Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने से पहले विभाग की तैयारी को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शिक्षा विभाग तैयार है. हाई स्कूल के शिक्षकों को 70-80 प्रतिशत वैक्सीन लग चुकी है. मंत्री ने शिक्षकों से अपील की है कि जिन शिक्षकों को वैक्सीन नहीं लगा है, वे स्कूल खुलने से पहले वैक्सीनेशन करा लें। 
मंत्री डॉ टेकाम ने कहा कि माना कोरोना संक्रमण किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन इस चुनौती के बीच आख़िर कब तक स्कूल बंद रखा जाएगा. पिछले 2 सालों से स्कूल बंद है. बच्चों की सुरक्षा भी ज़रूरी है, इसलिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पहले चरण में दसवीं और बारहवीं विद्यार्थी स्कूल आएंगे. रोटेशन हिसाब से 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया गया है। 
वहीं कोरोना टीका के अभाव को लेकर शिक्षा मंत्री ने अब तक 70-80 प्रतिशत शिक्षकों को पहला डोज लग चुका है. जिन शिक्षकों को अभी टीका नहीं लगा है, वो स्कूल खुलने से पहले लगवा लें. शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीका की आपूर्ति नहीं होने के कारण टीका लगाने में दिक़्क़त आ रही है. टीका सप्लाई समय में होती है तो आज तक शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाता। 
स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कहा कि हां स्कूल गेट में थर्मल मशीन होगा. सेनेटाइज करने की व्यवस्था होगी. मास्क के बग़ैर प्रवेश नहीं मिलेगा. रोस्टर के हिसाब से स्कूल पहुंचेंगे. विद्यार्थी और जिन विद्यार्थियों को सर्दी खांसी होने पर स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा. इस तरह तमाम कोरोना गाइड लाइन का कढ़ाई से पालन कराया जाएगा। 
शिक्षक, प्राचार्य, बीईओ और डीईओ सभी कोरोना एडवाइजरी का पालन हो रहा है कि नहीं इसकी निगरानी में रहेंगे. जहां लापरवाही दिखेगी, वहां कार्रवाई भी की जाएगी। 
शिक्षा मंत्री ने पालकों से अपील करते हुए कहा है कि विद्यार्थी स्कूल के लिए निकले तो कोरोना एडवाइजरी के मुताबिक़ विद्यार्थियों को समझाएं मास्क पहनकर ही घर से रवाना करें, और यदि विद्यार्थियों को सर्दी खांसी बुखार है तो स्कूल न भेजें। 
ग़ौरतलब है कि प्रदेश में औसतन कोरोना संक्रमण 0.5 प्रतिशत है, लेकिन दुनिया भर के रिसर्च में कहा गया है कि थर्ड वे में बच्चे ज़्यादा प्रभावित होंगे. इस बीच छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है. अब देखना होगा कि मंत्री द्वारा बताए गए नियम क़ानून स्कूल में कितना पालन होता है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पेगासस स्पाईवेयर जासूसी मामले में कांग्रेस के राजभवन मार्च को सियासी ड्रामा कहा है. चंद्राकर का कहना है कि कांग्रेस के नेता अपने राजनीतिक नाकारापन को ढंकने की नाकाम कोशिश करके एक बार फिर झूठ का रायता फैला रहे हैं।  ने कहा कि पहले की ही तरह कांग्रेस जासूसी मामले को लेकर अपने फैलाए जा रहे झूठ के रायते पर फिसलकर औंधे मुंह गिर रही है, लेकिन तथ्य और सत्य से आंखें मूंदे कांग्रेस के लोग फिर भी झूठ की राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं.  जासूसी मामले में प्रदेश कांग्रेस का राजभवन मार्च कांग्रेस की इन्हीं हास्यास्पद कोशिशों के सिलसिले की ही एक और कड़ी है। चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर लगाया गया आरोप तथ्यहीन है, क्योंकि पेगासस मामले में भूपेश सरकार ने जो जांच कमेटी बनाई थी, उसकी तमाम क़वायद के बावज़ूद पेगासस सॉफ़्टवेयर को पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ख़रीदे जाने या इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है और इस संबंध में कोई तथ्यात्मक जानकारी भी कमेटी नहीं जुटा पाई है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  छत्तीसगढ़ में हुई कोरोना से मौत के मामलों का अब ऑडिट होगा. ये बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कही है। इस ऑडिट में इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से तो किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। 
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तो यहां तक कह दिया कि सरकार ने संसद को जानबूझकर गुमराह किया है. टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि किसी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जानकारी नहीं दी है। 
हैरान करने वाली बात ये है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार से इस संबंध में कोई आंकड़े नहीं मांगे है. टीएस सिंहदेव का कहना है कि केंद्र सरकार ने कभी भी राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों के आंकड़े नहीं मांगे हैं. वे एक दिन में मरने वालों की संख्या, कोमॉरेडिटी के साथ मौत, बिना कोमॉरेडिटी के साथ और कोमॉरेडिटी का प्रकार जैसा डेटा मांगते हैं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। अपराधियों ने गुरुवार को राजधानी में दिन-दहाड़े डकैती की कोशिश की. लेकिन घर में अकेली होने के बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए न केवल अपराधियों से चाकू को छीन लिया, बल्कि शोर मचाकर पड़ोसियों को भी इकट्ठा कर लिया. पड़ोसियों ने महिला का साथ मिलकर आठों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
खम्हारडीह थाना पुलिस ने बताया कि गीतांजली नगर स्थित काशी अपार्टमेंट में कारोबारी विकास कुमार के मकान में आठ बदमाशों ने डकैती डालने की योजना बनाई थी. कारोबारी की पत्नी अंजली कुमार घर में जब अकेली थी, तब 2 आरोपी घर के अंदर घुसकर महिला को चाकू दिखाकर डराने का प्रयास किया. लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों के चाकू छीनकर शोर मचाना शुरू कर दिया. पड़ोसियों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन लोगों ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ ही लिया। 
पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों के अपने अन्य साथियों का नाम बताए जाने के बाद वारदार में शामिल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. आरोपियों में दिनेश कुमार वर्मा, राम बाबू वर्मा, विशाल वर्मा, बाबू वर्मा समेत आठ लोग शामिल हैं, जिनके कब्जे से हथौड़ी, पेंचीस, पेचकस, 2 चाकू, क्लोरोफॉर्म, सहित मोबाइल फोन जब्त किया गया है. आरोपियो के खिलाफ थाना खम्हारडीह में धारा आर्म्स एक्ट, डकैती समेत कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर दिवंगत पंचायत शिक्षक के परिजन बरसते पानी में भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं. सरकार के आश्वासन के बाद भी इस दिशा में पहल नहीं होने से नाराज परिजन जल्द नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। 
दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ के बैनर तले किए जा रहे अनिश्चकालीन आंदोलन को लेकर अध्यक्ष माधुरी मृगे ने बताया कि सरकार ने दिवंगत शिक्षकों के स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की बात कही थी, लेकिन ढाई साल होने के बाद इस दिशा में सरकार ने कोई पहल नहीं की है. लगभग 1000 हजार से अधिक परिवारों को आज तक अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि दिवंगत शिक्षक के स्वजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर है, फिर भी सरकार मांगों को अनसुना किया जा रहा है. जल्द मांगे पूरी नहीं होगी तो आने वाले समय में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 
दिवंगत शिक्षक के परिजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पेड़ के तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. मौसम विभाग ने मानसून के दौरान बिजली गिरने की आशंका जताई है. इस वजह से लोगों को पेड़ के नीचे रुकने से मना किया गया है, इसके बावजूद आंदोलनकारी पेड़ के नीचे डटे हुए हैं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड सौंपा. इस दौरान उन्होंने भंडारगृह निगम की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया. मुख्यमंत्री बघेल ने वोरा की सक्रियता की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग राशि देने के लिए धन्यवाद दिया। 
अरुण वोरा ने कार्पोरेशन की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की विकासवादी सोच के अनुरूप लगातार भंडारगृह की स्वनिर्मित क्षमता बढ़ाने एवं नवीन गोदामों के निर्माण व धर्मकांटों की क्षमता बढ़ाने का कार्य जारी है. एक वर्ष में 31 हजार 600 एमटी के गोदामों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहीं 24 स्थानों पर 2.068 लाख एमटी के गोदाम निर्माणाधीन है. वित्तीय वर्ष 2019-20 में निगम ने 104.426 करोड़ का लाभ अर्जित किया है, जो 20-21 में बढ़कर 141 करोड़ होना संभावित है। 
वेयरहाइसिंग चेयरमैन ने बताया कि 14 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में मध्य भारत का पहला फ़ूड टेस्टिंग लैब, निगम गठन के 19 वर्षों बाद स्वयं का सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2021 की शासन से स्वीकृति एवं दूरस्थ स्थानों पर समय पर राशन सुनिश्चित करने 1500 राशन दुकान सह गोदामों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करना एक बड़ी उपलब्धि है. इसे जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि निगम ने किसान एवं कर्मचारी हित का विशेष ध्यान रखते हुए सामान्य किसानों को भंडारण शुल्क में 20 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को 30 प्रतिशत की छूट दी है, साथ ही कोरोना काल मे कर्मठता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के एवज में प्रोत्साहन के रूप में एक माह का वेतन दिया. कोविड से काल कलवित हुए 5 कर्मचारियों के परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। 
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार बारिश लौट आई है. प्रदेश के मध्य क्षेत्र में भारी वर्षा के साथ-साथ अधिकांश स्थानों पर आज हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 
मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, अलीगढ़, सुल्तानपुर, जमशेदपुर, चांदबली के बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है, एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास 3.1 किमी से 7.6 किमी के बीच ऊंचाई तक स्थित है, इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 
इस वजह से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर आज हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 

panchayattantra24.com,रायपुर।  स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी हॉस्पिटल समेत करीब आधा दर्जन अस्पतालों में दबिश दी है. ये सभी झोलाछाप डॉक्टरों के अस्पताल बताएं जा रहे है. नांदघाट के जिन अस्पतालों में दबिश दी गई है उसमें मुस्कान होम्योपैथिक, शिवनाथ क्लीनिक, विनायक क्लीनिक, वर्मा दवाखाना, जेपी मेडिकल स्टोर, आयुष हॉस्पिटल, शिवनाथ क्लीनिक समेत अन्य के यहां द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संजीवनी हॉस्पिटल में डॉक्टर भी नदारद मिले और रजिस्ट्रेशन भी नहीं था. जानकारी के मुताबिक विनायक क्लीनिक में बिना डॉक्टर की डिग्री के बृजमोहन निषाद प्रैक्टिस करते हुए मिले. इसके अलावा आयुष हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट में रजिस्ट्रेशन मिला उन्हें व्यवस्था सुधाने निर्देश दिए गए। 
अन्य सभी अस्पतालों को नर्सिंग होम एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा के किसानों को करोड़ों रुपए का मुआवजा वितरण करेंगे. दोपहर 11.30 बजे अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर में कलमा बैराज के प्रभावित 300 किसानों को भू-अर्जन की 22 करोड़ 78 लाख 90 हजार रुपए की मुआवजा राशि का वितरण करेंगे। 
गौरतलब है कि कलमा बैराज का निर्माण जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत ग्राम कलमा तथा रायगढ़ जिले के ग्राम बरगांव के मध्य महानदी पर 377.42 करोड़ रूपए की लागत से कराया गया है। 
इस बैराज की कुल लंबाई 1097.25 मीटर तथा ऊंचाई 6 मीटर है.  बैराज की जल संग्रहण क्षमता 50.64 मी.घनमीटर है.  इस बैराज से उद्योगों को जल प्रदाय के साथ-साथ पेयजल एवं निस्तारी की सुविधा भी ग्रामीणों को मिली है। 
किसान पानी लिफ्ट कर 311 हेक्टयेर में सिंचाई कर सकते है.  इस बैराज से रायगढ़ जिले के 13 ग्रामों के 992 किसानों के 59.14 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई थी, जिन्हें 14 करोड़ 70 लाख 54 हजार रूपए का मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। 
इस बैराज के निर्माण से जांजगीर-चांपा जिले के 13 गांवों के 682 किसानों की भी 97.895 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है, जिसमें से लगभग 300 किसानों के मुआवजा निर्धारण में विभिन्न कारणों से विलंब हो रहा था, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन द्वारा यथाशीघ्र कार्यवाही कर पात्र सभी प्रभावितों के मुआवजा प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिन्हें 22 जुलाई को 22 करोड़ 78 लाख 90 हजार रूपए की मुआवजा राशि दी जाएगी। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। इजरायली कंपनी एनएसओ के पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए फोन टैपिंग का मामला काफी चर्चित विषय बन गया है. इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है. यह षड्यंत्र का हिस्सा है. प्रमाणित बात सामने नहीं आई है. छत्तीसगढ़ सरकार या कांग्रेस के पास कोई सबूत है, तो सामने लाएं. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोहन मरकाम को बोलने के पहले सोचना चाहिए। 
एनएसओ कंपनी की तत्कालीन रमन सरकार से हुई थी चर्चा- कांग्रेस
दरअसल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता में कहा था कि भाजपा का नाम बदलकर भारतीय जनता जासूसी पार्टी रख देना चाहिए. मोदी सरकार देश की जासूसी करने वाली सरकार है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में एनएसओ कंपनी के लोग 2017 को आए थे. तत्कालीन रमन सरकार और पुलिस के साथ उनकी चर्चा हुई थी. भूपेश सरकार के द्वारा नवंबर 2019 में एक समिति गठित की थी. समिति ने जांच की, जिसमें पाया कि पेगासस के साथ हुई बैठक की जानकारी से जुड़े दस्तावेज जला दिए गए थे। 
राज्य सरकार नहीं है गम्भीर
भूपेश सरकार के स्कूल खोलने के फैसले पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार गम्भीर नहीं है. कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी बार-बार मिल रही है. राज्य में कोई नियंत्रण नहीं है. स्कूल खोलने में हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए. राज्य की स्थिति का आंकलन करने के बाद निर्णय होना चाहिए। 
छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त से खुलेंगी स्कूल
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 अगस्त से प्रदेश में स्कूल खोलने का फैसला किया है. स्कूल में 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति रहेगी. वहीं प्राथमिक और मीडिल स्कूल खोलने का फैसला शाला विकास समिति करेगी. यह निर्णय कल भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिया गया था. वहीं स्कूल खुलने के फैसले का एक वर्ग स्वागत कर रहा है, तो दूसरा वर्ग इसका विरोध कर रहा था।