका शांतिपूर्ण ढंग से आने वाले समय मे प्रतिकार करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं कृषि मंत्री भी हूं और किसान भी हूं. चिंतन शिविर में किस बात की चिंता हुई ये समझने की बात है. नगरनार स्टील प्लांट बिकने वाला है, उस पर चर्चा तक नही होना? आर्थिक स्थिति को सुधारने की बात की चर्चा नहीं? ऐसे भाजपा के लोग हैं. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह अपमान है. किसानों के प्रति इस तरह की सोच इनकी विचार को प्रदर्शित करती है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ अंजना सहिस लापता नहीं हुई थी. मजबूरी में उसे पुलिस की नौकरी छोड़नी पड़ी थी. अब महिला आरक्षक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने ही पुलिस विभाग पर संगीन आरोप लगा रही है. महिला आरक्षक ने पुलिसकर्मियों पर शारीरिक शोषण करने और ब्लू फिल्म  देखने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. यदि यह सच है, तो बेहद शर्मनाक है।
पुलिस विभाग को अपराध पर शिकंजा कसने के लिए बनाया गया है. जिससे देश-प्रदेश में क्राइम पर लगाम लगाया जा सके. अपराधी को उसके किए की सजा मिल सके, लेकिन जब पुलिस की अपराधी की तरह व्यवहार करने लगे, तो तब आप क्या करेंगे ? विरोध करेंगे या चुपचाप उसे सहते रहेंगे ? कुछ ऐसा ही रायगढ़ निवासी अंजना सहिस के साथ हुआ है. पहले वो पुलिस विभाग में आरक्षक थी, लेकिन अब वो इस्तीफा देकर वृंदावन में रह रही है. अध्यात्म से जुड़ गई है. इसके पीछे की वजह भी पुलिस ही है।
आरक्षक की नौकरी छोड़कर वृंदावन  में रह रही अंजना सहिस का आरोप है कि राजधानी रायपुर  के माना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर  में उनके साथ शारीरिक शोषण की कोशिश की गई. अधिकारी अश्लील फिल्म भी दिखाते थे. विरोध करने पर छुट्टी नहीं देते थे. पहले भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने इस्तीफा देने का दबाव बनाया. इन्हीं बातों से परेशान होकर इस्तीफा देना पड़ा. इसके साथ ही महिला ने पुलिस को दिए अपने लिखित बयान में कहा कि ना उनका परिवार है ना रिश्तेदार, वह यही रहना चाहती है।
आरोप यह भी है कि उसके परिजनों को भी पता है कि वो वृंदावन में है. 2007 से जब वो माना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रही थी. पुलिसकर्मियों की शिकायत करने इस्तीफा  देने के लिए मजबूर किया गया. पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों पर इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. लेकिन मां को पता था कि वह वृंदावन है, फिर भी उसने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला आरक्षक अंजना सहिस इस्तीफा देकर वृंदावन चली गई थी. 9 महीने तक संपर्क नहीं होने पर परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जब महिला का पता लगाने राजेंद्र नगर पुलिस वृंदावन पहुंची, तो देखा कि महिला आरक्षक वहां एक ठेले में पर्स और माला बेचती नजर आई. फिलहाल इन आरोपों की जांच होगी या नहीं, यह भी पुलिस ही तय करेगी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुए का खेल जोरों पर चल रहा है. राजधानी रायपुर में भी जुआरी जुआ खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं. कोतवाली पुलिस ने झाबक गली में देर रात दबिश देकर जुआ खेलते 15 जुआरी को गिरफ्तार किया है. आरोपी सुनसान बिल्डिंग के अंदर छुपकर ताश खेल रहे थे. जिसमें कई बड़े कारोबारी भी है. पुलिस ने उनके पास से 4 लाख 52 हजार रुपए नगद बरामद किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल ने बताया कि नयापारा मोड़ के पास सुनसान बिल्डिंग में पुलिस टीम ने दबिश दी है. जहां बिल्डिंग के अंदर जुआ खेलते 15 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इसमें अधिकतर जुआरी धमतरी, महासमुंद और अन्य जिलों के निवासी है. जुआरियों के फड़ में कई बड़े व्यापारी भी थे।
पुलिस ने जिन जुआरियों को गिरफ्तार किया है. उनमें प्रवीण छाबड़ा, सुनील कुमार टंडन, हरीश कुमार चेलक, प्रवीण सोनी, सतीश कुमार, संजय थरवानी, विनय जैन, मनोज सोनी, विनोद छाबड़ा, संजय कुकरेजा, पोषण साहू, कोमल साहू, प्रमोद यादव, राजेंद्र कुमार, राम कुमार गुप्ता शामिल है. जुआरियों के कब्जे से 4 लाख 52 हजार रुपए नगद जब्त किया गया है. सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कस्टम मिलिंग के अलावा धान खरीदी पर चर्चा होगी. प्रदेश में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए धान खरीदी जरूरी है, इसलिए सभी पहलुओं का बारीकी से समीक्षा की जा रही।
इसके साथ ही मंत्री भगत ने बीजेपी के चिंतन शिविर पर निशाना साधते हुए कहा कि शिविर का कोई निचोड़ नहीं निकला. ये लोग बंडा डांस किए, जो घर से निकासी किए गए लोग थे. हमसे कह देते हम संस्कृति विभाग की तरफ से टीम दे देते, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति तो झलकती. खैर, उन्होंने आधा ही सही लेकिन नृत्य तो किया. पहले वो बॉलीवुड के कलाकारों को बुलाते थे. कम से कम इस दौरान बीजेपी को छत्तीसगढ़ के संस्कृति की याद तो आई।
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) में काफी लंबे अरसे से सेवाएं दे रहे तीन’स्निफर डॉग्स’के हुनर की परीक्षा अब नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रूबी, माया और बॉबी नाम के ये स्निफर डॉग्स अब तक अफगानिस्तान में आईटीबीपी के कमांडोज के साथ तैनात थे। वहां पर हाल के घटनाक्रमों के चलते कमांडोज और स्निफर डॉग्स का पूरा दल भारत लौट आया है। इन्हीं में से तीन स्निफर डॉग्स की तैनाती बस्तर अंचल में करने का निर्णय लिया गया है और ये शीघ्र ही यहां पहुंच जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि विशेष प्रशिक्षण प्राप्त ये स्निफर डॉग्स विस्फोटक सामग्री आदि की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अच्छी बातचीत हुई है. प्रदेश में मौजूद संसाधन और लौह उद्योग को लेकर चर्चा हुई. हमारी यह पहली बैठक थी, आने वाले समय में और बैठकें होंगी. यह बात दो दिवसीय प्रवास के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले आस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर बैरी ओ फैरेल ने कही। 
ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर बैरी ओ फैरेल ने कहा कि भारत के अंदर काफी संभावनाएं हैं. हम आने वाले समय में काफी चीजें शेयर करना चाहते हैं. आस्ट्रेलिया यहां निवेश करने को इच्छुक है, मुख्यमंत्री बघेल के साथ हुई चर्चा पर आस्ट्रेलिया में जाकर वहां के लोगों से चर्चा करेंगे. बताएंगे कि यहां के लोगों के लिए क्या कुछ किया जा सकता है। 
आस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानी के कब्जे को लेकर कहा कि पूरे विश्व ने देखा कि कितना गलत और बुरा हुआ. लोकतांत्रिक देश में इतने अलोकतांत्रिक ढंग से कब्जा किया गया, जो गलत है। 
 

पहला मोनेटाइजेशन और दूसरा डेमोनेटिसेशन है. इसके निर्माता और निर्देशक मोदी है
 
panchayattantra24.com,रायपुर। एआईसीसी के महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. देश की राष्ट्रीय संपत्तियों को मोदी सरकार बेच रही है. इसके खिलाफ राजधानी रायपुर के राजीव भवन में अजय माकन, सीएम भूपेश बघेल, चंदन यादव समेत कई बड़े नेता प्रेस कॉंफ्रेंस कर रहे हैं. अजय यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने दो बच्चों को जन्म दिया है. पहला मोनेटाइजेशन और दूसरा डेमोनेटिसेशन है. इसके निर्माता और निर्देशक मोदी ही है। 
अजय माकन ने कहा कि मोनेटाइजेशन और डेमोनेटिसेशन का व्यापार एक जैसा है. मोदी सरकार डेमोनेटिसेशन से देश के गरीब को लूटा रही है. मोनेटाइजेशन से देश की विरासत को लूटा जा रहा है. देश को मोनोपोली की तरफ धकेला जा रहा है. मेगा सेल लगाई गई है. उन्होंने कहा कि 111 लाख करोड़ में से 6 लाख करोड़ लेने के लिए ये काम किया जा रहा है. युद्धकाल में खतरे बढ़ जाएंगे. सैनिकों के पेमेंट पर असर पड़ेगा. मोनेटाइजेशन के बाद न सीएजी इसका ऑडिट कर पाएगी और न आरटीआई से सूचना निकाल पाएगी। 
बता दें कि कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार की मोनेटाइजेशन नीति के विरोध में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को मोनेटाइजेशन से नुकसान की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस के नेता सभी राज्यों में इसके खिलाफ पीसी कर रहे हैं. कांग्रेस के एक दर्जन बड़े नेता देश के अलग-अलग राज्यो में केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ जनता को जागरूक कर रहे हैं।