Browsing: रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी योजना से छत्तीसगढ़ के जन-जन के चेहरे में आई चमक…
panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ रमन सिंह को चेहरा पढ़ना आता तो भाजपा 15 सीट में नहीं सिमटती। आरएसएस और भाजपा 15 साल तक डॉ. रमन सिंह के दाग़दार चेहरा को चमकदार बनाने में लगे रहे, सरकारी खजाने का बंदरबाट कर झूठी वाहवाही लूटने विज्ञापनबाजी करते रहे है। लेकिन रमन सिंह के दाग़दार चेहरा के बनावटी चमक को छत्तीसगढ़ की जनता पहचान गई। 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने रमन सिंह के चेहरे को नकार दिया और भाजपा को 15 सीट में समेट दिया। अब भाजपा भी रमन सिंह के चेहरे से किनारा कर ली है।
यदि रमन सिंह अपने सरकार के जनविरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी नीति अफसरशाही से प्रताड़ित पीड़ित, किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं, आदिवासी जनजाति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं के मायूस चेहरा को पढ़ लेते तो भाजपा की ऐसी दुर्गति नही होती।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के पौने 3 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छू रहा है किसानों का कर्जा माफी, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, धान की कीमत 2500 रु प्रति क्विंटल,52 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदूपत्ता का मानकदर 4000 रू. प्रति बोरा मिल रहा है, रमन सरकार के दौरान निर्दोष आदिवासियों को जेल में बंद किया गया था ऐसे 718 प्रकरण में 918 आदिवासियों को जेल से मुक्ति मिली है। 14580 शिक्षकों की भर्ती, आंगनबाड़ी मितानिन कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढोत्तरी, छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज त्योहारों को पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में स्वाभविक बात है 15 साल तक छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के विरोधी रहे रमन भाजपा को तकलीफ होना ही है।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
कृष्ण और राधा की वेशभूषा में मूकबधिर विद्यालय के बच्चे शामिल हुए कार्यक्रम में
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
 संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के कोपलवाणी विद्यालय के मूक-बधिर बच्चे श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया।
ke.jpeg
पलवाणी विद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर स्नातक स्तर के बच्चे शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सभी बच्चों को नृत्य, पेंटिंग और ड्रॉइंग की विधाओं में भी प्रशिक्षित किया जाता है। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री जी को अपने हाथों से निर्मित उनकी पेंटिंग भी उपहार स्वरूप भेंट किया जा चुका है।

बीरगांव की जनता के साथ दल का रिश्ता नहीं दिल का रिश्ता है- अमित जोगी
panchayattantra24.com,रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने कहा बीरगांव में आज जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। बीरगांव को बैनर-पोस्टर और गुलाबी झंडों से पाट दिया गया, बिरगांव आज गुलाबी में हो गया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कैसा हो अमित जोगी जैसे हो के नारे लगा रहे थे । कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर और  राजकीय गीत अरपा पैरी के धार ….के साथ किया गया।
 इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने बीरगांव की जनता से स्वर्गीय अजीत जोगी अपार प्रेम करते रहे हैं, बीरगांव की जनता के साथ हमारा दल  का रिश्ता नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है। काँग्रेस में विलय के सवाल पर अमित जोगी ने कहा  छत्तीसगढ़ की जनता के साथ हमारा विलय हो चुका है अब छत्तीसगढ़ में   मेरे पिता स्व अजीत जोगी के  सपनों को पूरा करना बाकी है। मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है  छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ीओ की सरकार बनाना है।
अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई परंतु कांग्रेस पार्टी जन घोषणा के फार्मूला में काम करने के बजाए कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हो गई हैं। जनत की समस्याओं से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। जन घोषणा पत्र में किए गए एक भी वादा को उन्होंने पूरा नहीं किया है, गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की बात करने वाले ठगेस सरकार ने मातृशक्ति महिलाओं को ठगने का काम किया है । छत्तीसगढ़ में शराब बंदी का वादा कर छत्तीसगढ़ को शराब कक मंडी बना दिया है जिससे सबसे ज्यादा नुकसान मातृशक्ति को हुआ है। छत्तीसगढ़ में नरवा गरवा घुरवा और बारी से ज्यादा मातृशक्ति नारी और बेरोजगारी पर काम करने की जरूरत है। गरीबों को  ₹1500 पेंशन देने के बजाय उन्हें टेंशन दिया जा रहा है, बेरोजगारों को रोजगार नहीं देने पर भत्ता देने की बात की गई थी पर अब उन्हें धक्का दिया जा रहा है, बिजली के मामले में छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा सर प्लस है पर अपने हिस्से की बिजली को दूसरे को बेचकर अब बिजली बिल की हाफ करने के बजाय दुगना चार्ज किया जा रहा है, जगह-जगह लूट हत्या बलात्कार और चाकूबाजी के कारण छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है।
अमित जोगी ने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए इशारों इशारों में कहा जो लोग हमें कमजोर समझते हैं वे याद रखें ” टूटकर टहनी पतवार बनती है, चिंगारी भी  अंगार बनती है,  रौंदी जाती है जिस मिट्टी को पैरों से, वही मिट्टी एक दिन मीनार बनती है।”
इस दौरान पार्टी प्रत्याशी एवज देवांगन ने जीवन के अंतिम सांस तक बीरगांव की जनता की सेवा करने का वचन देते हुए  कहा बिरगांव के लिए मैं  नेता नहीं बल्कि बेटा हूं । मेरे घर मे किसी को चक्कर लगाने की जरूरत नहीं  बल्कि आपकी सेवा के लिए मैं आपके घर घर आऊंगा इसीलिए ही मैंने ” तोर दुआरी तोर लईका ” का अभियान चलाकर बीरगांव की सेवा कर रहा हूँ।  आज के इस ऐतिहासिक भीड़ से यह प्रमाणित हो चुका है कि बीरगांव नगर निगम में कुर्सी के लिए लड़ने वाले नेताओं के दल की नहीं बल्कि जनता की सेवा करने वाले दल जोगी काँग्रेस की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम में भाजपा कांग्रेस के कई छोटे बड़े नेता जिसमें प्रमुख रुप से हरीश यादव, मजहर इमाम, जोहन चतुर्वेदी, बल्लू बंजारे, अश्वनी चंद्राकर, गीता साहू अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा कांग्रेस छोड़कर जनता काँग्रेस में प्रवेश किए जिन्हें अमित जोगी ने फूल माला पहनाकर  और सदस्यता दिलाकर पार्टी में प्रवेश करवाया ।
सम्मेलन  को प्रमुख रूप से पार्टी  महामंत्री श्री महेश देवांगन, प्रशिक्षण अभियान  अध्यक्ष भगत सोनी, अजीत जोगी युवा मोर्चा  प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू , अजीत जोगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पाल, अजीत जोगी छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी , अजीत जोगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनामिका पॉल, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष उदय चरण बंजारे ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ शकील साहब, भीखम देवांगन, वेददराम साहू, नीतू उइके, बसंत गिरिपुंजे, गजेंद्र देवांगन, अश्वनी यदु, ओमप्रकाश साहू, ललित जयसवाल, नोहर घृतलहरे, डोमेश देवांगन, अनिल भारती, भगत हरबंश, सुजीत डहरिया, सन्नी तिवारी, अविनाश साहू, विवेक कुमार,  रिंकू रंधवा, रमेश चन्द्राकर, दशमू तांडी, रमेश चन्द्राकर, नाथेला ध्रुव,   सहित सैकड़ों जोगी कांग्रेसी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन और आभार प्रदर्शन वीर गांव ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश साहू ने किया।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं। 

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य शासन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर 30 अगस्त सोमवार को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश में सभी देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टोरंेट-बार, होटल-बार, क्लब आदि बंद रहेगी।
 वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग महानदी नवा रायपुर से आज जारी आदेश के अनुसार घोषित शुष्क दिवस में मदिरा की कोई भी दुकान, हॉटल, रेस्टोरंेट, क्लब आदि में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस अवधि में मदिरा के व्यक्तिगत भंडारण पर एवं गैर लाईसेेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भंडारण पर सख्ती से रोक रहेगी।  प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों, संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल को मदिरा के अवैध परिवहन तथा विक्रय के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
 

डेंगू से बचाव के लिए जल-ठहराव और गंदगी के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील
प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क खून जांच और मिलेगी दवाईयां
 panchayattantra24.com,रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव और उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री सिंहदेव आज अपने निवास कार्यालय में विभागीय काम-काज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में राजधानी रायपुर सहित अन्य जगहों में फैल रहे डेंगू के प्रकरणों कीे रोकथाम और बचाव के लिए जल ठहराव, गंदगी के प्रति लोगों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से पीड़ित मरीजों का एलिजा टेस्ट किया जाए। प्रभावित इलाकों के अस्पतालों में डेंगू के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। 
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मददेनजर की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली और आक्सीजन और वेन्टीलेटर की उपलब्धता के साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहतर प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक तैयारी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सभी उपकरणों की साफ-सफाई और रख-रखाव पर ध्यान दिया जाए। बैठक में वायरोलॉजी व हमर लैब की स्थापना और आयुष्मान एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के उचित क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि वैक्सीनेशन की पहले डोज के साथ-साथ दूसरा डोज लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार से समन्वय कर पर्याप्त वैक्सीन की सप्लाई के लिए मांग की जाए। उन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लगा चुके लोगों में इम्यूनिटी बना रहे इसलिए निर्धारित समय-सीमा में दूसरे डोज लगाने पर भी जोर दिया। 
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने नए चिकित्सा महाविद्यालयों कांकेर, कोरबा और महासमुंद में सभी जरूरी आवश्यक व्यवस्था करने के साथ ही इन महाविद्यालयों में स्वशासी समिति का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन महाविद्यालयों में नेशनल मेडिकल कांउसिल के निरीक्षण और शैक्षणिक स्टॉफ भर्ती के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि विभाग में डाक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ आदि के रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही इन पदों की भर्ती विभागीय अथवा एजेंसियों के माध्यम से किया जाएगा। 
बैठक में श्री सिंहदेव ने बताया कि विभाग द्वारा ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है कि आगामी छह माह में प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क खून जांच हो। प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ही खून जांच कराने वालों का सैम्पल लिया जाएगा और विभाग के माध्यम से वाहनों द्वारा सैम्पल जांच के लिए खून जांच केन्द्रों में पहुंचाया जाएगा। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट ऑनलाईन भेज दी जाएगी। इसके अलावा मरीजों के ओपीडी पर्ची में डॉक्टरों द्वारा लिखी गई सभी दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के दुर्गम और दूरस्थ अंचलों में भी आवश्यकता के अनुरूप ब्लड बैंकों की स्थापना करने अधिकारियों को निर्देश दिए।  
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव श्रीमती शहला निगार,  विशेष सचिव श्री सी.आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉपोरेशन के प्रबंध संचालक श्री कार्तिकेय गोयल, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त सहित मेडिकल कॉलेज कांकेर, कोरबा और महासमुंद के अधिष्ठाता उपस्थित थे। 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में  नगर पालिक परिषद् कांकेर में जल शुद्धिकरण सयंत्र स्थापित करने के लिए ग्राम दशपुर में,  बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नर्सिंग कॉलेज छात्रावास, बीएससी,  बीएड कालेज छात्रावास, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा मुड़ीपार एवं मानपुर के भवन हेतु शासकीय भूमि के आबंटन के संबंध में चर्चा हुई।  बैठक में सुश्री रीता शांडिल्य, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,  श्री सतीश पाण्डे अपर सचिव वित्त, श्री सी. तिर्की (उप सचिव) आवास एवं पर्यावरण  तथा अंतर्विभागीय समिति के सदस्य उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम बढ़ता जा रहा है. पुलिस अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने एयरपोर्ट के पास एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. जवानों को देखकर वह भाग रहा था. उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया है. घटना माना थाना क्षेत्र का है। 
जानकारी के मुताबिक रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सीआईएसएफ दिनेश झाकड़ा ने एक्टिवा सवार युवक को वीआईपी गेट की ओर से आता देखा. एयरपोर्ट के आस-पास युवक संदिग्ध लग रहा था. इसीलिए युवक को पूछताछ के लिए रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वो तेज गति में दूसरी ओर से भागने लगा. जिसके बाद युवक की घेरेबंदी कर उसकी तलाशी ली गई. तब उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। 
माना थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अमर कुमार द्विवेदी उर्फ गोलू मूलतः रीवा मध्यप्रदेश का रहने वाला है. लेकिन वर्तमान में बिलासपुर जिले के तोरवा गांव में रहकर किराना दुकान का काम करता है. आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ सभी समर्थक मंत्री, 54 विधायक और अन्य नेता भी लौट रहे हैं. सभी एक विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना हुए हैं। 
सीएम भूपेश के रायपुर रवाना होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर अपने नेताओं की भव्य स्वागत की तैयारी की है. पिछली बार की तरह इस बार भी जोरदार स्वागत होगा। 
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक की थी. इसके बाद उन्होंने कहा था कि मैंने हमारे नेता को सब कुछ बता दिया है. राजनीतिक के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई. अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया. उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. वह अगले सप्ताह यहां आएंगे और पौने तीन साल के कार्यों को लेकर दौरा करेंगे। 
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ मामले में पीएल पुनिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है. अपनी बात आलाकमान से कह दी है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रभारी पीएल पुनिया के साथ आये. भूपेश बघेल ने विधायकों से कहा कि आप लोग जिस उद्देश्य के लिए यहां आए थे, वो उद्देश्य पुनिया जी के आशीर्वाद और सहयोग से पूरा हो गया। 
भूपेश बघेल ने कहा कि हमने अपनी सरकार के कामकाज और कार्ययोजना से राहुल गांधी जी को अवगत करा दिया है. उन्हें अगले हफ्ते बस्तर आने का न्योता दिया है. उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. आप लोग पीसीसी अध्यक्ष के निर्देश लेकर उनके स्वागत के लिए लग जाइये। 
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कहा कि मैंने हमारे नेता को सब कुछ बता दिया है. राजनीतिक के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई. अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया. उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. वह अगले सप्ताह यहां आएंगे और पौने तीन साल के कार्यों को लेकर दौरा करेंगे. सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ मामले में पीएल पुनिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है. अपनी बात आलाकमान से कह दी है। 
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 55 विधायक AICC के दफ्तर में डटे हुए थे. विधायकों से मुख्यमंत्री के समर्थन में पत्र भी लिखवाए गए. ये पत्र आलाकमान तक भेजे गए. बघेल के नेतृत्व में बेहतर कार्य किए जाने का हवाला पत्र में दिया गया. आने वाले दिनों में बघेल को ही मुख्यमंत्री बनाएं रखने की मांग विधायकों ने की थी।