Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश और गरियाबंद जिले में हो रहे लगातार हीरे की तस्करी पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं होता कि प्रदेश में हीरे से तस्करी के मामले सामने नहीं आते हों. कार्रवाई तो केवल कागजी दिखावे के लिए ही हो रहे हैं. हीरे की तस्करी ना जाने किस स्तर पर हो रही होगी, यह पुलिस के अलवा किसी को पता नहीं है।
उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले से हीरा खदान में हर साल हीरे की एक से दो करोड़ रूपये तक तस्करी के मामले पुलिस दर्ज कर रही है. इससे प्रतीत होता है कि कहीं उस इलाके में हीरे की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह काम कर रहा है. जिसे पुलिस रोकने में पूरी तरह से नाकाम है।
जब नेशनल हाईवे पर करीब 32 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार होते हैं, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस इलाके में तस्कर किस तरह से सक्रिय होंगे. उन्होंने कहा कि चार मई को पचास लाख के करीब 440 नग हीरे के दो तस्कर और 26 जुलाई को करीब 204 नग 22 लाख के हीरे के साथ तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस करती है. वहीं मार्च के माह में करीब 12 नग हीरे करीब ढ़ाई लाख रूपये मूल्य के साथ गिरफ्तार होते हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 171 नग हीरे 25 लाख के मूल्य की पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पायलीखंड, मैनपुर, देवभोग इलाके के हीरा खादानों में जिस तरह से अवैध खुदाई और तस्करी हो रही है. उस पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम है. इस इलाके में पुलिस केवल कागजी कार्रवाई करते कुछ तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा करती है।
पुलिस ने एक साल में करीब 1500 से अधिक नग हीरे तस्करों से बरामद करने की बात भी कह रही है. उन्होंने कहा कि बीते एक साल में करीब 573 नग हीरा जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये हैं. इससे साफ होता है कि इलाके में अंर्तराज्यीय गिरोह सक्रिय है, जो पुलिस को चकमा देकर हीरे की तस्करी में लगे हैं।
वहीं खनिज विभाग का दावा है कि 1 जनवरी 2020 से 30 अप्रैल 2021 तक करीब 2200 नग हीरे तस्करों से बरामद किए हैं. नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इस इलाके में हीरा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने करीब 10 टीमों का गठन भी किया है. उसके बाद भी बैखौफ हीरे की तस्करी लगातार हो रही है, जो कई सवालों को जन्म देता है कि तस्करी में किसी और का हाथ तो नहीं है. केवल पुलिस दिखावे के लिए मात्र कुछ लोगों पर कार्रवाई कर अपने कार्यों से मुक्त होना चाहती है।

panchayattantra24.com,रायपुर। उत्तर प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे और एक महिला शामिल हैं. हादसे के वक्त कार में सवार 7 लोग में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
छत्तीसगढ़ के चिरमिरी कोल फील्ड में मैनेजर महेश मोदनवाल अपनी पत्नी ममता, बेटा मयंक, बेटी तानिया मऊ के मधुबन स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. सफर में उनके साथ सेना में काम करने वाले उनके भाई दिनेश मोदनवाल, उनकी पत्नी दीपिका और उनके दो बच्चे सौम्य व माही शामिल थे. मधुबन जाते समय दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर बेलौली सोनबरसा गांव के करीब कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में महेश की पत्नी ममता (50 वर्ष), उनके पुत्र मयंक (5 वर्ष), पुत्री तानिया (9 वर्ष), दिनेश की पुत्री माही (3 वर्ष) और पुत्र दिव्यांश (7 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं कार चला रहे महेश और दिनेश की पत्नी दीपिका गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की खबर सुनकर दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना की खबर से क्षेत्र में रात को हड़कंप मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंचा प्रमोद मोदनवाल का परिवार भी रोते बिलखते अपने रिश्तेदारों के शवों को देख रहा था. मासूम बच्चों का शव देखकर किसी का भी कलेजा दहल जा रहा था. पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगभग 5 फीट गहरा पानी से भरे गड्ढे में जाकर पलट गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने लाशों को कार के बाहर निकाला और पीएम के लिए भेज दिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड की आपदा में भी केंद्र सरकार ने जल के क्षेत्र में बेहतर काम किया है, जो 70 सालों में जो नहीं हुआ था. 2024 में एक भी मां-बहन सिर पर पानी उठाने को मजबूर नहीं होंगी. छत्तीसगढ़ में 2023 तक काम पूर्ण करने की तैयारी है. यह बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से चर्चा में कही।
मिशन की प्रगति पर राज्य सरकार से चर्चा के लिए रायपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जल मिशन की शुरुआत 25 दिसबंर 2019 से हुई. कोविड-19 की चुनौती के बीच हमने 25 प्रतिशत ग्रोथ के साथ पानी घर-घर पहुंचाने का काम किया है. कुछ राज्यों ने 100 प्रतिशत के साथ काम किया है. देश भर में 74 ऐसे जिले हैं, जहां पर 100 फीसदी हर घर पानी की सुविधा है. छत्तीसगढ़ में इस दिशा में सबसे कम प्रगति है, 30वें पायदान पर मौजूद छत्तीसगढ़ ने 2023 तक का लक्ष्य रखा है।
जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हमने समीक्षा की है. छत्तीसगढ़ में जल मिशन पर काम जारी है. पानी के लिए एक नई क्रांति की सूत्रपात कर रहे हैं. नियमित पानी मिले, नित पानी मिले, साफ मिले इस पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि नरवा योजना की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिली है. जल संचयन के लिए यह अच्छी योजना है. जल मिशन योजना युग परिवर्तन साबित होगी. छत्तीसगढ़ में अब पानी संबधित मौतों में कमी आई है, लेकिन अभी-अभी और काम करने की जरूरत है।
गजेंद्र शेखवात ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री ने स्वच्छता पर दिया व्यापक जोर है. गांव-गांव, घर-घर शौचालय बने. लाल किले की प्राचीर से उन्होंने इस पर बात की. भारत की छवि आज विश्व में ऊंचे पैदान पर पहुंची थी. जनसंख्या बढ़ने से पानी की चुनौती बढ़ी है. जलवायु परिवर्तन बढ़ने से भी चुनौती बढ़ी है. टीकाकरण पर उन्होंने कहा कि भारत में टीकाकरण के क्षेत्र में आज अग्रणी है. सदी की सबसे बड़ी आपदा कोरोना है. और इस आपदा से निपटने में भारत ने जिस तरह से काम किया है, उसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
मीडिया से चर्चा के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ के परफॉर्मेंस पर अफसोस जताते हुए कहा कि घर-घर जल पहुंचाने के मामले में छत्तीसगढ़ सबसे ख़राब परफॉर्मेंस कर रहा है. पिछले साल में दिये हुए पैसे छत्तीसगढ़ शासन खर्च नहीं कर पा रही है. इस बार 1900 करोड़ में 400 करोड़ ख़र्च हुए हैं. उन्होंने कहा कि जितना पैसा दिया जा रहा है, वो पर्याप्त ख़र्च भी करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के सामान्य लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने अनेक योजनाएं लागू हुईं, हर घर तक शौचालय, हर गांव तक पानी पहुँचे, ये उद्देश्य रही है. हम शत-प्रतिशत लोगों तक हितकारी लाभ देने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है. 2014 में ये कल्पना नहीं थी. 32% लोगों तक पहले शौचालय की व्यवस्था थी. स्वच्छता जैसे विषय पर प्रधानमंत्री बात करेंगे, ये कल्पना लोगों को नहीं थी. भारत की छवि विश्वभर में पहुँची. जल की उपलब्धता लगातार घटती जा रही है. जनखंख्या बढ़ने से चुनौती लगातार बढ़ी है, इसलिए समस्याएं बढ़ी हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। अमेरिका में रहते हुए भी अपनी मिट्टी की खुशबू को तरसते अप्रवासी ने हरेली गीत लिखी है. छत्तीसगढ़ की विभाश्री साहू अमेरिका में रहती हैं, वो तीज त्योहार शुरू होते ही अपनी मिट्टी की महक पाने आतुर हो गईं और अपने शब्दों में पिरोकर एक बहुत ही सुंदर हरेली गीत लिखी, जिसे उन्होंने बाल गायिका अनन्या नाग को भेजी।
अनन्या नाग जो की कक्षा 7वीं की छात्रा है. उन्होंने इस गाने को अपना स्वर दिया है और छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि हमें अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को भूलना नहीं है. हमें छत्तीसगढ़िया त्योहारों को मनाने में शर्म नहीं करना चाहिए. अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए इसे सभी को बताना चाहिए कि हमारी संस्कृति कितनी धनी है।
अनन्या ने एक बार फिर अपने यूट्यूब चैनल अनन्या वाइस क्रीएशंस में हरेली-2021 त्योहार मनाने के लिए शानदार गाना प्रस्तुत किया है. इस गाने के अलावा आप Ananya voice creations par और भी हिंदी छत्तीसगढ़ी गाने सुन सकते हैं।
“आगे आगे हरेली तिहार“ गीत को विभाश्री साहू (अमेरिका) ने बोल दिए हैं. गाने को परवेज़ खान ने संगीत दिया है. करिश्मा स्टूडियो और गाने में वीडियोग्राफी और डायरेक्शन हितेश देवांगन (रॉकट एंटर्टेन्मेंट) ने किया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा है कि अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश को आजादी दिलाने में छत्तीसगढ़ के आदिवासी वर्ग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रादेशिक समाचार एकांश, आकाशवाणी, रायपुर द्वारा प्रसारित किए जा रहे विशेष साक्षात्कारों की श्रृंखला की पहली कड़ी में आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ के कई ऐसे नायक हैं, जिनका योगदान और कुर्बानियां इतिहास के पन्नों में उतनी प्रमुखता से दर्ज नहीं हो पाईं, जिनके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव के दौरान हमें अपने इन स्वतंत्रता सेनानियों के योगदानों को जरूर याद करना चाहिए।
इस विशेष साक्षात्कार का प्रसारण आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर द्वारा रविवार 08 अगस्त, 2021 को प्रातः 09ः30 बजे से किया जाएगा। इसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ रिले करेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बुनकर परिवारों के विद्यार्थी को छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु श्री रूद्र कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री मोतीलाल देवांगन, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी शामिल हुए।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है. प्रदेश में इस बार जल्दी धान खरीदी होगी. यह बयान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दिया है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के लगातार बाधाओ के बावजूद छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रभावित नहीं हुई. धान खरीदी के लिए हमारी तैयारी पहले की तरह ही होगी. इस बार धान खरीदी जल्दी करेंगे. 10 तारीख को धान खरीदी की उपसमिति की पहली बैठक है. आगामी सीजन के लिए क्या तैयारी करनी है. उस पर बैठक में निर्णय लिया जाएगा. प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजा जाएगा।
वन नेशन वन राशन कार्ड की तैयारी पूरी
वन नेशन वन राशन कार्ड को लेकर मंत्री भगत ने कहा कि पूरे देश में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू करने के लिए हमारी भी पूरी तैयारी है. आधार सीडिंग का काम कंप्लीट हो गया है. फर्स्ट फेस में हम नगरी क्षेत्रों को और दूसरे फेस में ग्रामीण क्षेत्रों लिया जाएगा, लेकिन वन नेशन वन राशन कार्ड के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को ज्यादा फायदा होगा. छत्तीसगढ़ के नागरिकों को केन्द्र और राज्य दोनों की तरफ से चावल मिलेगा।
वैक्सीन को लेकर साधा निशाना
वैक्सीन को लेकर मंत्री भगत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोग आम जनता की भावनाओं को भड़का कर राजनीति करने का काम करते हैं. यह तथाकथित और अपने आप को बहुत योग्य समझने वाले लोग हैं. वैक्सीन के लिए ये अपने नागरिकों से भी पैसा वसूलने का काम कर रहे हैं ये उनकी उपलब्धता और क्षमता है।
हरेली तिहार को लेकर मंत्री ने कहा कि हरेली का त्यौहार प्रतिवर्ष मनाया जाता है, इस वर्ष भी पूरे छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. मुख्यमंत्री निवास में इस वर्ष भी हरेली मनाने की तैयारी है।
दाल की कालाबाजारी
छत्तीसगढ़ में दाल की कालाबाजारी को लेकर मंत्री ने कहा बीजेपी की मोदी सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की अनिवार्यता समाप्त कर दी है. विगत दिनों से छत्तीसगढ़ में दाल के दामों में उछाल देखने को मिला था, जिसे देखते हुए टास्क फोर्स का गठन कर उन्हे निर्देशित किया है कि कीमत में नियंत्रण करें, लेकिन प्रथम दृष्टया भारत सरकार का अविवेकपूर्ण निर्णय इसके लिए जिम्मेदार है।

panchayattantra24.com,रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर एक नेशनल न्यूज चैनल में प्रसारित होने के चंद मिनटों में ही प्रदेश में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मंत्री सिंहदेव की ओर से इस खबर खंडन जारी किया गया है।
टीएस सिंहदेव की कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णतः असत्य और निराधार है. टीएस सिंहदेव के विरुद्ध यह अफवाह फैलाई जा रही है. सभी से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न दें।

panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज रायपुर पहुंच गए हैं. केंद्रीय मंत्री ने स्वीमी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीधे वीआईपी गेस्ट हाउस पहुना पहुंचे. इससे पहले मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एक बार रिव्यु करेंगे. उसके बाद ही कुछ कहेंगे।
बता दें कि मंत्री गजेंद्र शेखावत रायपुर में आयोजित एक वेबीनार में शामिल होंगे. वेबीनार के बाद वे दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल शक्ति मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा करेंगे. समीक्षा करने के बाद वापस पहुना पहुंचकर 1:45 से 3 बजे तक पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
आरोपियों के पास से 8 नग मोबाइल,1 नग लैपटॉप, तीन हजार नकदी सहित लाखों का सट्टा पट्टी बरामद किया

panchayattantra24.com,रायपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर अनिल चावला और संजय को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 8 नग मोबाइल,1 नग लैपटॉप, तीन हजार नकदी सहित लाखों का सट्टा पट्टी बरामद किया गया है।
दोनों आरोपी श्याम नगर स्थित घर में ही बैठकर तमिलनाडु प्रीमियर लीग के मैच में सट्टा खिला रहे थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
तेलीबांधा टीआई सोनल ग्वाला ने बताया कि हाईटेक तरीके से क्रिकेट सट्टा चलाए जाने की सूचना मिली थी. टीम के द्वारा श्याम नगर में दबिश दी गई. जहां से अनिल चावला और संजय मिलकर ऑनलाइन एप के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे. उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. एक लैपटॉप और 8 मोबाइल समेत डेढ़ लाख का सामान जब्त किया गया. सट्टा लाखों का है, तमिलनाडु में, विदेशों में भी जो क्रिकेट होते हैं उसमें सट्टा लगाते हैं।