Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव और विधायक चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में बिलाईगढ़, सरसींवा, सोनाखान से आए प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
संसदीय सचिव राय एवं प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि इससे समाज के गरीब एवं वंचित परिवारों को मदद मिलेगी।
प्रतिनिधि मंडल ने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री बघेल को जानकारी दी और अपनी मांगों से अवगत कराया. इस अवसर पर भागवत साहू, पंकज चंदा, युधिष्ठिर नायक, गीता पटेल, प्रवेश दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के न्यू चंगोराभाठा स्थित गणपति नगर इलाके के घर में बड़ी चोरी हुई है. मकान का ताला तोड़कर शातिर चोर ने अलमारी में रखे 11 लाख रुपयों की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया. मालिक प्रेम पटेल अपने परिजनों के साथ 20 जुलाई को तेहरवीं कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गये थे, तभी चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात ये है कि राजधानी में हाई अलर्ट जारी है, लेकिन हाई लेवल चोरी ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रार्थी प्रेम पटेल ने पुलिस को बताया कि गणपति नगर न्यू चंगोराभांठा में घर है. पिछले दिनों चाचा के लडके के अंत्योष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश रिवा परिवार सहित गया था. कल दोपहर को मेरे पडोसी भुनेश्वर देवांगन की बेटी मधु देवांगन का कॉल कर बताया कि घर के मेन गेट का और अंदर का दरवाजा का ताला टूटा हूआ है. जिसके बाद उन्होंने मुझे घर जाकर वीडियो कॉल करके दिखाया की घर का ताला टूटा हुआ है, घर के नीचे के बेडरूम के बिस्तर पर ज्वेलरी के खाली डिब्बे पड़े हुए हैं. प्लाई से बने आलमारी खुला हुआ है. साथ ही लोहे की आलमारी खुला हुआ है।
आलमारी में सोने के 2 मंगल सूत्र , 3 नग टप्स, 1 नग झुमका, 5 नग नाक की रिंग, 1 नग छोटा नथ, 4 नग नाक की फूली, एक नग छोटा मांग टीका, 1 जेंट्स अंगूठी, 4 नग लेडिस अंगूठी और पुरानी इस्तमाली चांदी के ज्वेलरी थे, जिसमें 8 नग पायल, 9नग बिछिया, 2नग पतला करधन, 2 नग चाबी छल्ला, जिसकी कुल कीमत लाखों रुपए है।
इस मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने बताया कि चंगोराभाठा इलाके के सूने मकान में नकबजनी की वारदात हुई है. प्रार्थी की शिकायत पर थाना डीडी नगर में धारा 357, 480 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है. आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के AIIMS में साक्षी दुबे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी को डेढ़ महीने बीत गए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है. साक्षी के दोषी बेखौफ होकर घूम रहे हैं. जांच से न प्रबंधन को और न ही इस सुसाइड केस में शामिल अपराधियों को आंच आ रही है. इस पूरे मामले में सर्व समाज समिति के सदस्यों ने PMO से शिकायत की थी, जिसके बाद इस केस में न्याय की उम्मीद जगी है. PMO ने इस पूरे केस के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
साक्षी दुबे सुसाइड केस को बीते डेढ़ महीने
दरअसल, 2 जुलाई 2021 को एम्स रायपुर के हॉस्टल में साक्षी दुबे ने संदिग्ध हालत में आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद एम्स के परिवार वालों ने रेडियोलॉजी के एचओडी डॉ नरेन्द्र कुमार वोधे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ के लिए डॉक्टर को थाना तलब किया था. इधर साक्षी को न्याय दिलाने के लिए सर्व समाज समिति के कार्यकर्ताओं ने एम्स डायरेक्टर डॉ. नितिन एम नागरकर और डिप्टी डायरेक्टर अंशुमन गुप्ता के कार्यालय का घेराव कर आरोपित HOD के खिलाफ विभागीय जांच की मांग किए थे।
सर्व समाज समिति के सदस्यों ने PMO से शिकायत की थी, जिसके बादछात्रा साक्षी दुबे के आत्महत्या मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है. शिकायत के बाद PMO ने छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र भेजा है. साथ ही PMO ने एम्स से मामले में जवाब मांगा है. साथ ही तफ्तीश के लिए KM अग्रवाल को जांच अधिकारी बनाया है।
AIIMS डायरेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने के बाद डायरेक्टर नागरकर ने जांच समिति बैठने और आरोपित डॉक्टर को पद से हटाने की बात कार्यकर्ताओं से कही थी, लेकिन बाद में एम्स द्वारा मामले दो रफादफा करा दिया गया. इधर पुलिस ने भी सबूत ना मिलने का हवाला देते हुए जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया. आत्महत्या के बाद जिस तरह से एम्स प्रबंधन का रुख सामने आया है. उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले में आमानाका थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि एम्स छात्रा साक्षी दुबे के मामले में जांच जारी है. साक्षी के 1 माह का कॉल सीडीआर भी निकाला गया था, जिसमें उसकी बहन से ही ज्यादातर बात सामने आई है. पुलिस अब दिसंबर के समय से उसकी कॉल डिटेल निकालने की तैयारी में है. साथ ही एम्स प्रबंधन की जो कमेटी गठित हुई थी, उसमें भी हमने जांच रिपोर्ट मांगी है. सभी तथ्य सामने आने के बाद अंतिम कार्रवाई की जा सकती है।
बहरहाल, कानून जांच से किसी को आंच नहीं आ रही है. प्रबंधन मामले को रफदफा करने में लगा है. साक्षी दुबे सुसाइड केस को डेढ़ महीने बीत गए हैं, लेकिन कार्रवाई कुछ खास नहीं हुई. ऐसे में पीड़ित परिवार में निराशा है. PMO कार्यालय से इंसाफ की उम्मीद जगी है, लेकिन ये आने वाला समय बताएगा कि आरोपी कटघरे में होंगे या फिर यूं ही आजाद रहेंगे।
 

अध्यक्ष बोले- साथियों के मौत पर विभाग ने नहीं ली सुध…
 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। तीन दिन से जारी छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को तृतीय वर्ग कर्मचारी शासकीय संघ का समर्थन मिला है. संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा धरना स्थल पर पहुंचे. विजय झा ने कहा कि विद्युत मंडल का मक़सद प्रदेश सरकार को बदनाम करना है, ताकि वह आगामी विधानसभा चुनाव जीत ना सके।
इधर, हमारे हज़ारों भाई पिछले तीन दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. वहीं दूसरी ओर विद्युत मंडल ने 15 सौ पदों पर सीधी भर्ती निकाल कर भ्रष्टाचार करने की जुगत में हैं. अपनी जेब भरने की कोशिश कर रहे हैं।
साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को हमारा पूरा समर्थन है जब ज़रूरत पड़ेगी हम खड़े रहेंगे. उनकी लड़ाई में क़दम से क़दम मिलाकर चलेंगे. कोरोना काल में हमारे दर्जनों साथी हमें छोड़कर चले गए. विद्युत विभाग में भी हमारे दो दर्जन से ज़्यादा साथियों की मौत हुई लेकिन ये कोई सुध नहीं लिया गया।
ये हैं तीन सूत्रीय मांग
विद्युत कंपनी में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए.
विद्युत दुर्घटनाओं में मृत्यु को प्राप्त किएसंविदा कर्मियों को उचित मुआवज़ा एवं उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए.
विद्युत संविदा कर्मी जो विद्युत दुर्घटनाओं में स्थायी अस्थायी अपंगता का शिकार हो चुके हैं, उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाए.

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवविवाहिता से गैंगरेप की वारदात हुई है. पीड़ित महिला अपने पति के साथ नौकरी की तलाश में रायपुर पहुंची थी. जिसे ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने हवस का शिकार बना लिया. उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. हालांकि घटना की शिकायत के बाद खमतराई पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक कोरबा निवासी 18 वर्षीय महिला की एक महीने पहले ही जांजगीर में शादी हुई थी. पीड़ित महिला गुरुवार को अपने पति के साथ नौकरी की तलाश में रायपुर आई थी. लेकिन देर रात होने के कारण और कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते पति-पत्नी खमतराई इलाके के बंजारी मंदिर में ही सोकर रात गुजार रहे थे।
इस दौरान रात करीब 1 बजे के बीच मिनी ट्रक सवार 3 व्यक्ति आए और बहाने से उसके पति को किनारे ले गए. एक व्यक्ति उससे बातचीत करने लगा. तभी मौका पाकर मिनी ट्रक के 2 ड्राइवर महिला के पास पहुंचे, महिला से कहा कि उसका पति बुला रहा है और मिनी ट्रक में बैठाकर ले गए. उसे कुछ दूर ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।
पीड़ित पत्नी और पति ने देर रात ही खमतराई थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद खमतराई पुलिस ने देर रात ही 3 आरोपी राजेश साहू, मुकेश साहू और संतोष बेलदार को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से 2 ड्राइवर ने गैंगरेप किया है. तीसरा उनका सहयोगी था, जिसे पूरे मामले की जानकारी थी, लेकिन उसने रेप नहीं किया
खमतराई थाना पुलिस ने बताया कि महिला के साथ कल देर रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. वाहन चालकों ने महिला के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए. साथ ही आरोपियों ने पीड़िता के पति की मोबाइल भी लूट ले गए थे. पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 376 डी, 506 बी और 392 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर।  राजधानी रायपुर के एक आर्थोपेडिक डॉक्टर को महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है. ये महिला मूलतः मनेंद्रगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। 
चिकित्सा विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो कु. निखत परवीन शबरी नाम की एक महिला ने राजधानी के डॉ शंभुनाथ बनर्जी वर्मा को वाट्सअप ब्लैकमेल कर मैसेज कर 5 लाख रुपए की मांग की. पैसे न देने के एवज में किसी मामले में फंसाने की धमकी और मीडिया तक पहुंचने की भी धमकी डॉक्टर को दी। 
सूत्र बताते है कि महिला डॉक्टर से पूर्व परिचित है और डॉक्टर ने कुछ पैसे उसे उधार भी दिए है. सूत्र बताते है कि इससे पहले भी महिला डॉक्टर को ये धमकी दे चुकी है और लिखित में माफी भी मांग चुकी है. अब ये पूरा मामला सिविल लाइन थाने पहुंच गया है और इसकी लिखित शिकायत डॉक्टर ने की है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और महिला को भी पुलिस सिविल लाइन थाने ला चुकी है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारी जोर शोर से चल रही है. राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में भी फूल ड्रेस रिहर्सल शुरू हो गई है. लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई बदलाव किये गए हैं. सभी जवान को मास्क पहना अनिवार्य किया गया है. सभी का कोरोना टेस्ट करवाया गया है. स्काउड गाइड और एनसीसी के परिधान में मास्क शामिल किया गया है। 
वहीं स्काउड गाइड और एनसीसी से शामिल होने वाले छात्रों को भी कोरोना टेस्ट करवाना होगा. इसके अलावा स्कूली छात्रों को इस बार परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है. अन्य जिलों के बाहरी लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. इस बार परेड का अयोजन नहीं किया जाएगा। 
बता दें कि राज्य स्तरीय समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा. यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे. ध्वजारोहण के बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के द्वारा सलामी दी जाएगी. मुख्यमंत्री जनता के नाम संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे। 
जिला स्तर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा. तहसील स्तर पर सार्वजनिक समारोह का आयोजन नहीं होगा. जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष और निकाय अध्यक्षों द्वारा झंडा फहराया जाएगा. शैक्षणिक संस्थान में छात्रों की मौजूदगी में ध्वजारोहण होगा। 
आजादी के इस पावन पर्व पर राज्य में रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराया जाएगा. साथी ही कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड से उत्पन्न परिस्थितियों के बीच, साईंबाबा अस्पताल ने बीपीएल व निम्न आय वर्ग के मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है. साईंबाबा आई हॉस्पिटल ने उपरोक्त वर्ग के मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन का प्रण लिया है. आने वाले पांच महीनों में बीपीएल व निम्न आय वर्ग के मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। 
साईंबाबा अस्पताल के डायरेक्टर और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष महोबिया का कहना है कि बीपीएल व निम्न आय वर्ग आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नज़रअंदाज़ करता है. उल्लेखनीय है कि कोविडकाल में लोगों की आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ा है, लोगों की कमाई घट गई है. ऐसी परिस्थिति में बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए, वे इलाज को टालने की कोशिश करते हैं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज खरोरा नगर पंचायत अंतर्गत मंगल भवन में शहीद योगेन्द्र शर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने शहीद योगेन्द्र शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री योगेन्द्र शर्मा झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए थे। इस मौके पर खरोरा नगर पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, शहीद योगेन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी और धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेकारी का नामकरण शहीद योगेंद्र शर्मा के नाम पर किए जाने की घोषणा की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहीद योगेंद्र शर्मा के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और सेवा-भावना को कभी भूला नहीं जा सकता है. उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके कार्या को सदैव आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे। 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद योगेंद्र शर्मा की स्मृति में ‘नमन अंचल के शहीदों को‘ पुस्तक का विमोचन किया. उन्होंने जयंती कार्यक्रम की शुरूआत शहीद योगेंद्र शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर की. खरोरा नगर पंचायत में जयंती कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्त दान शिविर के लिए मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी। 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शहीद योगेंद्र शर्मा का जन्म 12 अगस्त 1962 को धरसींवा विकासखंड की ग्राम-पंचायत टेकारी में हुआ था. बचपन से ही वे जिंदा-दिल और बुलंद हौसले के धनी थे. वे एक ऊर्जावान और संभवानाओं से भरपूर लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे. उन्होंने दुर्गा कॉलेज से छात्र-राजनीति की शुरुआत की. वे 1985-86 में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए. वे छात्र-जीवन से ही सतत् रूप से जनसेवा से जुड़े रहे. उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र की जनता की अमूल्य सेवा की। 
उन्होंने धरसींवा क्षेत्र में मजदूरों और उद्योगपतियों के बीच एक सेतु की तरह काम करते हुए दोनों का सदैव सहयोग किया. उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने से लेकर पढ़ाई के दौरान आने वाली हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण में हमेशा मददगार की भूमिका निभाई. उनके इसी समर्पण और सेवा से उनकी राजनीति की दिशा तय हुई. आगे चलकर वर्ष 1995 से 2000 तक वे निर्विरोध जनपद सदस्य के रूप सक्रिय रहे. सन् 2000 से 2005 तक उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा की. उन्होंने इस चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी हमले में हमने अपने अनेक वरिष्ठ नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं को खो दिया. इन्हीं में योगेंद्र शर्मा भी थे. उनके विचारों और अधूरे कामों को उनकी धर्मपत्नी अनिता योगेंद्र शर्मा आगे बढ़ा रही हैं. विधायक के रूप में निर्वाचित होकर वे उसी सेवाभावना और समर्पण से कार्य करते हुए उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बना रही हैं।