Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर









panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज जारी किया गया. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने चिप्स कार्यालय में 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया, जिसमें 276,817 छात्र पास हुए. वहीं 2035 छात्र पूरक आए. लेकिन 5255 छात्र फेल हो गए. ये परिणाम चौंकाने वाले हैं, क्योंकि इस बर ओपन बुक पैटर्न के आधार पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा लिया था. इसके बावजूद इतने परीक्षार्थियों के फेल होने पर लोग अचंभित हो गए हैं।
12वीं बोर्ड के परिणाम को लेकर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने लल्लूराम डॉट कॉम से कहा कि फेल और पूरक आने वाले छात्रों को पुनर्मूल्यांकन का पुर्नगणना का अवसर नहीं मिलेगा. शिक्षा मंत्री टेकाम ने कहा कि छात्रों को इतनी सुविधाएं दी गई उसके बाद भी फेल हुए, ये समझ से परे है. ऐसे छात्रों को दुबारा मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि पहले ही ओपन बुक पैटर्न के आधार पर एग्जाम लिया था, बाद में उनके लिए कुछ विचार किया जा सकता है।
व्यावसायिक परीक्षा 100 प्रतिशत रिजल्ट
मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी व्यावसायिक परीक्षा वर्ष 2021 में कुल 11 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, इनमें से 11 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 7 बालक तथा 4 बालिकाएं हैं. उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 11 है, जो सम्मिलित परीक्षार्थियों की संख्या का 100 प्रतिशत है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 1 जून से 5 जून के बीच आयोजित की गई थी. छात्रों को अपनी आंसर शीट स्कूल में जमा करने के लिए 6 से 10 जून तक का समय दिया गया था. बोर्ड ने अब 2 लाख 89 हजार 23 छात्रों को रिजल्ट जारी कर दिया है।
हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 में कुल 2 लाख 75 हजार 495 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए थे, जिनमें 2 लाख 16 हजार 526 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे, यानी कुल 78.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 82.02 तथा बालकों का प्रतिशत 74.70 था।

panchayattantra24.com,रायपुर। 2023 में बहुत कम समय बचा है, देखते-देखते ये समय निकल जाएगा, ऐसे में हमने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. लगातार समीक्षा हो रही है. 2018 में जैसी हमने जीत हासिल की थी, उससे बेहतर परफॉर्मेंस इस बार रहेगा यह हमारी कोशिश है. यह बात छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कही।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की आज होने वाली अहम बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे पीएल पुनिया ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बैठक में बूथ लेवल तक संगठन को किस तरीके से मजबूत किया जाए, इस पर उपाध्यक्ष, महासचिव के साथ समीक्षा की जाएगी. वहीं निगम मंडल की अगली सूची को लेकर उन्होंने कहा कि प्रक्रिया जारी है. चर्चा करके कौन छूट रहे हैं, चुनाव के वक़्त जिन्होंने जी-जान से काम किया, जो पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे, ऐसे कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी।
राहुल गांधी ही होंगे कांग्रेस अध्यक्ष
राष्ट्रीय नेतृत्व में बदलाव को लेकर पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे. छत्तीसगढ़ से किसी को राष्ट्रीय स्तर पर ज़िम्मेदारी मिलने पर उन्होंने चुप्पी साधते हुए कहा कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं, मेरा मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी होंगे, छत्तीसगढ़ से नाम राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा।
पीएम मोदी के सामने धरना दें भाजपाई
खाद की कमी पर प्रदेश में हो रहे भाजपा के प्रदर्शनों पर तंज़ कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने धरना दें, भाजपाई, बीजेपी का धरना-प्रदर्शन केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ करना चाहिए जो कोटा छत्तीसगढ़ का था, वह केंद्र सरकार दे नहीं रही है, भारतीय जनता पार्टी को मेरी सलाह है कि वह नरेंद्र मोदी और फर्टिलाइजर मिनिस्टर के खिलाफ कृषि मंत्री के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें तो ज्यादा बेहतर है।