Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर।राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में साइबर क्राइम के कई मामले रोजाना सामने आते है. अपनी बातों में फंसाकर साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई को मिनटों में खाली कर देते है।
यही कारण है कि रायपुर पुलिस ने साइबर क्राइम के नए तरीके से लोगों को आगाह करने के लिए एक अलर्ट जारी किया है. इस अपील के माध्यम से पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे ये भूल न करें. यदि आपने ये गलती की तो न केवल आपकी प्राइवेसी बल्कि आपका बैंक अकाउंट भी पूरा खाली  हो जाएगा और आपके मोबाइल में ओटीपी तक नहीं आएगा.  जाने क्या है ये अपील।
जियो के नंबर वालों को आ रहे हैं ज्यादा कॉल
साइबर क्राइम को हैंडल करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के पास जियो का सिम है, उनके पास इस तरह के कॉल ज्यादा आ रहे हैं. ठग जियो सिम चलाने वालों को कॉल करके नेटवर्क फास्ट करने करने का आश्वासन देते हैं. वे *401 और एक खास कोड बताकर # लिखने के बाद मैसेज करने कहते है।
उक्त अधिकारी ने बताया कि ऐसा करने पर उपभोक्ता के मोबाइल की पूरी जानकारी ठगों के पास चली जाती है और वे सभी मर्चेंट वॉलेट यानी गूगल-पे, फोन-पे, पेटीएम समेत अन्य वॉलेट इंस्टाल कर उसका इस्तेमाल करता है, इतना ही नहीं उपभोक्ता की इस गलती के बाद ओटीपी भी ठग के मोबाइल में ही आती है और जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता है तब तक बहुत देर हो गई होती है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आज से गणना की जाएगी. इसके लिए चिप्स ने  सीजीक्यूडीसी (CGQDC) मोबाइल एप तैयार किया है।
मोबाइल एप को इंस्टाल करने के बाद एप में आवेदक को पंजीयन करना होगा, पंजीयन के लिए लॉगिन के लिए चार विकल्प दिये गए हैं. आधार कार्ड के जरिए, राशन कार्ड के नंबर के आधार पर, राशन कार्ड के मुखिया के मोबाइल नम्बर के आधार पर और उपरोक्त में से कोई भी प्रमाण नहीं होने की दशा में आवेदक स्वयं के मोबाइल के आधार पर लॉगिन कर सकते हैं।
लॉगिन उपरांत एप में एक प्रपत्र में आवेदक से संबंधित जानकारी जिसमें नाम, पिता अथवा पति का नाम, वार्षिक आय, परिवार के सदस्यों की संख्या, वार्ड अथवा ग्राम पंचायत, जनपद, जिला, तमाम जानकारी अपलोड करनी होगी, आवेदक के द्वारा अपलोड की गई जानकारी संबंधित आवेदक के ग्राम पंचायत, नगर पंचायत अथवा नगरीय निकाय के वार्ड के लिए नियुक्त किए गए सुपरवाइजर के पास स्वतः फारवर्ड हो जाएगी।
आवेदक के क्षेत्र में अधिकृत सुपरवाईजर के पास जैसे ही आवेदक की जानकारी प्राप्त होगी, वह उसका सत्यापन करेगा, तत्पश्चात् डाटा सर्वर में सुरक्षित रहेगा. यह डाटा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना में सहायक होगी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा के शासनकाल काल में जितनी भी चर्च बने हैं वो आंकड़े उठा कर देख लीजिए की छत्तीसगढ़ बनने के बाद सर्वाधिक चर्च भाजपा के शासनकाल में ही बने हैं. भाजपा आज जब सत्ता में नहीं है, तो उन्हें सत्ता में वापसी के लिए धर्मांतरण का एक सहारा चाहिये. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात भाजपा के धर्मांतरण को लेकर प्रदेश सरकार पर लगाए आरोपों के संदर्भ में कही।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजमेरगढ़ और अमरकंटक के दौरे पर रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में अलग अलग घर्म के मानने वाले लोग हैं, जहां हम निवास करते हैं वहां किसी धर्म के मानने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है, वहां आस्था का केंद्र, पूजा गृह बनाया जाता है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश में अगर एक भी जबरिया धर्मांतरण कराया गया हो तो एक भी केस बताए उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के चिंतन शिविर पर कहा कि इस बैठक में 15 साल की कुशासन पर चर्चा हो रही है, रमन सिंह को घेरा कर उनके शासन काल को कटघरे के खड़ा किया जा रहा है. वहीं बढ़ती महंगाई पर भूपेश बघेल ने कहा कि महंगाई तो चरम पर है. लोग स्मृति जी को ढूंढ रहे हैं. कुछ नया तो कर नहीं रहे हैं. उल्टे जो है उसे बेचने का काम कर रहे हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा को लेकर आज हजारों छात्रों ने पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव कर दिया. इस दौरान पुलिस ने मोर्चा संभाल कर उन्हें रोक लिया. छात्र भी हार नहीं माने और वही घंटों धूप में बैठ गए. इसेक बाद अपनी मांगों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए नारेबाज़ी करते रहे। 
छात्र संकल्प मिश्रा, हरीओम तिवारी, मेहताब ने कहा कि हम अचानक घेराव के लिए नहीं निकले हैं. इसके पहले कई बर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है. कोई सुनवाई नहीं हुई तो इसीलिए हम सभी कोर्स के विद्यार्थी आज सामूहिक रूप से अपनी मांगों को लेकर घेराव कर रहे हैं. हमारी बातों को कुलपति तक रखने नहीं दिया है. पुलिस ने रोक लिया। 
वहीं संतोषी साहू ने कहा कि छह महीने की पढ़ाई को एक माह में कराकर ऑफ़लाइन परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. ऑनलाइन पढ़ाई नहीं के बराबर हुई है. छात्र पढ़ाई को समझ नहीं पाए हैं. कंप्यूटर की पढ़ाई PGDCA, Dca जैसे सब्जेक्ट ऑनलाइन से कैसे पढ़ा जा सकता है। 
वहीं छात्रों का कहना है कि अब ऑनलाइन परीक्षा नहीं ली जाती है तो हम सभी ऑफ़लाइन परीक्षा का बहिष्कार करेंगे. उसके बाद चरणबद्ध तरीक़े से विभागीय मंत्री, सीएम हाउस का घेराव करेंगे। 
छात्रों ने सवाल उठाया है कि अभी प्रदेश में कोरोना ख़त्म नहीं हुआ है. तीसरी लहर की संभावना भी जताई जा रही है. ऐसे में ऑफ़लाइन परीक्षा में अगर हम लोगों को कुछ होता है, कोरोना संक्रमित होते हैं तो क्या इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रबंधन लेगी। 
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। शंकर नगर शांति नगर सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा व सिंधु युथ के संयुक्त तत्वाधान में थदड़ी (शीतला सप्तमी) का कार्यक्रम सिंधु पैलेस में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल की आरती व शीतला माता के सामने ज्योत प्रज्वलित करके कि गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद छाया वर्मा जी व बरखा जसूजा जी (सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाटा) विशिष्ट अतिथि संजना विकास उपाध्याय, राधा राजपाल , राजकुमारी धिगानी, रेखा कुकरेजा, मंजू सुंदरानी, गोपा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुषमा जेठवानी, कार्यक्रम की अध्यक्षता डिंपल शर्मा ने की। राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि सिंधी समाज हमेशा से ही हर कार्य में आगे रहता है कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए थे जिसमें फैंसी ड्रेस जोड़ी नंबर वन एवं थदड़ी के ताम व सलाद डेकोरेशन के साथ-साथ सिंधी समाज में उपयोग होने वाली चीजों को भी रखा गया था। भारतीय सिंधु सभा की अध्यक्ष डिंपल शर्मा ने समस्त सिंधी समाज की ओर से सिंधी साहित्य अकादमी का गठन जल्द से जल्द करने का आग्रह सांसद महोदय से किया। बरखा जसूजा के द्वारा शीतला सप्तमी क्यों मनाई जाती है एवं इस दिन ठंडा भोजन क्यों ग्रहण किया जाता है इसकी जानकारी दी। पंचायत के अध्यक्ष अशोक मखीजा, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक नैनवानी, सिंधु यूथ से देवानंद शर्मा, पंचायत के महासचिव प्रह्लाद शादीजा के द्वारा शीतला माता की सामने ज्योत प्रज्वलित की एवं सभी के स्वास्थ्य व प्रगति की कामना की। राज्यसभा सांसद को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती सुमन जया जिवनानी, कोमल,श्रद्धा वालेचा, रूपा रिठानी, भावना कुकरेजा, दीक्षा भारतीय सिंधु सभा सिंधु युथ मीडिया, शंकर नगर पंचायत, की सभी महिलाएं उपस्थित थी। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमसेना में आयोजित राजगुरू गुरू बाबा बालकदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा बालकदास अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले और न्याय करने वाले महान राजा थे। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। देश की आजादी में बाबा बालकदास का बड़ा योगदान है। अमसेना में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ डहरिया ने जैतखाम और गुरुगद्दी में पूजा अर्चना की। उन्होंने आगे कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने जिस तरह सत्य और अहिंसा का मार्ग चुना। उसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनके बताए हुए राह पर चलकर छत्तीसगढ़ को विकास की राह पर ले जा रहे हैं। जो भी घोषणा सरकार ने किया है उसे लगातार पूरा कर रहे हैं। किसानों का धान सबसे ज्यादा मूल्य में खरीदने के साथ राजीव गाँधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित किया गया। किसानों का कर्ज माफ करने के अलावा लोगों के बिजली बिल हाफ किए गए। शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती कर स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी घरों में नल कनेक्शन लग जायेगा और पीने का शुद्ध पानी सबको मिलेगा। उन्होंने सूखा प्रभावित किसानों को सरकार द्वारा प्रति एकड़ 9 हजार रुपए देने की बात कही। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि आरंग क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात लगातार दी जा रही है। हर ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। तीन नए नगर पंचायत भी इसी विधानसभा में बना है। अमसेना क्षेत्र में ढाई करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति ढाई साल में हुई है। पुल, सड़क सहित अन्य बड़े कार्यों से अमसेना ही नहीं आसपास के ग्रामवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। मंत्री डॉ डहरिया ने अमसेना अंतर्गत जो भी मांग है उसे आने वाले दिनों में पूरा करने की बात कही है। यहाँ उन्होंने स्वेच्छानुदान से गाँव की श्रीमती सरोजनी खुंटे को 15 हजार और बाबा बालकदास जयंती समारोह के आयोजन समिति को 40 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा राय, नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष श्री आजुराम वंशे, श्री राजकुमार बघेल,श्री मोहन साहू, श्री कोमल साहू, श्री खेदूराम डहरिया, श्री प्रकाश मार्कण्डेय,श्री शिव साहू, श्री पवन चंद्राकर, श्री रेखलाल पात्रे, श्री गुरुदीवान, श्री लक्की कोशले, श्रीमती सरोजनी खुंटे,श्रीमती अमरौतिन बाई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित थे। 
 मंत्री डॉ डहरिया का हुआ भव्य स्वागत ग्राम अमसेना में मंत्री डॉ. डहरिया का भव्य स्वागत किया गया। गाँव के प्रवेश द्वार पर ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर और महिलाओं ने आरती उतारकर मंत्री का स्वागत किया। ग्रामीणों ने बैंड बाजे के साथ रैली निकाली और जगह जगह उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामवासियों के इस स्वागत सत्कार से मंत्री ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन कर आभार जताया। उन्होंने अमसेना वासियों को बाबा बालकदास जयंती के भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। महिला बाल विकास मंत्री भेंड़िया अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज नर्मदा जिले के केवड़िया में केंद्रीय महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुईं। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्री की उपस्थिति में पोषण दो वत्सल एवं सक्षम योजना का शुभारंभ किया जाएगा। राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के पहले भेंड़िया ने केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने वहां स्थित विश्व शांति वन में तेंदू का पौधा लगाया। इस अवसर पर केंद्रीय बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी और महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा भी उपस्थित थी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। ब्राम्हणपारा में महिला के गले से सोने की चैन लूट करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी अनिल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया लक्ष्मी सोनी ने थाना आजाद चैक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सोहागा मंदिर के पीछे ब्राम्हणपारा रायपुर में रहती है तथा गृहणी है। प्रार्थिया करीब डेढ़ तोला की सोने की जंजीर गले में पहनी थी कि प्रार्थिया दिनांक 09.06.2021 के करीब 11ः45 बजे सब्जी खरीदने हेतु ठेला देखने घर से निकली थी। उसी समय दो व्यक्ति मोटर सायकल से निकले सब्जी ठेला नहीं आने के कारण प्रार्थिया वापस अपने घर की ओर मुड़ी उसी समय एक व्यक्ति उम्र करीब 25 वर्ष समान्य कद का सामने से आया तो प्रार्थिया रूक गयी, तभी वह पीछे तरफ निकलते हुये प्रार्थिया के गले की सोने की चैन को पकड़कर खींचा। जिससे प्रार्थिया भी अपने चैन को हाथ मंे पकड़ ली जिससे चैन टूट गयी। चैन का कुछ भाग प्रार्थिया के हाथ मंे आ गया करीब तीन हिस्सा वह व्यक्ति चैन को लूटकर भागा कुछ दूर में खड़ा मोटर सायकल वाले व्यक्ति के साथ पीछे बैठकर दोनों भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 99/21 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी सायबर सेल व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना आजाद चैक की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को घटना में संलिप्त भाठागांव बी एस यू पी कॉलोनी निवासी अनिल शुक्ला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अनिल शुक्ला की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अनिल शुक्ला द्वारा अपने साथी अजीत सिंह निवासी प्रयागराज (उ.प्र.) हाल पता देवपुरी के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी अजीत यादव वर्तमान में फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। आरोपी अनिल शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की चैन का टूटा भाग एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- अनिल शुक्ला पिता दयाशंकर शुक्ल उम्र 27 वर्ष पता ग्राम मझियारी थाना लालापुर जिला प्रयागराज हाल भाठागांव बी एस यू पी कॉलोनी ब्लॉक न.16/21 रायपुर।
 

 images/vio157.jpg
panchayattantra24.com,रायपुर। डेंगू के मामले बढ़ने के बाद रायपुर नगर निगम में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान आज महापौर एजाज ढेबर, विधायक विकास उपाध्याय समेत निगम अमला मौजूद रहे. वहीं नगर निगम जोन क्रमांक-1 में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया. नगर निगम के जोन क्रमांक-1 में एक साथ 9 मरीज मिले हैं. 8 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं. वहीं एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। 
महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों की वजह से सफाई अभियान चलाया जा रहा है, पहाड़ी चौक में भी 9 मरीज मिले थे, फॉकिंग किया जा रहा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा, यहां क्लोरीन की दवाइयां भी बांटी जाएगी, और ऐसा कर जल्द ही हम डेंगू पर नियंत्रण पा लेंगे। 
वहीं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि डेंगू को लेकर जहां से शिकायते आ रही थी, उनकी शिकायते जल्द दूर होंगी. स्वास्थ्य विभाग ये पूरा प्रयास कर रही कि कैसे भी करके लोगों को सुरक्षित किया जाए. प्रशासनिक अमला लगातार इस पर काम कर रहा है. एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है. फागिंग की शुरुआत भी की जा रही है. साथ ही लोगों को भी जागरूक होना होगा. वे अपने घर जल जमाव न कर, कूलर का पानी खाली कर लें. यदि किसी को कोई लक्षण नजर आ रहे है तो वे स्वास्थ्य विभाग के कैंप के द्वारा जांच करा सकते है. दवा से लेकर इलाज तक सारी सुविधाएं मुफ्त है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) को 10वें वार्षिक ग्लोबल कम्युनिटी ऑस्कर अवार्ड समारोह में अमेरिका के वरिष्ठ  सांसद (हाउस ऑफ़ रिप्रेंज़ेटेटिव्स) ने ‘ऑर्गनाइजेशन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया. वरिष्ठ सांसद (हाउस ऑफ़ रिप्रेंज़ेटेटिव्स) डैनी डेविस ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन AMEC (अमेरिकन मल्टी एथनिक कोएलिशन), और MEATF (मल्टी एथनिक अमेरिकन टास्क फोर्स) के साथ सामुदायिक वैश्विक पुरस्कारों को प्रायोजित किया। 
कांग्रेस की टीम ने छत्तीसगढ़ी एनआरआई एसोसिएशन ऑफ द ईयर के तेज विकास को देखते हुए इसका चयन किया है. भारत के बाहर छत्तीसगढ़ विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए NACHA की शुरुआत 2017 में शिकागो में हुई थी। 
अब यह एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है और राज्य को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर छत्तीसगढ़ समुदाय का समर्थन करने के लिए कई कार्यक्रमों की मेजबानी करता है. NACHA की पहल ने सभी छत्तीसगढ़ी NRI को एक विदेशी भूमि पर गौरवान्वित किया है और विभिन्न इंडो-अमेरिकन और कनाडाई समुदायों के नेताओं से कई प्रशंसा प्राप्त हुई है। 
नाचा के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने कहा कि यह पुरस्कार प्राप्त करना हमारे लिए गर्व का क्षण है. संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में हमारे राज्य को बढ़ावा देने के लिए सदस्य अथक प्रयास कर रहे हैं. यह पहला पुरस्कार है जो NACHA को यूएसए के वरिष्ठ राजनीतिक नेता से प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि टीम इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए विनम्र और सम्मानित थी. यह पुरस्कार हमारे सभी स्वयंसेवकों को समर्पित है, जो संगठन की मदद कर रहे हैं और हमारी छत्तीसगढ़ संस्कृति को भारत से बाहर ला रहे हैं. हमें बहुत खुशी है कि हमारे संगठन को बहुत ही कम समय में इस तरह का पुरस्कार मिला है. अब कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन नाचा और छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में जानते हैं जो संगठन को विश्व स्तर पर सामुदायिक सेवा में और अधिक भागीदारी करने में मदद करेगा. निकट भविष्य में हमारे राज्य में निवेशकों / पर्यटन को लाने में मदद करेगा। 
उन्होंने डॉ. ज़ेबोबिया सोवेल (पुरस्कार जूरी चेयर), डॉ विजय जी प्रभाकर (एएमईसी संस्थापक अध्यक्ष), मार्टिनो तंगकर (एमईएटीएफ अध्यक्ष), और नाग जायसवाल (नामांकन समिति) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाचा कार्य की सिफारिश और मान्यता के लिए धन्यवाद दिया।
यह कार्यक्रम 28 अगस्त, 2021 को शिकागो में कई वैश्विक समुदाय के नेताओं और यूएसए राजनेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया था. शिकागो कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली सरावगी, उपाध्यक्ष सोनू जोशी और वंदना दडसेना, कोषाध्यक्ष रागिनी साहू, संयुक्त सचिव शशि साहू, सांस्कृतिक प्रमुख खुशबू बंसल, सलाहकार और कार्यकारी अभिजीत जोशी, मुनीश कैस्थ, शंकर फतवानी, गीता खेतपाल ब्रजेश साहू, प्रशांत गुप्ता, और नाचा के कार्यकारी उपाध्यक्ष तिजेंद्र साहू वरिष्ठ कांग्रेसी डैनी के डेविस और एमेक्स लीडरशिप से यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर उपस्थित थे। 
कांग्रेसी और पुरस्कार के बारे में-
वार्षिक पुरस्कार की मेजबानी अमेरिकी सांसद (हाउस ऑफ़ रिप्रेंज़ेटेटिव्स) डैनी के डेविस द्वारा हमारे अंतरराष्ट्रीय और सामुदायिक नायकों को सम्मानित करने के लिए की जाती है, जिन्होंने हमारे जातीय समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण बदलाव और एक बड़ा प्रभाव डाला है। 
जीवन के सभी क्षेत्रों से वार्षिक पुरस्कार गाला नागरिक, विशेष रूप से अफ्रीकी अमेरिकी, मैक्सिकन, लैटिन अमेरिकी, आयरिश, जर्मन, फ्रेंच, ग्रीक, यूक्रेनियन, रूसी, पाकिस्तानी, मध्य पूर्वी, कोरियाई, फिलीपींस, स्कैंडिनेवियाई, नाइजीरियाई सहित 24 विभिन्न जातीय समुदायों सेय भारतीय, वियतनामी, चीनी, नाइजीरियाई, घाना, श्रीलंकाई, जापानी, बंगाली और अन्य,
सातवां कांग्रेसी
डिस्ट्रिक्ट की मल्टी एथनिक एडवाइजरी टास्क फोर्स, MEATF और अमेरिकन मल्टी एथनिक कोएलिशन इंक, AMEC। अमेरिकन मल्टी एथनिक कोएलिशन एक द्विदलीय जमीनी स्तर का संगठन है जो सामाजिक-सांस्कृतिक शैक्षिक स्वास्थ्य देखभाल आर्थिक और राजनीतिक पहल के माध्यम से अमेरिकी के जातीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए स्थापित किया गया है।