Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रदेश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं को शिक्षा और रोजगार की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार का यह प्रयास है युवाओं को सकारात्मक वातावरण मिले जिससे उनकी रचनात्मक शक्ति का उपयोग प्रदेश और देश के विकास में किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मुदलियार, सदस्य श्री उत्तम वासुदेव और श्री अजय सिंह ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने की। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रदेश की युवा शक्ति को रचनात्मक दिशा देने में सफल होंगे।  
  इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, विधायक सर्वश्री दलेश्वर साहू, भुनेश्वर बघेल, श्रीमती छन्नी साहू, श्री शोभाराम बघेल, श्री राजमन बेंजाम, श्री विक्रम शाह मण्डावी, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थीं।
      मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अच्छा संयोग है कि आज पूर्व विधायक श्री उदय मुदलियार की जयंती है और आज ही के दिन उनके चिरंजीवी श्री जितेन्द्र मुदलियार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्भाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री उदय मुदलियार एक मिलनसार और जिंदादिल जनप्रतिनिधि थे। उनकी शहादत हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने युवा शक्ति के बल पर नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखा है। युवा प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार की प्राथमिकता में युवाओं के चरित्र का निर्माण भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस और रचनात्मक सुविधा से भरपूर हमारे युवा भविष्य के छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है उन पर वे खरा उतरेंगे और छत्तीसगढ़ की प्रगति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का असली स्वरूप है। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने भी अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले से आए अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती शशिकांता राठौर और श्रीमती नीता विश्वकर्मा उपस्थित थीं ।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। इस साल आयोजित होने वाले नीट-2021 (मेडिकल प्रवेश) परीक्षा की तैयारी के लिए सचदेवा न्यू पी.टी. कॉलेज में फ्री क्रैश कोर्स प्रारंभ हो चुका है. यह क्रैश कोर्स कक्षा बारहवीं की परीक्षा देने वाले वि़द्यार्थियों के साथ-साथ ड्रापर्स के लिये भी बहुत उपयोगी एवं लाभदायक है। 
क्रैश कोर्स के अंतर्गत मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सभी विषयों की संपूर्ण तैयारी कोटा (राज.) के नामी एवं अनुभवी विषय विषेषज्ञों द्वारा करवाई जाएगी. सभी विषयों की गूढ़ जानकारी के साथ-साथ शार्टकट मैथड्स, ट्रिक्स और कम से कम समय में अधिक से अधिक प्रश्नों को हल करने विशेष मार्गदर्शन भी देंगे।
कोविड-19 के उतार-चढ़ाव को देखते हुए एवं विद्यार्थियों के सुरक्षा को ध्यान में रखकर संस्था क्रैश कोर्स को पूर्णतः ऑनलाईन लाईव इंटरएक्टिव क्लासेस के माध्यम से संचालित कर रही है. नियमित 4.30 घंटे की क्लासेस होगी. जिसमें विद्यार्थी अपने छोटे से छोटे डाउट्स क्लीयर कर सकते हैं. ऑनलाईन टेस्ट की सुविधा के साथ-ही साथ बैकअप क्लास की सुविधा भी उपलब्ध है. हमारी ऑनलाईन लाईव क्लासेस ट्रस्टेड मोबाईल एप्प एवं वेब के माध्यम से संचालित होने के कारण पूरी तरह से सेफ है।
फ्री क्रैश कोर्स से आशय यह है कि ऐसे विद्यार्थी जो क्रैश कोर्स में प्रवेशित है लेकिन किसी कारणवश नीट 2022 को फोकस कर रेगुलर कोर्स में प्रवेश लेना चाहता है वैसे विद्यार्थी की क्रैश कोर्स की फीस को रेगुलर कोर्स की फीस में समायोजित कर दी जाएगी।
प्रवेश एवं अधिक जानकारी के लिए दिये गए नंबर 9098124716, 9039070569, 9752927569 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 
 
 panchayattantra24.com,रायपुर। नक्सली घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक रिपोर्ट पेश की है. इसमें छत्तीसगढ़ टॉप पर है. वहीं नक्सल घटना को लेकर केंद्र के जारी आंकड़ों पर राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उन्होंने आंकड़े जारी किए तो हल भी उन्हीं को करना है. हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं. नक्सली मूवमेंट किसी एक स्टेट का नहीं है. केंद्र को भरपूर सहयोग करना चाहिए. नक्सल घटना को खत्म करने की दिशा में सहयोग और प्रयास करना चाहिए। 
राज्य में नक्सली घटनाओं के रिपोर्ट पर यह बयान मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिया. वे राजस्थान दौरे के लिए रवाना हो गए है. वहां पार्टी की घोषणा पत्र क्रियान्वयन को लेकर चर्चा करेंगे. राजस्थाना रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि घोषणा पत्र लागू करने के लिए कमेटियां बनाई गई है. राजस्थान के लिए मुझे अध्यक्ष बनाया गया है. वहां पहले भी मैं मीटिंग ले चुका हूं. राजस्थान में 65 से 70 प्रतिशत घोषणा-पत्र का क्रियान्वयन हो चुका है। 
बता दें कि लोकसभा में पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार नक्सल गतिविधियों में छत्तीसगढ़ टॉप पर है. बीते तीन सालों में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक घटनाएं हुई है. बीते 3 साल में छत्तीसगढ़ में कुल 970 नक्सली घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं में 341 लोग मारे गए. छत्तीसगढ़ के बाद सबसे अधिक नक्सली घटनाएं झारखंड में हुई है। 
ताम्रध्वज साहू बोले कि कोरोना की वजह से राजस्थान जाने में दिक्कत हो रही थी. आज फिर से ये देखेंगे कि जो वादे बचे थे वो पूरे हुए या नहीं. आगामी क्या नई योजनाएं लागू की गई है इसकी समीक्षा की जाएगी. समीक्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रस्तुत किया जाएगा। 
अपराध में आई गिरावट
प्रदेश में अपराध दर और विपक्ष के सवाल को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि आंकड़े की बात करें तो बीते 15 साल के मुकाबले, सभी प्रकार के क्राइम में गिरावट आई है. गृह विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बहुत जल्दी अपराधियों को पकड़ रहे हैं, और अदालतों में पेश कर रहे हैं. क्राइम रेट में भी कमी आई है. रिकवरी भी जल्दी हो रही है। 
पुलिस अभ्यर्थी भर्ती में तकनीकी समस्या
पुलिस अभ्यर्थी भर्ती को लेकर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भर्ती की तकनीकी समस्या को जल्द दूर करेंगे. आरक्षक की एक जगह पुरानी भर्ती हो गई है. नए सिरे से आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है. नगर सेना के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है. बस्तर जिले के लिए भी अलग से भर्ती की प्रक्रिया चालू हो रही है। 
ओबीसी आरक्षण मामला हाईकोर्ट में
छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत करने के सरकार की कवायद कब तक पूरी हो पाएगी. इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि हमारी सरकार इसके लिए तैयार है, लेकिन मामला अभी हाई कोर्ट में है. जैसे ही मामला खत्म होगा. इस पर प्रक्रिया तेज हो जाएगी। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित 12वीं की मुख्य एवं अवसर परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। 
12वीं ओपन स्कूल व अवसर परीक्षा का छात्र अपना रिजल्ट www.sos.cg.nic.in या result.cg.nic.in पर देख सकेंगे। 
वहीं छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है. परीक्षा के लिए 2 से 20 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया होगी. आवेदन पत्र भरने की तारीख सामान्य शुल्क के साथ 2 से 20 अगस्त 2021 तक निर्धारित की गई है। 
लेट फ़ीस के साथ 21 से 28 अगस्त 2021 तक हायर सेकण्डरी पूरक परीक्षा 2021 के आवेदन दिए जा सकते हैं। 
हायर सेकण्डरी पूरक परीक्षा सितम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ होगी. माशिमं ने कहा कि, जो छात्र हायर सेकण्डरी पूरक परीक्षा 2021 में सम्मिलित होना चाहते है, वे अपनी शाला के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी स्कूल का मामला सदन में गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ये मामला उठाया. उन्होंने पूछा कि शिक्षकों और अन्य अमले की नियुक्ति की अर्हता क्या है? स्कूल का सेटअप क्या होगा। 
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा- सेटअप में 5 हज़ार 598 कुल पद हैं. प्रतिनियुक्ति पर ये पद भरे जाएंगे. संविदा नियुक्ति में अंग्रेज़ी माध्यम अनिवार्य किया गया है. हमारे हाई और हायर सेकंडरी स्कूल को ही अपग्रेड किया गया है। 
डॉ रमन सिंह ने कहा- 170 नये स्कूल खोलने की घोषणा हुई थी. लेकिन शिक्षा मंत्री को सेटअप की जानकारी नहीं है. अर्हता नहीं मालूम है. क्या पांच हज़ार पदों पर शिक्षा विभाग के मूल पदों के लोगों को लेकर आयेंगे तो बाक़ी स्कूलों का क्या होगा? प्राथमिकता ये होनी चाहिये कि बस्तर से सरगुज़ा तक आदिवासी इलाक़ों में चार-चार स्कूल खोल दें. पाटन जैसे मैदानी इलाक़ों में चार-चार स्कूल खोल दिये गये हैं। 
प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा– ऐसा कोई ब्लॉक नहीं है जहां आत्मानंद स्कूल नहीं खोला गया है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। बलौदाबाज़ार के श्री सीमेंट प्लांट में हुये हादसा का मामला आज विधानसभा सत्र के दौरान सदन में गूंजा. ध्यानाकर्षण के ज़रिए सदन में ये मामला उठाया गया। 
 बीजेपी विधायक सौरभ सिंह, नारायण चंदेल और जेसीसी विधायक प्रमोद शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया. सौरभ सिंह ने पूछा- बलौदाबाजार में सीमेंट प्लांट का काम चल रहा है, जिसमें शिफ्टिंग के दौरान गिर जाने से कुछ लोग घायल हुए 2 की मौत हुई. इस हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए थे. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के मौन रहने से जनता में आक्रोश है। 
श्रम मंत्री शिव डहरिया ने कहा- यह कहना सही नहीं हैं कि मृतक के परिजनों को अबतक कोई मुआवजा राशि नहीं दी गई, सभी को 1 लाख रुपये त्वरित और 16 लाख के चेक दिए गए हैं। 
मृतक श्रमिकों के आश्रितों को मासिक पेंशन दिया जएगा. जांच में यह पाया गया है कि भूतल से लोहे की सरिया को लिफ्ट कर शिफ्टिंग के दौरान 85 मीटर नीचे गिरने के कारण सुरक्षा सम्बन्धी कार्यों का पालन नहीं किये जाने पर कार्य को रोक गया है. फैक्ट्री मैनेजर के खिलाफ एफआईआर हई है. श्रम अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है, 304a के तहत अपराध दर्ज। 
बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा- मानवीय संवेदना के आधार पर पीड़ितों को मदद दी जाये. नियमों के परे जाकर संवेदना को ध्यान दें. ये संवेदनहीन सरकार है। 
 

 
पुलिस के आलाधिकारी समेत आधा दर्जन से अधिक टीम दिल्ली, ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए रवाना 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के आरोपी निलंबित IPS जीपी सिंह को पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस थाने में हाजिर होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे. पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीपी सिंह ने कोतवाली पुलिस को एक पत्र भेजा है, जिसमें जीपी सिंह ने बीमारी का हवाला देते हुए थाना उपस्थित होने में असमर्थता जताई है। 
जानकारी के मुताबिक इसके पूर्व निलंबित IPS जीपी सिंह को पुलिस थाने में हाजिर होने था, लेकिन वह पुलिस थाने नहीं पहुंचे. इसके बाद अब पुलिस की टीम उनकी तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश देने के लिए निकल पड़ी है. पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीपी सिंह की तलाश में रायपुर से पुलिस की टीम रवाना हो गई है। 
जीपी सिंह की तलाश में पुलिस के आलाधिकारी समेत आधा दर्जन से अधिक टीम दिल्ली, ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए रवाना हुई है, जहां जीपी सिंह के कई ठिकानों पर दबिश दी जाएगी. साथ ही छत्तीसगढ़ में पुलिस जीपी सिंह की तलाश कर रही है। 
पुलिस की टीम को अगर जीपी सिंह नहीं मिलते हैं, तो दोबारा नोटिस जारी की जाएगी. इसके बाद भी जीपी सिंह थाने में उपस्थित नहीं होते हैं, तो कोर्ट से लुकआउट नोटिस जारी हो सकती है, जिसके बाद एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कहीं भी जीपी सिंह पाए जाते हैं, तो उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी। 
बता दें कि 1 जुलाई की सुबह 6 बजे ACB और EOW की जांच टीम जीपी सिंह के सरकारी बंगले में दाखिल हुई थी. करीब 75 घंटे की छापेमार कार्रवाई में करोड़ों रुपये बरामद किए गए थे, जिसके बाद ACB की टीम ने जीपी सिंह पर धारा 13 (1)बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यथा संशोधित 2018 के तहत केस पंजीबद्ध किया था. निलंबित IPS जीपी सिंह के डायरी से कई राज बाहर आए हैं. आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह जैसे मामलों में घिरे निलंबित ADG के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के निवासियों और कॉलेज के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. स्वर्गीय चन्दूलाल चन्द्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 फरवरी 2021 को आयोजित कार्यक्रम में चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचांदुर के राज्य शासन द्वारा अधिग्रहण की घोषणा की। 
शासन स्तर पर अधिग्रहण के सभी पहलुओं का परीक्षण करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनाई गई. इस समिति ने भी कॉलेज का अधिग्रहण करने की अनुशंसा की. समिति की अनुशंसा के बाद विधि विभाग से परीक्षण और परिमार्जन करके कॉलेज का अधिग्रहण करने के लिए विधेयक तैयार किया गया, जिसकी स्वीकृति मंत्री परिषद द्वारा दी गई। 
विगत कई वर्षों में पूर्व में उपेक्षित स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक उपाय किए गए हैं.
सैकड़ों करोड़ की अतिरिक्त राशि व्यय की गई है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप भविष्य में भी जारी रहने की पूर्ण आशंका है.
ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अभी भी चुनौती है.
नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण में 400 से 500 करोड़ रुपए और 3 से 4 वर्ष की अवधि लगती है.
चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज में अभी भी कई छात्र (भावी डॉक्टर) अध्ययनरत हैं.
मेडिकल कॉलेज बंद होने की कगार पर है, जिससे वहां अध्ययनरत छात्रों का भविष्य अंधकारमय होना निश्चित है.
 इस मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण से हर वर्ष 150 नए डॉक्टर मिलेंगे.
मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण भू-अर्जन के नियमों के तहत किया जाएगा.
भू-अर्जन के प्रावधानों के अंतर्गत ही संपत्ति का आंकलन किया जाना है.
ग्रामीण क्षेत्रों में गाइडलाइन के चार गुना भुगतान के स्थान पर मंत्रिमंडल द्वारा दो गुना तक मूल्यांकन करने का निर्णय किया गया.
इस प्रकार निर्धारित राशि के अतिरिक्त ना तो कोई राशि का भुगतान किया जाएगा और ना अन्य कोई दायित्व होगा.
इससे सरकार को कम राशि का भुगतान करना पड़ेगा.
मेडिकल कॉलेज के प्रमोटर्स के अन्य विधिक, आर्थिक दायित्व का भार सरकार पर नहीं पड़ेगा.
उनकी व्यक्तिगत जवाबदारी होगी. पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया है. किसी को लाभान्वित करने का प्रश्न ही नहीं है.
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। दरअसल, कैबिनेट में स्कूल खोलने के फ़ैसला बाद लगातार शिक्षा विभाग की तैयारी एवं सुरक्षा में सेंध को लेकर संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा था कि बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल के सभी स्टाप को वैक्सीन लगवानी होगी. मंत्री के संज्ञान लेने के बाद शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों एवं स्कूल के अन्य स्टाफ़ को स्कूल खुलने से पहले वैक्सीन लगवानी होगी। 
वहीं शिक्षक संघ के मुताबिक, प्रदेश में अभी 60-65 प्रतिशत शिक्षकों को वैक्सीन लग चुकी है. प्रदेश भर में ढाई, लाख से ज़्यादा शिक्षक है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना टीका नहीं लगना चिंताजनक है, जिसे लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। 
गौरतलब है कि 2 अगस्त से 10वीं 12वीं की ऑफ़लाइन पढ़ाई शुरू होगी. वहीं प्राथमिकी स्कूल एवं मिडिल स्कूल में ऑफ़लाइन पढ़ाई के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लिखित में अनुमति के बाद इस स्कूल खोलने का फ़ैसला लिया जाएगा. इस तरह प्रदेश में 56 लाख से ज़्यादा विद्यार्थी हैं, थोड़ी सी चूक होने पर घर घर कोरोना दस्तक दे सकती है।