Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। सावन महीने के दूसरे सोमवार के अवसर पर रायपुर के मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए. रायपुर के हटकेश्वर महादेव मंदिर और सुरेश्वर महादेव मंदिर में जिन भक्तों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया है। 
इसके अलावा रायपुर के तमाम मंदिरों में सावन सोमवार के अवसर पर भक्त सोशल डिस्टेंसिंग पालन कर भगवान शिव की आराधना करते हुए नजर आए. हालांकि भगवान शिव की गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश वर्जित किया गया है. यदि किसी भक्त की इच्छा भगवान शिव पर जल अर्पित करने की है तो मंदिरों में पाइप के जरिए वो भगवान शिव पर जल चढ़ाने की व्यवस्था की गई। 
 


panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. प्रदेश की राजनीति में महंगाई और खाद संकट को लेकर सियासत जारी है. छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी आंख मूंद बैठे हैं. भारत सरकार उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए काम कर रही है. वहीं खाद संकट पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा कि चारों ओर मचा खाद के लिए हाहाकार, कहां गायब हो गई “छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि पहले समय एक रूपया भी दाम बढ़ जाता था, तो हाहाकार मच जाता था. पिछली सरकार और इस सरकार के बीच महंगाई आसमान छू रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश के साथ जो वादा किया था, उसे नहीं निभाया. उन्होंने कहा था कि 100 दिन के भीतर महंगाई कम करूंगा, अच्छे दिन आएंगे. जिस दिन से बागडोर संभाला है, आफत आ गया है
भगत ने कहा कि काम धंधे खत्म हो गए हैं. बड़े पैमाने पर कारखाने बंद हो गए. नोटबंदी से बेरोजगारी बढ गई. जीएसटी से दिक्कतें बढ़ गई. लगातार प्रहार करने में केंद्र सरकार कहीं कोई कमी नहीं कर रही. इस देश के आधार स्तंभ किसानों को माना जाता था. दस महीने से किसान दिल्ली में डेरा डाले अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं. सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा. किसानों से किया गया कमिटमेंट तो दूर सभी वादों पर पानी फेर दिया. रसोई गैस हो या दैनिक उपयोग के सामान. मोदी आंखें मूंदे बैठे हैं. उद्योगपतियों के लाभ के लिए भारत सरकार काम कर रही है
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि बीजेपी के साथियों को सद्बुद्धि दे. सुबह से शाम तक झूठ का पुलिंदा आडंबर है. देश में सबसे ज्यादा किसान परेशान है. रासायनिक खाद हो, बीज हो सबका टोटा हो गया है. छत्तीसगढ़ को जितना सप्लाई होता था, उसका आधार भी नहीं हो रहा. बीजेपी सरकार लगातार धोखा कर रही है. अजय चंद्राकर के मुंह से ऐसी बात शोभा नहीं देती. उनकी सलाह तो हम बिल्कुल ही नहीं मानेंगे. उनकी सलाह रमन सिंह मानते थे और 14 सीटों पर सिमट गए. हम नहीं चाहेंगे ऐसी स्थिति निर्मित हो.
बता दें कि अजय चंद्राकर ने ट्वीटकर लिखा था कि चारों ओर मचा खाद के लिए हाहाकार, कहां गायब हो गयी “छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार”… “किसान पस्त… कांग्रेस मस्त”

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
गृहमंत्री श्री साहू ने निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुये तय समय सीमा के अंदर कार्य निष्पादन के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य में ओर तेज़ी लाने की बात भी कही ।
निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के साथ नई दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री आर पी यादव भी उपस्थित थे। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 अगस्त से पूरे प्रदेश में स्कूल खोलने का फैसला लिया है. स्कूल खुलने से पहले रायपुर के सभी स्कूलों को सैनेटाइज किया जा रहा है. जिससे बच्चे सुरक्षित रहे. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने खुद मोर्चा संभाला है। 
विधायक विकास उपाध्याय न सिर्फ अपने क्षेत्र के स्कूलों को सैनेटाइज करवा रहे हैं, बल्कि फागिंग मशीन भी खुद हाथ में लिए स्कूल की सफाई करते हुए नजर आए. विधायक का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा ही उनकी पहली प्राथमिकता है। 
विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि स्कूल के जिन शिक्षक और शिक्षिकाओं ने कोरोना टीका लगवा लिया है, वे अपने नाम स्कूल के सूचना पटल पर चस्पा करवा दें. ताकि बचे हुए बाकी कर्मचारी भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त से स्कूल और कॉलेज खुलेंगे. शिक्षा विभाग ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दिया है. प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होगी. वहीं प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल खोलने का फैसला स्कूल समिति करेगी। 
वही ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से 5वीं और 8वीं की कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में ग्राम पंचायत और स्कूल की पालक समिति अनुशंसा करेगी. इसी तरह शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षद और स्कूल की पालक समिति खोलने का निर्णय लेंगे। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की वित्तीय हालात को लेकर कैग द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट ने भाजपा को कांग्रेस सरकार पर हमला करने का अवसर दे दिया है. भाजपा ने राजस्व घाटे को प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा घाटा करार देते हुए कहा कि यह राज्य की आर्थिक बदहाली को बताता है, वहीं राज्य सरकार के केंद्र सरकार पर पैसा नहीं देने के आरोप को झूठ करार दिया है। 
भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कैग रिपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मंत्री रविंद्र चौबे ने कैग की रिपोर्ट में प्रतिक्रिया देते राज्य की आय में कमी का कारण कोरोना को बताया था. जबकि कोरोना का पहला केस छत्तीसगढ़ में मार्च 2020 में आया था. छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार राज्य 9608.61 करोड़ों रुपए के राजस्व घाटे में है. वहीं पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व आय 1226.23 करोड़ रुपए घटा है। 
चिमनानी ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में पूंजीगत व्यय में 1098 करोड़ व 337 करोड़ रुपए की कमी देखी गई. सरकार ने कुल 7265.79 करोड़ का निवेश किया. सरकार के पास 11,396 करोड़ की राशि होने के बाद भी उन्होंने बैंक से लोन लिया. यह सरकार बैंक से लोन लेकर ब्याज भर के दिवालिया होने की इच्छा रखती है. उन्होंने कहा कि 145 प्रोजेक्ट 2020 तक पूरा किया जाना था, जो पूरा नहीं हुआ है। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर इकट्ठी हुई है. बारिश के मौसम में महज एक पंडाल के नीचे बैठकर विपरीत हालात में राज्य सरकार से अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही है. वहीं धरना स्थल पर महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ने लगी है. कुछ महिलाओं को अस्पताल भेजा जा रहा है. आंदोलनकारी दिवंगत पंचायत शिक्षक के परिजनों का कहना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद भी वो धरना स्थल पर बैठी रहेंगी, जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती। 
बीते 12 दिनों से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन जारी है. दिवंगत पंचायत शिक्षक के परिवार राज्य सरकार से अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. इनमें कुछ महिलाएं ऐसी जिनके पति की मृत्यु हो गई है. कुछ महिलाएं अपने मृतक पिता की नौकरी बदले तो कुछ महिलाएं अपने मृतक भाई की नौकरी के बदले अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही हैं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास की दिशा में हो रहे कार्यों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड नेशन कन्वेंशन टू कंबैट डिजरटीफिकेशन (यूएनसीसीडी) ने सराहना की है. इसके लिए यूएनसीसीडी ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक वैद्य संघ के प्रांतीय सचिव निर्मल अवस्थी को सम्मानित किया है। 
यूएनसीसीडी सचिवालय के मिस्टर रजेब बुलहारौत ने वन मंत्री मो अकबर के साथ निर्मल अवस्थी के कार्यों की सरहाना करते हुए उन्हें  सर्टिफिकेट जारी कर सम्मानित किया है. छत्तीसगढ़ राज्य के 4800 पारंपरिक वैद्यों ने इसका स्वागत किया है। 
परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अवधेश कश्यप ने बताया कि प्रतिवर्ष औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कर छत्तीसगढ़ राज्य की लोक स्वास्थ्य परंपरा, संवर्धन अभियान एवं घर अंगना जड़ी-बूटी बगिया योजना के तहत जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. प्रदेश के पारंपरिक वैद्यों के द्वारा मौसमी बीमारियों के अलावा असाध्य रोगों में जीवनीदायिनी वनौषधियों का वितरण किया जाता है। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंशी प्रेमचंद जी की आज 31 जुलाई को जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होने मुंशी प्रेमचंद (श्री धनपतराय श्रीवास्तव) के साहित्य में योगदान को याद करते हुए कहा कि उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने आम आदमी के दुख दर्द को अपने साहित्य में उतारा। उनकी ज्यादातर रचनाएं आम आदमी की गरीबी और बेबसी का यथार्थ चित्रण हैं। उन्होंने सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जमींदारी, कर्जखोरी, गरीबी, उपनिवेशवाद का बड़ी कुशलता से अपने साहित्य में वर्णन किया। प्रेमचंद एक संवेदनशील लेखक थे जिन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग किया और अपने प्रगतिशील विचारों की अमूल्य साहित्य की विरासत छोड़ गए है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान बस्तर संभाग के सातो जिलों में विशेष कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य आधारित क्रियान्वयन के निर्देश विभिन्न विभागों को दिए थे। इसी संदर्भ में आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आदिवासी विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सचिवों सहित बस्तर संभाग के संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर, मुख्य वन सरंक्षक, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और समस्त वनमण्डलाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    मुख्य सचिव श्री जैन ने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना बनाने की बात कही है। बस्तर संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में देवगुड़ी एवं घोटूल के विकास एवं पुनर्निर्माण के संबंध में समीक्षा करते हुए श्री जैन ने कहा है कि वनवासियों के आस्था से जुड़े इन स्थानों का विकास धार्मिक आयोजनों के साथ ही सामुदायिक उपयोग के लिए भी किया जा सके इस हेतु कार्ययोजना अगस्त माह तक राज्य स्तर पर प्रस्तुत करना है। कार्ययोजना के निर्माण के लिए देवगुड़ी-घोटुल में जन सुविधा के लिए जरूरी संसाधन जैसे-पेयजल की व्यवस्था, सामुदायिक बैठकों के लिए शेड निर्माण, बाउण्ड्री, शौचालय आदि जरूरी तथ्यों को शामिल किया जाए। साथ ही देवगुड़ी-घोटुल के लिए जमीन का चिन्हांकन गांव वालों की सहमति से किया जाए। इसी से लगकर सुपोषित बाड़ी विकसित करने की कार्ययोजना को भी शामिल की जाए। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फंड के साथ ही बस्तर विकास प्राधिकरण और राज्य शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी राशि का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। वनाधिकार मान्यता पत्रों के वितरण की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने कहा कि आगामी विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के दिन हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्रों का वितरण किया जाना है। इस हेतु सभी जिले मान्यता पत्रों की स्वीकृति और उनके वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। श्री जैन ने सीएसआर मद के कार्यों में आवश्यकतानुसार संशोधन की प्रक्रिया पूरी करने और राज्य स्तरीय हाई पॉवर कमेटी से इसका अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की परिक्षेत्र विकास निधि हेतु गठित हाई पॉवर कमेटी की बैठक में एनएमडीसी की सीएसआर मद से क्षेत्रों के विकास के लिए जरूरी विकास कार्यों की स्वीकृति दी गयी है।
    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कनिष्ठ सेवा चयन आयोग की प्रगति और आयोग के माध्यम से बस्तर क्षेत्रों में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मार्गदर्शिका बनाने के निर्देश बस्तर संभागायुक्त को दिए है। उन्होंने कहा है कि विभागों के लिए ऐसे पद जिन पर तत्काल रूप से भर्ती आवश्यक है इन्हें प्रथम चरण में शामिल करते हुए वित्त विभाग की अनुमति के लिए प्रस्तुत किया जाना है। इसके लिए श्री जैन ने राज्य में संचालित हो रहे व्यावसायिक भर्ती परीक्षा मण्डल (व्यापम) की भर्ती प्रक्रिया का अवलोकन करने कहा है। भर्ती प्रक्रिया में समस्त आवश्यक बाते जैसे-विज्ञापन का प्रारूप, आवेदन का प्रारूप, योग्यता, स्कूटनी, परीक्षा, आवेदन की सरल प्रक्रिया आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। अगस्त माह के अंत तक बस्तर संभाग में रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों में करिष्ठ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भर्ती के लिए जरूरी दिशा निर्देश निर्धारित करने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए हैं।
    बस्तर क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन का चिन्हांकन और उनका उद्योगों के अनुरूप विकास करने के निर्देश श्री जैन ने दिए है। इसके लिए विशेष रूप से कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और बस्तर जिले को कार्ययोजना बनाने कहा गया है। बस्तर संभाग में प्रवाहित होने वाली इंद्रावती नदी सहित अन्य नदियों पर सिंचाई के लिए मेगा लिफ्ट योजनाओं के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने कहा गया है। इसके लिए जल संसाधन-राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण और क्षेत्र के हितग्राहियों से चर्चा के निर्देश दिए गए है।
    सड़क किनारे के वृक्षारोपण को सुरक्षित रखने के लिए बांस के ट्री-गार्ड के निर्माण और उनके विक्रय की राशि के भुगतान की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने कहा कि समूहांे द्वारा निर्मित ट्री-गार्ड के खरीदी की शेष बकाया राशि का भुगतान 15 अगस्त तक कर लिए जाए और इस वर्ष के लिए ट्री-गार्ड की खरीदी की कार्ययोजना जिलेवार बना लिए जाए। वन क्षेत्रों से घास की कटाई और चारागाह विकास की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने पिछले वर्ष और इस वर्ष के हरे चारे की उत्पादन का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करने कहा है। साथ ही चारागाह में लगाए गए नेपियर घास के उत्पादन और कटाई पर विशेष ध्यान देने कहा है। समर्थन मूल्य में मक्के की खरीदी में जिला स्तर पर आ रही प्रमुख समस्याओं और उनका निराकरण के निर्देश श्री जैन ने दिए है। मक्का उत्पादक किसानों को विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी मोबाईल संदेश के माध्यम से    देने कहा है। खाद्य विभाग के सचिव को नियमित रूप से मक्का उत्पादक जिलों का भ्रमण और किसानों से चर्चा करने के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिीनिक योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा है कि बस्तर क्षेत्र के सभी हाट बाजारों में मेडिकल टीम नियमित और निश्चित रूप से पहुंचे इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, सचिव सामान्य प्रशासन श्री डी.डी. सिंह, मिशन संचालक स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रदेश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं को शिक्षा और रोजगार की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार का यह प्रयास है युवाओं को सकारात्मक वातावरण मिले जिससे उनकी रचनात्मक शक्ति का उपयोग प्रदेश और देश के विकास में किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मुदलियार, सदस्य श्री उत्तम वासुदेव और श्री अजय सिंह ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने की। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रदेश की युवा शक्ति को रचनात्मक दिशा देने में सफल होंगे।  
  इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, विधायक सर्वश्री दलेश्वर साहू, भुनेश्वर बघेल, श्रीमती छन्नी साहू, श्री शोभाराम बघेल, श्री राजमन बेंजाम, श्री विक्रम शाह मण्डावी, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थीं।
      मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अच्छा संयोग है कि आज पूर्व विधायक श्री उदय मुदलियार की जयंती है और आज ही के दिन उनके चिरंजीवी श्री जितेन्द्र मुदलियार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्भाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री उदय मुदलियार एक मिलनसार और जिंदादिल जनप्रतिनिधि थे। उनकी शहादत हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने युवा शक्ति के बल पर नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखा है। युवा प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार की प्राथमिकता में युवाओं के चरित्र का निर्माण भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस और रचनात्मक सुविधा से भरपूर हमारे युवा भविष्य के छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है उन पर वे खरा उतरेंगे और छत्तीसगढ़ की प्रगति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का असली स्वरूप है। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने भी अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले से आए अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।