Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। हां, आप सही पढ़ रहे है. पैर की ऊंगली को काटकर डॉक्टर ने हाथ का अंगूठा बना दिया. अब ये मरीज सामान्य व्यक्ति की तरह ही अपने इस अंगूठे से काम भी कर सकता है।
देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका ने बताया कि भिलाई से एक मरीज अस्पताल पहुंचा था. जिसके हाथ का अंगूठा फैक्ट्री में काम करने के दौरान कट गया था. इस मरीज का ऑपरेशन कर पैर की ऊंगली निकालकर हाथ का अंगूठा बनाया गया है।
डॉ नीरज पांडे
डॉ खेमका ने बताया कि ये ऑपरेशन डॉ नीरज पांडे ने किया है, जो कॉस्मेटिक सर्जन है. डॉ पांडे ने बताया कि इसे टो ट्रॉंसफर कहते है।
उन्होंने बताया कि पैर की ऊंगली काटकर बनाएं गए अंगूठा पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रहा है, जैसे अंगूठा करता है।
वे कहते है कि हाथ का अंगूठा सामान्य ऊंगली से ज्यादा काम में आता है. यही कारण है कि अंगूठा कटने की वजह से मरीज को काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब पैर की ऊंगली काटकर लगाने के बाद हाथ का अंगूठा बनाया गया है, जिसके बाद मरीज काफी खुश है कि उसका हाथ अब पहले जैसा सामान्य हो गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में कैग की रिपोर्ट पर सियासी हमला जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार 633 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर पाई है. ये सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। डॉ रमन सिंह ने ट्वीटर पर लिखा कि भूपेश बघेल जी आपकी नीतियां और व्यवस्थाएं ही खोखली हैं. कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018- 2019 में कांग्रेस सरकार ने CGRDCL को सड़क निर्माण के लिए 1157 करोड़ रुपए की राशि का अलॉटमेंट किया, लेकिन उसमें से 633 करोड़ खर्च ही नहीं कर पाई. यह इस सरकार की लापरवाही व निकम्मापन है।
बता दें कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की वित्तीय हालात को लेकर कैग ने रिपोर्ट जारी किया था. रिपोर्ट में कैग ने बताया था कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार राज्य 9608.61 करोड़ों रुपए के राजस्व घाटे में है. वहीं पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व आय 1226.23 करोड़ रुपए घटा है. भाजपा ने राजस्व घाटे को प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा घाटा करार देते हुए कहा कि यह राज्य की आर्थिक बदहाली को बताता है, वहीं राज्य सरकार के केंद्र सरकार पर पैसा नहीं देने के आरोप को झूठ करार दिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर सियासत तेज हो गई है. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर तंज कसा है. चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है. यहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है।
ट्वीटर पर पूर्व मंत्री ने लिखा कि देशभर के माफियाओं को हम छत्तीसगढ़वासी अवगत करना चाहते हैं कि छ.ग. में कानून का राज समाप्त हो चुका है. गृह मंत्रालय(छ.ग.) भी शायद अपनी भूमिका सीमित कर लेगा. आपके लिए छग में अपार संभावनाएं और सरकारी संरक्षण भी है. आप सादर आमंत्रित हैं।
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश और उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित है. इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है, इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
मानसून द्रोणिका, फिरोजपुर, संगरूर, देल्ही, सीधी, गया, मंडला और उसके बाद उत्तर बांग्लादेश होते हुए त्रिपुरा तक स्थित है. इस मौसम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना ।
साथ ही अधिकतम तापमान में भी मामूली वृद्धि संभावित है. 4, 5 और 6 अगस्त को बस्तर संभाग और उससे लगे हुए दुर्ग तथा रायपुर संभाग के जिलों में वर्षा की मात्रा और क्षेत्र बढ़ने की संभावना बन रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के द्वारा लगातार लोगो को रोजगार से जोड़कर उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत् ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। इसी कड़ी में जशपुर जिले के विकासखंड जशपुर में बांकी टोली निवासी श्री भुनेश्वर कुमार भगत को विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें 2 लाख रुपए का ऋण डेली नीड्स शॉप संचालन हेतु प्रदाय किया गया है।
जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा मार्जिन मनी 50,000 रुपए अनुदान के रूप में दिया गया। ऋण स्वीकृति के पश्चात् उन्होंने पैलेस रोड बाकीटोली जशपुर में अपना न्यूमार्ट राशन दुकान खोली। जशपुर नगर के लिए यह एक नया व्यवसाय था, जहां ग्राहक स्वयं आपनी डेली नीड्स की वस्तुएं बास्केट में चुनकर खरीदतें है, जिसके कारण ग्राहकों को उनका मार्ट पसंद आने लगा है। आज भुनेश्वर की शुद्ध मासिक आय लगभग 30 हजार रूपये है, जिससे वह बैंक की किस्त नियमित रूप से चुका रहे है। उनके दुकान में 02 लोगों को भी रोजगार दिया गया है। आज वे बहुत खुश है कि उनके साथ और परिवारों का भरण पोषण हो रहा है।
भुनेश्वर कुमार भगत बताते है कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोरबा से प्राप्त की। इसके बाद वे पॉलीटेक्निक रायगढ़ इलेक्ट्रिकल ब्रांच में डिप्लोमा किया। पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात् वे रोजगार की तलाश कर रहे थे। उन्हें व्यवसाय करने में अत्याधिक रूचि थी। जिस पर उन्होंने उद्योग विभाग के योजनाओं के बारे में जानकारी ली और मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के तहत् न्यूमार्ट (डेली नीड्स शॉप) खोलने के लिए आवेदन किया। विभाग के माध्यम से उन्हें ऋण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें अनुदान के संबंध में भी बताया गया। उन्होने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत न्यूमार्ट (डेली नीड्स शॉप) खोलने के लिए ऋण हेतु आवेदन किया। उनका ऋण प्रकरण यूको बैंक, शाखा जशपुर नगर प्रेषित किया गया। जहाँ ब्रांच मैनेजर ने उसका प्रकरण स्वीकृत कर दिया। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य शासन की प्राथमिकता के कार्यों में शामिल जल संरक्षण, शुद्ध जल की उपलब्धता और नदियों के शुद्धिकरण संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सचिव स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्री जैन ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग, पर्यावरण संरक्षण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खारून नदी के शुद्धिकरण के लिए विभागीय अमले के द्वारा एक अभियान चलाया जाए जिसमें खारून नदी के उद्गम स्थल से संगम स्थल तक का निरीक्षण कर गंदगी वाले स्थलों को चिन्हांकित किया जाएगा और उसका सफाई की जाएगी। इसके लिए स्थानीय जन समुदाय को भी प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य सचिव श्री जैन ने जल प्रदूषित क्षेत्रों में हैवी मेटल परीक्षण करने के लिए आवश्यक संसाधनों की जानकारी प्रस्तुत करने कहा है। पानी के बेहतर प्रबंधन और उपयोग के लिए जल जीवन मिशन के तहत मार्गदर्शिका बनाने के निर्देश भी मुख्य सचिव ने दिए है। इसके साथ ही पानी के किफायती उपयोग प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान संचालित करने भी कहा गया है। भू-जल संरक्षण के लिए प्रदेश में बहने वाली बड़ी नदियों के रेतीले भाग में डाईकवाल बनाकर भू-जल स्तर बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए है। प्रदेश में संचालित हो रहे नल-जल योजनाओं के तहत प्रत्येक परिवार को समुचित शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने कार्ययोजना बनाने कहा गया है। श्री जैन ने नरवा विकास कार्यक्रम की जिलेवार जानकारी ली और चिन्हित बारहमासी नदी-नालों के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने कहा है। गौठानों को बहुउद्ेशीय केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए पंचायतों को नियमित रूप से दिशा निर्देश दिए जाने की बात भी मुख्य सचिव ने कही है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री प्रसन्ना आर. सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूलों में सोलह माह बाद शुरू हुई अध्ययन-अध्यापन की कक्षाएं

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार आज 2 अगस्त से प्रदेश में 10वीं, 12वीं, 8वीं एवं प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं प्रारंभ हो गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी राजकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने उत्साह एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़े। मंत्री डॉ. टेकाम ने स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर डिजिटल बोर्ड पर हाथ से लिख कर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मंत्री डॉ. टेकाम ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण आज 16 महीने बाद स्कूल प्रारंभ हुआ है। स्कूली बच्चों में उत्साह एवं उमंग साफ झलक रहा है उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने तथा कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने का आह्वान किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने इस अवसर पर शाला के नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को पुस्तकों के सेट भी प्रदान किए और शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा दसवीं की छात्राओं को साइकिल की चाबी भी सौंपी।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि बच्चों के पालकों में स्कूल से जो अपेक्षाएं हैं, शिक्षक उसे कम ना होने दें। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहे। प्रत्येक शिक्षक एवं बच्चे मास्क पहनकर आएं। शिक्षक बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा कक्षा में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत ही रखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में शिक्षा की व्यवस्था में परिवर्तन आया है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अब गरीब परिवार के बच्चे भी दाखिला लेकर निःशुल्क उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 52 स्कूल प्रारंभ में खोले गए थे। इसकी लोकप्रियता एवं मांग को देखते हुए इस सत्र से 120 स्कूल और खोले गए हैं। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 172 अंग्रेजी स्कूलों का संचालन हो रहा है।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर में संचालित कक्षाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों से उनके पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने यहां अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया।
डॉ. टेकाम ने शासकीय श्रीराम शर्मा मिंटू हायर सेकेंडरी स्कूल डूमर तराई मैं संचालित स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और बच्चों से पढ़ाई के संबंध में प्रश्न पूछे यहां कक्षा दसवीं की छात्रा डीगेश्वरी साहू के सही जवाब पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे 500 रूपए का नगद पुरस्कार देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव एवं लोक शिक्षण आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी संबंधित स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित थे ।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के 07 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लगभग 7 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा भी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवँ ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्री हेमन्त देवांगन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम स्थल में उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उन्होंने दोनों महान विभूतियों को छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए कहा कि पुरोधा के रूप में दी गई उनकी सीख सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करेगी।
सरकारी और निजी स्कूलों में 10वीं-12वीं की कक्षाएं शुरू, स्कूल में छात्रों को माला पहनाकर किया स्वागत

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से सरकारी और निजी स्कूलों में 10वीं-12वीं की कक्षाएं शुरू हो गई है, लेकिन 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही है. वहीं प्राथमिक स्कूल खोलने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत और पालक समिति की अनुशंसा जरूरी है. शहरी क्षेत्रों में पार्षद और पालक समितियों की सहमति अनिवार्य है।
रायपुर के स्कूलों में आज प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया गया. स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति भी अनिवार्य नहीं की गई. वहीं 10वीं-12वीं के छात्रों ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई ठीक से नहीं हो रही थी. स्कूल खुलने के बाद दोस्तों से मिल कर अच्छा लग रहा है. यहां कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।
वहीं शिक्षिका ने कहा कि छात्रों को टिफिन और बॉटल घर से ही लाना अनिवार्य है, छात्रों की उपस्थिति जरूरी नहीं है. जिन छात्रों को घर से पढ़ाई करनी है उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी साथ में ही संचालित की जा रही है. रायपुर के तमाम स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है, वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर के एक स्कूल में छात्रों को माला पहनाकर स्वागत किया।