Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण के के लिए भगवान महावीर समेत अनेक महापुरुषों ने समाज का मार्गदर्शन किया। साथ ही यह संदेश दिया कि पृथ्वी, जल, ऊर्जा, वायु, वनस्पति इत्यादि प्रकृति के तत्व का अनावश्यक उपयोग न करें, क्योंकि पदार्थ सीमित मात्रा में है। मनुष्य की असीम इच्छाओं की पूर्ति सीमित पदार्थ नहीं कर सकते। इसलिए जीवन में संयम को अपनाना चाहिए। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहीं। वे प्रकृति एवं सस्कृति के संरक्षण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रही थी। यह आयोजन जैन संघ के आचार्य डॉ. लोकेश मुनि के षष्ठी पूर्ति के अवसर पर अखिल भारतीय जैन समाज द्वारा आयोजित किया गया। राज्यपाल ने डॉ. लोकेशजी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। 
राज्यपाल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जैन समाज का उनका पुराना संबंध रहा है। कॉलेज के दिनों में जैन समाज के परिवार की लड़कियां उनकी मित्र थी। वे उनके संपर्क में आने के बाद जैन समाज को करीब से जाना और साथ ही कई जैन मुनियों के सानिध्य में रहने का अवसर प्राप्त हुआ। जैन धर्म सत्य, अहिंसा और सद्भाव की सीख देता है। यह सीख जैन संतो और उनके अनुयायियों के परिलक्षित होते है। राज्यपाल ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए जैन मुनियों ने अनेकांत दर्शन का प्रतिपादन किया। साथ ही उन्होने प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए षटजीवनिकाय का मौलिक सिद्धान्त प्रतिपादन किया। 
राज्यपाल ने लोकेशमुनि की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन विषय पर जनजागृति के लिए अलख जगाई। उनके नेतृत्व में अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ, नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, उसकी जितनी सराहना की जाये वो कम है। इन्ही प्रयासों के लिए आचार्य लोकेश जी को भारत सरकार ने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरुस्कार से सम्मानित किया। राज्यपाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे इसी तरह राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए मानवीय मूल्यों के उत्थान के लिए तथा विश्व में अहिंसा, शांति व सद्भावना के संवर्धन के लिए कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम को आचार्य डॉ. लोकेश मुनि, केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी एवं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी ने संबोधित किया।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने सौजन्य मुलाकात की। श्री मेहता ने टोक्यो, जापान में 23 जुलाई से 08 अगस्त के बीच होने जा रहे 32वें ओलम्पिक खेलों में बतौर भारतीय ओलंपिक संघ के डिगनैट्री शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रण पत्र दिया। 
मुख्यमंत्री बघेल ने टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने का न्योता सहर्ष स्वीकार किया और 32वें ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए आशा जताई कि हमारे खिलाड़ी पूरे जोश से हिस्सा लेते हुए ओलंपिक खेलों में भारत का झंडा गाड़ेंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत वर्मा को पद और गोपनीयता तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. हेमन्त वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के पांचवे अध्यक्ष बनें। 
विशेष सचिव ऊर्जा और छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष अंकित आनंद, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होलिंडग कंपनी लिमिटेड की एम.डी. उज्जवला बघेल, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एम.डी. हर्ष गौतम, छत्तीसगढ़ राज्य पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एम.डी. एस.डी. तेलंग, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के एम.डी. एन.के. बिजौरा, छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के सदस्य विनोद देशमुख, पी.के. देशमुख, प्रमोद गुप्ता, सचिव एम.एस. रत्नम, डायरेक्टर छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग एस.पी. शुक्ला, नोडल अधिकारी मनोज वर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे। 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के निवासी हेमंत वर्मा की सम्पूर्ण शिक्षा भिलाई एवं रायपुर हुई है. उन्होंने एन.आई.टी रायपुर से 1985 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है और दिल्ली आई.आई.टी. से एनर्जी स्ट्डीस में स्नातकोत्तर डिग्री एवं फाइनेंस में एम.बी.ए. किया है. विगत 30 वर्षों से वे पॉवर सेक्टर में कार्यरत हैं. उन्हें शासकीय क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी कार्य करने का व्यापक अनुभव है. उनके आगामी पाँच वर्ष के अध्यक्ष का कार्यकाल छत्तीसगढ़ में पॉवर सेक्टर के विकास की दिशा के निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। 
छत्तीसगढ़ में कोयले आधारित विद्युत उत्पादन की क्षमता का अधिक से अधिक राज्य के हित में उपयोग के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को 24 घण्टे गुणवत्तापूर्ण बिजली किफायती दरों पर उपलब्ध कराने में उनके अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा. इसके अतिरिक्त राज्य की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत तेजी से हो विकसित हो रहे उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में बनाये रखने के लिए उनका अनुभव राज्य के हित में महत्वपूर्ण होगा। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। दिग्विजय सिंह के रायपुर प्रवास को सुलह की कवायद बताए जाने को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता तो उन लोगों से बातचीत होती. ऐसी कोई बात की जानकारी मुझे नहीं है. दिग्विजय सिंह शादी के सामाजिक कार्य में आए थे। 
दरअसल, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह के रायपुर प्रवास को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सुलह कराने की कवायद करार दिया था. इस बयान से मचे सियासी हलचल को शांत करते हुए मंत्री सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
वहीं उन्होंने बस्तर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर जताई चिंता जताते हुए कहा कि कलेक्टर्स सिलगेर की घटना की वजह से कोरोना संक्रमण फैलने की बात को मान रहे हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की जांच के लिए केंद्रीय टीम के छत्तीसगढ़ आने पर उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण दर बहुत ज्यादा नहीं है. केंद्र की विशेष कृपा है कि टीम भेजा है। 
वैक्सीन की कमी के लिए सिंहदेव ने कम उत्पादन को वजह बताते हुए कहा कि जब तक पर्याप्त वैक्सीन नहीं बनेगी, तब तक यही हालात रहेंगे. इसके अलावा निगम-मंडलों में जल्द नियुक्तियों का भरोसा जताया. इसके अलावा सिंहदेव ने जल्द ही निगम-मंडल में शीघ्र नियुक्तियों की बात कही है। 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में लूटपाट की वारदात हर दिन बढ़ती ही जा रही है. शहर के बाहरी इलाकों में मोबाइल और पैसों की लूट के बाद अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं. अब वो दिनदहाड़े घरों में घुसकर क्राइम पेट्रोल की तरह दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहें है. एक ऐसा ही मामला रायपुर के सरोना स्थित सालासर ग्रीन्स सोसायटी में देखने को मिला है. जहां कोरोना वैक्सीन के नाम पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर में घुसकर शातिर लुटेरों ने चाकू की नोक पर मां-बेटे बंधक बनाया और लाखों रुपए की लूट को अंजाम दिया है. कोरोना वैक्सीन के नाम पर इस तरह की लूट से पूरे शहर में अब दहशत का माहौल बन गया है. ये पूरा मामला डीडी नगर थाने इलाके का है। 
दरअसल, शनिवार शाम लगभग 6 बजे के आस-पास महिला और पुरुष वैक्सीन सर्वे के बहाने सोसायटी के छठवें माले में महिला के घर पहुंचते है. घर की घंटी बजाकर मौका देख अंदर घुस जाते है. महिला से वैक्सीन की जानकारी मांगी और फिर पीने के पानी का बहाना किया गया. जब महिला ने लुटेरों से उनकी जानकारी मांगी तो महिला से मारपीट कर उसके नाबालिग लड़के के गर्दन पर चाकू टिका दी. महिला को हल्ला करने से मना किया और उसके मुंह पर स्प्रे मार दिया. जिसके बाद लुटेरे की महिला सहयोगी ने कमरे की अलमारी में रखें हीरे, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य समान लूटकर बैग में भर लिया. शातिर लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में महिला और उसके नाबालिग लड़के तनिष्क का हाथ पैर बांधकर घर का दरवाजा बंदकर वहां से फरार हो गए। 
लाखों के ज्वेलरी की लूट
लुटेरों के फरार होने के बाद जब महिला ने हल्ला किया तो आस-पास के लोगों ने घर का दरवाजा खोला और तनिष्क को भी बाथरूम से बाहर निकाला गया. महिला ने अलमारी देखी तो पता चला कि एक कान का डायंमंड सेट, एक जोड़ सोने की बाली, गले का सोने का हार, चांदी का हांथ पांजा, चांदी का छोटी नरियल, कलश, चांदी का दो नग पायल, चांदी के सिक्के और 2 नग मोबाइल फोन को लूट लिया गया है। 
बता दें कि सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसके आधार पर अब पुलिस के आला अधिकारी गंभीरता से मामले की जांच कर रहे हैं। 
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है. आस-पास बहुत से सीसीटीवी फुटेज देखे गए है. किसी बाहरी गैंग के हाथ होने की संभावना हो सकती है. इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के भारत माता चौक में तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में देवभोग दुग्ध से भरी बोलेरो पिकअप वाहन पलट गई है. पिकअप वाहन पलटने ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 
मालवाहन बोलेरों पिकअप देवभोग दुग्ध को लोड कर तेलीबंधा की ओर से आ रही थी. तभी शंकर नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन CG 04 LX 8661 सामने आ गई और वाहन से दुर्घटना होने से बचाने के चलते पिकअप वाहन पलट गई. और हादसा में वाहन चालक वासु की मौके पर ही मौत हो गई। 
इस पूरी घटना के 1 घँटे बाद मौके पर पहुँची सिविल लाइन पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह 6 बजे के आस-पास की है. राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को भी दी थी. लेकिन वीवीआईपी इलाका होने के बावजूद पुलिस 1 घँटे बाद पहुँची. आस-पास के कुछ लोगों ने मिलकर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को उठाया है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के वीवीआईपी माने जाने वाले तेलीबांधा इलाके में सरेआम लूटपाट की वारदात सामने आई है. बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने इंडियन ऑयल के कॉन्ट्रैक्टर जितेंद्र सिंह के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। 
ये पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. जहाँ बाइक सवार लुटेरों ने राहगीर को रोक उसके सर पर डंडे से हमला कर दिया, और उसके पास रखें 5 हजार नगद रुपए को लूट लिया. इतना ही नही जितेंद्र सिंह जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर एक ट्रक रोक-कर उस पर बैठा तो लुटेरे ट्रक के अंदर घुसकर भी उससे मारपीट करने लगे. जिससे उसके सर पर गंभीर चोट भी आई है. इस पूरे मामले की लिखित शिकायत तेलीबांधा थाना में की गई है। 
घायल जितेंद्र सिंह ने बताया कि वो बिलासपुर का रहने वाला है. इंडियन ऑयल में मीटिंग के सिलसिले से वे रायपुर आया हुआ था. और अभी कुछ देर पहले ही वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में मीटिंग कर वापिस लौट रहा था। 
 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में सुबह 11.20 बजे विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री इसके बाद 11.30 बजे भिलाई के नेहरू नगर में फिजियोथेरेपी क्लीनिक का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। 
सीएम बघेल दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा करेंगे। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में अपने ही साढू भाई से ठगी करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने  बाजार में लाखों रुपए का कर्ज होने का हवाला देकर साढू भाई से 8 लाख रुपए उधार लेकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़ित राजू रामटेके ने बताया कि दिसंबर 2015 में मेरा साढू भाई भूषण खतारे अवंति विहार स्थित मेरे घर आकर बेटी की शादी होने के बाद मुझ पर बहुत ज्यादा कर्ज होने का हवाला देकर मुझसे 8 लाख रुपए उधार में लिया था. और उधार के पैसों के बदले छिंदवाड़ा में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा मेरे नाम रजिस्ट्री कर देने की बात कही थी. जिसके बाद मैंने अपने साढू भाई को 8 लाख रुपए दे दिए थे. साथ ही आरोपी ने मुझे बतौर जमानत अपना चेक एवं बैंक का पास बुक दिया था. और मैंने रकम की देनदारी का नोटरी भी कराया था. लेकिन पैसे उधार लेने के बाद आज तक मेरी रकम वापिस नहीं की गई है.
इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि रायपुर अवंति विहार निवासी राजू रामटेके से लाखों की ठगी की शिकायत मिली है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित से 8 लाख रुपए उधार लेकर फरार हो गया है. आरोपी ने उधार लौटने अपने एटीएम कार्ड का नोटरी कराया था. जिसमें उधार की रकम हर महीने 25 हजार रुपए लौटाने का झांसा दिया. जिसके बाद उधार मिलते ही भूषण अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर फरार हो गया. पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जल्द ही आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस की टीम मध्य प्रदेश रवाना की जाएगी. इस मामले में जांच की जा रही है.
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. कुछ दरिंदे एक नाबालिग लड़के का किडनैप कर एक खंडहर में ले गए हैं. जहां लड़के की बेदम पिटाई की जा रही है. बेल्ट से पिटाई देखकर आप कराह उठेंगे. नाबालिग लड़का दरिंदों से रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन बेरहम दरिंदे लगातार नाबालिग की पिटाई कर रहे हैं. वीडियो को देखकर आप सहम जाएंगे. इससे भी ज्यादा हैरानी ये है कि पुलिस अब भी इन दरिंदों तक नहीं पहुंच पाई है। 
नाबालिग लड़के की पिटाई
राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिस का खौफ नहीं रह गया है. दिन दहाड़े नाबालिगों को तीन आरोपी अपहरण कर ले गए. वारदात के बाद से आरोपी फऱार हैं. नाबालिग के पिता और उनके परिजन लगातार थाने का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस अब भी कुछ नहीं कर पा रही है. जबकि आरोपियों के द्वारा जो कृत्य किया गया है. वह वीडियो में दिख रहा है।
2 नाबालिगों का अपहरण
दरअसल, ये वीडियो राजधानी के टिकरापारा इलाके का है. जहां 2 नाबालिगों का पहले अपहरण किया गया. इसके बाद नाबालिगों के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने बेल्ट से बेरहमी से पीटा. इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी. वीडियो के मुताबिक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश भी की गई। 
मामले में जब पुलिस पीड़ित नाबालिग से पूछताछ की, तो नाबालिग ने कहा कि आरोपी राहुल तांडी और दो नाबालिग अपने बाइक में मुझे और मेरे दोस्त को जबरन बैठा कर कसेरबाड़ा के खंडहर में ले गए. जहां जमकर मारपीट की. जान से मारने की धमकी दी. अप्राकृतिक कृत्य की.
मामले में पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव ने कहा कि टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी द्वारा शिकायत कराई गई है. नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की गई है. साथ ही उसका अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत अप्राकृतिक कृत्य की धारा 365, 342, 323, 377, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.