Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शासकीय आयुर्वेद अस्पताल परिसर में बच्चों के लिए 100 बिस्तरों की विशेष यूनिट तैयार की गई। कोरोना संक्रमण की दर कम होने के कारण भी संक्रमण के मामले कम आ रहे है। वहीं अभी बच्चों में संक्रमण के मामले भी ज्यादा नहीं आ रहे हैं। इसलिए बच्चों को होने वाली अन्य बीमारियों के इलाज के लिए इस विशेष यूनिट को सोमवार से शुरू कर दिया गया है।
जिला अस्पताल में शिशुरोग विशेषज्ञ और यूनिट के प्रभारी डाक्टर निलय मोझरकर ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना संक्रमित बच्चों क्रिटिकल केयर वार्ड बनाया गया है। अभी स्थिति सामान्य है। ऐसे में अन्य बीमारी के पीड़ित बच्चों के लिए इसे शुरू किया गया है। यहां 14 वर्ष तक के बच्चों के इलाज के लिए ओपीडी, क्रिटिकल केयर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला अस्पताल पंडरी के साथ ही इस सेंटर में भी बच्चों का इलाज कराया जा सकता है। वर्तमान में अभी 40 बिस्तरों की सुविधा शुरू है। इसमें 20 बिस्तर आइसीयू और 20 सामान्य बिस्तर हैं। तीसरी लहर के बीच यदि बच्चों में संक्रमण की संख्या बढ़ती है। तो वापस बच्चों के लिए कोविड डेडिकेटेड सेंटर में बदल दिया जाएगा।
जिला अस्पताल रायपुर के सिविल सर्जन डाक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद कालेज में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के लिए कोविड केयर यूनिट को वर्तमान में अन्य बीमारी से प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए शुरू किया गया है। यहां छह डाक्टर समेत चिकित्सा कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। यह सेवाएं जिला अस्पताल के अंतर्गत संचालित होंगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। खारुन नदी में एक युवक का तैरता शव मिला है. शव मिलने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है. ये पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।
पांच युवक रविवार को पिकनिक मनाने के लिए नदी पहुंचे थे. इसी दौरान एख युवक लापता हो गया. देर रात तक गोताखोरों ने शव को ढूढने का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली. सुबह लाश नदी में तैरती दिखी।
फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. सीएम भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि रथयात्रा का त्योहार ओड़िसा की तरह छत्तीसगढ़ का भी अभिन्न हिस्सा है. ऐसी मान्यता है छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान है. शिवरीनारायण में तीन नदियों का संगम होता है. पर्यटन विभाग ने रामवन पथ गमन की विस्तार की योजना बनाई, जिसमें शिवरीनारायण भी शामिल है. देवभोग से भी भगवान जगन्नाथ के भोग के लिए चावल जाता रहा है।
भूपेश बघेल ने कहा कि सन 1480 में बस्तर के राजा ने भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया था, उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भी भगवान जगन्नाथ विराजमान है. छत्तीसगढ़ की महानदी ओड़िसा और छत्तीसगढ़ को जीवनदान देती है।
कोरोना के पहली और दूसरी लहर में हमने अपनो को खोया. विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे कि तीसरी लहर आ सकती है. सभी मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी नियमों का पालन करें. कोरोना का टीका जल्द ही सभी लगवाए. सभी का जीवन निरोगी रहे, भगवान जगन्नाथ से यही कामना है।
बता दें कि जगन्नाथ मंदिर में महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा मौजूद रहे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर समेत सदर बाजार, गायत्री नगर, लिली चौक, गुढियारी के मंदिरों में भी 25 जून को पूर्णिमा स्नान कराया गया। स्नान करने के बाद भगवान जगन्नाथ 15 दिन के लिए बीमार हो गए थे। इसके बाद उनके इलाज के लिए 15 दिनों तक काढ़ा पिलाया गया। इसके साथ ही पंडितों ने उनको 15 दिनों तक के लिए क्वारेंटाइन करने के साथ ही आराम देने के शयन कक्ष में रख कर मंदिर के पट बंद कर दिए थे। इस दौरान भक्त भगवान जगन्नाथ का दर्शन नहीं कर पाए।
अब भगवान इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और 12 जुलाई यानी आज सोमवार के दिन वे प्रजा को दर्शन देने के लिए रथ पर सवार होकर निकलेंगे। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से इस बार भी रथ यात्रा को पूरे शहर में नहीं निकाला जाएगा, लेकिन सांकेतिक रूप में मंदिर परिसर में ही रथ यात्रा का आयोजन होगा।
पुरानी बस्ती स्थित जगन्नाथ मंदिर के महंत रामसुंदरदास ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भैय्या बलदाऊ और बहन सुभद्रा के श्रीविग्रह को गर्भगृह से बाहर निकालकर प्रांगण में रखा गया है। वहीं, भक्तों ने अपने हाथों से भगवान को स्नान कराया। बता दें कि पुरानी बस्ती ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में यह रस्म 400 साल से लगातार निभाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिर के कपाट पहले से ही बंद चल रहे है।
काढ़ा पीने की रस्म निभाई जाएगी
बीमार भगवान जगन्नाथ को पुजारियों द्वारा अब काढ़ा पीने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद 15 दिन भगवान जगन्नाथ विश्राम काल के बाद 11 जुलाई को भगवान नेत्र खोलेंगे। इस दिन नेत्रोत्सव मनाया जाएगा। फिर अगले दिन 12 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा को रथ पर विराजित करने की परंपरा निभाएंगे।
इस बार रथयात्रा को लेकर संशय बरकार
कोरोना महामारी के कारण प्रशासन द्वारा राजधानी के सभी धार्मिक स्थलों में भक्तों के लिए प्रवेश के लिए प्रतिबंधित किया है। अभी मंदिरों में सिर्फ पुजारी पूजा-पाठ किया जा रहा है। इधर, 12 जुलाई को रथयात्रा है। ऐसे में रथयात्रा का उत्सव राजधानी में खासा माहौल दिखाया देता है, लेकिन अभी तक सरकार और प्रशासन ने रथयात्रा को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
इन सबको को देखते हुए मंदिर समिति इस संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित रथयात्रा निकलने की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया जाएगा, ताकि रथयात्रा की तैयारी की जा सके। बता दें कि पिछले वर्ष ज्यादातर मंदिर समिति ने परिसर में रथ को घुमाया गया। इस दौरान दर्शन के लिए मंदिर आने वाले भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में बस का परमिट लेने वालों के लिए राहत भरी खबर है। बस के परमिट के लिए अब आवेदन करने के लिए परिवहन मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल, बस का परमिट लेने वाले अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परिवहन विभाग अब परमिट देने की प्रक्रिया को वाहन नामक सॉफ्टवेयर में जोड़ दिया है। उसके बाद आवेदक वाहन नामक सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परिवहन विभाग के अधिकारी का कहना है कि ऑनलाइन परमिट के लिए साफ्टवेयर में जोड़कर उसकी टेस्टिंग शुरू कर दी गई। जल्द ही इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि बस संचालकों द्वारा यात्री बस अनुज्ञापपत्र जारी करने, नवीनीकरण सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण के लिए डिवीजनल कार्यालयों द्वारा लेट लतीफी और परमिट जारी के लिए बस संचालकों के बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की शिकायतें आ रही थी। सही समय पर बस परमिट जारी होने से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। इसलिए इसे ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।
वर्तमान में यहां से जारी हो रहा परमिट
बता दें कि पूर्ववर्ती सरकार ने बस संचालकों को परमिट के लिए आने वाली परेशानी को देखते हुए प्रदेश के पांच क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर डिवीजनल कार्यालय का चयन किया था, जहां से यात्री बस परमिट जारी किया जा रहा था। मगर, जैसे ही प्रदेश में सरकार बदलते ही इन डिवीजनल कार्यालयों में बस परमिट जारी करना बंद कर दिया गया।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ को एक क्षेत्र मानते हुए यात्री परिवहन आयुक्त कार्यालय से नवीन बस परमिट, अनुज्ञा पत्रों का नवीनीकरण एवं वाहनों के प्रतिस्थापना संबंधी प्रकरणों के निराकरण संबंधी कार्यवाही की जा रही है। इसका मकसद था कि एकल प्रक्रिया के तहत यात्री बस परमिट जारी होने से बस संचालकों को समय-सीमा में बस परमिट मिल सकेगा।
परमिट लेेने आना पड़ेगा मुख्यालय
परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सारी प्रक्रिया आनलाइन पूरी करने के बाद परमिट के लिए कूपन निकाला जाएगा। कूपन निकालने के लिए बस संचालक को रायपुर मुख्यालय आना पड़ेगा।
वर्जन
बस परमिट लेने वालों को लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साफ्टवेयर में टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
– दीपांशु काबरा, अपर आयुक्त परिवहन विभाग
कर्मचारियों द्वारा नियमितिकरण की मांग को लेकर, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘मशाल जुलूस’ निकाला

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के सभी कर्मचारियों द्वारा नियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘मशाल जुलूस’ निकाला गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कोर कमेटी एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने अपने साथियों के साथ इस आंदोलन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने राजधानी के धरना स्थल बूढ़ा तालाब पर जाकर साथियों के साथ मोर्चा संभालकर समर्थन दिया और कहा कि सरकार के घोषणा पत्र पर लिखकर वादा किया था कि अनियमित कर्मचारियों को सरकार में आते ही 10 दिनों के अंदर नियमित कर देंगे, लेकिन आज कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल हो गए, लेकिन आज तक किसी भी अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया।
जब तक अनियमित कर्मचारियों को सरकार नियमितीकरण नहीं करती, तब तक छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के साथ जोगी कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय देवांगन तरुण सोनी मनीष धीवर राजा राज बंजारे यशवंत पाटिल संजू धीवर आदि शामिल थे।

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनने के लिए लोगों में जिज्ञासा रहती है। यह बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। इससे कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो के साथ ही समसामयिक जानकारी सीधे मुख्यमंत्री से आमजनता को सुनने को मिलती है। लोकवाणी के 19वीं कड़ी में महत्वपूर्ण विकास कार्यो की जानकारी मिली। यह बात रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम गार्डन में आयोजित लोकवाणी प्रसारण कार्यक्रम सुनने के बाद कही। महापौर के साथ एल्डर मेन अफरोज खान एवं नम्मू खान भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री की आज प्रसारित रेडियो वार्ता नासिर खान, विजय, कल्पना सागर, निक्की खान, देवकी, निखत कुरैशी, ईश्वरी पटेल, सत्या महानंद, निधि भट्ट, विनय ओझा, रियाजउद्दीन, चंदन दीप सहित अनेक लोगों ने बड़े उत्साह से लोकवाणी सुना। सभी श्रोताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई अनेक जानकारी जैसे विकास कार्यो में डीएमएफ राशि का उपयोग, 16 हजार करोड़ रूपए की लागत से सड़कों-पुल-पुलियों का निर्माण, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और बिस्तरों की संख्या में वृद्धि, कोरोना काल में भी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए विकास कार्य करने, अधूरे सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने, प्राकृतिक संसाधनों को लोगों के आय का जरिया बनाने, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, कोरोना से मृत शिक्षकों के बच्चों के लिए महतारी दुलार योजना आदि की तारीफ की।

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 12 जुलाई को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं हैं इसलिए सभी लोग जागरूकता और सुरक्षा बनाए रखें। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर से लगे आसपास के बीज, उर्वरक और कीटनाशक विक्रेता मनमानी उत्पाद बेच रहे हैं। बिना लाइसेस के ही किसानों को अमानक उर्वरक थमाया जा रहा है। मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब शिकायतों के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। विक्रेताओं के दुकानों और गोदामों में निरीक्षण करने पर नियमों का उल्लंघन करना पाया गया है। इन विक्रेताओं को फिलहाल कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इन उर्वरकों पर लगाया प्रतिबंध
कृषि विभाग रायपुर के उप संचालक आरपी कश्यप ने बताया कि जिला स्तरीय निरीक्षण दल के द्वारा अलग-अलग जगहों में एक साथ औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मेसर्स नरेश बीज भंडार, गोबरा-नवापारा के उर्वरक परिसर पर उपलब्ध उर्वरक-जिंक सल्फेट मोनोहाईड्रेट (क्रियेटिन) मात्रा 8.25 क्विटल के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही मेसर्स किसान संसार, गोबरा-नवापारा के विक्रय परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बिना उर्वरक लाइसेंस के विक्रय किया जाना पाया गया। गोदाम में उपलब्ध उर्वरक, जिंक हाई (फाइटोकेयर) मात्रा 4.15 क्विंटल और सल्फर 90 प्रतिशत पाउडर (फर्टिस- डब्ल्यूजी मात्रा 9.00 क्विंटल जब्ती की। उन्होंने बताया कि इसी अनुक्रम में जिला स्तरीय अन्य दल द्वारा मेसर्स अभनपुर कृषि केंद्र, अभनपुर के विक्रय परिसर से उर्वरक-सल्फर 90 प्रतिशत (नैनो सल्फ -डब्लयूजी) मात्रा 60 कि.ग्रा. के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ-साथ संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दुकानदारों से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। डीडी नगर थानाक्षेत्र के सालासर अपार्टमेंट के छठवें फ्लोर में कोरोना वैक्सीन लगाने के नाम पर मां-बेटे को चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद महाराष्ट्र फरार हो गए थे। शुक्रवार की सुबह आरोपियों को पकड़ा गया है और सड़क के रास्ते रायपुर लाया गया है। पूरी घटना का राजफाश पुलिस ने किया। आरोपितों में एक महिला एक पुरूष है।
यह है पूरा मामला
डीडी नगर सालासार अपार्टमेंट के छठवें माले में संजीव कुमार का फ्लैट है। इस फ्लैट में वे अपनी पत्नी और और 15 साल के बेटे के साथ रहते हैं। शुक्रवार दो जुलाई की शाम 5.30 बजे वे ड्यूटी से लौटे नहीं थे। इसी बीच उनके फ्लैट में युवक-युवती पहुंचे और बेल बजाकर दरवाजा खुलवाया। दोनों ने संजीव की पत्नी से कहा कि वे डोर टू डोर वैक्सीनेशन करने वाली टीम में हैं।
महिला ने उनसे आई कार्ड मांगा, तो दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। इस बीच, युवती ने पानी मांग लिया। महिला पानी लाने किचन में गई, तभी दोनों भीतर घुसे। महिला जैसे ही पानी लेकर आई, युवक ने चाकू गले में अड़ा दिया और शोर मचाने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने महिला और उसके बेटे को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे से जेवर तथा अन्य सामान लिए और भाग गए।
आरोपियों के वहां से फरार हो जाने के जाने के बाद पीड़िता ने चीख पुकार मचाई, तब पड़ोसियों ने गेट खोला और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल जांच करना शुरू कर दिया। मगर, कोई सुराग नहीं मिल रहा था क्योंकि आरोपित महाराष्ट्र से आए थे।
गाड़ी नंबर से मिला क्लू
घटना के बाद पुलिस ने आगे विवेचना की, तो सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मेन गेट से जाते हुए दिखे। सीसीटीवी फुटेज को ट्रेस करते हुए पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, तो शहर के चौक-चौराहों में लगे एक कैमरे में पुलिस को आरोपियों का गाड़ी नंबर दिखा। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के उनके ठिकाने पर दबिश दी और गिफ्तार किया है।