Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर।  सारंगढ़ राजघराने की राजा सुश्री पुष्पा देवी सिंह (78) को गंभीर हालत में राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है. उन्हें रात 3:26 बजे अस्पताल लाया गया। 
अस्पातल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि राजा पुष्पा देवी सिंह गंभीर अवस्था में अस्पाल में भर्ती की गई है, उन्हें बोलने की तकलीफ है साथ ही वे अपने महल में बेहोश होकर भी गिर गई थी. डॉ नायक ने बताया कि जांच के बाद अभी उनका प्रोविजनल डायग्नोसिस एक्यूट किडनी इंज्यूरी, सीवीए, सेप्सिस पैरीकार्डियल एक्यूजन बना है। 
उनका उपचार मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉ शशांक गुप्ता, डॉ दीपक जायसवाल, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ साईं नाथ पत्तेवार, कॉर्डियोलजी डिपार्टमेंट से डॉ बविंदर और डॉ निखिल मोतीरामानी और न्यूरोलॉजी से डॉ केके भोई उनका उपचार कर रहे है. हालांकि अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। 
बता दें कि राजा पुष्पा देवी सिंह कांग्रेस की पूर्व सांसद रही है और उनके चुनाव में प्रचार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आएं थे. उन्हें चुनाव उनके पिता राजा नरेश चंद सिंह ने इंदिरा गांधी के कहने पर लड़ाया था बता दें कि राजा नरेश चंद सिंह मध्यप्रदेश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री थे और उनका कार्यकाल 13 दिनों (13 मार्च 1969 से 25 मार्च 1969) का था. हालांकि ये भी एक संयोग है कि यहां से प्रचार के बाद राजीव गांधी की तमिलनाडु गए थे जहां उनकी हत्या हुई थी। 
इसलिए राजा है सुश्री पुष्पा देवी सिंह
राजा शिशिर बिंदु के निधन के बाद उनकी बहन पूर्व सांसद पुष्पादेवी सिंह का राज्याभिषेक किया गया था. राजपरिवार की स्थापित परंपरा रही है कि राजा का सिंहासन खाली नहीं रहता, इसलिए राजा की मौत के बाद राजा की बहन पुष्पादेवी सिंह का राज्याभिषेक किया गया. इसलिए वे अपना नाम राजा सुश्री पुष्पा देवी सिंह लिखती है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता के कार्यकाल में पिछले दिनों उरकुरा रेलवे स्टेशन में पटरी से उतरी ट्रेन की वजह से सैकड़ों स्लीपर टूट गई है. जिससे रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है।
वहीं रेलवे के विभिन्न एसोसिएशन डीआरएम को लिखित में ये कह चुके है ट्रैक मेनटेनेंस न होने की वजह से ऐसे हादसे हो रहे है और रेलवे के  अधिकारी मेनटेनेंस में लगे कर्मचारियों को अपने बंगले में ड्यूटी करा रहे है।
ऐसे कर्मचारियों की लिखित शिकायत भी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों से की गई है, लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं रायपुर रेल मंडल के वर्तमान डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता के कार्यकाल में कितने रेल हादसे हुए इसकी अधिकृत जानकारी रेल अधिकारियों से मांगी गई है।
टूटी स्लीपर को रेलवे अपने क्षेत्र में क्यों नहीं तोड़वा रहा ?
इस हादसे में सैकड़ों स्लीपर टूट गई है, जिससे रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ. अब इस टुटी हुई स्लीपर को रेल अधिकारी ठेकेदार के माध्यम से पूरा तोड़वाकर उसमें लगे लोहे को स्क्रैप में बेचने के लिए निकलवा रहे है. लेकिन इसके लिए रेलवे की जगह नहीं चुनी गई है. इसके लिए ठेकेदार ने खमतराई श्मसान घाट के पास बन रहे ब्रिज के पास मौजूद खाली जगह का चुनाव किया है जहां इसे तोड़ने का काम जारी है. जहां करीब दो दर्जन मजदूर इस काम में लगे हुए है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजनांदगांव जिले से पृथक कर बनाए गए नए जिला मोहला-मानपुर का नाम बदलकर मोहला-मानपुर-चौकी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले से मुलाकात करने आए एक प्रतिनिधि-मंडल के आग्रह पर यह घोषणा की है। 
प्रतिनिधि मंडल ने नया जिला बनाए जाने पर मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार जताते हुए आग्रह किया कि नये जिले को मोहला-मानपुर की बजाए मोहला-मानपुर-चौकी के नाम से जाना जाए. सदस्यों ने कहा कि नये जिले के निर्माण के लिए जनहित में लिया गया यह निर्णय निश्चित ही सराहनीय है. नये जिले के अस्तित्व में आने से मोहला, मानपुर और चौकी क्षेत्र का तेजी से विकास होगा. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में सर्व समाज अंबेडकर भवन एवं चौक-चौराहों की सुंदरता के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य में चार नये जिलों के गठन की घोषणा की गई थी। 
प्रतिनिधिमंडल में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा राजनांदगांव के सदस्य रमेश खंडेलवाल, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की अध्यक्ष विद्या रमेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम, पार्षद अशोक वर्मा, विजय यादव, साधना सिंह, पूर्व पार्षद दामोदर शर्मा, अब्दुल रफीक खान, नरेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा आदेश के बाद रायपुर परिवहन उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की है. सरायपाली, महासमुंद से रायपुर चलने वाली बसों की चेकिंग की गई. साथ ही यात्रियों से ज्यादा किराया वसूली और की शिकायत पर कार्रवाई की गई। 
दरअसल, परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए किराया तय कर दिया है, लेकिन बस संचालक सरकारी आदेश को ठेंगा दिखा रहे थे. मनमानी तरीके से यात्रियों की जेबें ढीली कर रहे थे. शिकायत के बाद रायपुर परिवहन उड़नदस्ता की टीम ने बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की सिर्फ़ सियासत करती है. पिछड़ा वर्ग को सिर्फ़ वोट बैंक मानती है. राज्य में 27 फ़ीसदी ओबीसी आरक्षण लागू किया, लेकिन सरकार ने अपने ही आदमी से कोर्ट में याचिका लगाकर इस पर रोक लगवा दी. यह बात बीजेपी ओबीसी वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने कही। 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. के लक्ष्मण ने प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल और मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के साथ पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 14 फ़ीसदी से बढ़ाकर 27 फ़ीसदी आरक्षण लागू किए जाने की मांग पर मोर्चा खोलेगी. कोर्ट में ये मामला ख़ारिज हो गया है, लेकिन कोर्ट के फ़ैसले को सदन में क़ानून बनाकर लागू करने का प्रावधान भी केंद्र सरकार ने दिया है. छत्तीसगढ़ में हम ओबीसी वर्ग की सहायता से एक बार फिर सरकार में आयेंगे। 
उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा घर-घर पहुंचेगा. कांग्रेस को बेनक़ाब करेगा. मोर्चा देश भर में आंदोलन चलाएगा. कांग्रेस की भेदभाव की नीति को उजागर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक ओबीसी वर्ग के लिए एतिहासिक निर्णय लिये गये है. 60 सालों तक एक ही पार्टी सरकार में रही. इनमें भी 45 सालों तक एक ही परिवार के लोग सरकार में रहे, लेकिन कभी भी ओबीसी वर्ग के लिये कुछ नहीं किया। 
डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण देने एक अलग आयोग बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन नेहरू ने मना कर दिया था. काका कालेकर कमीशन का गठन हुआ. नेहरू जब तक प्रधानमंत्री थे, सदन में कभी सिफ़ारिशों पर पर चर्चा नहीं हुई. कभी भी पिछड़ा वर्ग आयोग की चर्चा नहीं हुई. गैर कांग्रेसी सरकार आने के बाद देसाई ने मंडल कमीशन का गठन कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई. बाद में कांग्रेस सरकार आई, लेकिन मंडल कमीशन की सिफ़ारिश को लागू नहीं किया गया। 
उन्होंने कहा कि वीपी सिंह की सरकार आने के बाद मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किया जा सका. राजीव गांधी ने तब लगातार दो घंटे सदन में आरक्षण के विरोध में बोलते रहे. मोदी ने 2017 में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया. 2004 से 2014 तक यूपीए को समर्थन देने वाले दलों ने आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का प्रयास नहीं किया. ओबीसी जाति में भी वर्गीकरण होना चाहिए. इसके लिए रोहणी कमीशन बनाया गया है, जल्द ही इसकी रिपोर्ट आयेगी। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपस की राजनीति बिखर गई है. विवाद इतना बढ़ रहा है कि यह चरम सीमा तक पहुंच गया. सेमीफाइनल और फाइनल की बात हो रही है। 
रमन सिंह विस अध्यक्ष महंत के बयान पर बोले कि अब यह कहा जा रहा है कि वादा किया गया था, ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बदलने का. हम जो 4 लोग इस बैठक में थे, उसका क्या होगा. कांग्रेस को यह तय करना है कि ये सेमीफाइनल है या फाइनल. और अंतिम रूप से अनिश्चितता के बादल छाए हैं, कांग्रेस विभाजित दिख रही है, यह कांग्रेस की आपसी फूट का नतीजा है। 
जिसको जो मिलना था मिल गया- महंत
गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण महंत ने पिछले दिनों ढाई-ढाई साल के मुद्दे को लेकर बयान दिया. अब महंत का इस मामले पर नया बयान सामने आया है. आज उन्होंने कहा कि हमारे पास शक्ति के रूप में भूपेश बघेल है. ढाई ढाई साल वाले फार्मूले पर महंत बोले कि हम 4 लोग सेमीफाइनल खेले थे. किसी को रजत पदक मिलता है, किसी को कांस्य पदक मिलता है किसी को गोल्ड. जिसको जो पदक मिलना था मिल गया। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. युवती ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील चेलक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला माना थाना क्षेत्र का है। 
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुनील चेलक पिछले 2 साल से युवती के साथ संबंध बना रहा था, उसे शादी का झांसा देकर वह दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था. जब शादी की बारी आई, तो वो शादी से मुकर गया. जिसके बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत माना थाने में दर्ज कराई। 
मामले की शिकायत के बाद आरोपी सुनील फरार चल रहा था. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया. आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सफलता हाथ लगी. आरोपी को सुनील चेलक को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में कर रही है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण आज छत्तीसगढ़ पहुंचे. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डॉक्टर लक्ष्मण का पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। 
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर के. लक्ष्मण ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग हित के लिए काम किया है. सभी कार्यकर्ता प्रदेश व देशभर के गांव-गांव तक पहुंचेंगे. 7 साल के अंदर पिछड़ा वर्ग के लिए क्या कुछ काम किये गए, केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी पिछड़ा वर्ग के काफी लोगों को जगह दी गई है, उसे लोगों के सामने लाएंगे। 
कांग्रेस व अन्य दलों ने पिछड़ा वर्ग को धोखा देते हुए उन्हें सिर्फ वोटर के नाते इस्तेमाल किया. उनका पर्दाफाश करेंगे. ओबीसी मोर्चा को मजबूत बनाएंगे. ओबीसी मोर्चा के सहयोग से दोबारा जहां बीजेपी की सरकार है, वहां पर सरकार बनाने का प्रयास करेंगे। 
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग का सहयोग लेंगे. छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मुद्दा भी है. बीजेपी की सरकार आएगी तो पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के प्रतिशत में भी वृद्धि की जाएगी. इन मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। 
बता दें कि कुछ ही देर में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक आयोजित होगी. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे भी मौजूद रहेंगी। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चार नए जिलों की घोषणा होते ही इन शहरों में जमीन दलाल सक्रिय हो गए हैं. न केवल जिन जिलों से अलग कर नए जिले का गठन किया गया है वहां के, बल्कि आस-पास के जिलों और राजधानी रायपुर तक के जमीन दलालों ने मोर्चा संभाल लिया है। 
जानकार बताते हैं कि कोरोना काल की वजह से अन्य चीजों के साथ-साथ जमीन के कारोबार में भी सुस्ती आ गई थी, लेकिन कोरोना के असर के कम होने के साथ स्वतंत्रता दिवस पर की गई जिलों की घोषणा से उत्साह लौट आया है. मनेंद्रगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रॉपर्टी डिलरों के पास लोगों के फोन आने शुरू हो गए हैं. यही नहीं बड़ी पार्टियां अपने कर्मचारियों को जमीन की पूछपरख के लिए भेजने भी लग गई है। 
तत्काल बढ़ गई 50 फीसदी कीमत
प्रापर्टी डीलर बताते हैं कि मनेंद्रगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मानपुर-मोहला के नए जिलों की तौर पर घोषणा होते ही जमीन की कीमत तत्काल 50 प्रतिशत बढ़ गई है, वहीं आने वाले दो महीनों में यह कीमत 70 से 100 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. यही नहीं जिन जमीनों को कल तक कोई कौड़ियों की कीमत पर भी खरीदने को तैयार नहीं था, उसकी भी आज पूछ-परख होने लगी है. आने वाले दिनों में जमीन की कीमत और खुलेगी। 
800 की जमीन 1500 तक पहुंची
रायगढ़ के प्रापर्टी डीलर सक्ती को लेकर बताते हैं कि अभी जिस जमीन की कीमत 800 प्रति स्क्वेयर फीट है, जिला की घोषणा के साथ ही 1200-1500 रुपए तक पहुंच गई है. यही नहीं आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है. वे बताते हैं कि जमीन की कीमत भी जिले की घोषणा के साथ शेयर बाजार की तरह हो गई है. तत्काल उछाल आने के बाद चंद महीनों बाद प्राइस करेक्शन होगा, कुछ दिन स्थिर रहने के बाद फिर से नई उछाल आएगी. कीमतों के स्थिर होने में छह महीने-सालभर तक लग सकता है। 
सरकारी कार्यालय में भीड़-भाड़
आमतौर पर जैसा होता है कि लोगों की दिलचस्पी जिला मुख्यालय से लेकर दो-तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले जमीनों को लेकर है. कीमत को जानने के बाद उसे क्रास चेक कर रहे हैं. जमीन को लेकर पुख्ता जानकारी के लिए आने वाले दिनों में सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ रजिस्ट्री कार्यालयों में भी लोगों की भीड़ जुटेगी. इसके साथ ही इन कार्यालयों से जुड़े लोगों के भी अच्छी-खासी आमदनी की उम्मीद जग गई है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी के सोशल मीडिया पर नौकरशाहों को लेकर किए गए पोस्ट को लेकर मचे घमासान के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट को लेकर माफी मांगी है। 
गौरतलब है कि शनिवार को देर रात अमित जोगी अपने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक महिला आईएएस और एक आईपीएस सहित कुछ लोकसेवकों के एक निजी आयोजन की फोटो को शेयर करते हुए टिप्पणियां की थी. इस पोस्ट पर एक आईपीएस ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि इस फोटो में वे नहीं हैं, जिसके बाद नौकरशाहों और राजनीतिक हलकों में इस पोस्ट को लेकर बड़ी नाराजगी उभरकर सामने आई थी. सूत्रों की मानें तो एक पुरानी फोटो को नई बताते हुए अमित जोगी ने पोस्ट किया था, जिसे आज सुबह अमित जोगी ने उस पोस्ट को डिलीट करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर माफी मांगी। 
अमित जोगी ने अपने नए ट्वीट में लिखा है कि मेरा मानना है कि किसी के निजी जीवन पर बोलने से परहेज़ करना चाहिए. कल की मेरी पोस्ट जिसमें मैंने कुछ लोक सेवकों की ऐसी निजी तस्वीरें प्रकाशित की थी, जिसका उनके लोक जीवन से कोई सम्बंध नहीं है. निश्चित रूप से एक गलती है, जिससे लोगों की भावना और सम्मान दोनों पर विपरीत असर पड़ा है. इसके लिए मैं पोस्ट को डिलीट करते हुए उनसे क्षमा याचना करता हूँ. ग़लतियाँ सब से होती हैं, और उसको स्वीकार करने में मुझे कोई झिझक नहीं है।