Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव और किसानों के समन्वित विकास के लिए कृत संकल्पित है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखण्ड के ग्राम भटगांव में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत भटगांव में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बड़ी मात्रा में प्राणवायु देने वाले पीपल का पौधा और पशुधन के लिए चारागाह विकास योजना के अंतर्गत पौष्टिकता युक्त नेपियर घास रोपित की।
उन्होंने जय माता काली स्व-सहायता समूह और एकता स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बाड़ी विकास योजना के तहत सब्जी बीज किट और बैटरी चलित स्प्रेयर पंप भी प्रदान किया और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध होने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण करने से पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन होगा। इमारती और फलदार वृक्ष से किसानों के आय में वृद्धि होगी, जिससे उनके आर्थिक, सामाजिक स्तर में सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भटगांव के पास उपलब्ध राशि से लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में इस ग्राम पंचायत को शासन की ओर से 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे पंचायत की आय में वृद्धि होगी। इसी तरह जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है, यदि वे धान के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें भी आगामी तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार विकास की ओर तीव्र गति से अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की विषम परिस्थिति में भी प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं हुई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की आदान सहायता राशि की पहली किश्त दी गई है।
इसी तरह तेंदूपत्ता संग्राहकों से चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ते की खरीदी की गई। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर मुक्तिधाम में बाउड्री बॉल और जैतखाम के पास एवं रामकुमार साहू के घर के पास सीमेंट क्रांकीटीकरण रोड़ बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, गुरू अमरदास सेवा समिति के अध्यक्ष दुर्गा बघेल, जिला पंचायत सदस्य वशी उल्लाह खॉ, प्रतिष्ठित नागरिक राजेन्द्र शुक्ला, सोनू चंद्राकर, दिलीप बंजारा, नहुस जांगड़े, गंगु डहरिया, ओगरे सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने शराब के मुद्दे पर भाजपा से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले डॉ. रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेता अब यह बताएं कि भाजपा शासित गुजरात में शराब बंदी लागू होने के बावजूद सरकारी होटल में शराब बेचने का फैसला क्यों लिया गया? रमन सिंह को अब इस बात का जवाब देना चाहिए कि क्या अब वे गुजरात में शराब बिक्री के खिलाफ फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने गांधीनगर जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में शराब बेचने के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तरदाई रहे रमन सिंह जी शराबबंदी की मांग करने का दिखावा और ढोंग बंद करें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गृह राज्य गुजरात में जहां पर पूर्ण शराबबंदी लागू है। अब उसी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में महात्मा मंदिर के ठीक सामने रेलवे स्टेशन के पास बने हुए 10 मंजिला सरकारी होटल में शराब बेची जाएगी।
क्या यह है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान नहीं है? क्या डॉक्टर रमन सिंह, धरम लाल कौशिक और विष्णु देव साय भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुजरात में शराब की इस बिक्री का विरोध करने जाएंगे? अगर नहीं तो फिर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी के नाम पर ढकोसला क्यों करते हैं।
बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा था। इसके विरोध में कहा गया था कि जब सभी तरह के व्यवसाय बंद हैं, तो सरकार लोगों के घर तक शराब क्यों पहुंचा रही है। क्या लोगों की जान से बढ़कर सरकार के लिए शराब से राजस्व कमाना है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सुराजी गांव योजना में छत्तीसगढ़ की मेहनतकश महिलाओं के जीवन को नई रौशनी दी है और उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया है। ग्रामीण परिवेश में सामूहिक चेतना से इन महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। प्रदेश के राजनांदगांव जिले में शिवनाथ नदी के तट पर स्थित मनोरम आदर्श गौठान मोखला में समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण करने के साथ अपने सुघ्घर बाड़ी में गेंदा फूल की खेती के साथ ही सब्जी उत्पादन भी कर रही हैं।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आदर्श गौठान मोखला में की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि आदर्श गौठान में 397 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 342 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट 3 लाख 42 हजार रूपए विक्रय किया जा चुका है। साथ ही वर्मी विक्रय भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस कार्य के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं गौठान समिति की सराहना की। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि आदर्श गौठान में गेंदा फूल उत्पादन से 28 हजार रूपए, सब्जी उत्पादन से 55 हजार रूपए, चौन लिंकिंग से 55 हजार रूपए का लाभ हुआ है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तालाब में मछली पालन, मशरूम उत्पादन एवं समूह द्वारा मुर्गी पालन के लिए शेड निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री एसके ओझा, एसडीओ आरईएस श्री बघेल सहित एनआरएलएम, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पति सिंह, पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थीं ।
छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्य तथा विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री इंदरशाह मंडावी, श्री चिंतामणि महाराज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री गुलाब कमरो, विधायक श्रीमती देवती कर्मा, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, श्री विनय भगत, श्री अनूप नाग, श्री चक्रधर सिंह , श्री बोधराम कंवर, पहाड़ी कोरवा विकास अभिकरण अम्बिकापुर के अध्यक्ष श्री पीताम्बर राम और बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री गिरधारी बैगा के साथ ही प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य श्री नरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, वन विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, राजस्व विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, वित्त एवं नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, बस्तर संभाग के आयुक्त श्री जी.आर चुरेन्द्र, बिलासपुर संभाग के आयुक्त श्री संजय कुमार अलंग तथा सरगुजा संभाग की आयुक्त सुश्री जिनेविवा किण्डो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक में शामिल हुईं ।

panchayattantra24.com, छत्तीसगढ़ में क्या अब कोरोना का कहर नहीं बरपेगा ? क्या छत्तीसगढ़ सरकार संभावित तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह से तैयार है ? आखिर सरकार कैसे निपट पाएगी तीसरी लहर से ? ये तमाम सवाल जाहिर कोरोना की दूसरी लहर देखने के बाद से हर किसी के मन आते ही होंगे. लेकिन चिंता की बात नहीं, क्योंकि इन तमाम सवालों का जवाब राज्य सरकार अपनी तैयारियों के साथ दे दिया है।
दरअसल पहली और दूसरी लहर के बाद कोरोना से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते अनुभवों को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की है. राज्य सरकार के सामने कोरोना संकट के बीच संक्रमण से निपटने की अनगिनत चुनौतियाँ थी. इन चुनौतियों का सामना करते हुए आज छत्तीसगढ़ ने तीसरी लहर की संभावना के बीच उन कमियों को दूर कर लिया है, जो संभवता दूसरी लहर के बीच कुछ हद तक देखने को मिली थी।
आज छत्तीसगढ़ सरकार ने संभावित तीसरी लहर के बीच अपनी तैयारियों को और भी तेज कर दी है. राज्य में राज्य में ऑक्सीजन, वैंटिलेटरों, दवाइयों, बिस्तरों, चिकित्सकों तथा चिकित्साकर्मियों के समुचित प्रबंध समय रहते कर लेने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं. मुख्यमंत्री ने खुद स्वास्थ्य विभाग के साथ कोरोना संक्रमण पर समीक्षा बैठक कर चुके हैं. उन्होंने विभाग के अधिकारियों की लगातार बैठकें लेकर संभावित परिस्थितियों से निपटने की रणनीति तय की है. मुख्यमंत्री ने गांवों से लेकर शहरों और राजधानी रायपुर तक चिकित्सा अधोसंरचना को इस तरह मजबूत करने को कहा है।
कोरोना से निपटने इस तरह से की छत्तीसगढ़ सरकार ने तैयारियाँ
प्रदेश में वैंटिलेटर्स की संख्या 280 से बढ़कर 723
आईसीयू बैड्स की संख्या 406 से बढ़कर 729
आक्सीजन कॉनसेंट्रेटर्स की संख्या 1061 से बढ़कर 5142
जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर 2704 से 9382
छोटे आक्सीजन सिलेंडर 2499 से 5362
पीएसए ऑक्सीजन प्लांट 6 से 23
मल्टी पैरामॉनिटर 624 से बढ़कर 1142
प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 05 आक्सीजन कॉनसेंट्रेटर
प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 ऑक्सीजन बेड
15 जंबो सिलेंडर और 4 आईसीयू बेड
प्रत्येक जिला चिकित्सालय में सभी ऑक्सीजन बेड
वैंटिलेटर सहित कम से कम 30 आईसीयू बेड
कम से कम 02 शिशु वैंटिलेटर
ऑक्सीजन के लिए पीएसए प्लांट
लिक्विड ऑक्सीजन टैंक एवं ऑक्सीजन पाइप लाइन तथा मैनिफोल्ड
प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में वैंटिलेटर सहित 100 आईसीयू बेड
20 शिशु वैंटिलेटर, तथा जिला अस्पतालों जैसे सभी संसाधन
वैटीलेटर, आईसीयू, ऑक्सीजन बैड, ऑक्सीजन प्लांट, सिलेंडर, कॉनसेंट्रेटर्स की संख्या में इजाफा
भूपेश सरकार ने कोरोना के मद्देनजर की उनमें और भी ढेरों सुविधाएं शामिल है. जैसे- ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए प्रदेश में 100 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 23 पूर्ण हो चुके हैं और 77 निर्माणाधीन हैं. वहीं प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालयों में पीएसए प्लांट स्वीकृत किए जा चुके हैं।
इसी तरह 22 लिक्विड ऑक्सीजन टंकियां स्वीकृत की गई हैं. 10, 618 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर तथा 7960 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों के 690 बेड्स में पाइप लाइन की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है. इसी तरह 717 वैंटिलेटर, 123 शिशु वैंटिलेटर की व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही है। प्रदेश के 967 शासकीय और 435 निजी अस्पतालों में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंदों को इलाज की सुविधा दी जा रही है।
टीकाकरण पर दिया गया जोर
इसी तरह कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण पर भी जोर दिया गया है. सरकारी आँकड़ों के मुताबिक 01 जुलाई 2021 तक 99 लाख 12 हजार 608 टीके लगाए जा चुके हैं. प्रदेश में करीब 82 लाख 79 हजार 252 लोगों को पहला टीका और 16 लाख 33 हजार 356 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं. प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के 47 लाख 80 हजार 724 और 18 से 44 वर्ष आयु-वर्ग में 28 लाख 73 हजार 824 नागरिकों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
पॉजिटिव दर सबसे कम
छत्तीसगढ़ में 15 जुलाई 2021 की स्थिति में पाजिटिविटी दर घट कर मात्र 0.8 प्रतिशत रह गई है. रिकवरी दर 99 प्रतिशत से अधिक है. राज्य की प्रतिदिन टेस्ट क्षमता 30-35 हजार से बढ़कर अब 70 हजार टेस्ट से अधिक हो चुकी है. वर्तमान में 35 शासकीय, 6 निजी लैब में ट्रू नॉट जांच की सुविधा है. 11 शासकीय और 5 निजी लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा है।
पाँच और आरटीपीसीआर लैब
राज्य में 5 नई शासकीय आरटीपीसीआर लैब बलौदाबाजार, दुर्ग, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा एवं जशपुर में स्थापित की गई है. प्रत्येक जिले में अतिरिक्त मशीन प्रदाय कर ट्रूनॉट लैब की जांच क्षमता में वृद्धि की गई है. राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की जा चुकी है. छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में 13 मई से सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे रेपिड एंटिजन टेस्टिंग की सुविधा है. राज्य में अब तक कोरोना के लक्षण वाले 22 लाख 42 हजार लोगों को निःशुल्क दवा किट का वितरण किया गया है।
अधोसंरचना के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक राज्य में मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की संख्या 6 से बढ़कर 9, जिला चिकित्सालयों की संख्या 26 से बढ़कर 28 तथा सिविल अस्पताल की संख्या 19 से बढ़कर 20 हो गई है. ढाई सालों में 50 बिस्तर वाले 15 तथा 100 बिस्तर वाले 6 एमसीएच अस्पताल स्थापित किए गए हैं. इस अवधि में 6 नए उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी स्थापित किया गया है. राज्य में ढाई सालों में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि विशेषज्ञ, चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों सहित मेडिकल स्टाफ की संख्या 18,458 से बढ़कर 20,405 हो गई है, जिसमें विशेषज्ञ, चिकित्सकों की संख्या 175 से बढ़कर 319, चिकित्सा अधिकारियों की संख्या 1359 से बढ़कर 1818 और स्टाफ नर्स की संख्या 2580 से बढ़कर 4091 हो गई है. वर्तमान में 300 चिकित्सा अधिकारियों, 92 स्टाफ नर्स, 50 मेडिकल लैब टेक्नॉलाजिस्ट तथा 146 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) की भर्ती प्रक्रियाधीन है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना ने पहले ही परिजनों कमर तोड़ दी है. कई लोगों की नौकरी छुट गई, तो कई लोगों के काम धंधे ठप पड़े हुए है. वहीं कई प्रकार की ईएमआई से भी लोग परेशान है. अब रही सही कसर निजी स्कूलों की अवैध वसूली ने पूरी कर दी है।
इस स्कूल के अवैध वसूली की पूरी कहानी आपको बताएं उससे पहले यदि आपके बच्चे की स्कूल में भी फीस में अवैध वसूली हो रही है तो आप हमे 9329111133 पर संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते है।
हम बात कर रहे है राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की. ये स्कूल प्रबंधन पैरेंट्स से ट्यूशन फीस की रसीद थमाकर डेवलप्मेंट फीस, साइंस एंड लैब, एग्जाम फीस वसूल रहे है।
लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बड़ी चालाकी से छपवाई रसीद में सिर्फ ट्यूशन फीस का ही जिक्र किया है. भुगतान के लिए बकायदा स्कूल प्रबंधन की तरफ से वाट्सअप ग्रुप में मैसेज किया है. जिसमें विभिन्न प्रकार की फीस का जिक्र है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है. प्रदेश में आज 333 नए मरीजों की पहचान की गई है. कोरोना वायरस के ये केस पिछले कई दिनों में सबसे ज्यादा संख्या है, जबकि प्रदेश में आज 342 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 9 लाख 99 हजार 150 लोग अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जबकि 9 लाख 81 हजार 645 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 4016 बचे हैं. 40 हजार 836 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. वहीं आज 3 लोगों की मौत हुई है।
देखें जिलेवार आंकड़े-

panchayattantra24.com,सूरजपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार देर रात लंबे समय से अटकी निगम मंडल आयोग की नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है. निगम मंडल में जगह मिलने वाले नेताओं को सभी कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं. लेकिन जारी सूची में कई नाम ऐसे भी है, जिन्हें लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संस्पेंस बन गया है. सरगुजा और सूरजपुर जिले के ऐसे दो नामों की काफी चर्चा है. दरअसल सरगुजा निवासी अनिल सिंह भवन सहनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य बनाये गए हैं. लेकिन सरगुजा में कई अनिल सिंह है, अब इसे लेकर संस्पेस है कि असली अनिल सिंह कौन है, जिसका नाम लिस्ट में है. तीन अनिल सिंह को सबसे ज्यादा बधाईया मिल रही है, उनमें एक राज्य वन औषधि एवं पादक बोर्ड के अध्यक्ष बालककृष्ण पाठक के सचिव है. दूसरा क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष अनिल सिंह पट्टर है, और तीसरा अनिल सिंह कर्नल जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे के माने जाते हैं.
अनिल सिंह कौन है, ये सरगुजा के दिग्गज नेताओं को ही नहीं मालूम. सब एक ही जवाब दे रहे हैं, यहां कई अनिल सिंह हैं. जिले के तमाम कांग्रेस से जुड़े अनिल सिंह को बधाई मिल रही है, लेकिन किसी को धन्यवाद कहते नहीं बन रहा है. सब झिझक के साथ अभी रुकने को कह रहे हैं. सभी अनिल सिंह रायपुर तक फ़ोन घनघना रहे है और पता करने की कोशिश कर रहे हैं. कहीं ये कोई और तो नहीं!
संजय गुप्ता की खोज शुरू
निगम मण्डल आयोग की लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम संजय गुप्ता सूरजपुर का है, जिन्हें कृषक कल्याण परिषद का सदस्य बनाया गया है पर किसी भी कांग्रसियों को मालूम नहीं संजय गुप्ता कौन है. इनकी तलाशी के लिए कांग्रसियों ने फेसबुक और वाट्सएप का सहारा लिया है.
भवन सहनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य अनिल सिंह और कृषक कल्याण परिषद के सदस्य संजय गुप्ता की जानकारी न कांग्रेस के पदाधिकारियों को है न ही निगम मडंल में शामिल पहले के नेताओं को है. और तो और मंत्रियों में भी सस्पेंस हैं कि ये कौन वाले अनिल सिंह हैं ! कहां के संजय गुप्ता हैं.

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के भनपुरी स्थित छत्तीसगढ़ जुट मिल में आज बवाल मच गया. काम से निकाले जाने पर मजदूर भड़क गए. प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ मजदूरों ने मिल के बाहर नारेबाजी कर धरना दिया. हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।
मजूदर खिलेश वर्मा ने बताया कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है. बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है. आधे से ज्यादा मजदूरों को ये कह कर निकाला जा रहा है कि उनके लिए काम नहीं है, इसलिए हम सब ने काम बंद कर दिया है. हमारी मांग है कि सभी लोगों को काम दे, नहीं तो कोई काम नहीं करेगा. इसलिए हम सबने काम बंद कर मिल के बाहर अपनी मांगों लेकर प्रदर्शऩ कर रहे हैं।
प्रदर्शन को उग्र होते देख मिल प्रबंधऩ ने पुलिस का सहारा लिया है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभालते हुए मजदूरों से बातचीत कर रही है, और प्रबंधऩ से बातचीत कर विवाद को खत्म करने बात कही है।

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 15 वीं बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, संचालक उद्योग अनिल टुटेजा और सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री अरुण प्रसाद मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, राजस्व सचिव सुश्री रीता शांडिल्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक में शामिल हुईं।