Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ ने अनोखी तरकीब अपनाई है। इसके लिए राजधानी रायपुर में जगह-जगह सेल्फी जोन बनाए गए हैं। खेल-प्रेमी इन जगहों पर पर अपनी सेल्फी लेकर अपनी वाल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ खेल विभाग के फेसबुक पेज पर खास हैशटैग #Cheer4India Tokyo 2020 Olympic ‘‘आई#चीयर फॉर इंडिया टोक्यो 2020 ओलम्पिक’’ के साथ पोस्ट कर सकेंगे।
भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों की ओर से खेल मंत्री  उमेश पटेल ने शुभकामनाएं दीं हैं। उनके निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर बूढ़ातालाब पर्यटन क्षेत्र एवं तेलीबांधा तालाब – मरीन ड्राइव में फोटो/सेल्फी जोन स्थापित किए गए हैं। साथ ही पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के प्रवेश द्वार में भी सेल्फी जोन स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय ओलम्पिक संघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण  के द्वारा रोड टू टोक्यो 2020 क्विज  का ऑनलाईन आयोजन भी किया जा रहा है। क्विज में भाग लेने के लिए सभी आयुवर्ग के प्रतिभागी https://fitindia.gov.in/road-to-tokyo-2020/Ngwjw1F8RQ+K9gjvFTXYqg  अथवा http://shorturl.at/qcotx के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को इंडियन टीम की जर्सी उपहार में मिलेगी तथा भारतीय ओलम्पियन खिलाड़ियों से मिलने का मौका भी मिलेगा।  
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत उमरिया और देवदा-सोनपैरी में सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, नाली, सामुदायिक भवन, सीसी रोड़, शौचालय सहित अन्य विकास कार्यों का कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी गाँव, गरीब और मजदूरों की सरकार है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों का धान अधिक समर्थन मूल्य में खरीदने के साथ राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश खुशहाल और समृद्ध बनेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश के लोगों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास का जो सपना देखा था वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। प्रदेश की नई तस्वीर गढ़ी जा रही है। आरंग क्षेत्र में भी विकास कार्यों की सौगात लगातार दी जा रही है।
    मंत्री डॉ डहरिया ने आगे कहा कि विकास कार्य जारी रहने और मजदूरों, किसानों के हाथों में काम के साथ न्याय योजना से राशि देने  से राज्य में  आर्थिक मंदी का असर  देखने को नहीं मिला। कोविडकाल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर विकास के कार्यों को पूरा कर रही है।    
मंत्री डॉ डहरिया ने आदर्श ग्राम उमरिया में लोक निर्माण अंतर्गत 2 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया। आदर्श ग्राम देवदा सोनपैरी में उन्होंने पौने दो करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन कर कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, नगर पंचायत मंदिर हसौद अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे,उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, जनपद सदस्य श्री हृदय लाल जांगड़े, श्री देवराज जांगड़े, सरपंच श्री राजकुमार हिरवानी,श्रीमती आशा यशवंत कोशले, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्री कोमल साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। एसीबी के पूर्व चीफ और निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ गुरुवार देर रात राजद्रोह का मामला दर्ज किया है. एसीबी की लिखित शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही पूर्व आईपीएस जीपी सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है। 
सूत्रों के मुताबिक, एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे के दौरान एडीजी के सरकारी बंगले और उनके करीबियों के यहां से कुछ डोजियर, टूलकिट दस्तावेज और पेन ड्राइव मिले थे. जिसकी जांच में पुलिस ने सरकार के खिलाफ षड्यंत्र मानते हुए कोतवाली पुलिस ने जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया है. जीपी सिंह के सरकारी बंगले और सहयोगियों के ठिकानों में छापेमारी के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं, उसमें ऐसी बातें सामने आई हैं, जो सरकार के खिलाफ साजिश रचने की ओर इशारा कर रही है। 
पिछले दिनों एसीबी ईओडब्ल्यू ने जीपी सिंह और उनके करीबियों के यहां छापे की कार्रवाई की थी, जिसमें 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ था. इसके साथ ही आपत्तिजनक डोजियर और टूलकिट दस्तावेज समेत पेन ड्राइव जब्त की गई थी. जिसके बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने जीपी सिंह को निलंबित कर दिया था. पिछले एक हफ्ते से एसीबी और रायपुर पुलिस की टीम इन दस्तावेजो की जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद पुलिस ने देर रात 154-A और 124-A की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय सेवा यानी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के किसी अधिकारी के खिलाफ राजद्रोह का यह पहला मामला दर्ज हुआ है. इससे पहले भारतीय सेवा के किसी अधिकारी पर यह केस दर्ज नहीं किया गया है। 
ADG जीपी सिंह निलंबित
पहले दिन की कार्रवाई में एसीबी को ADG जीपी सिंह के घर से बेशुमार दौलत के दस्तावेज मिले थे. 75 से अधिक बीमा पॉलिसी, बैंकों में जमा 1 करोड़ रुपए की गिनती, कई मकानों, जमीनों में निवेश के कागज भी मिले हैं. एसीबी को जीपी सिंह के घर से बैंकों में बेहिसाब खातों के पासबुक मिले हैं. इतना ही नहीं जीपी सिंह के घर से डेढ़ करोड रुपये के म्यूच्यूअल फंड और शेयर के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. एसीबी के मुताबिक फंड्स और शेयर के दस्तावेज में रकम कई करोड़ रुपए तक पहुंचने की जानकारी है. ओडिशा में संपत्ति, कंस्ट्रक्शन के काम में इस्तेमाल होने वाले आधा दर्जन वाहन, कई बैंक अकाउंट्स, 75 से अधिक बीमा पॉलिसी के सबूत मिले थे. इन सबूतों के आधार पर छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने 5 जुलाई को जीपी सिंह को निलंबित कर दिया। 
बता दें कि गुरुवार सुबह 6 बजे एसीबी और EOW की जांच टीम जीपी सिंह के सरकारी बंगले में दाखिल हुई थी. करीब 75 घंटे की छापेमार कार्रवाई में करोड़ों रुपये बरामद किए गए. एसीबी की टीम ने जीपी सिंह पर धारा 13 (1)बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यथा संशोधित 2018 के तहत केस पंजीबद्ध किया था. इसके बाद जीपी सिंह के काली कमाई का परत दर परत खुलासा होते गए. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उन खातों की लिस्टिंग, पैसा कहां से आया किसने दिया, इन पहलुओं की जांच की. अब ये सारे दस्तावेज करोड़ों रुपये के काली कमाई की सबूत दे रहे हैं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। बीजेपी विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को हिड़मा समेत 20 इनामी नक्सलियों की तलाश है. एनआईए ने 20 नक्सलियों की एक सूची जारी की है। 
भीमा मंडावी केस में एनआईए को इन नक्सलियों की तलाश-
हिड़मा उर्फ हिड़मन्ना उर्फ माड़वी हिड़मा, 7 लाख इनामी.
 बड़ा देवा उर्फ बारसे सुक्का उर्फ साईनाथ,  5 लाख इनामी.
 सप्पो हुंगा उर्फ विनोद हेमला उर्फ एमला (55),   5 लाख इनामी.
जयलाल मंडावी उर्फ गंगा (45),  5 लाख इनामी.
जगदीश कुड़ाम उर्फ बुधरा (35), 3 लाख इनामी.
लिंगे मड़काम उर्फ मड़काम लिंगे उर्फ मड़कामी लिंगे (30) 2 लाख इनामी.
मासा माड़वी उर्फ माड़वा मासा उर्फ बुधरा(32) 1 लाख इनामी.
माड़वी देवे(26), 50 हजार इनामी राशि.
माड़वी कोसा (22) 50 हजार इनामी.
कुहाराम सुनीता उर्फ सुशीला ( 33) 50 हजार इनामी.
उमेश हेमला उर्फ महेश कुमार कश्यप(33) 20 हजार इनामी.
नम्बाला केशवा राव उर्फ गगन्ना (65) 10 लाख इनाम राशि.
कट्टम सुदर्शन उर्फ आनंद उर्फ मोहन (63) 10 लाख इनामी.
मलोजुल्ला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सानू(58) 10 लाख इनामी.
 गिरी रेड्डी उर्फ श्याम उर्फ चैतु (57) 7 लाख इनामी.
थिप्पारी तिरुपति उर्फ देवजी उर्फ संजीव(60) 7 लाख इनामी.
गणेश उइके उर्फ पक्काहनुमंतु (59) 7 लाख इनामी.
मिड़ियम सुरेश उर्फ मिड़ियम सुकाराम (25), 50 हजार इनामी.
बारसे जोगा (31), 50 हजार इनामी.
माड़वी लिंगा(25) 50 हजार इनामी.
 
बता दें कि दंतेवाड़ा में 9 अप्रैल को हुए  नक्सली हमले में दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मांडवी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. नक्सली घटना स्थल से चार हथियार भी उठा ले गए थे. माओवादी ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। 
दो पेज के बयान को नक्सलियों के दंडकारण्य विशेष क्षेत्र की दरभा डिवीजन समिति के सचिव साईनाथ के नाम से जारी किया गया था। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे पर शुक्रवार को रवाना हुए. मुख्यमंत्री बघेल शिमला में होने वाले हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश रायपुर से विमान में रवाना होकर पहले नई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां से पंजाब के मोहाली पहुंचेंगे. मोहाली से हेलीकॉप्टर के जरिए शिमला पहुंचेंगे, जहां राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
कार्यक्रम के बाद शिमला से वापस मोहाली और वहां से विमान के जरिए नई दिल्ली पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री नई दिल्ली से शाम 4.30 बजे विमान से रवाना होकर शाम 6 बजे रायपुर लौट आएंगे। 
 

धान के अलावा अन्य फसलों के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित
 
panchayattantra24.com,रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप विभागीय योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर जनता की समस्याओं का समाधान समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री भगत ने कहा कि शासन की योजनाओं से आम लोगों को लाभान्वित करने जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। गरियाबंद जिला प्राकृतिक सौंदर्य और वनों से आच्छादित है। यहां विकास की अपार संभावनाएं है। भूतेश्वरनाथ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर सहित जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।
 खाद्य विभाग के समीक्षा में श्री भगत ने कहा कि सभी पहुंचविहिन केन्द्रों में खाद्यान्न का भण्डारण सुनिश्चित हो। खाद्य सुरक्षा समिति का पुनर्गठन कर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने किसान न्याय योजना के संबंध में भी जानकारी ली। इसके तहत किसानों को अरहर, मूंग, उड़द, केला, कोदो, कुटकी, रागी जैसे फसल को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया। मंत्री श्री भगत ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत जुड़े महिला समूहों के भुगतान समय पर करने के निर्देश दिये है। उन्होंने गौठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री भगत ने जिले में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने कोविड के संभावित तीसरे लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक और प्राथिमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त दवाई और अन्य चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करने तथा मितानिनों के पास दवाई उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सुपेबेड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण सहित यहां कीडनी से पीड़ित मरीजों की जानकारी ली और सतत् ईलाज के निर्देश दिये है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारी करने कहा गया। क्रेडा विभाग को दुर्गम और वनांचल क्षेत्रों में हाईमास्क लाईट लगाने तथा पूर्व से स्थापित सोलर लाईटों के रख-रखाव के निर्देश दिये। विद्युत विभाग को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने और विद्युत सब स्टेशन के कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये है। प्रभारी मंत्री श्री भगत ने राजस्व प्रकरणों जैसे सीमांकन, बटवारा, नामांतरण आदि प्रकरणों पर लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

चुनिंदा विकासखण्डों में एक-एक हजार हेक्टेयर में होगी मिलेट्स की खेती
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश-विदेश में कोदो, कुटकी, रागी जैसे मिलेट की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश में मिशन मोड में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बड़े क्षेत्र में मिलेट का उत्पादन होता है। मिलेट्स के संग्रहण, प्रसंस्करण और वेल्यू एडिशन से किसानों, महिला समूहों और युवाओं के लिए रोजगार के साथ अच्छी आय के साधन विकसित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वन विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोदो, कुटकी और रागी के क्षेत्र तथा उत्पादन में वृद्धि कर प्रसंस्करण के माध्यम से विभिन्न उत्पाद तैयार कर प्रदेश में मिलेट्स की खपत को बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा सहित राजनांदगांव, कवर्धा और बेमेतरा तथा सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में इनका उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स का उत्पादन बढ़ाने के लिए चुनिंदा विकासखण्डों में मिलेट क्लस्टर चिन्हांकित कर उन्नत खेती को बढ़ावा दिया जाए। मिलेट्स की खेती से महिला स्व सहायता समूहों को जोड़ा जाए। उन्होंने गढ़कलेवा के व्यंजनों में कोदो, कुटकी और रागी से तैयार व्यंजनों को शामिल करने कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिलेट्स के साथ मार्केटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उत्पादन वाले गांवों में छोटी-छोटी प्रसंस्करण इकाईयां लगाई जाएं और हाईजिन का ध्यान में रखते हुए एक या दो केन्द्रों में इनके पैकेजिंग की इकाईयां स्थापित की जाएं।
 प्रदेश में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए इनकी खेती और फसल कटाई के लिए मशीनरी किराए पर उपलब्ध कराने, स्थानीय एवं उन्नत किस्म के बीजों की आपूर्ति, कृषि विज्ञान केन्द्रांे के माध्यम से इनके उत्पादन में वृद्धि के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोदो, कुटकी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में भी इसे शामिल किया गया है। कोदो, कुटकी और रागी के उत्पादन वाले क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए कोदो की खिचड़ी और रागी का हलवा दिया जा रहा है। इसके अलावा रागी लड्डू, कोदो, कुटकी मुरकु, पोहा जैसे उत्पाद भी इससे तैयार किए जा सकते हैं, जिनका उपयोग आंगनबाड़ी केन्द्रों और मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा मिलेट के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद से सहयोग लेने की पहल की जा रही है।     
बैठक में जानकारी दी गई कि लघु वनोपजों के संग्रहण और प्रसंस्करण का काम कर रहे महिला स्व सहायता समूहों को पिछले दो वर्षों में इससे 501 करोड़ रूपए की अतिरिक्त आय हुई है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़कर 52 हो गई है। इसी तरह संग्राहकों की संख्या डेढ़ लाख से बढ़कर 6 लाख से अधिक हो गई है। हर्बल उत्पादों के प्रसंस्करण में 115 गुनी वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में 5400 क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण होता था, जो वर्ष 2021 में बढ़कर 6 लाख 21 हजार 176 क्विंटल हो गया है। हर्बल उत्पादों का विक्रय भी दोगुना हो गया है।
बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिंहराव, पीसीसीएफ वन विकास निगम श्री पी. सी. पाण्डेय, पीसीसीएफ वन अनुसन्धान श्री अतुल शुक्ला उपस्थित थे।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की मार्गदर्शिका और ब्रोशर का विमोचन किया।
बघेल ने इस अवसर पर आयोजित बैठक में वन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की समीक्षा की।  बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव  श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिंहराव, पीसीसीएफ वन विकास निगम श्री पी. सी. पाण्डेय, पीसीसीएफ वन अनुसन्धान श्री अतुल शुक्ला उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत राज्य के आठ जिला अस्पतालों में ‘जीवन धारा’ नाम से निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। किडनी रोगों से ग्रस्त मरीजों को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा मिलने से किडनी रोगों से पीड़ितों को अब दूर नहीं जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों के श्रम, धन और समय की भी बचत हो रही है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के छह जिलों दुर्ग, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर, महासमुंद और बीजापुर में वर्ष 2020 से ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस साल जून में जशपुर और सरगुजा में भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इस तरह प्रदेश में निःशुल्क डायलिसिस केन्द्रों की संख्या अब आठ हो गई है। डायलिसिस के लिए जशपुर में पांच और अंबिकापुर में चार मशीनों की स्थापना की गई है। ये नौ मशीनें फेयर फैक्स संस्था के डॉ. हिमांशु दवे के माध्यम से आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा प्रदान की गई हैं।
राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत अब तक आठ जिला अस्पतालों में कुल 12 हजार 933 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। इनमें से दुर्ग जिले में 3499, कांकेर में 2606, कोरबा में 1793, बिलासपुर में 1864, महासमुंद में 2370, बीजापुर में 776, सरगुजा में 14 एवं जशपुर में 11 सेशन किए गए हैं।
 

    
 panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल के सामने एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी. बदमाश शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे. अब पुलिस ने मेकाहारा में हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। 
मेकाहारा हत्याकांड का हुआ खुलासा
दरअसल, दोनों आरोपियों ने मेकाहारा अस्पताल में खाना बनाने वाले जीवन नाम के युवक की हत्या की थी. कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. इस वारदात के बाद एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे थे. पुलिस हत्या मामले में 3 बाइक सवारों पर शक जता रही थी. शक सही निकाला और क्राइम करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी गई है. आरोपियों में नवीन पॉल
और नंदू शर्मा की भी गिरफ्तारी गई है. हुए जे ये आरोपी जीवन के पूर्व परिचित थे. पैसों की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. हत्या कर जिस गाड़ी से फरार हुए थे. वो भी चोरी की निकली है. दोनों आरोपियों के खिलाफ मौदहापारा थाना में 1 सप्ताह पहले से अपराध दर्ज है. डॉक्टर की गाड़ी को कुछ महीने पहले ही चोरी की थी. आरोपियों को उरला इलाके के अटारी चौक से गिरफ्तार किया गया है। 
उरला सीएसपी की टीम ने आरोपियों को पकड़कर मौदहापारा पुलिस के हवाले किया है. हत्या कर आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे. आरोपी तरुण रामनगर गुढ़ियारी का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मेकाहारा के सामने ही घुमंतु बदमाश के जैसे बैठे रहते थे. वारदात के दिन भी जीवन लाल के पास गए थे. इस दौरान विवाद हुआ और कुल्हाड़ी मार कर फरार हो गए थे. पुलिस देर शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी।