Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 अधिकारियों को सम्मानित किया है. इस सम्मान समारोह में आबकारी विभाग के 2 महिला अधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला है।
इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह और सुप्रिया शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने सम्मानित किया है. आबकारी अधिकारी नीलम किरण ने कहा कि ड्यूटी में रहकर कार्रवाई करना तो हमारा कर्तव्य ही है, लेकिन हमारे कार्य को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों सम्मान प्राप्त होना गौरव का विषय है. इस तरह भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने का हौसला मिलता है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण ने रायपुर जिले में मदिरा के अवैध व्यपार/परिवहन/तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 47 महत्वपूर्ण प्रकरणों पर कार्रवाई की है. इस पूरी कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 4 हजार 195 बल्क लीटर मदिरा और 31 वाहन जब्त किया है।
साथ ही कार्रवाई करते हुए कई अंतरराज्यीय तस्करों का भी पर्दाफाश किया है, जिससे जिले में शराब की अवैध तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लगी है. साथ ही अप्रैल से जुलाई तक कि अवधि में कुल 12 प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से अन्य प्रांतों की मदिरा जप्त कर कुल 11 चारपहिया वाहनों को भी बरामद किया है।
गौरतलब है कि नीलम किरण के कार्यों को देखते हुए कुछ ही दिनों पूर्व आबकारी विभाग में उनकी पद्दोन्ति कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
जिला कुष्ठ अधिकारियो सहित रायपुर के विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट एवं चिकित्सक उपस्थित

panchayattantra24.com,रायपुर। क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान एवं क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लालपुर, रायपुर में “RECENT TRENDS ON LEPROSY” विषय पर कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. इस कांफ्रेंस में संसथान के अधिकारियो, राज्य के जिला कुष्ठ अधिकारियो सहित रायपुर के विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट एवं चिकित्सक उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर कुष्ठ रोग से प्रभावित तंत्रिकाओ की यथासमय जांच हाई फ्रीक्वेंसी सोनोग्राफी और अन्य आधुनिक तकनीको से किये जाने पर मंथन किया गया।
ज्ञात है की कुष्ठ रोग में सही समय पर प्रभावित तंत्रिकाओ की जांच और इलाज के अभाव में सैकड़ो कुष्ठ प्रभावित मरीज़ हर साल अंगो की विकृति से पीड़ित होते हैं , इस विषय में क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान इन तकनीको को छत्तीसगढ़ राज्य में यथाशीघ्र लाने हेतु प्रयासरत है ।
इस अवसर पर डॉ संजय शर्मा ( न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ नितिन एम नगरकर (निदेशक एम्स रायपुर), डॉ के एम काम्बले (निदेशक आरएलटीआरआई ), डॉ पति (ओडिशा ), डॉ निर्मल वर्मा, डॉ स्मित श्रीवास्तव (मेडिकल कॉलेज रायपुर ) उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम की संरक्षक सुश्री रेखा शुक्ला (IRS, संयुक्त सचिव, स्वस्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार) ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा की छत्तीसगढ़ में शीघ्र पहचान करने सिस्टम तैयार करने की ज़रूरत है , मरीजों के उपचार में सन 1979 से आर एल टी आर आई रायपुर की एतिहासिक भूमिका रही है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ लोकेश बी (बेंगलुरु) ने कुष्ठ रोग में तंत्रिका तंत्र की हाई फ्रीक्वेंसी सोनोग्राफी से जांच विषय पर अपने विचार रखे और इसकी विवेचना छत्तीसगढ़ के विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संजय शर्मा , डॉ एच पी सिन्हा एवं डॉ कमलाकांत भोई द्वारा की गयी , साथ ही डॉ संजय शर्मा (न्यूरोलॉजिस्ट ) ने कुष्ठ में क्रेनियल नर्व पर प्रभाव विषय पर एवं डॉ ऋचा जैन (रेडियोलाजिस्ट , बेंगलुरु ) ने NCV & MRI का कुष्ठ में तंत्रिका जांच के लिए उपयोग विषय पर गहन चर्चा की।
NIMHANS बेंगलुरु में न्यूरो माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर डॉ श्रीपद ए पाटिल अपने विचार कुष्ठ मरीजों की लैब जांच के द्वारा बेहतर मॉनिटरिंग विषय पर रखे . ICMR आगरा में निदेशक डॉ ए एम् खान ने कुष्ठ वैक्सीन के भारत में ट्रायल के सम्बन्ध में चर्चा की . इनके अलावा डॉ एस व्ही गित्ते ( सहायक महानिदेशक कुष्ठ ) ने कुष्ठ में रिलैप्स एवं ए एम् आर सर्विलांस विषय पर, डॉ स्मित श्रीवास्तव (प्रोफेसर Pt JNM MEDICAL COLLEGE Raipur) ने स्टेरॉयड थेरेपी से डायबिटीज का Incidence पर , डॉ विजय भगत (CLTRI चेंगलपट्टू) ने कुष्ठ में पुनर्वास के नए माध्यम पर, डॉ सरोश जमील (WHO) ने देश और विश्व में कुष्ठ की वर्तमान स्थिति एवं रणनीति विषय पर , डॉ सत्यकी गांगुली (Asso. Prof. AIIMS रायपुर ) ने कुष्ठ में नए जांच तकनीको एवं लेप्रा रिएक्शन का इलाज पर , डॉ गरिमा बाल पाण्डेय (चर्म रोग विशेषज्ञ ) ने कुष्ठ के दागो की त्वरित जांच पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ कृष्णमूर्ति काम्बले (क्षेत्रीय निदेशक, RLTRI & ROHFW) ने Reconstructive Surgery (विकृति सुधार शल्य क्रिया) के लिए कैंप प्रणाली की रणनीति पर प्रकाश डाला और अपने अनुभव साझा किये।

panchayattantra24.com,रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. सीएम ने प्रदेश में चार नए जिले सक्ती, मनेन्द्रगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर को जिला बनाने का ऐलान किया है।
चार नए जिले के अलावा 25 नई तहसीलों की घोषणा
पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 नई तहसीलों के गठन की घोषणा करता हूं. लोगों की सुविधा के लिए जिला बेमेतरा में नांदघाट, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सुहेला एवं भटगांव, जिला बिलासपुर में सीपत एवं बोदरी, जिला सूरजपुर में बिहारपुर, जिला, बलरामपुरटी में रामानुजगंज में चांदो, रघुनाथ नगर, डौरा-कोचली एवं कोटमी-सकोला, जिला रायगढ़ में सरिया एवं छाल, जिला कोरबा में अजगरबहार एवं बरपाली, जिला दुर्ग में अहिवारा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में सरोना एवं कोरर, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बारसूर, जिला कोण्डागांव में मर्दापाल एवं धनोरा, जिला जांजगीर चांपा में अड़भार, जिला बीजापुर में कुटरू एवं गंगालूर, जिला राजनांदगांव में लालबहादुर नगर और जिला सुकमा में तोंगपाल को नवीन तहसील बनाया जाएगा।
महिलाओं के लिए बनेगा मिनी माता पार्क
भूपेश बघेल ने चार नए जिले की घोषणा की. इसके अलावा प्रत्येक जिलों और तहसील में महिलाओं के लिए मिनी माता पार्क बनेगा. डॉयल 112 का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से जनता को राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा।
प्रचलित व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों में, स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है. उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त करने की घोषणा।
प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना’ नगरीय क्षेत्रों में लागू है. अब यह ‘श्री धन्वन्तरी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 2 हजार 500 से अधिक कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
ध्वजारोहण के बाद सीएम ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ने दो शताब्दी से अधिक अंग्रेजों की प्रताड़ना सहा है. ग़ुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए भारत माता के हजारों हजार सपूतों और पुत्रियों ने अपना सर्वस्व परित्याग किया है. उन वीरों को याद करते ही हमारे नेताओं में अपने महान पुरखों का खून उबालने लगता है और उन सबके त्याग के बारे सोचकर आंखें नम हो जाती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 44 हजारी से अधिक सामुदायिक और 2500- से अधिक सामुदायिक वन संसाधान अधिकार पत्र दिए हैं. 52 लघु वन उपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदने की व्यवस्था की है. 500 करोड़ सालाना आदिवासी एवं वन आश्रित परिवारों को प्राप्त हों रहे हैं. विगत एक साल में 263 नए धान ख़रीदी केन्द्र खोला गया है. 20 लाख 53 हज़ार किसानों से 92 लाख मैट्रिक टन धान की ख़रीदी की गई. 244 करोड़ सिंचाई जलकर माफ़ किया गया।
भूपेश बघेल ने कहा कि मैं बहुत ही विनम्रता और भरे हुए दिल से कहना चाहता हूं कि कृषि मजदूरों की व्यथा को नहीं समझा जाना आमानवीयता की श्रेणी में आएगा. मुझे संतोष है कि देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साल भर होने वाले कार्यक्रमों में जब देश राष्ट्रीय पर्व का उल्लास मनाएगा तो उसमें हमारे छत्तीसगढ़ के मजदूर भी शरीक होंगे. जिन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत लगभग 10 लाख मजदूर भाई बहनों को ₹6000 सालाना अनुदान सहायता दी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में आबादी भूमि पर निवासरत लोगों को उसकी जमीन का हक दिलाने के लिए स्वामित्व योजना प्रारंभ की जाएगी. हर वर्ग के लोगों का अपनी जमीन अपना मकान और अपने सिर पर छाव का सपना जल्द पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।
जमीन की गाइडलाइन दरों में 30% कमी को आगामी. 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. आवासीय भवनों के किराए पर पंजीयन शुल्क में 2% की कमी तथा महिलाओं के पक्ष में पंजीयन कराए जाने पर स्टांप शुल्क में 1% की अतिरिक्त छूट को भी जारी रखा गया है. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के माध्यम से राजीव नगर आवास योजना लागू की गई है।
हमें जो सार्वभौम पीडीएस का वादा किया था उसे भी प्राथमिकता से पूरा किया गया है जिसके कारण प्रदेश में 2 करोड़ 52 लाख लोगों को रियायती दर पर राशन सामग्री दी जा रही है और पीडीएस का कवरेज बढ़कर 99% हो गया है।
मेरा मानना है कि बीमारी व आर्थिक तंगी के भंवर जाल में छोड़ देना हमारी बहनों और नवजात शिशुओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय था. ईश्वर और प्रदेश की जनता को धन्यवाद, उनके आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी और कुपोषण तथा एनीमिया से मुक्ति दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई. मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के कारण प्रदेश में कुल कुपोषित बच्चों की संख्या में 32% तक की कमी आ गई।
लॉकडाउन के दौरान इस अभियान को जारी रखना बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन अपने काम के प्रति समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने इनका 51 हजार 583 केंद्रों में दर्ज 26 लाख 27 हजार हितग्राहियों को घर पहुंच रेडी टू ईट सामग्री प्रदान की और इस तरह के संकट की घड़ी में घर पहुंचकर अभियान को जारी रखा।

panchayattantra24.com,रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तिरंगा झंडा फहराया. इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
डॉ रमन सिंह ने कहा कि इस देश को बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए लोगों ने कितनी यातनाएं झेली. उसके बाद हमें आजादी मिली है. आज आजादी के 75वें वर्ष में हम प्रवेश कर चुके हैं. प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि 75 वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया जाएगा. आजादी के पर्व में संकल्प लेंगे कि इस देश को एक समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत के रूप में विकसित करना है. भारत देश सभी क्षेत्रों में तेजी के साथ आगे बढ़े।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ऐतिहासिक सौगातें दी है. विकेन्द्रीयकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिले ‘मोहला-मानपुर’, ‘सक्ती’, ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ तथा ‘मनेन्द्रगढ़’ के गठन की घोषणा की है।
सीएम भूपेश ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कहा कि प्रचलित व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों में, स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है. उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त करने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से जनता को राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा।
सीएम भूपेश की सौगातें
25 नई तहसीलों के गठन की घोषणा.
सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में एक उद्यान सिर्फ महिलाओं के लिए विकसित किया जाएगा, जो ‘मिनीमाता उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा।
प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना’ नगरीय क्षेत्रों में लागू है. अब यह ‘श्री धन्वन्तरी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 2 हजार 500 से अधिक कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
‘डायल 112’ सेवा की उपयोगिता को देखते हुए इसका विस्तार अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
25 नई तहसीलों की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि 25 नई तहसीलों के गठन की घोषणा करता हूं. लोगों की सुविधा के लिए जिला बेमेतरा में नांदघाट, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सुहेला एवं भटगांव, जिला बिलासपुर में सीपत एवं बोदरी, जिला सूरजपुर में बिहारपुर, जिला बलरामपुर -रामानुजगंज में चांदो, रघुनाथ नगर, डौरा-कोचली एवं कोटमी-सकोला, जिला रायगढ़ में सरिया एवं छाल, जिला कोरबा में अजगरबहार एवं बरपाली, जिला दुर्ग में अहिवारा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में सरोना एवं कोरर, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बारसूर, जिला कोण्डागांव में मर्दापाल एवं धनोरा, जिला जांजगीर चांपा में अड़भार, जिला बीजापुर में कुटरू एवं गंगालूर, जिला राजनांदगांव में लालबहादुर नगर और जिला सुकमा में तोंगपाल को नवीन तहसील बनाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को अनेक नवाचारों के जरिए निरंतर जारी रखा गया. कोरोना से शैक्षणिक सत्र को अवरुद्ध नहीं होने दिया गया. ऑनलाइन कक्षाएं, पारा-मोहल्लों में कक्षाएं लगाकर पढ़ाई कराई गई. इतना ही नहीं शिक्षा की गुणवत्ता को शाला स्तर से बढ़ाने हेतु ‘स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना’ के तहत 171 सरकारी स्कूलों का उन्नयन कर इन्हें सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है. मुझे खुशी है कि हमारे प्रदेश के बच्चों ने अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा की जोरदार ललक दिखाई है. इन स्कूलों में कुल 1 लाख 36 हजार 500 बच्चों ने प्रवेश लिया है, जिसमें से 70 हजार बच्चे अंग्रेजी माध्यम के हैं तथा 66 हजार 500 बच्चे हिन्दी माध्यम के हैं।
इस तरह शाला में अधोसंरचना उन्नयन का लाभ अंग्रेजी तथा हिन्दी दोनों माध्यमों के बच्चों को मिल रहा है. हम इस योजना को विकासखण्ड स्तर तक ले जाना चाहते हैं।
हमने शिक्षकों का अभाव दूर करने के लिए भी ठोस प्रयास किए हैं, जिसके रास्ते में आई बाधाओं को दूर करते हुए शासकीय स्कूलों में 14 हजार 580 शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम पूरा किया जा रहा है. वहीं महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी आदि के 1 हजार 440 पदों पर भी नियुक्ति देने का काम शीघ्र पूरा होगा. इस तरह हम शिक्षा जगत को अनिश्चय तथा आशंकाओं से मुक्ति दिलाते हुए प्रदेश में उद्देश्यपरक सार्थक शिक्षा का वातावरण बना रहे हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सीआरपीएफ के 75 जवानों ने रक्त दान किया. शिविर का आयोजन रायपुर स्थित बाराडेरा कैंम्प में स्थित 65वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से किया गया था।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था. हम इसे अमृत महोत्सव के रूप में भी मना रहे हैं, कोरोना की वजह से आज ब्लड की बहुत आवश्यकता है. समय-समय पर हम हॉस्पिटल को ब्लड प्रोवाइड कराते रहते हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 638.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 14 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 959.3 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 429.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 566.1 मिमी, सूरजपुर में 840.3 मिमी, बलरामपुर में 737.2 मिमी, जशपुर में 682.8 मिमी, कोरिया में 734.5 मिमी, रायपुर में 552.5 मिमी, बलौदाबाजार में 631.7 मिमी, गरियाबंद में 550.9 मिमी, महासमुंद में 526.3 मिमी, धमतरी में 520.8 मिमी, बिलासपुर में 705.9 मिमी, मुंगेली में 627.8 मिमी, रायगढ़ में 553.8 मिमी, जांजगीर चांपा में 650.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 729.4 मिमी, दुर्ग में 558.1 मिमी, कबीरधाम में 502.2 मिमी, राजनांदगांव में 460.1 मिमी, बेमेतरा में 743.5 मिमी, बस्तर में 537.3 मिमी, कोण्डागांव में 598.2 मिमी, कांकेर में 526.5 मिमी, नारायणपुर में 731 मिमी, दंतेवाड़ा में 581.4 मिमी, सुकमा में 942.3मिमी और बीजापुर में 698.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में सुप्रसिद्ध लेखक सतीश जायसवाल को 21वें वसुंधरा सम्मान दिया गया. समारोह का आयोजन महात्मा गांधी की परिकल्पना के विनम्र ग्रामसेवक स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लोकजागरण की मासिक पत्रिका वसुंधरा के द्वारा किया गया है।
संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया. ख्याति प्राप्त पत्रकार एवं सम्पादक हिमांशु द्विवेदी समारोह को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित किया।
समारोह में वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, सचिव मुमताज ने बताया कि समारोह में स्व.देवीप्रसाद चौबे के पुत्र प्रदीप चौबे तथा कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे विशेष रुप से मौजूद हैं।
वर्ष 2001से निरंतर जारी वसुंधरा सम्मान अब तक रमेश नैयर, कुमार साहू, श्यामलाल चतुर्वेदी, बसंत कुमार तिवारी, बबन प्रसाद मिश्र, दिवाकर मुक्तिबोध, आशा शुक्ला, शरद कोठारी, गिरिजा शंकर, हिमांशु द्विवेदी, विनोद शंकर शुक्ल, ज्ञान अवस्थी, श्याम वेताल, अभय किशोर, गिरीश पंकज, सुशील त्रिवेदी, बी के एस रे, प्रकाश दुबे, तुषार कांति बोस, ई वी मुरली को प्रदान किया जा चुका है।
समारोह मे लोकजागरण की मासिक पत्रिका वसुंधरा के 58वें तथा कला, साहित्य, संस्कृति की मासिक पत्रिका बहुमत के 109वें अंक का लोकार्पण भी किया गया. वसुंधरा का अंक छत्तीसगढ़ के 11 कहानीकारों की प्रतिनिधि कहानियों पर केंद्रित है।

panchayattantra24.com,रायपुर। वीआईपी रोड ग्राम टेमरी के पटवारी हल्का नंबर 115/54 में स्थित भूमि खसरा नंबर 40 की शासकीय जमीन में पेट्रोल पंप बनने की शिकायत कलेक्टर रायपुर से की गई है. शिकायतकर्ता राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष देव सोनी ने ये शिकायत की है।
उन्होंने अपनी इस शिकायत में दावा कि है कि प्रकाश लुलिया शासकीय भूमि पर ये पेट्रोल पंप निर्माण कर रहे है. उन्होंने अपनी इस शिकायत के साथ कुछ दस्तावेज भी उपलब्ध कराएं है और जांच की मांग कलेक्टर से की है. लेकिन अब तक इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता आज रायपुर पहुंची. वे यहां राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में राजनीतिक व युवाओं के रोजगार शिक्षा संबंधित विषयों पर भी चर्चा होगी।
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता ने दौरे को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाने का जिम्मा युवा मोर्चा के हाथों में सौंपा है. एक साल तक सेलिब्रेशन को जारी रखना है. राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की है. युवा संकल्प यात्रा के जरिये हम पूरे देश व प्रदेश के युवाओं के मध्य पहुंचेंगे।