Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर अंबिकापुर में कल हमला किया गया था. विधायक ने हमले के पीछे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के परिजनों के शामिल होने की आशंका जताई है. वहीं मंत्री सिंहदेव ने इस तरह के वारदात को बर्दाश्त से लायक नहीं बताया है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विधायक बृहस्पति सिंह ने काफिले के हमले को लेकर कहा कि कुछ दिनों पूर्व अंबिकापुर के सर्किट हाउस में आकर उन्होंने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री पद के ढाई ढाई साल पर बयान दिया था. हो सकता है कि इससे नाराज होकर स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों ने नाराज होकर मुझ पर हमला किया हो।
विधायक ने कॉल रिसीव नहीं किया
वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मेरी पुलिस अधीक्षक से बात हुई है. उनसे मैने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए. इस तरह की वारदात बर्दाश्त के लायक नहीं है. मैने विधायक बृहस्पति सिंह से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
पुलिस गंभीरता से कर रही है जांच
इधर मामले पर सरगुजा एसपी अमित कुमार का कहना है कि विधायक के काफिले के पीछे चल रहे वाहन में जिसमें विधायक के पीएसओ उनसे कल झगड़ा हुआ था. पुलिस ने धारा 294, 506, 341 और 427 के तहत एफआईआर दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव और दो अन्य हैं. पुलिस मामले की और गंभीरता से जांच कर रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। 1 दर्जन ट्रेनें ऐसी है जिन्हें रेलवे ने अलग-अलग दिनों में रद्द किया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 26 एवं 27 जुलाई को प्री- नॉन इंटरलॉकिंग एवं 28 जुलाई से 4 अगस्त तक इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है, जिसके फलस्वरुप रायपुर रेल मंडल के लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग एवं लखोली -आरंग महानदी के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।
2 दिन रद्द रहने वाली ट्रेने
(1) गाड़ी संख्या 02857 विशाखापट्टनम -एलटीटी स्पेशल दिनांक 25 जुलाई एवं 1 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(2) गाड़ी संख्या 02858 एलटीटी- विशाखापटनम स्पेशल दिनांक 27 जुलाई 2021 एवं 3 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(3) गाड़ी संख्या 02827 पूरी- सूरत स्पेशल दिनांक 25 जुलाई 2021 एवं 1 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(4) गाड़ी संख्या 02828 सूरत- पुरी स्पेशल दिनांक 27 जुलाई 2021 एवं 3 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(5)गाड़ी संख्या 07481 तिरुपति बिलासपुर स्पेशल दिनांक 29 जुलाई 2021 एवं 1 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(6) गाड़ी संख्या 07482 बिलासपुर तिरुपति स्पेशल दिनांक 31 जुलाई 2021 एवं 3 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(7) गाड़ी संख्या 09494 पुरी गांधीधाम स्पेशल दिनांक 26 जुलाई 2021 एवं 2 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(8) गाड़ी संख्या 09493 गांधीधाम पुरी स्पेशल दिनांक 30 जुलाई 2021 एवं 6 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(9) गाड़ी संख्या 02145 एलटीटी- पुरी सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 25 जुलाई 2021 एवं 1 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
(10) गाड़ी संख्या 02143 एलटीटी सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 27 जुलाई 2021 3 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।
11 दिन रद्द रहने वाली गाड़िया-
गाड़ी संख्या 08527 रायपुर विशाखापट्टनम स्पेशल दिनांक 25 जुलाई 2021 से 4 अगस्त 2021 तक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम -रायपुर स्पेशल दिनांक 26 जुलाई 2021 से 5 अगस्त 2021 तक रद्द रहेगी।
रिशेड्यूलिंग होने वाली गाड़ियां
(1) दिनांक 28 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 02887 विशाखापट्टनम निजामुद्दीन स्पेशल विशाखापट्टनम से 3 घंटे रिशेड्यूल की जाएगी।
(2) दिनांक 4 अगस्त 2021 को गाड़ी संख्या 02877 विशाखापट्टनम से 3 घंटे रिशेड्यूल की जाएगी।
(3) दिनांक 25 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 07481 तिरुपति बिलासपुर स्पेशल तिरुपति से 6 घंटे रिशेड्यूल की जाएगी।
(4) दिनांक 25 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद पुरी स्पेशल अहमदाबाद से 3 घंटे रिशेड्यूल की जाएगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को उनके समर्थकों के साथ एयपोर्ट के अंदर घुसने की अनुमति नहीं मिली. इससे कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिली है. मोहन मरकाम एयरपोर्ट के अंदर नहीं गए हैं. एयरपोर्ट पर ही कांग्रेस के नेता प्रदर्शन करने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
प्रोटोकॉल अधिकारी पर भड़के मोहन मरकाम
दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव और सप्तगिरि उल्का रायपुर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे हैं. रायपुर पहुंचते ही वरिष्ठ नेताओं के साथ पुनिया बैठक करेंगे. दो दिनों तक मैराथन बैठक होगी. मिशन-2023 की तैयारियों पर चर्चा करेंगे, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को स्वागत के लिए अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. इससे कांग्रेसियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं का अपमान है. मरकाम ने कहा कि यह कांग्रेस के विधायकों, कैबिनेट मंत्री के दर्जा प्राप्त नेताओं का अपमान है. यह दलीय आधार पर भेदभाव है. हम इसका विरोध करते हैं. जब भाजपा के कोई नेता आते हैं तो बड़ी संख्या में भाजपाई एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं. हमने एयरपोर्ट प्रोटोकॉल ऑफिसर से हमने शिकायत दर्ज करा दी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। आज गुरू पूर्णिमा है. आज गुरू से उनका आशीर्वाद लिया जाता है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी अपने गुरू से आज मिलने पहुंचे और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उनकी पत्नी वीणा सिंह भी उनके साथ रही. इसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट में शेयर करते हुए लिखा है कि
“अज्ञान तिमिरान्धस्य ज्ञानाञ्जन शलाकया.
चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः..
आज #गुरू_पूर्णिमा के पावन पर्व पर रामकृष्ण आश्रम में पूज्य स्वामी सत्यरूपानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त किया. जीवन में गुरु ही वो सूर्य होते हैं जो हमारा मार्गप्रशस्त करते हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर तीखा हमला बोला है. पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि 26 जुलाई को बीजेपी किसान मोर्चा का बड़ा आंदोलन होगा. यह आंदोलन विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा. बीजेपी आंदोलन के जरिये वक़्त है पछतावा का मुहिम छेड़ेगी।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, खेती किसानी का सीजन चल रहा है. राज्य की 90 फ़ीसदी आबादी खेती पर निर्भर है. किसान हाहाकार कर रहा है. किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है. बीस सालों में पहली बार ये स्थिति बनी है, किसानों को अमानक बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
बारिश कम होने की वजह से खेतों में दरार पड़ रही है लेकिन बांधों से पानी नहीं दिया जा रहा. समर्थन मूल्य का पैसा किसानों को नहीं मिल रहा है. कई कई किस्तों में पैसा दिया जा रहा है।
किसान पलायन करने को मजबूर हो रहा है. बीजेपी किसान मोर्चा 26 जुलाई को पूरे प्रदेश भर में बड़ा प्रदर्शन होगा. बीजेपी विधायक इन मुद्दों को सदन में भी उठाएंगे. किसानों को खाद, बीज, पानी उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, राज्य के जांजगीर, मुंगेली जैसे ज़िलों से सबसे ज़्यादा किसान पलायन कर रहे हैं. आमतौर पर ऐसा होता आया है कि बारिश के सीजन में किसान अपने गांव लौटकर खेती करता था लेकिन ये पहली बार हो रहा है कि किसान खेती किसानी के सीजन में पलायन कर रहा है।
राज्य सरकार से हम श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं कि केंद्र को कितने खाद की मांग की थी. केंद्र ने डिमांड से ज़्यादा खाद की आपूर्ति की है. मुख्यमंत्री तीन लाख टन अतिरिक्त खाद की मांग क्या कालाबाज़ारी के लिए कर रहे हैं. राज्य सरकार ने किसानों से ज़्यादा खाद की आपूर्ति निजी व्यापारियों को की है. यूरिया की पांच टन की मांग की थी पिछले साल एक लाख टन का स्टॉक था फिर भी इसकी कमी क्यों हो रही है।
नीम कोटेट यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग ख़त्म हो गई है फिर राज्य में इसकी कमी क्यों हो रही है. 76 हज़ार टन खाद जुलाई तक स्टॉक में था, फिर इसकी कमी क्यों हो रही है ? किसानों को ये खाद क्यों नहीं दिया जा रहा है? ये सरकार भगवान भरोसे चल रही है. इस सरकार की कोई योजना नहीं, कोई नीति नहीं. दो रुपए किलो में गोबर ख़रीदा जा रहा है, उसमें मिट्टी मिलाकर दस रुपये में ख़रीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है. राज्य सरकार गोबर खाद के ज़रिए अपना ख़ज़ाना भरने की कोशिश कर रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के बूढ़ा तालाब में बुजुर्ग महिला की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. तालाब के सफाईकर्मियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. प्रथम दृष्टया में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11 बजे के आस-पास बूढ़ा तालाब में बुजुर्ग महिला की लाश मिली है. बूढ़ा तालाब में सफाई करने वाले कर्मचारियों ने महिला की लाश तालाब में तैरती हुई देखी थी. जिसके बाद तत्काल आनन-फानन में पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी गई. पुरानी बस्ती थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृत महिला की उम्र 60-65 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस को मौके से महिला के शव के पास एक हैंड पर्स मिला है. जिसमें एक युवती की फोटो है. अब पुलिस उस फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त में जुटी हुई है. मृत महिला के शव में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं. इसीलिए पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की आशंका जताई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुख्ता जानकारी सामने आएगी।
पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. तालाब के किनारे दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहें हैं. ताकि जिस समय महिला तालाब में कूदी उसका वीडियो सामने आ सके. पुलिस अब अलग-अलग इलाकों के थाना में गुमइंसान की रिपोर्ट भी देखने की तैयारी में है।
बता दें कि आज से 2 माह पहले 31 मई को तेलीबांधा तालाब में मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने डूबकर जान दे दी थी. पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश की तो जानकारी मिली की सुरेश नथानी नाम के व्यक्ति ने खुदकुशी की है. उस घटना को महज 1 सप्ताह भी नहीं बीते थे कि एक और युवक ने तेलीबांधा तालाब में कूदकर एक और युवक ने अपनी जान दे दी थी. घटना 5 जून की थी जब गीतांजली नगर के रहने वाले आशीष नगरिया ने अपना जीवन समाप्त करने के लिए तेलीबांधा तालाब को चुना था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृत युवक पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था।

panchayattantra24.com,रायपुर। बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे… गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने को सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव दिरदो ने अपने स्कूल में दो साल पहले गाया था. वीडियो वायरल होने के बाद यह बॉलीवुड रैंपर बादशाह तक पहुंचा. इससे बादशाह बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने सहदेव को चंड़ीगढ़ बुलाया है।
बॉलीवुड रैंपर बादशाह के बुलावे पर सहदेव दरदो फ्लाइट से चंड़ीगढ़ रवाना हो गए हैं. उनसे मुलाकात कर बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने पर चर्चा करेंगे. वहीं बादशाह उनके साथ गाना भी गाएंगे।
सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव के घर में न टीवी, न ही मोबाइल है. शिक्षक के कहने पर सहदेव ने गाना रिकॉर्ड किया था. सहदेव के गाने का जादू आज सोशल मीडिया में चल रहा है. बच्चे के इस अंदाज ने लाखों लोगों का दिल चुरा लिया है. इन दिनों यह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के इंस्टाग्राम रील्स भी बना रहे हैं।

panchayattantra24.com, रायपुर। देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है, तीसरी लहर की आहट है. लेकिन छत्तीसगढ़ के एक मंत्री गुरू रूद्र कुमार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि उन्हें तो अपने जन्मदिन पर अपना बाहुबल जो दिखाना था।
मंत्री ने अपने जन्मदिन पर प्लास्टिक के चाकू से नहीं बल्कि तलवार से केक काटी. वो भी एक दो नहीं बल्कि दर्जनों. उनके कुल केक काटने की बात करें तो पूरे दिनभर में करीब 500 केक उन्होंने काटी. इस मंत्री ( गुरू रूद्र कुमार) अपने पद की कितनी मर्यादा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल डिस्टेंडिंग और बिना मास्क के नियमों के धज्जियां उड़ाने की तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट में वायरल की है।
शायद उन्हें ये अच्छे से पता है कि उनके खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने के बाद भी कार्रवाई करने की हिमाकत कोई नहीं कर सकता, क्योंकि वह मंत्री जो ठहरे।
ऐसा ही जलसा यदि आम आदमी के घर पर होता तो पूरा प्रशासन विभिन्न नियमों का हवाला देते हुए केस रजिस्टर्ड करते और फिर उस आम आदमी को कोर्ट-कचहरी और पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ते।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पेंन्ड्रा अमरकंटक क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण अरपा भैंसाझार बैराज से आज सुबह 10 बजे 700 क्यूमेक जल छोड़ा गया जो बैराज साइट पर प्रवाह के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है जिससे बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि होगी। मुख्य कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग कोटा द्वारा नदी के आस-पास रहने वाले लोगांे को सर्तकता बरतने का अनुरोध किया गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के उरला स्थित राजेंद्र नगर इलाके में एक महिला ने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं महिला की खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है. मामला उरला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर की रहने वाली महिला ज्योति देवी (30) ने सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृत महिला का पति मंतूराम निजी कंपनी में काम करता है. जो आज सुबह अपने दफ्तर के लिए घर से निकला था, और पति के जाते ही महिला ने बंद कमरे में फांसी लगाकर मौत को लगे लगा लिया. महिला के ही घर पर किराए से रह रहे लोगों ने पुलिस को खुदकुशी की सूचना दी. पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. इसीलिए मौत का कारण अब-तक अज्ञात हैजानकारी के मुताबिक ज्योति देवी की शादी 10 साल पहले मंतूराम से हुई थी. मृत महिला के 3 बच्चें भी है।
उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी के मुताबिक, ज्योति देवी के आत्महत्या मामले में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है. शव का मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि महिला मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर थी. हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।