Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. प्रदेश भर के कर्मचारी कलम बंद मशाल उठा आंदोलन करेंगे. छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने ऐलान किया है. इसको लेकर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई है, बैठक प्रदेश के सभी विभाग के मान्यता प्राप्त संघ एवं फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य शामिल हुए. सभी ने आंदोलन को समर्थन दिया है, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की मांग है कि केंद्र के समान राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाए. महंगाई भत्ता समेत अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के राजेश चटर्जी ने बताया कि शासकीय सेवकों के लंबित मांगों से संबंधी 14 सूत्रीय मांग है. आज मुख्य सचिव को पत्र सौंपा गया है. प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि 3 सितंबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखा जाएगा. अपनी मांगों को लेकर मशाल उठाकर हड़ताल किया जाएगा, कलम रख मशाल उठा आंदोलन के चरणबध्द आंदोलन क्रम ये तो ट्रेलर होगा, ट्रेलर के बाद भी मांग नहीं मानी गई तो पिक्चर दिया जाएगा।
केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 17 से 28 प्रतिशत हो गया है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों और पेंशनरों को 1 जनवरी 2019 से मात्र 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है. राज्य के कर्मचारी केन्द्रीय कर्मचारियों से 16 प्रतिशत पीछे हो गए है. इस कारण प्रतिमाह के वेतन में 4-5 हजार रुपए आर्थिक क्षति हो रही है।
वहीं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि शासकीय विभागीय पदोन्नति-समयमान वेतनमान स्वीकृति, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, पुराना पेंशन योजना बहाली, आकस्मिक-कार्यभारित चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का नियमितीकरण, पटवारियों की पदोन्नति और कार्यालयीन उपयोग के लिए लैपटॉप देने. छग राज्य में पेंशन प्रोसेसिंग सेल की स्थापना और अन्य मांगों के समर्थन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन चार चरणों में आंदोलन कर चुका है, लेकिन शासन द्वारा शासकीय सेवक कल्याण के महत्वपूर्ण विषयों के समाधान के लिए सकारात्मक नीति नहीं बनाया गया. 8 अगस्त को भी रायपुर में वादा निभाओ प्रदर्शन किया गया।
30 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं होने पर ‘कलम रख मशाल उठा आंदोलन’ के पांचवे चरण में 3 सितंबर को प्रदेश भर के कर्मचारी-अधिकारी अवकाश लेकर जिलों में कलम बंद हड़ताल करेंगे. शासकीय सेवकों को उनके अधिकार देने के मामलों में सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे. जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार की वजह से रायपुर के अलग-अलग बाज़ार राखियों के कारण गुलज़ार नज़र आ रहे हैं. गोल बाजार, मालवीय रोड, पंडरी समेत सभी बाज़ारों में लोग राखी खरीदने पहुंच रहे हैं. कोरोना के कारण पिछले साल सभी त्योहारों के रंग फीके नज़र आए लेकिन इस बार संक्रमण की रफ़्तार धीमी होने कारण बाज़ारों में रौनक लौटी हुई नजर आ रही है।
व्यापारी भी इस उम्मीद में हैं कि इस बार रक्षाबंधन में व्यापार अच्छा होगा. हालांकि इस बार व्यापारियों ने बाहर से हर साल जितनी राखियां नहीं खरीदी हैं. उनका कहना है कि राखियों की खरीदी 3 महीने पहले होती है लेकिन इस बार संक्रमण की वजह से कहीं नहीं जा पाए इसलिए यहीं आस पास से ही राखियां लेकर आये हैं. बाजारों पर भीड़ इतनी ज्यादा है कि सड़कों पर जाम भी लगा हुआ है।
व्यापारी अब्दुल कादिर ने बताया कि इस बार राखियों का व्यापार अच्छा हुआ है. उम्मीद है कि आने वाले त्योहार में भी व्यापार पर असर नहीं पड़ेगा. इस बार कोरोना की रफ्तार काफी कम हुई है. इस वजह से लोग त्योहार मनाने को लेकर ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
व्यापारी अजित मामदानी ने कहा कि पहले की तरह व्यापार ने रफ्तार पकड़ ली है. पिछली बार स्थिति यह थी कि लोग राखी खरीदने नहीं आते थे, लेकिन अब पूरे स्टॉक ही खत्म हो गए हैं. लोगों में राखी को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा हैं. वहीं इस बार डोरेमोन और पिकाचू जैसी राखियों की ज्यादा बिक्री हुई।
बता दें कि इस बार बाजार में चंदन की लकड़ियों से बनी राखियां भी मिल रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में पार्किंग व्यवस्था को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स कलेक्ट्रेट परिसर के पास तैयार किया है, जिसका आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया है।
बता दें कि इस मल्टी लेवल पार्किंग में 450 चार पहिया और 150 से 200 दो पहिया गाड़ियां एक वक्त में पार्क करने की जगह है. वहीं इस पार्किंग को कुल 28 करोड़ के खर्च के बाद 17,792 वर्ग मीटर एरिया में इसे तैयार किया गया है।
इंजीनियर्स ने इसमें हेलिकल (स्प्रिंगनुमा) आकार में तैयार किया है. इस बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में रेस्टोरेंट भी शुरू करने की तैयारी है. इससे पहले जय स्तंभ चौक के पास भी मल्टीलेवल पार्किंग बनी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त के मौके पर धान एवं गन्ना उत्पादक राज्य के करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में वितरण किया. मुख्यमंत्री इस अवसर पर गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों से क्रय किए गए गोबर तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 3 करोड़ 49 लाख रूपए की राशि का भी ऑनलाईन अंतरण किया. किसानों एवं पशुपालकों को ऑनलाईन राशि अंतरण का यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया जा रहा है. इस अवसर पर राजीव आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत द्वितीय किश्त के रूप में 1522 करोड़ 3 लाख रूपए का भुगतान धान एवं गन्ना कृषकों को किया गया. इस मौके पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रूद्र गुरू मौजूद रहे।
वहीं इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निरंतर अच्छा काम किया है. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और पहल से राजीव भवनों का निर्माण हो रहा है. राज्य सरकार के निर्णय, नीतियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ा है. यह काम मुख्यमंत्री के समर्थन और सहयोग के बिना संभव नहीं होता है।
गौरतलब है कि राज्य में किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने, खरीफ फसलों की उत्पादकता एवं फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी किसान न्याय योजना वर्ष 2020 में लागू की गई, लेकिन भूतलक्षी प्रभाव से इसका लाभ खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसान भाईयों को दिए जाने का प्रावधान किया गया और 5628 करोड़ रूपए किसानों को दिए गए।
इस साल भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को आदान सहायता दिए जाने का सिलसिला जारी है और 20 अगस्त 2021 को द्वितीय किश्त के राशि रूप में 1522 करोड़ 3 लाख रूपए का भुगतान धान एवं गन्ना कृषकों को किया गया।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना राशि के जरिए राज्य में खेती-किसानी को प्रोत्साहन मिला है. बीते ढाई सालों में किसानों की संख्या 15 लाख से बढ़कर 22 लाख और धान की खेती का रकबा 22 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 27 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है. खेती से विमुख हो चुके लोग भी फिर से खेती से जुड़ने लगे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालकों, ग्रामीणों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26वीं किश्त के रूप में 20 अगस्त को एक करोड़ रूपए, स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में एक करोड़ 3 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को एक करोड़ 46 लाख रूपए इस प्रकार कुल 3 करोड़ 49 लाख रूपए का भुगतान किया. 20 जुलाई 2020 से राज्य में प्रारंभ हुई गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 99 करोड़ 8 लाख रूपए की गोबर की खरीदी हुई है. यह राशि गोबर विक्रेता, पशुपालकों, ग्रामीणों ने अधिकांशतः पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोग शामिल हैं।
लाभान्वित गोबर विक्रेताओं में लगभग 45 प्रतिशत महिलाएं हैं. लाभान्वितों में 78 हजार से ज्यादा लोग भूमिहीन परिवार से ताल्लुक रखने वाले हैं के खाते में सीधे अंतरित की गई है. गौठानों से जुड़े स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में अब तक 18 करोड़ 49 लाख रूपए एवं गौठान समितियों को 26 करोड़ 75 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। आज से 1 वर्ष पूर्व 20 अगस्त 2020 को पूरे प्रदेश के साथ सूरजपुर में भी राजीव भवन का भूमि पूजन का कार्यक्रम कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच किया गया था, पर जहां आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों मे कांग्रेस के राजीव भवन का उद्घाटन करेंगे. लेकिन सूरजपुर जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के आलम में राजीव भवन की नींव आगे ही नहीं बढ़ सकी है।
सूरजपुर के रिंगरोड किनारे 20 अगस्त 2020 के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद फिर से छह माह पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के हाथों कांग्रेस के राजीव भवन का भूमिपूजन किया गया था. लेकिन भूमिपूजन के बाद से ही राजीव भवन को लेकर कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान शुरु हो गई।
नतीजा यह रहा कि महज पिलर खड़ा कर के इसे छोड़ दिया गया है. पिलर भी ऐसा की नक्शा से उल्टा. इसे भी तोड़ने को कहा गया है।
वही पूरे प्रदेस भर के Rajiv Bhawan का उद्घाटन हो रहा है. वही सूरजपुर के राजीव भवन सत्ता धारी कांग्रेस के अंदरुनी दुर्दशा को बयां कर रहा है. ऐसे में कांग्रेस कि जिलाध्यक्ष ने टेक्नीकल समस्या के कारण राजीव भवन निर्माण में देरी होने कि बात करते नजर आ रहे है।
हालांकी अब भी राजीव भवन के निर्माण कि अवधि को लेकर खुद ही असमंजस में नजर आई. वहीं प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस विमलेश दत्त तिवारी का कहना है कि हमें राजीव भवन तो मिल जाना चाहिए था पर काम में गति नहीं होने कारण इसे पूरा नहीं किया जा सका है उम्मीद है जल्द से जल्द हमें राजीव भवन मिल जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। देश के सर्वोच्च सदन में हुए हमले पर राज्यसभा सांसद व छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च (उच्च) सदन में जिस ढंग से नारी शक्ति की आवाज को दबाने के लिए सुनियोजित ढंग से हिंसात्मक हमले की गई थी, इस घटना से पूरा हिंदुस्तान शर्मिंदा है।
फूलो देवी नेताम ने कहा कि मैं जब भी अपने साथ हुए घटना को याद करती हूं, तो दिल दहल जाता है. उन्होंने अपने साथ साथी महिला कांग्रेस सांसद छाया वर्मा के साथ हुई घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देश के सदन में उनके साथ हुए अन्याय को जनता की अदालत में ले जाएंगी. इसके लिए देशव्यापी अभियान भी चलाया जाएगा, इनकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से हो गई है. सांसद नेताम ने इसके लिए ‘नारी शक्ति का अपमान अब नही सहेगा हिंदुस्तान’ का नारा भी दिया है।
सांसद नेताम ने भारत की प्राचीनतम सनातन धर्म का उदाहरण भी दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है. संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:. अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं. महाभारत में कहा गया है कि जिस कुल में नारियों की उपेक्षा भाव से देखा जाता है उस कुल का सर्वनाश हो जाता है. उन्होंने कहा की सतयुग और द्वापर युग की सभा में नारी शक्ति स्वरूपा को अपमानित किया तब उस सभा और राज का भी सर्वनाश हुआ है।
फूलो देवी ने कहा कि यह ना तो सतयुग और ना ही द्वापर युग है. यह तो कर्म और धर्म युग है. इस युग में हमारे कर्म और धर्म को दबाने की कोशिश की जाएगी तो उनका भी सर्वनाश होना तय है।
सांसद ने कहा कि देश के उच्च सदन में हम छत्तीसगढ़ की जनता के हक और उनके न्याय के लिए आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. देश में बढ़ते खाद्य पदार्थों और ईंधन आइलो की महगांई, किसानों को दमन करने वाले किसान बिल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे. आज समूचा देश मंहगाई के जल रहा है. आज लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, और केंद्र सरकार अमृत उत्सव मनाने में व्यस्त है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित बजरंग इस्पात के क्वाटर में युवक की हत्या कर दी गई है. दोस्त ने ही दोस्त को सजा-ए-मौत दी है. घटना उरला थाना क्षेत्र का है।
आरोपी दोस्त बाला कुर्रे
जानकारी के मुताबिक बजरंग पॉवर प्लांट दो दोस्त शत्रुघन महिलांगे और बाला कुर्रे काम करते थे. दोनों एक ही साथ रहा करते थे. लेकिन अचानक खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
यह विवाद इतना बढ़ा कि बाला कुर्रे ने शत्रुघन महिलांगे के सिर पर हथौड़ा से वार कर मौत के घाट उतार दिया. उसने मौका-ए-वारदात पर दम तोड़ दिया. कमरे में रक्त रंजिश लाश मिली. हालांकि हत्या के बाद उरला पुलिस ने आरोपी दोस्त बाला कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत राजीव गांधी के कामों को याद कर भावुक हो गए. महंत ने कहा कि उन्होंने देश में संचार क्रांति लाई है. युवाओं को वोट देने का अधिकार दिलाया, नौजवानों को दिशा देने में उनका बहुत बड़ा योगदान है।
महंत राजीव गांधी के साथ बिताए गए दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी बहुत मृदुभाषी थे. इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
ढाई-ढाई साल के कार्यकाल पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का बड़ा बयान दिया है. महंत ने मोहन मरकाम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सब राजनीतिक बयान है. मेरे कहने का अंदाज़ दूसरा है. उनके कहने का अंदाज़ दूसरा है. मैंने अपने बयान से भी इन सब अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश ही की थी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने ढाई ढाई साल के कार्यकाल को लेकर कहा था कि मामला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बीच का है. इसकी जानकारी राहुल गांधी रखते हैं. ये बात दिल्ली से ही पता चल सकती है. कयासों से इसका निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है. साथ ही ये भी कहा था कि मुख्यमंत्री की रेस में हम चार लोग सेमीफइनल में थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का ऑनलाइन आंकलन का आयोजन किया जा रहा है । यह मूल्यांकन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के ऑलम्पियाड के माध्यम से किया जा रहा है. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन आंकलन के लिए ऑलम्पियाड का शुभारंभ किया. विज्ञान विषय के ऑलम्पियाड में सात हजार 232 विद्यार्थी शामिल हुए इसमें प्राथमिक स्तर के 1587, माध्यमिक स्तर के 2621, हाई स्कूल स्तर के 1861 और हायर सेकेण्डरी स्तर के 1163 विद्यार्थी शामिल हुए. (छत्तीसगढ़ः स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में फर्जी तरीके से नियुक्ति का आरोप
मंत्री डॉ. टेकाम ने ऑनलाइन आंकलन के लिए ऑलम्पियाड के शुभारंभ अवसर पर कहा कि प्रत्येक आंकलन के पूर्व ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रत्येक विषय का मॉक टेस्ट विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जा रहा है. आंकलन को चार स्तर प्राथमिक स्तर कक्षा तीसरी से पांचवी तक, माध्यमिक स्तर कक्षा 6वीं से 8वीं तक, हाई स्कूल स्तर कक्षा 9वीं एवं 10वीं और हायर सेकेण्डरी स्तर कक्षा 11 एवं 12वीं में विभाजित किया गया है. मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि इस आंकलन कार्य से शासन स्तर पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आंकलन के लिए अपने एनरॉयड मोबाइल, कम्प्यूटर या लैपटॉप का उपयोग कर सकते हैं. सभी प्रश्न बहुविक्लपीय होंगे. आंकलन कार्य पूर्ण होते ही विद्यार्थी अपने प्राप्तांक तत्काल देख सकेंगे. विद्यार्थियों के प्राप्तांक के आधार पर विद्यालय, जिला एवं राज्य स्तर पर विद्यार्थियों की रैंकिग कर विद्यार्थियों का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा. मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि आंकलन के विश्लेषण के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
ये है आयोजन का समय
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गणित विषय का ऑलम्पियाड 25 अगस्त को और अंग्रेजी विषय का ऑलम्पियाड 31 अगस्त को आयोजित होगा इसमें प्राथमिक एवं हाई स्कूल के विद्यार्थी दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक और माध्यमिक एवं हायर सेकेण्डरी स्तर के विद्यार्थी दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक ऑनलाइन शामिल हो सकेगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से आरंग में संचालित शासकीय बद्रीप्रसाद पीजी महाविद्यालय में दो महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों की सीटों में वृद्धि की गई है। राज्य शासन द्वारा महाविद्यालय में पीजीडीसीए और डीसीए के सीटों में 30-30 सीट की वृद्धि की गई है। स्ववित्तीय मद अंतर्गत संचालित इन पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ने का सीधा लाभ क्षेत्र के विद्यार्थियों को होगा। कुछ समय पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया के समक्ष यह मांग आने पर उन्होंने शासन को उक्त पाठ्यक्रम के सीटों की संख्या में वृद्धि का प्रस्ताव प्रेषित किया था। मंत्री के इस प्रस्ताव पर अमल होने और सीट की संख्या 40 से 30 बढ़ने के बाद अब 70 हो गई है। आरंग क्षेत्र में संचालित शासकीय बद्रीप्रसाद पीजी कालेज में पीजीडीसीए और डीसीए की सीट बढ़ने से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। राज्य शासन की इस पहल पर छात्राओं सहित अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।