Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर।,छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत कोंडागांव जिले से होगी। इसके साथ ही गांवों और नगरीय क्षेत्रों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांवों में योग प्रशिक्षक गोठानों में योगाभ्यास कराने के साथ लोगों को अपनी प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं से भी अवगत कराएंगे। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में राजधानी में आयोजित योग प्रभारियों की एक दिवसीय बैठक में यह बातें बताई गयी।
योग प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि सभी लोगों की दिन-चर्या में योग को शामिल कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करना योग आयोग की प्राथमिकता है, जिसके लिए निरंतर और सक्रियता से प्रयास करते रहें। योग आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास करने के लिए वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन आयोग के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके लगभग 160 सत्र आयोजित हो चुके हैं। बैठक में आयोग के सदस्यगण बिलासपुर के श्री रविन्द्र सिंह, कवर्धा के श्री गणेश योगी, सुकमा के श्री राजेश नारा, सचिव श्री एम.एल पाण्डे और सभी 28 जिलों और 146 विकासखंडों के योग प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक के  प्रारंभ में योग आयोग के अध्यक्ष और सदस्यगणों ने सभी विकासखंड और जिला योग प्रभारियों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें आयोग द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और उनसे सुझाव प्राप्त किए। बैठक में बताया गया कि आयोग द्वारा योग प्रशिक्षकों के लिए संभाग स्तरीय 7 दिवसीय आवासीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नगरीय निकायों में भी योग शिविर लगाए जायेंगे। इस अवसर पर योग विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से  नगर-निगम रायपुर के 70 वार्डों में योगाभ्यास केंद्र बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित खारून नदी में सोमवार को पांच डूबते लोगों की जान बचाने वाले नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के अध्यक्ष श्री लोकनाथ धीवर और उनके चार साथी गोताखोरों के साहस की सराहना की है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने नदी में डूबते पांच लोगों के जीवन रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले गोताखोर सर्वश्री लोकनाथ धीवर, माखन धीवर, डायमंड धीवर, शेषनारायण धीवर एवं देवकुमार धीवर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है।
 मुख्यमंत्री मंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आये नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों के सहासिक कार्य पर प्रसन्नता जताई और कहा कि आप सब की तत्परता और बहादुरी से पांच लोगों के जीवन की रक्षा हो सकी है। इस अवसर पर महापौर श्री एजाज ढेबर, माधवराव सप्रे वार्ड के पार्षद श्री विरेन्द्र देवांगन, एल्डर मेन श्री देवेन्द्र यदु उपस्थि थे। गौरतलब है नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के सहासी गोताखोरों ने बीते सोमवार 16 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे एक डूबते व्यक्ति तथा संध्या साढ़े 6 बजे के लगभग एक परिवार के 4 सदस्यों को डूबने से बचाया था।
 

सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को शॉल पहना कर उनका सक्ती क्षेत्र की जनता की ओर से किया अभिनंदन 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व मंत्री  सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। राजा  सुरेंद्र बहादुर सिंह ने  सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को शॉल पहना कर उनका सक्ती क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपने सक्ती को जिला बनाकर क्षेत्र की जनता को अविस्मरणीय सौगात दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह और सक्ती के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य के सभी अंचल का समग्र विकास और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। सभी लोग विकास के मुख्यधारा से जुड़े। लोगों की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिणिक स्थिति बेहतर हो, समृद्धि और खुशहाली हासिल करें, यही उनकी मंशा है। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के माध्यम से नए जिलों और तहसीलों का गठन का उद्देश्य जनता की सरकार तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित करना है।    
सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री का अभार जताते हुए कहा कि जिला बनने से सक्ती क्षेत्र के लोग बेहद प्रसन्न और आह्लादित है। अब सक्ती तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। लोगों के शासकीय काम सहजता से होंगे। इस क्षेत्र में व्यापार, व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था में तेजी आएगी। इस अवसर पर  धर्मेंद्र सिंह, श्री अमर अग्रवाल,  नरेश सेवक और रोहित दोहरे उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस आज मौन विरोध प्रदर्शन करेगी. गांधी मैदान में शाम 5 बजे से आयोजित इस मौन विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर अघोषित बिजली कटौती से हो रही लोगों की परेशानी को ओर ध्यान खींचा है. साय ने इस संकट से निजात दिलाने के लिए विद्युत उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी के साथ बिजली दर में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने पत्र में लिखा कि बिजली के मौजूदा संकट से हर वर्ग के लोग परेशान हैं. उद्योग-व्यवसाय समेत हर क्षेत्र पर इसका दुष्प्रभाव साफ़ नज़र आ रहा है. इसका सर्वाधिक ख़ामियाजा प्रदेश के किसानों को उठाना पड़ रहा है. पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण वे सिंचाई पम्प से खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, इसके साथ बिजली आधारित तमाम कृषि-संबंधी गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। 
उन्होने सुधाव दिया कि ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार को बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए नए बिजली संयंत्र स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में विद्युत उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में शासन-प्रशासन के स्तर पर बरती गई उदासीनता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आज एक ओर बिजली संकट के चलते लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, तो दूसरी ओर बिजली दरों में इज़ाफ़ा करके प्रदेश सरकार ने ‘दूबर को दो असाढ़’ वाली कहावत को चरितार्थ करने काम किया है। 
प्रदेश की स्थिति को देखते हुए साय ने प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास करने के साथ हाल ही की गई बिजली दरों की वृद्धि को वापस लेने की मांग की है. इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती से हो रही लोगों की परेशानी को देखते हुए इसे बंद करने की बात कही है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कांग्रेस के रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह एक बार फिर विवादों में हैं. वायरल हो रहे कथित ऑडियो में विधायक अपील अवधि में जमीन पट्टे को जारी करने पर डिप्टी कलेक्टर को जमकर गाली दे रहे हैं. हालांकि, डिप्टी कलेक्टर सफाई दे रहा है कि स्टे नहीं होने की वजह से उन्होंने पट्टा जारी किया है, लेकिन विधायक उनकी एक भी न सुनते हुए मां की गाली बक रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह ऑडियो बृहस्पत सिंह का है। 
बता दें कि बृहस्पत सिंह बीते एक महीने से चर्चा में बने हुए हैं. करीबन तीन हफ्ते पहले उनके काफिले पर सरगुजा क्षेत्र में हमला हुआ था. जिस कार में खुद विधायक बैठे हुए थे, उसे रोककर चंद युवकों ने जमकर तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट का भी प्रयास किया था. घटना के लिए विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। 
इस मामले ने सत्ताधारी दल के भीतर ही विवाद पैदा हो गया. संगठन की ओर से बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी किया गया. वहीं आरोप से आहत मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा की कार्रवाई में भी हिस्सा नहीं लिया था. ऐसे में छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने सिंहदेव और बृहस्पत सिंह से चर्चा की. बृहस्पत सिंह ने अपने बयान पर माफी मांगने के बाद सिंहदेव विधानसभा की कार्रवाई में शामिल हुए थे। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे से रायपुर के मेवा व्यापारी परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि अफगानिस्तान से होने वाली ड्राई फ्रूट की सप्लाई को तालिबान ने रोक दिया है. इसकी वजह से आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में इजाफा होना तय है। 
मेवा व्यापारी शालीभद्र बताते हैं कि अफगानिस्तान से मुनक्का, अंजीर, काली किशमिश और छुहारा की आपूर्ति होती है. तालिबान के बॉर्डर पर सामानों की आवाजाही को रोकने से ड्राई फ्रूट की सप्लाई पर असर पड़ेगा. हालांकि, कीमतों में इसका असर महीनेभर बाद ही नजर आएगा। 
ड्राई फ्रूट व्यापारी नवीन जैन ने कहा कि बॉर्डर पर ही सामान को रोक देने से आने वाले दिनों में कीमतों में वृध्दि तो तय है, और इन सामानों में भारी कमी भी देखने को मिल सकती है, क्योंकि त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूट्स की बिक्री काफी ज्यादा होती है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी कर ली. आरक्षक विशंभर राठौर ने शांति नगर, सिंचाई कालोनी स्थित अपने निवास में खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी होते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक, आरक्षक विशंभर राठौर रात 3 बजे के आसपास खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. विशंभर राठौर रोजाना अपने साथियों के साथ सुबह टहलने निकलता था, लेकिन आज साथियों के कॉल करने पर फोन नहीं उठाया तो उन्होंने मकान में जाकर देखा तो घटना सामने आई. इस बात की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है. बताया जा रहा है मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  एक पीड़ित ने 50 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए Geekay Builders के अभिषेक अटलानी पिता सुरेश अटलानी के खिलाफ एसपी से शिकायत की है। 
खम्हारडीह में शिकायत कर Geekay Builders पर एफआईआर कराने की मांग की है. ये शिकायत पीड़ित गोपाल छाबड़िया ने की है. कार्रवाई न होने से हताश पीड़ित ने अब रायपुर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है और बिल्डर के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में बिल्डर अभिषेक अटलानी (Geekay Builders) का पक्ष लेने उन्हें फोन किया गया, उनका फोन बंद मिला. उनके पिता सुरेश अटलानी से इस संबंध में बात हुई तो उनका कहना था कि ये शिकायत झूठी है. पीड़ित पक्ष ने पुलिस को वो सारे दस्तावेज उपलब्ध कराएं है, जो बिल्डर से डील के वक्त इस्तेमाल किए गए थे। 
 

सबसे बड़े लोकतंत्र में जो हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना से देश की आधी आबादी का अपमान हुआ-मोहन मरकाम 
panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यसभा में मार्शलों के धक्का दिए जाने से सांसद कितने आहत हुए इसका अंदाजा आज चल गया, जब पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम रो पड़ी. उन्होंने कहा कि सदन में उस दिन की घटना बहुत पीड़ादायक थी. पुरुष मार्शलों के द्वारा महिला सांसदों को धक्का दिया गया. भाजपा इस घटना को लेकर झूठ बोल रही है. सच क्या सब जानते हैं। 
राज्यसभा की घटना को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई. मोहन मरकाम ने कहा कि भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र में जो हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना से की देश की आधी आबादी का अपमान हुआ. देश की सबसे बड़ी पंचायत में हमारे महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार हुआ. घटना के बाद भाजपा का जो बयान आ रहा है, वह और भी शर्मनाक है। 
मरकाम ने कहा कि राज्यसभा की 10 सेकंड का वीडियो जारी कर भाजपा महिला विरोधी अपने चरित्र को उजागर करने के साथ जनता की आवाज को भी दबाना चाहती है. उन्होंने भाजपा से अपने बयानों के लिए कांग्रेस की महिला सांसदों से माफी मांगने की बात कही। 
सांसद छाया वर्मा ने कहा कि राज्यसभा में 13 अगस्त को ओबीसी बिल पेश किया गया था. लेकिन कांग्रेस सहित 16 विपक्षी पार्टी पेगासस, केंद्रीय कृषि कानून, महंगाई पर चर्चा की मांग कर रही थी. लेकिन सत्ता पक्ष ओबीसी बिल पास करने पर तुला था. इसी दौरान हमने देखा की कुछ लोग मार्शल के रूप में सदन के अंदर आ गए थे। 
उन्होंने कहा कि मैं कई सालों से सदन में हूं. मैं हर किसी को जानती हूं, पहचानती हूं. 42 मार्शल सदन के अंदर घुसे तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई. साथी सदस्य फूलोदेवी गिर गईं. उन्हें चोट भी आई. लेकिन भाजपा की ओर से मारपीट के जो आरोप लगाए जा रगे हैं, वह पूरी तरह झूठ है. आप सदन की पूरी कार्यवाही देखेंगे तो सच्चाई जान जाएंगे. जो वीडियो भाजपा की ओर से वायरल किया जा रहा है वह गलत है. भाजपा को इस पर माफी मांगनी चाहिए।