Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर इलाके में रिटायर्ड कर्मचारी से पिछले दिनों हुई करीब 63 लाख 34 हजार रुपए की ऑन लाईन ठगी के मामले में रायपुर पुलिस को सफलता मिली है।
सूत्र बताते है कि पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन सूत्रों का दावा है कि इसमें रिकवरी सिर्फ 30 हजार रुपए नगद की ही हो सकी है. बाकी 62 लाख 70 हजार रुपए का आरोपियों ने क्या किया इसकी पूछताछ जारी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में झारखंड के जामताड़ा से 3 आरोपी दुलाल दास, अशोक दास और फूलचंद दास गिरफ्तार कर पुलिस रायपुर ला चुकी है।
सूत्र बताते है कि 3-4 लाख रुपए की ऑख रुपए पुलिस ने बैंक अकाउंट से फ्रीज करवाए है वहीं 5 नग मोबाइल भी आरोपियों के पास से जब्त किए है. जानकारी के मुताबिक पुलिस के जामताड़ा पहुंचने से पहले ही एक आरोपी वहां से फरार हो चुका था. लाखों रूपये की ठगी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विश्व दीपक त्रिपाठी, प्रभारी सायबर सेल वीरेन्द्र चन्द्रा एवं थाना प्रभारी अभनपुर बोधन साहू को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे।
दो-दो सगे भाई और 4 दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल आरोपी फूलचंद दास एवं दुलाल दास रिश्ते में है सगे भाई है. इसके अलावा आरोपी अशोक दास एवं सौरभ दास भी है रिश्ते में सगे भाई, इसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसमें सौरभ दास फरार है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी हो गई है. राज्य सरकार को केंद्र पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं कर पा रही है. ऊंट के मुंह में जीरा के समान टीका सेंटरों में वैक्सीन पहुंच रही है. जो कि एक दो घंटे में ही खत्म हो जा रही है. जिस कारण लोगों में नाराजगी है. ऐसे में टीकाकरण एक संकट बना हुआ है।
दरअसल मंगलवार 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ में 1 लाख 25 हजार वैक्सीन की खेप पहुंची है. जिसमें 1 लाख कोविशील्ड और 25 हजार कोवैक्शीन की डोज शामिल है. इन वैक्सीन को सभी जिलों में बांट दिया गया है, जो कि अब खत्म होने की कगार पर है. समस्या यह है कि प्रदेश में वैक्सीन कम मिल रही है. जिससे वैक्सीनेशन में रफ्तार नहीं आ पा रही. अचानक से कोई टीकाकरण केंद्र बंद हो जाता है, तो लोगों को समझाना भी मुश्किल होता है।
मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित वैक्सीन सेंटर के प्रभारी प्रतिभा सरकार ने कहा कि आज 9 बजे वैक्सीन सेंटर खोला गया और 9:30 बजे तक कोवैक्सीन खत्म हो गई. इस आवंटन में 6 वायल यानी 60 डोज ही मिला था. कोविशील्ड 300 मिला है, उसमें 200 से ज़्यादा डोज लग चुका है. लोगों के पूछने पर बताना पड़ता है कि वैक्सीन खत्म हो गई है. उन्हें बताते हैं कि कल जल्दी आइए. लोगों का कई तरह से रिएक्शन होता है. कई लोग सुनाकर जाते हैं. कहते हैं हम काम छोड़कर आए हैं, फिर भी वैक्सीन नहीं लग पाता है।
डॉक्टर ओमकार खंडवाल ने कहा कि वैक्सीन लगाने का क्षमता अधिक है. सेंटरों में स्वास्थ्य कर्मी भी तैनात है, लेकिन टीका नहीं है. ये बहुत ही महत्वपूर्ण समय हैं, क्योंकि आगे तीसरी लहर की आशंका है. ऐसे में जितना ज़्यादा हो सके टीका लोगों को लगाया जाए, लेकिन टीका सप्लाई आवश्यकतानुसार नहीं होने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है. यह घातक साबित हो सकता है।
वैक्सीन सेंटर पर टीका लगवाने पहुंचे मनोहर साहू ने कहा प्राइवेट नौकरी करते हैं. छुट्टी नहीं मिलती. ऐसे में कुछ समय निकाल कर वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं, तो वैक्सीन नहीं लग पाता है. एक बड़ी समस्या है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के चौरसिया कॉलोनी में ढाई वर्षीय बालक गायब हो गया है. इसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के मुताबिक कल रात 9 बजे से ये मासूम लापता है. स्थानीय लोगों के साथ बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि वे इस बच्चें को कही देंखे तो 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दें.वहीं पुलिस ने परिजनों से भी विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक लापता बच्चें का नाम मो. मुश्तफा अली है।
शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने बताया कि कल रात 9 बजे के आस-पास चौरसिया कॉलोनी में ढाई वर्षीय बालक अपनी बहन के साथ खेलने निकला था. लेकिन घंटों बाद भी बालक घर नही पहुँचा. तो परिजन आस-पास के इलाके में बच्चें की तलाश किए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस को शिकायत मिलते ही टिकरापारा थाना में अपराध दर्ज कर पतातलाश की जा रही है. चूंकि कल रात बारिश भी बहुत हुई थी. और सभी नदी नाले उफान में थे. इसीलिए हर तरफ से पता तलाश की जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश भर के 25 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी आज राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर पहुंचे हुए हैं. यहां हजारों कर्मचारी अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. कर्मचारी दो जुलाई से चरणबद्ध तरीक़े से आंदोलन कर रहे हैं।
आंदोलनकारी विद्युत संविदा कर्मचारी सरकार से ड्यूटी के दौरान अपंग मृत्यु होने पर मुआवज़े की मांग कर रहे हैं. संघ ने बताया कि 21 संविदा कर्मचारियों की काम के दौरान मौत हो गई है. वहीं 60 से ज़्यादा कर्मचारी अपंग हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि हम तीन सूत्रीय मांग को लेकर चरणबद्ध तरीक़े से धरना प्रदर्शन आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसलिए आज से प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।
ये है तीन सूत्रीय मांग-
विद्युत कंपनी में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए.
विद्युत दुर्घटनाओं में मृत्यु को प्राप्त किएसंविदा कर्मियों को उचित मुआवज़ा एवं उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए.
विद्युत संविदा कर्मी जो विद्युत दुर्घटनाओं में स्थायी अस्थायी अपंगता का शिकार हो चुके हैं, उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाए.
विद्युत दुर्घटना में अपंग हुए दुर्ग निवासी लोकनाथ साहू ने कहा कि मैं अपने कार्य के दौरान विद्युत की चपेट में आ गया था और मुझे अपना हाथ खोना पड़ा, लेकिन आज तक मुझे विभाग द्वारा न ही कोई मुआवज़ा मिला है न ही किसी अन्य तरह की सहायता. ऐसे ही हमारे अन्य 60 से ज़्यादा साथी है, जो कार्य के दौरान अपंग हुए हैं. वहीं 21 कर्मचारियों की मौत हुई है और 20 ऐसे भी साथी कर्मचारी हैं, जो विद्युत दुर्घटना में घायल हुए हैं, इनमें से किसी को भी कोई मुआवज़ा नहीं मिला है।

panchayattantra24.com,रायपुर। बस्तर के सहदेव दिरदो का बसपन का प्यार… गाना आजकल लोगों के जुबान पर छाया हुआ है. हर किसी के जुबान पर इस गाने को सुना जा रहा है. वहीं बस्तर के बाल रैपर सहदेव दिरदो और मशहूर रैपर बादशाह ने इसे नये अंदाज में गाया है. जिसका ऑफिशियल वीडियो आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही यह गाना एक बार फिर धमाल मचा दिया है. पहले घंटे में ही यूट्यूब पर 5 लाख लोगों ने देख लिया है
बादशाह और सहदेव दिरदो ने गाने की की शूटिंग चंडीगढ़ में की है. इसके लिए सहदेव पिछले दिनों चंडीगढ़ गए थे. इसके अलावा मुंबई के रियालिटी शो से भी सहदेव शामिल हो चुके हैं.

panchayattantra24.com,रायपुर। आरंग विकासखंड के ग्राम बिरबिरा में 13 अगस्त शुक्रवार को 11 बजे 20 से अधिक ग्राम प्रमुखों वह आम किसानों की अहम बैठक रखा गया है, जिसमें किसानों की सभी समस्याओं पर चिंतन संगोष्ठी किया जाएगा।
संगठित प्रयास से अनेक समस्याओं को सुलझाया जा सकता है कृषि प्रधान देश में किसानों की स्थिति निरंतर पतन की ओर जा रहा है. अब सभी गांव के अनुभवी एवं बुजुर्ग बुद्धिजीवी किसानों ने इस विषय पर अहम चर्चा तथा समाधान के प्रयास एवं किसानों को जागरूक करने का बीड़ा उठा लिए हैं, जिसे पूरे क्षेत्र के किसानों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
किसान नेता पारसनाथ साहू ने कहा कि आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार लावारिस पशुओं से होने वाले नुकसान को सामूहिक रूप से कैसे रोके, मौसम की बेरुखी से सूखे पर चर्चा, किसानों का पूरा पूरा धान बिक्री हो, साथ ही मजदूर किसान परिवार के बच्चे तथा सभी विद्यार्थियों के पढ़ाई बर्बाद हो रही है इस प्रकार किसान परिवार से संबंधित सभी विषयों पर सार्थक व निर्णायक चर्चा होगी।
20 गांव के किसानों की आयोजन समिति ने क्षेत्र व जिले के सभी किसान हितेषी बुद्धिजीवियों से आग्रह किया है इस अहम बैठक में सहर्ष भागीदारी निभाएं।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में शातिर चोरों का उत्पात बढ़ गया है. शहर के सदर बाजार में चोरी का एक नया मामला सामने आया है. सोना-चांदी गलाई करने की दुकान से तीन किलो चांदी पार हो गया है. करीब आधा दर्जन से अधिक की संख्या में आई महिलाओं ने हाथ साफ कर दिया है. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की जानकारी होने के बाद सदर बाजार स्थित कृष्णा रिफायनरी के संचालक ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. माहभर के भीतर सदर बाजार की दुकान में यह दूसरी चोरी है. पुलिस फुटेज के आधार पर चांदी पार करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि सदर बाजार स्थित श्री कृष्णा रिफाइनरी में करीब 5-6 महिलाएं भीख मांगने के बहाने आकर दुकान के गल्ले में रखें 3 किलोग्राम चांदी पर हाथ साफ कर दिया है. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. दुकान के मालिक अजित पाटिल की शिकायत पर अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ धारा 454, 380, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत कई जगहों पर मुखबिर को तैनात कर दी है. आस-पास भीख मांगने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
बता दें कि माहभर पहले ही सदर बाजार के नहाटा मार्केट में भी करोड़ों की नकबजनी हुई थी. जिसके बाद पुलिस लगातार सराफा कारोबारियों से नौकरों की लिस्ट मांग रही थी. लेकिन कारोबारियों की लापरवाही से अब तक पुलिस को नौकरों की लिस्ट नहीं मिल सकी. सराफा कारोबारी सस्ती दरों की लालच में आकर नौकर रखकर विश्वास जीतकर घर और दुकान की चाभी दे देते है. साथ ही दुकानों के अंदर बने लॉकरों को खुला छोड़कर पड़ोस की दुकानों में घंटों बैठकर समय बिताते है. जिससे चोरों के सक्रिय गिरोह को हाथ साफ करने का मौका मिल जाता है।
मिनीमाता ने मानवता और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने मानवता और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई. उनकी सक्रियता से संसद में सामाजिक उत्थान संबंधी कई कानून बने. दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई।
मिनीमाता पुण्यतिथि पर भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने मानव कल्याण, नारी उत्थान, किसान, मजदूर, छूआ-छूत निवारण कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, निःशक्त व अनाथों के लिए आश्रम, महिला शिक्षा और छत्तीसगढ़ के लिए आंदोलन जैसे जनहित के अनेक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. मजदूरों को एकजुट करने के लिये उन्होंने छत्तीसगढ़ मजदूर संघ का गठन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है. उनकी स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार ने समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता पुरस्कार की स्थापना की है. राज्य में हसदेव बांगो बांध को मिनीमाता के नाम से पहचान दी गई है. मिनीमाता का सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर की तैयारी को लेकर डॉक्टर गुप्ता ने कहा – बिस्तरों की संख्या में वृद्धि ऑक्सीजन भरपूर है. मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट किए स्थापित

panchayattantra24.com,रायपुर। देश भर में कोरोना वायरस के मरीज फिर बढ़ने लगे हैं. जिससे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर से पहले क्या कुछ तैयारी है ? इसे लेकर आईएमए सदस्य और हॉस्पिटल बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है. बिस्तर की संख्या में वृद्धि की गई है. बच्चों के मद्देनज़र शिशु रोग विशेषज्ञों को लगातार प्रशिक्षण दी जा रही है. बच्चों के लिए आईसीयू बेड की तैयारी जारी है।
आईएमए सदस्य और हॉस्पिटल बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. देश में औसतन 40 हजार मरीज मिल रहे हैं, लेकिन इसको अभी तीसरी लहर के रूप में नहीं देख सकते और तीसरी लहर कहना भी अतिश्योक्ति होगा।
छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर की तैयारी को लेकर डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि बिस्तरों की संख्या में वृद्धि की गई है. छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन भरपूर है. लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं. बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अलग से हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है. कुछ तैयार भी हो गया है. शिशु रोग विशेषज्ञों को प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. इस पर विचार विमर्श भी की जा रही है।
कोरोना की पहली लहर में बरती गई लापरवाही और दूसरी लहर में पूर्व तैयारी की कमी के कारण प्रदेश में हजारों मरीजों की मौत हुई है. इसके मद्देनजर पूर्व तैयारी की जा रही है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं।
राज्य के सीमाओं में कोरोना चौकसी को लेकर कहा कि राज्य को सीमा सील कर लोगों को रोकना बहुत मुश्किल काम है. रोकने से बहुत सारी समस्याएं होती है. रोड़ पर चौकसी बढ़ी है. छत्तीसगढ़ में आने जाने के लिए बहुत सारे रास्ते हैं. जंगल पहाड़ के रास्ते भी लोग पहुंच जाते हैं. ऐसे में कोरोना ड्रेसिंग और सैंपलिंग ही कारगार है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से डेंगू डराने लगा है. राजधानी रायपुर में इस साल डेंगू से पहली मौत की ख़बर के बाद प्रशासन की नींद खुल गई है. इसी के साथ निगम भी सजग नजर आ रहा है. मेयर एजाज ढेबर राजधानी के कई इलाकों में निरीक्षण कर रहे हैं. इसी बीच डेंगू को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजधानी के दो तीन क्षेत्रों में डेंगू फैला है. इसके निदान के लिए लगातार प्रयास की जा रही है।
महापौर एजाज़ ढेबर ने कहा कि डेंगू के मामले में तूल दिया जा रहा है. पूरे राजधानी में डेंगू नहीं फैलाया है, बल्कि दो तीन क्षेत्र हैं, जो डेंगू से प्रभावित है. मैं दिल्ली जाने से पहले इस मुद्दे पर मीटिंग लेकर दिशा निर्देश दिया था. कल मैं स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा।
वहीं डेंगू से मौत के मामले में कहा कि इसे ज़बरन तूल दिया जा रहा है. मौत डेंगू से नहीं हुई है, बल्कि उस बच्ची को सिकलिन बीमारी थी, जिसकी वजह से मौत हुई है. कहने वाले कुछ भी कहते हैं. मैं डॉक्टर से बातचीत किया हूं. रिपोर्ट भी मंगाया हूं, रिपोर्ट में सिकलिन है. डेंगू का कहीं भी ज़िक्र नहीं है।
वहीं सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि पिछले 15 दिनों से लगातार अभियान शुरू है. डेंगू निवारण के लिए निगम प्रयासरत है. पूरी टीम को तैनात किया गया है. कूलर में भरे पानी और अन्य पानी को ख़ाली कराया जा रहा है. डेंगू का होना बिलकुल चिंता का विषय है, लेकिन जो मौत का मामला बताया जा रहा है. अभी यह स्पष्ट नहीं है।