Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ द्वारा नवारायपुर में कार्यक्रम आयोजित कर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के हाथों सम्मानित होकर वे अपने आपकों बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से चिकित्सकीय कार्य चुनातियों से भरा रहा है। कोविड 19 की वजह से इस सेवा की महत्ता बढ़ने के साथ लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। कठिन समय में जो सेवा भाव चिकित्सकों एवं उनसे जुड़े लोगों ने दिखाई है वह बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय सेवा से बढ़कर कुछ नहीं, इसलिए छत्तीसगढ़ की सरकार इस सेवा को बेहतर बनाने के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराने में ध्यान दे रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि चिकित्सकों ने मेरा सम्मान किया है इसके लिए सभी को साधुवाद और आभार है। मेरे दिल में भी चिकित्सकों एवं उनसे जुड़े सभी लोगों के प्रति सम्मान की भावना है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ द्वारा नवारायपुर में कार्यक्रम आयोजित कर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के हाथों सम्मानित होकर वे अपने आपकों बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से चिकित्सकीय कार्य चुनातियों से भरा रहा है। कोविड 19 की वजह से इस सेवा की महत्ता बढ़ने के साथ लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। कठिन समय में जो सेवा भाव चिकित्सकों एवं उनसे जुड़े लोगों ने दिखाई है वह बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय सेवा से बढ़कर कुछ नहीं, इसलिए छत्तीसगढ़ की सरकार इस सेवा को बेहतर बनाने के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराने में ध्यान दे रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि चिकित्सकों ने मेरा सम्मान किया है इसके लिए सभी को साधुवाद और आभार है। मेरे दिल में भी चिकित्सकों एवं उनसे जुड़े सभी लोगों के प्रति सम्मान की भावना

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 4 साल पुरानी फटी-पुरानी साड़ियां पहनने को मजबूर हैं. उन्हें नई साड़ियां नहीं दी गई है. अब शिकायत के बाद मामले में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि जल्द शिकायतें दूर होंगी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जल्द नई साड़ियां उपलब्ध होंगी।
महिलाएं फटी-पुरानी साड़ी पहनने को मजबूर
दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने ड्रेस कोड तय कर रखा है. जिसके मुताबिक उन्हें हर वर्ष 2-2 साड़ियां दी जाती हैं. कबीरधाम जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक नई साड़ियां नहीं मिली है. जिस कारण वो फटी साड़ी पहनकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं।
जल्द से जल्द दिलाई जाएगी नई साड़ियां
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि स्थानीय हथकरघा वालों को साड़ी का आर्डर दिया गया है. कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में काम नहीं हो पाए थे. इस वजह से साड़ी वितरण में देर हो गई. मैंने इस मामले में विभाग से भी चर्चा की है. 2 साल पुरानी साड़ी कितने दिनों तक चल सकती है. उन महिलाओं को जल्द से जल्द नई साड़ी दिलाई जाएगी. कोरोना की वजह से साड़ी बनाए जाने के काम में काफी देर हुई है।
कलेक्टर से हुई थी सचिव की शिकायत
बता दें कि कवर्धा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सचिव के खिलाफ कलेक्टर से 29 जून को शिकायत की थी. जिसमें कहा था कि उन्हें नई साड़ियां नहीं मिली है. जिस कारण वो 4 साल पुरानी फटी-पुरानी ड्रेस पहनने को मजबूर हैं. हालांकि अब महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जल्द नई साड़ियां दिलाने की बात कही है. लेकिन देखना यह होगा कि इन्हें कब तक नई साड़ी मिल पाएगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश के शिक्षक आठ से 11 जुलाई के बीच अपनी मांगों की अलख जगाएंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ. कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने कहा है कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन को शामिल किया गया है। ये सभी विषय लंबित हैं, जिनके निराकरण के लिए सभी 90 विधायकों को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा आठ जुलाई से 11 जुलाई के बीच, जनघोषणा पत्र की प्रति संलग्न कर मांगपत्र सौंपा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लॉक और संकुल पदाधिकारियों के साथ शिक्षक समूह अपने क्षेत्रीय विधायक को जनघोषणा पत्र की प्रति के साथ अपनी मुख्य मांग सौंपते हुए उन्हें पूरा कराने के लिए विधायक जी से पहल करने का आग्रह करेंगे। ज्ञात हो एलबी संवर्ग के शिक्षकों को 25 वर्ष की सेवा के बाद एक बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है। लगातार मांग के बाद भी अधिकारियों ने प्रावधान नहीं किया है। इसी तरह सहायक शिक्षकों के पदोन्नति के लिए 28 हजार पद रिक्त हैं, लेकिन शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नहीं की है। इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, मांग को शामिल किया गया है।
क्रमोन्नति- प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि मानकर क्रमोन्नति का आदेश किया जाए, शिक्षा कर्मियों के निम्न वर्ग की सेवा को जोड़कर उच्च वर्ग में लाभ दिया गया है। अतः पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर क्रमोन्नति के लिए लाभ प्रदान कर क्रमोन्नति आदेश जारी किया जाए।
पदोन्नत्ति- सभी विभाग में पदोन्नति जारी है। ज्ञातव्य है प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के हजारों पद रिक्त हैं, शिक्षक, व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर भी पदोन्नति का प्रावधान है। अतः एलबी संवर्ग को कुल शिक्षकीय सेवा अनुभव (पूर्व सेवा) के आधार पर पदोन्नति दी जाए। इससे शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा।
वेतन विसंगति- व्याख्याता और शिक्षक की तुलना में सहायक शिक्षक का वेतन कम है, प्राथमिक शिक्षा को विशेष शिक्षकीय सेवा मानकर व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में शिक्षक व सहायक शिक्षक के वेतनमान में सुधार किया जाए और शिक्षक पं/ननि संवर्ग को 01/05/2013 से दिए गए पुनरीक्षित (समतुल्य) वेतनमान में भूतलक्षी प्रभाव से 1.86 के गुणांक पर निर्धारण करने का आदेश जारी किया जावे व 2 वर्ष में एक वेटेज का लाभ दिया गया है उसे 1 वर्ष में 1 वेटेज देने का आदेश देते हुए रिवाइज एलपीसी जारी किया जावे।
पुरानी पेंशन बहाली- जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्यवाही उल्लेखित है, अतः NPS के स्थान पर OPS (पुरानी पेंशन योजना) लागू करने की कार्यवाही की जाए।

panchayattantra24.com,रायपुर। कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास भवन में सोमवार को खनिज संस्थान न्यास की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से रायपुर जिले में 109 करोड़ के 734 विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। वहीं 129 कार्य प्रगतिरत हैं। न्यास के तहत वर्ष 2016 से अब तक जिले में 124 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है।
यह जानकारी प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन तथा जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने दी। इसके साथ ही बैठक में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के लगभग पांच करोड़ के 10 स्वीकृत कार्यों का भी अनुमोदन किया गया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से पारदर्शिता पूर्ण करें, जिससे विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना या अन्य कारणों से मृत हुए शासकीय सेवकों के वारिसों को शासन के नियमानुसार अतिशीघ्र नियुक्ति प्रदान की जाए। अनुकंपा नियुक्ति के संबंधित प्रकरणों को लंबित न रखा जाए।
खाद-बीज की कालाबाजारी पर लगाएं लगाम
प्रभारी मंत्री ने खाद, बीज एवं उर्वरक के भंडारण, वितरण की स्थिति, बुवाई, रोपाई की स्थिति, डीलरों पर की गई कार्रवाई एवं निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है कि कृषि आदानों की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। किसानों को सही खाद, बीज वाजिब कीमत पर मिलना चाहिए। उन्होंने गौठानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा गोठानों में चरागाह विकास पर जोर दिया। उन्होंने गोबर खाद, वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट के उपयोग के लिए नागरिकों एवं किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा।
रेत खनन पर अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी से आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, आनलाइन कक्षाएं, मुहल्ला क्लास, महतारी दुलारी योजना तथा महिला बाल विकास अधिकारी से रेडी टू ईट, खाद्य विभाग अधिकारी से पीडीएस तथा माइनिंग विभाग के अधिकारी से रेत के अवैध भंडारण एवं उत्खनन की रोकथाम की जानकारी ली। उन्होंने माइनिंग विभाग के अधिकारियों से इस कृत्य में संलग्न लोगांे की गाड़ी जब्तकर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया, विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अनीता शर्मा सहित कलेक्टर सौरभ कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक, डीएफओ विशवेश कुमार तथा संबंधित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक की जानकारी नहीं मिलने पर सांसद हुए नाराज
रायपुर के सांसद सुनील कुमार सोनी ने प्रदेश्ा सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों को बैठक में जानबूझकर नहीं बुलाने और बैठक से वंचित किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा निर्वाचित भाजपा सांसद और भाजपा विधायकों को बैठकों से दूर रखने की मंशा संदेहास्पद है।
इसी प्रकार विगत दिनों स्वश्ाासी चिकित्सा महाविद्यालय की बैठक में राजधानी के वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी दुर्भावनापूर्वक बैठक में नहीं बुलाया गया था।सोनी ने सोमवार को डीएमएफ रायपुर की बैठक की लिखित सूचना नहीं दिए जाने के संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि इस संबंध में लोकसभा और राज्यसभा में यह पारित किया जा चुका है और राजपत्र में प्रकाषित है। राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों से जानबूझकर छत्तीसगढ़ में सांसदों को डीएमफ की बैठक से वंचित रखा गया है, यह पूरी तरह केन्द्र सरकार की अवहेलना है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस संबंध में उचित कदम उठाया जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में रोका छेका अभियान शुरू होते ही नगर निगम रायपुर एक्शन मूड में दिखाई दे रहा है. निगम क्षेत्र के सभी 10 जोन में महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर काउकेचर वाहन एवं टीमों की सहायता से दिन भर सड़कों पर सघन अभियान चलाया जा रहा है. दो दिनों में कुल 179 मवेशियों को पकड़कर निगम क्षेत्र के विभिन्न गोठानों में भेजने की कार्यवाही की गई. अधिकारियों ने बताया कि अभियान निरंतर जारी ।
नोडल अधिकारी उपायुक्त आरके डोंगरे ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत जोन 1 ने 19, जोन 2 ने 22, जोन 3 ने 11, जोन 4 ने 10, जोन 5 ने 6, जोन 6 ने 24 जोन 8 ने 30 जोन 9 ने 31 एवं जोन 10 ने 26 कुल 10 जोन ने कुल मिलाकर 179 मवेशियों को काउकेचर वाहन से पकड़कर गोठान भेजा गया।
उपायुक्त ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत 109 पशुपालकों से संकल्प पत्र भरवाये गए. पशु पालकों से रोका छेका अभियान के तहत संकल्प पत्र भरवाने की कार्यवाही जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में पशु पालकों से संकल्प पत्र भरवाया गया. राज्य शासन के रोका छेका अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के सभी 10 जोन के समस्त 70 वार्डों में महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से निरंतर जारी रहेगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सोमवार को अच्छी बारिश हुई. करीब दो घंटे में 76 मिमी पानी गिरा. वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़ में और अंबिकापुर में अच्छी बारिश दर्ज की गई. आज भी इन क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि दो द्रोणिका के साथ-साथ उत्तर ओडिशा के आसपास एक चक्रवात सक्रिय होने की वजह से बारिश हो रही है. चक्रवात का असर आने वाले दो दिन तक और रहेगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर रेल मंडल के रेल कर्मचारियों की कोरोनाकाल में अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर सेवा करने वाले करीब 45 नर्सिंग स्टॉफ को आज एक झटके में निकालने की तैयारी है।
रेलवे के जिन अधिकारियों ने ही इन्हें नौकरी देते वक्त जो नियम बनाया था उसका पालन वे खुद नहीं कर रहे है. एक नर्सिंग स्टॉफ ने बताया कि उनका जब कांट्रेक्ट हुआ था, तब उसमें ये कंडिशन थी कि 15 दिन की पूर्व सूचना स्टॉफ या रेलवे को नौकरी छोड़ने और नौकरी हटाने से पूर्व देनी होगी।
लेकिन जब इनका कांट्रेक्ट समाप्त किया जा रहा है तो रेलवे ने उन्हें केवल तीन दिन का नोटिस दिया है. अब कोरोनाकाल में रेलवे स्टॉफ की जान बचाने वाले ये नर्सिंग स्टॉफ बेरोजगार होने वाले है।
नर्सिंग स्टॉफ का कहना है कि सब अपनी नौकरी छोड़कर रेलवे अस्पताल में ज्वाईन करने आए थे. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि रेल अधिकारी उनके साथ अब ऐसा सौतेला व्यवहार करेंगे।
उनकी सिर्फ इतनी मांग है कि उनका सितंबर माह तक कांट्रेक्ट पूरा होने तक नौकरी में रखा जाए, जिससे वे अपने लिए कोई नई नौकरी का इंतेजाम कर ले।
रात 11 तक रेलवे डॉक्टर लेते रहे इंटरव्यू



panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने कश्यप के शोक संतृप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए स्व. कश्यप का जज्बा और उनका योगदान आने वाली पीढियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.
पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने सोमवार रात ढाई बजे अंतिम सांस ली. वे बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे
रामाधार कश्यप ने डॉ खूबचंद बघेल और स्व परसराम यदु के साथ काम किया था. साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी योद्धा और छत्तीसगढ़ भातृसंघ के महामंत्री भी रहे.

panchayattantra24.com,रायपुर। देश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना-3 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मई और जून में 1 लाख मीट्रिक टन चावल, जिसमें मुफ़्त 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह का आवंटन किया गया था, जिसका शत प्रतिशत उठाव पूर्ण हो चुका है जिससे छत्तीसगढ़ के लगभग 2 करोड़ लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है।
मोदी सरकार की योजना का मिला लाभ
केंद्र सरकार ने कोविड संक्रामण के दौरान आम लोगों की परेशानियों को समझते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना-4 की शुरुआत एक जुलाई 2021 से पुनः की है. इस योजना के अंतर्गत 1 लाख मीट्रिक टन प्रति माह का चावल जुलाई 2021 से नवंबर 2021 तक लाभार्थियों को मुफ़्त 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह प्रदान किया जाएगा. इस योजना के तहत अब तक 55 लाख मीट्रिक टन तक चावल का आवंटन किया जा चुका है।
भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ के महाप्रबंधक अनुपम दुबे ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि राज्य मे कोविद महामारी के दौरान भी चावल उपार्जन का कार्य निर्वाध रूप से जारी रखा गया है. भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा अप्रैल 2020 से लेकर जून 2021 तक 1103 रेकों के माध्यम से 29.43 लाख मीट्रिक टन चावल बंगाल , बिहार , झारखंड , महाराष्ट्र आदि राज्यों को भेजा गया है, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली कोरोना के दौर में भी निर्बाध रूप से जारी रखी गई है. इस दौरान विभिन्न राज्यों को सड़क परिवहन के द्वारा भी 2.01 लाख मेट्रिक टन चावल की आपूर्ति की गई है।
भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ क्षेत्र द्वारा कोविड महामारी के दौरान 33.60 लाख मीट्रिक टन चावल का उपार्जन किया गया है, जिसको प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंदर लाभार्थियों को मुफ़्त में उपलब्ध कराया गया है।