Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. राज्यपाल ने उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से दूरभाष पर चर्चा की और समूह की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दी।
मंत्री भेड़िया ने समूह को अपने निवास स्थान में भेजने का आग्रह करते हुए उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया. समूह के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे रेडी टू ईट बनाने का कार्य लंबे समय से कर रही थी, लेकिन कुछ महीनों से भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है।
साथ ही यह काम भी वापस ले लिया गया है, जिससे जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है. कोरोना काल में उन्होंने राज्यपाल से अपनी समस्या का समाधान करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में यशोदा, गौरी, प्रेमशीला, मालती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती है. कुछ दिनों में बारिश नहीं होने पर आकाल की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है. केवल स्थानीय प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. अगले कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो कई जिलों में सूखे का संकट गहरा सकता है।
वहीं बारिश की राह देख रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है. उन्हें आकाल की आशंका है. किसान कहते हैं कि पूरा खेत ही सूख गया है. आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी और पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
मौसम विज्ञानी ने केआर साहू ने बताया कि वर्तमान में अभी कोई सिस्टम जनरेट नहीं हो रहा है. आने वाले कुछ दिनों में नए सिस्टम बनने के आसार भी नजर नहीं आ रहे है. स्थानीय प्रभाव की वजह से एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन सिस्टम की वजह से बारिश होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. किसानों के लिए कोई राहत की बात नहीं है. छत्तीसगढ़ में केवल सुकमा में एक्सेस बारिश हुई है. 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है और 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।
किसान कृष्ण कुमार घृतलहरे ने बताया स्थिति बहुत ज्यादा खराब है. बारिश नहीं हुई तो पूरी फसल खत्म हो जाएगी.
किसान शकुन साहू ने कहा कि बारिश कम होने की वजह से पानी की कमी हो रही है. इस वजह से कुछ काम भी नहीं हुए. सभी काम रुक गए है, सरकार पानी देगी तो बहुत अच्छा है, नहीं देगी तो किसानों का जीना मुश्किल हो जाएगा।
किसान अजय कुमार सोनकर का कहना है कि बारिश न होने की वजह से तो पहले ही परेशानी है. दूसरी ओर खाद की कमी से पहले ही जूझ रहे है. सरकार को हमारी स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर का आज जन्मदिन है. इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं दी है. उन्होंने मंत्री अकबर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के वन मंत्री, जनप्रिय कांग्रेस नेता भाई मोहम्मद अकबर जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
जन्मदिन के इस अवसर मंत्री अकबर के बंगले पर कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ा है. शुभकामनाएं देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी उनके समर्थक पहुंचे हुए हैं।

panchayattantra24.com, रायपुर। दिल्ली में राहुल गांधी की भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की बैठक पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि धुआं यदि चारों तरफ उठ रहा है तो कहीं ना कहीं भीतर आग ही आग लगी होगी. ये बैठक कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है. अच्छी बात है दोनों नेता (भूपेश-टीएस) एक साथ बैठकर बात करें. इस पर फैसला सोनिया-राहुल को लेना है. बीजेपी का इससे क्या लेना देना है।
दिल्ली बैठक पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली से जिसको उम्मीद है वो लोग वहां टिके हुए हैं. हम तो दर्शक दीर्घा में बैठे हुए लोग हैं, प्रदेश की राजनीति क्या करवट लेती है ये देखना होगा।
ढाई-ढाई साल का मुद्दा बार बार आता है. कुछ ऐसी बातें बीच में आती है. केंद्रीय नेतृत्व ने वादा किया था या नहीं, इसमें जो भी है केंद्रीय नेतृत्व को ही इसका फैसला करना है।
टीएस सिंहदेव का बयान राजनीति में सबका समय आता के सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि ये टीएस सिंहदेव के दिल की बात है, वे मन की बात बोल रहे हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्युत संविदा कर्मियों का आंदोलन अब भी खत्म नहीं हुआ है. आंदोलनरत विद्युत संविदा कर्मियों का आरोप है कि संगठन के 4 प्रमुख लोगों ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है लेकिन बाकी लोगों की इच्छा जानने का प्रयास ही नहीं किया. ऐसे में विद्युत संविदा कर्मियों द्वारा उन 4 प्रमुखों को उनके पद से हटाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मी हरी चंद साहू ने कहा कि आंदोलन से 4 प्रतिनिधि अचानक से गायब हो जाते है और शाम को पोस्ट के जरिए पता लगता है कि आंदोलन समाप्त हो गया. सबके मन में दुविधा थी कि आंदोलन खत्म करने का फैसला अन्य लोगों के परामर्श के बिना कैसे लिया गया।
संविदा कर्मी बाल कृष्णा साहू ने कहा कि आज कार्यकारिणी की बैठक होगी. बैठक के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा और उसके बाद ये फैसला होगा कि आंदोलन जारी रखा जाना चाहिए या नहीं।
लोकेश जांगड़े ने कहा कि संगठन के 4 सदस्यों ने प्रबंधन से चर्चा की और आंदोलन खत्म करने की सहमति जताकर चले गए, हमसे पूछना भी जरूरी नहीं समझा इसलिए हमने सोचा है कि अब उनकी जगह दूसरों को संगठन का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा जो इस तरह की दगाबाजी ना करें. काफी विद्युत कर्मी ऐसे है जो छत्तीसगढ़ में काफी दूर से आए है वो आंदोलन खत्म करने की फिराक में नहीं है, ऐसे में सभी से चर्चा करना जरूरी था।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। टीका लगाने के बाद मंत्री जयसिंह अग्रवाल वहां लगभग आधे घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रहे।
इस मौके पर मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य के सभी नागरिकों से कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी जगहों पर कोरोना का टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है, वे अपने मोहल्ला, वार्ड स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीका अवश्य लगवाएं। सुनी-सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। कोरोना संक्रमण और बीमारी की गंभीर स्थिति से बचने के लिए टीका लगवाना ही सबसे सुरक्षित एवं प्रभावी विकल्प है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के बेटे के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बेटे की आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि मरवाही विधायक डॉ. के के ध्रुव जी के पुत्र ई. प्रवीण कुमार ध्रुव की कार दुर्घटना में मृत्यु की बहुत ही दुखद सूचना प्राप्त हुई है. वे विद्युत विभाग में इंजीनियर थे. ईश्वर से दिवंगत बेटे की आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
बता दें कि कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में मरवाही विधायक केके ध्रुव के बेटे की भी मौत हो गई. विधायक के बेटे प्रवीण कुमार ध्रुव समेत तीनों मृतक विद्युत विभाग में कार्यरत थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी से पहले जनचेतना अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए महिला कमांडो को सशक्त किया जाएगा. नशा मुक्ति केंद्रों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी. समिति के सदस्य बिहार, गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, लक्ष्यदीप समेत जहां पूर्ण शराबबंदी वहां समाज की आर्थिक स्थिति के साथ कानून व्यवस्था का भी अध्ययन करेंगे।
मामले में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि हम छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करेंगे, लेकिन किसान, आम जनता और मजदूरों की स्थिति को ध्यान में रखा जा रहा है इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा. शराबबंदी को लेकर सभी समितियों की बैठक ली जा रही है. शराबबंदी से पहले किस तरह का प्रचार होगा. अभियान चलाया जाएगा. जिन राज्यों ने शराबबंदी की, उन राज्यों में कैसी स्थिति है. इसका आकलन किया जाएगा. यहां शराबबंदी को लेकर हमारी सरकार गंभीर है।
वहीं नक्सल हमले को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने बयान दिया है. मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जब से आई है, तब से हमले कम हो रहे हैं. धीरे-धीरे नक्सली अपने बैकफुट पर आ जाएंगे. हमारी सरकार ने नियम बनाए है कि बस्तर में विकास होगा. बस्तर के लोगों को रोजगार मिलेगा. बस्तर में सड़कें बनेंगी, वहां के विकास को लेकर हमारी सरकार गंभीर है।
छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप जलाना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। इस नवीन महाविद्यालय के खुलने से कुम्हारी सहित आस-पास के इलाके के युवाओं के लिए अब उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दुर्ग-भिलाई, अहिरवारा एवं रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस महाविद्यालय में तीनों संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य के अध्ययन-अध्यापन की सुविधा सहजता से सुलभ होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ हुए इस महाविद्यालय के नामकरण की घोषणा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविद्ों, गणमान्य लोगों एवं महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण है। उन्होंने इस मौके पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को भी बधाई और शुभाकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देंगे, ताकि यहां शिक्षा अध्ययन करने वाले युवा विद्यार्थी अंचल का नाम रोशन कर सके।
दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समग्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। राज्य में जरूरत के मुताबिक महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, ग्रामीणों, तेन्दूपत्ता संग्राहकों एवं भूमिहीन कृषि मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह मानना है कि छत्तीसगढ़ को सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना जरूरी है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस मौके पर कुम्हारी के नवीन शासकीय महाविद्यालय का नामकरण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की माताजी स्वर्गीया श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने की घोषणा की जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कुम्हारी के नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने भी नवीन महाविद्यालय की सौगात के लिए कुम्हारी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय शुरू होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं अधोसंरचना पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 85 महाविद्यालय आज की स्थिति में नेक ग्रेडिंग प्राप्त कर चुके है। वर्ष 2022 तक राज्य के सभी महाविद्यालय को नेक ग्रेडिंग में लाने के लिए तेजी से शिक्षा की गुणवत्ता एवं अधोसंरचना को विकसित किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्रभाीर प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे ने इस मौके पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कहा कि कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में 90-90 सीटे है जिनपर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रामचन्द्र यादव ने कुम्हारी में महाविद्यालय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया और कहा कि इससे अंचल के विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कार्यक्रम में नगर पालिका कुम्हारी के उपाध्यक्ष के. रविकुमार, लोकनिर्माण समिति के चेयरमेन मनहरण यादव, श्रीमती जानकी धु्रव सहित अन्य पार्षदगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मंत्रियों, संसदीय सचिवों, विधायकों, निगम मण्डल के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
बधाई देने प्रदेश के विभिन्न जिलों बड़ी संख्या में ग्रामीण और नागरिक पहुंचे मुख्यमंत्री निवास

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सुश्री शकुंतला साहू, श्री चंद्रदेव राय, श्री द्वारिकाधीश यादव, श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर, श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री शिशुपाल सौरी, श्री विकास उपाध्याय, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक, श्री मोहन मरकाम, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री धनेन्द्र साहू, श्री अरूण वोरा, श्री अमितेश शुक्ल, श्री वृहस्पत सिंह, डॉ. विनय जायसवाल, श्री मोहित राम केरकेट्टा, डॉ. के.के. धु्रव, श्री रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, श्रीमती छन्नी साहू, श्रीमती ममता चंद्राकर, नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, श्री राजेश तिवारी, श्री प्रदीप शर्मा, श्री रूचिर गर्ग, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर मुख्यमंत्री को दी बधाई
बीजापुर के विधायक श्री विक्रम मण्डावी और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को टेलीफोन पर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए कल्याण दिव्यांग संघ रायपुर और जनमानव विकलांग संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इनमें सर्वश्री मोमेश वर्मा, घनश्याम साहू, सुरेखा सोनकर, राजेश वर्मा सहित अनेक दिव्यांग शामिल थे।
मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री को खुमरी और फूलों का हार पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और एक बालक अपने पिता के साथ भगवान शिव के भेष में बधाई देने पहुंचा।
मुख्यमंत्री को लड्डू से तौला गया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर आज उन्हें बूंदी के विशाल लड्डू से तौला गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री मोहन मरकाम, सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर, सभापित श्री प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।