Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में समन्वय समिति की बैठक हुई. इस बैठक में योजनाओं के 44 एजेंडे थे, जिसको लेकर चर्चा की गई. इस दौरान रायपुर नगर निगम से संबंधित स्मार्ट सिटी से करीब 3 मुद्दे थे, प्रधानमंत्री आवास, अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी पर चर्चा हुई। 
योजनाओं के 44 एजेंडों पर हुई चर्चा
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिशा की बैठक में केन्द्र के द्वारा योजनाओं के पैसे का सदुपयोग हो. इस दृष्टी से बैठक आयोजित की जाती है, लेकिन बहुत सारी जानकारियां अधिकारियों के पास भी नहीं है. कोविड का बहाना लेकर वे काम नहीं कर रहे हैं. स्मार्ट सिटी का पैसा रायपुर में अंडर ग्राउंड केबल वायर डलना है, उनके बारें में उन्हे काम करना चाहिए। 
प्रधानमंत्री आवास की किस्त लोगों को उपलब्ध नहीं हो रहे. कोविड के नाम पर योजनाएं इस बार ठप पड़ी हैं. सरकार का नियंत्रण नहीं बचा है. इसलिए जनप्रतिनिधियों को गुस्सा उतारना पड़ रहा है. सरकार को अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए और अधिकारियों को ठीक से व्यवहार करने के लिए निर्देशित करना चाहिए। 
वहीं महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि रायपुर नगर निगम से संबंधित स्मार्ट सिटी से करीब 3 मुद्दे थे. प्रधानमंत्री आवास, अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी पर चर्चा हुई. अमृत मिशन के तहत हुए गड्ढे हुए को लेकर सांसद औऱ विधायक ने कहा कि रायपुर में काफी गड्ढें दिखाई दे रहे हैं. सोमवार को अमृत मिशन,  स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर बैठक करने जा रहे हैं, विपक्ष को भी बुलाएंगे। 
एजाज ढेबर ने कहा कि बैठक में रायपुर के गड्ढों को ठीक करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा. गड्ढों को ठीक न करने पर कार्रवाई की जाएगी और उन अधिकारियों से अच्छी रकम भी ली जाएगी. लॉकडाउन की वजह से हम पीछे हो गए। 
सुनील सोनी ने कहा कि योजनाओं के 44 एजेंडे थे, सभी विभागों की समीक्षा हुई है. जहां पर काम शिथिल है, जिस काम की गति कम है या कोई काम रुका हुआ है. उसमें जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकारियों को इस बात के लिए निर्देशित किया है. वह समय सीमा के अंदर योजनाओं को पूर्ण करें, टेंडर की प्रक्रिया को जल्द पूरा करें. आने वाले 15 दिन के अंदर प्रक्रियाओं की शुरुआत करें. सभी जनप्रतिनिधियों को विभाग में जो काम हो रहे हैं. उसकी जानकारी होना चाहिए, उसकी एजेंसी की जानकारी होना चाहिए। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथय तथा माननीय स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 22 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ बिधान चंद्र रॉय, जो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे और जिनकी स्मृति में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है,  उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 
उसके बाद  कोविड महामारी के दौरान जिन चिकित्सकों ने अपने प्राण अर्पण किए , उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए मुख्यमंत्री ने महामारी के दौरान चिकित्सकों के द्वारा किए गए कार्यों की और उनके बलिदान की सराहना की। 
उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार की योजना है कि नया रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को विश्व स्तरीय बनाने के लिए 25 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है, जिसमें प्राइवेट संस्थानों को भी प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल खोलने पर प्राइवेट अस्पतालों को अनुदान देने की भी योजना है, जिसके ऊपर अभी कार्य योजना बनाई जा रही है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकारी तथा प्राइवेट क्षेत्र के चिकित्सा संस्थान आपस में मिलकर कार्य करेंगे और जिस प्रकार कोरोना महामारी की दूसरी लहर को जल्द काबू किया गया, आगे भी यदि कोई ऐसी स्थिति आती है तो उसका सामना तत्परता से किया जाएगा। 
ये डॉक्टर्स किए गए सम्मानित
1.डॉ ओपी सुंदरानी प्रोफेसर क्रिटिकल  केयर मेडिसिन पंडित लाल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर
2.डॉ ओमकार खंडवाल प्रोफेसर शिशु रोग विभाग एवं प्रभारी वैक्सीनेशन सेंटर मेडिकल कॉलेज रायपुर
3.डॉ विकास अग्रवाल फैमिली फिजिशियन रायपुर एवं अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर
4 डॉ अजय बेहरा प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पलमोनरी मेडिसिन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर
5.डॉ अतुल जिंदल प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष शिशु रोग विभाग इंचार्ज कोविड- यूनिट  एम्स रायपुर
6.डॉ भारत भूषण बोर्डे जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरबा
7.डॉ के आर सोनवानी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी बलोदा बाजार
8 डॉ कपिल देव कश्यप प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा
9.डॉ राजेंद्र खंडेलवाल कोविड- टेस्टिंग प्रभारी दुर्ग शहर
10.डॉ अर्चना चौहान  हेल्थ ऑफीसर दुर्ग
11.डॉ राघवेंद्र राय दुर्ग
डॉ वीके गोयल भिलाई
डॉ आशुतोष तिवारी महादेव हॉस्पिटल बिलासपुर
13.डॉ सिद्धार्थ वर्मा  केयर एंड कीओर हॉस्पिटल बिलासपुर
14 डॉ आरती पांडे अधीक्षक सिम्स बिलासपुर
15.डॉ शैलेंद्र गुप्ता मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर
16.डॉ रोशन लाल वर्मा छाती रोग विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर
17.डॉ मनदीप सिंह टुटेजा फोर्टिस हॉस्पिटल रायगढ़
डॉ नवीन दुलानी शहीद महेंद्र कर्मा अस्पताल एवं बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज जगदलपुर
19 डॉ खिलेश्वर सिंह शहीद महेंद्र कर्मा अस्पताल एवं स्वर्गीय बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज जगदलपुर
20.डॉ योगेश्वर जयसवाल कोविड- अस्पताल माना एवं आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर
21.डॉ हीरामणि लोधी   क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग मेडिकल कॉलेज रायपुर
22.डॉ कुलवंत सिंह जिला अस्पताल महासमुंद
कार्यक्रम के दौरान डॉ विकास अग्रवाल ने बताया कि 1 जुलाई 2021 को डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेशनल हेड क्वार्टर की तरफ से देश के कुछ चुनिंदा चिकित्सकों को  कोविड महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोविड वारियर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया. छत्तीसगढ़ के रायपुर से डॉ राकेश गुप्ता चेयरमैन हॉस्पिटल बोर्ड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़, बिलासपुर के डॉ सिद्धार्थ वर्मा, रायगढ़ के डॉ मनदीप सिंह टुटेजा , दुर्ग के डॉ आर के खंडेलवाल, अंबिकापुर के डॉ शैलेंद्र गुप्ता  तथा जगदलपुर के डॉ नवीन दुल्हानी को यह सम्मान दिया गया। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  क्या महेंद्र सिंह धोनी अब छत्तीसगढ़ की एक स्कूल में पढ़ाएंगे ? इसके लिए उन्होंने आवेदन किया ? और अब उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है और उन्हें 98 प्रतिशत अंक भी हासिल हुए। 
ये पूरी बाते सच है या नहीं इसकी जानकारी रायगढ़ जिला प्रशासन देगा. क्योंकि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पिता सचिन तेंदुलकर को शिक्षक (संविदा) पद हेतु साक्षात्कार सूचना के लिए आज यानी 2 जुलाई को बुलाया है. ये साक्षात्कार सेंट जेवियर हाईस्कूल बोईरदादर रोड रायगढ़ में होना है. बता दें कि ये आवेदन स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल समिति रायगढ़ जिला – रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के लिए किया गया है। 
रायगढ़ जिला प्रशासन की अधिकृत वेबसाइट में जो इंटरव्यू कॉल किया गया है उसमें सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी पिता सचिन तेंदुलकर का है. वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ में मौजूद जानकारी के मुताबिक धोनी मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और वे रायपुर जिले के है और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीआईटी दुर्ग (सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय) से की है। 
इसमें उन्हें 6800 अंक में से 6664 अंक यानी 98 प्रतिशत अंक हासिल किए है. इस संबंध में पक्ष लेने के लिए कलेक्टर रायगढ़ से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन डिसकनेक्ट कर दिया। 
 

panchayattantra24.com,,रायपुर।  जिले के कम बीमा आवरण वाले क्षेत्रों में वर्तमान खरीफ मौसम वर्ष में कृषकों को जन जागरूकता लाकर अधिक से अधिक कृषकों को बीमा आवरण में लाने हेतु  फसल  बीमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार.प्रसार के लिए कलेक्टर  सौरभ कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा कलेक्टोरेट परिसर रायपुर से प्रचार. प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवानगी की गई। यह रथ जिले के 56 ग्राम पंचायत में भ्रमण करेगा। 
उल्लेखनीय है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर ष्ष्भारत का अमृत महोत्सव अभियान के माध्यम से 1 जुलाई से 7 जुलाई के मध्य फसल बीमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कृषि उत्पादन आयुक्त एवं कलेक्टर रायपुर ने जिले के सभी 126 सेवा सहकारी समिति से अधिक से अधिक किसानों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें फसल बीमा से लाभान्वित करने को कहा है। इसी तरह सभी चारों विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को भी फसल बीमा कराने का लक्ष्य दिया गया है। आज पहले दिन विकासखंड अभनपुर के 16 ग्राम पंचायत में रथ द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा का प्रचार.प्रसार किया गया। कलेक्टर द्वारा उप संचालक कृषिएवं फसल बीमा कंपनी के जिला प्रभारी को भी निर्देशित किया गया कि वे जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा के दायरे में लाएं।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर।  राजधानी रायपुर में एक युवक से मारपीट करने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये आरोप पुलिस पर लगे हैं. युवक के पिता ने पुलिस पर बेटे की बेदम पिटाई करने का आरोप लगाया है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है. पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। 
दरअसल, ये पूरा मामला रायपुर के सरस्वती नगर इलाके का है. जहां कोविड प्रोटोकॉल के नियमानुसार रात 8 बजे फल दुकान को बंद कराया जा रहा था. इसी बीच अक्षत नामक युवक फल दुकान के पास पहुंचा. युवक के मुताबिक पुलिस फल वाले को मार रही थी, तभी युवक मना कर रहा था. इससे नाराज होकर पुलिस उसकी पिटाई की. ऐसा आरोप युवक ने पुलिस पर लगाया है, जबकि पूरे मामले में पुलिस सिर्फ युवक को समझाइश देने की बात कह रही है। 
युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि थानेदार ने वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके बेटे की सरेराह पिटाई की. इसके बाद पुलिस की गाड़ी में भरकर थाने ले गए. और वहां भी उसकी पिटाई कर डाली। 
युवक के पिता ने सोशल मीडिया के जरिये पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है. युवक के पिता ने अपने बेटे के शरीर में चोट के निशान वाले फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है. जिसमें युवक के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। 
मामले में पुलिस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं. इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि शासन के आदेशानुसार सरस्वती नगर थाना पुलिस रोजाना 8 बजे सभी प्रतिष्ठानों को बंद कराने निकलती है। इस दौरान अक्षत वहाँ पहुँचकर थाना प्रभारी एवं पुलिस के जवानों से आपत्तिजनक शब्दों में बहस करने लगा था। जिसके बाद उस पर वैधानिक कार्रवाई करने के लिए थान ले जाया गया था. अक्षत के पिता द्वारा पुलिस पर जो भी आरोप लगाया गया उसका क्या प्रमाण है. इस तरह के बे बुनियादी आरोप पूरे तरीके से गलत है. पुलिस के पास पूरे कार्रवाई के संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध है। 
*अक्षत के पिता से पूछे कई सवाल*
अगर पुलिस द्वारा वहां दुकान वालों से मारपीट किया जा रहा था, तो क्या अक्षत ने उसका वीडियो बनाया है ?
पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को थाना में जबरदस्ती शराब की बॉटल पिलाई जा रही थी, अगर पुलिस ऐसा करती तो अक्षत पर कार्रवाई क्यों नही की, यदि पुलिस की नियत यही थी तो?
अगर पुलिस ने उनके सामने ही थान में अक्षत की पिटाई की, तो उन्होंने मौके पर ही इसका विरोध क्यों नही किया, जबकी उन्होंने अपने post में लिखा है वो
“ग़लत नही सहते”?
मारपीट की शिकायत तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से क्यों नही की गई, social Media में घंटो बाद जारी करने का आशय?
अगर अक्षत को चोटें आई थी, तो उसका सुपुर्तनामा क्यों लिया गया ? तब ही इंकार करना था। इसके प्रमाण भी नही दिए के चोट कैसे आइ, थाने में आइ या पूर्व की चोट है?
अगर पुलिस की मंशा अक्षत पर जबरदस्ती NDPS कार्रवाई करने की थी,और झूठे गांजा प्रकरण की थी तो case क्यू नही बनाया? इसका मतलब बात तथ्यहीन है।
अक्षत के पिता के पास क्या प्रमाण है, की उनके पुत्र को चोट तात्कालिक है, और उन्हें थाना में ही मारा गया है ?
आखिर क्यों पूरी घटना के 18 से 20 घँटे बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला गया है ?
पुलिस पर इस तरह के आरोप पूरे तरीके गलत है. पुलिस ने नियमानुसार पूरी कार्रवाई की है.
 

 
1135 स्वावलंबी गौठानों को 10 हजार रूपए प्रति गौठान के मान से 1.13 करोड़ रूपए की सहायता
 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत गौठानों में संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों जैसे महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन, बाड़ियों में सब्जियों के उत्पादन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से महिलाएं और ग्रामवासियों को रोजगार के साथ आमदनी का जरिया मिला है और वे स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में खरीफ फसल को खुले पशुओं की चराई से बचने के लिए रोका-छेका अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों में बैठक कर रोका-छेका अभियान के लिए चरवाहों को पशुओं को एक जगह रोकने और उन्हें गौठान मे एकत्र करने की जिम्मेदारी दी जाए। सभी गांवों में एक साथ रोका-छेका किया जाए, जिससे फसलों को नुकसान नहीं हो।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गौठानों के प्रबंधन के लिए राज्य सरकार वित्तीय संसाधन उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में गौठानों को 24 करोड़ 41 लाख 50 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की। इस राशि में से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 5820 सक्रिय गौठानों के संधारण के लिए 40 हजार रूपए प्रति गौठान के मान से कुल 23 करोड़ 28 लाख रूपए की सहायता देने तथा प्रदेश के 1135 स्वावलंबी गौठानों को 10 हजार रूपए प्रति गौठान के मान से एक करोड़ 13 लाख 50 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। प्रदेश के स्वावलंबी गौठान वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट के उत्पादन तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों से होने वाली आय से स्वयं गोबर खरीदकर वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन स्व सहायता समूहों के माध्यम से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्वावलंबी गौठानों की समिति और ग्रामवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनके कार्यो की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिले के केशली गांव के गौठान, रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड के अमलीडीहा गौठान, कांकेर जिले के भावगीर नवागांव गौठान और दुर्ग जिले के रिसामा गौठान में उपस्थित गौठान समिति के प्रतिनिधियों, सरपंचों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीणों से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से चर्चा कर गौठानों की गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आदर्श ग्राम पंचायत रिसामा की सरपंच के आग्रह पर रिसामा में मेन रोड तथा गलियों में सोलर पावर प्लांट, स्ट्रीट लाइट, तीन चौक चौराहों में हाई मास्ट सोलर संयंत्र की स्थापना तथा दैहान परिसर में 5 मीट्रिक टन क्षमता के सोलर कोल्ड स्टोरेज संयंत्र की स्थापना के लिए कुल एक करोड़ 61 लाख 93 हजार 705 रूपए की स्वीकृति की घोषणा की।
इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रुद्रकुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ एम.गीता, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. भारतीदासन और कृषि विभाग के संचालक श्री यशवंत कुमार उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि फसलों को खुले में चरने वाले पशुओं से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के लिए रोका-छेका अभियान बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज से पूरे प्रदेश में एक साथ रोका-छेका अभियान का संचालन कर पशुपालक अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए छोड़ने के बजाय उन्हें गौठानों में भेजें, जहां चारे-पानी का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है, फसलों की बुआई और थरहा लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। पिछले वर्ष रोका-छेका अभियान के अच्छे परिणाम सामने आए। रोपाई का काम समय से पूरा हुआ और पशुओं से फसलों को बचाने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष रिकार्ड 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। इस उपलब्धि में राज्य शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित किसान हितैषी योजनाओं के साथ-साथ रोका-छेका अभियान का भी महत्वपूर्ण योगदान है। यह एक शुभ संकेत है कि छत्तीसगढ़ में खेती के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से कहा कि वे गांवों के गौठानों में नेपियर घास लगाएं, जिससे पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था हो सके। पशुओं के चारे के लिए मक्का चारा का भी उपयोग करना चाहिए। मवेशियों को हरा चारा मिलेगा, तो वे इधर-उधर नही जाएंगे। गौठानों मंे मवेशियों के लिए चारा, पानी और छांव की व्यवस्था कर दें। उन्होंने कहा कि दुधारू पशुओं को हरा चारा मिलने से उनका दूध बढ़ेगा। पैरा से केवल पेट भरता है। पशुओं को गौठानों में रखने से खेतों की फसलों को बचाने के लिए घेरा करने में होने वाले खर्च की बचत होगी। उन्होंने गौठानों में नस्ल सुधार का कार्यक्रम भी चलाने के लिए कहा।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने इस अवसर पर ग्रामीणों से वर्चुअल चर्चा करते हुए कहा कि वे राज्य सरकार की योजनाओं का अच्छा प्रचार-प्रसार करंे, जिससे अधिक से अधिक किसान योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने अमलीडीहा गौठान में उपस्थित ग्रामीणों से पूछा की कितने किसान इस वर्ष धान की फसल की जगह दूसरी फसल लेने वाले हैं। गांव के सरपंच श्री ईश्वर पटेल ने बताया कि गांव के बहुत से किसानों ने फसल बदलने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला स्व सहायता समूह गौठान में वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन करने के साथ सब्जियों का उत्पादन, गोबर की लकड़ी बनाने का काम और अगरबत्ती निर्माण जैसी कई गतिविधियां संचालित कर रही हैं, जिससे उनकी आमदनी बढ़ी है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिले के रिसामा गौठान के ग्रामीणों से पूछा कि उनके गांव में कितने एकड़ में गौठान बना है। ग्रामीणों ने बताया कि 9 एकड़ में गौठान बनाया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि मवेशियों को गौठानों में एकत्र कर रखें, इसकी जिम्मेदारी गांव के चरवाहों को दी जाए। इससे खेतों की फैंसिंग का खर्च बचेगा। श्री साहू ने कहा कि गौठानों में स्व सहायता समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, इसलिए बड़े गौठान बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.एम.गीता ने बताया कि प्रदेश के 5820 सक्रिय गौठानों में 416 करोड़ रूपए की लागत से अधोसंरचना विकसित की गई है। गौठानों में वर्मी बेड बनाए गए हैं, सोलर पंप और पैरा कटिंग मशीन की व्यवस्था की गई है। गोबर विक्रेताओं को गोबर के एवज में लगभग 96 करोड़ रूपए की राशि, महिला स्व सहायता समूहों को लाभांश की राशि 7 करोड़ 82  लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 10 माह में 11 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि वितरित की गई है। लगभग 3232 गौठानों में चारागाह विकास का काम चल रहा है। कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ.एस.भारतीदासन ने आभार प्रकट किया।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकारी खजाने से अनुदान देकर निजी स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के कांग्रेस सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है. CPI(M) ने कहा कि चुनावी वादे के अनुसार सरकारी स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत करने और सभी नागरिकों को इसे निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की है. पार्टी ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने से सरकारी चिकित्सा की बची-खुची विश्वसनीयता और गुणवत्ता भी खत्म हो जाएगी। 
निजी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का विरोध
आज यहां जारी एक बयान में माकपा राज्य सचिवमंडल ने कांग्रेस सरकार के इस फैसले को कॉर्पोरेटपरस्त फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि अनुभव के आधार पर इस फैसले को पलटा जाना चाहिए. हमारा अनुभव यह बताता है कि इससे पहले भी निजी क्षेत्र को बेशकीमती जमीन सहित कई प्रकार की रियायतें सरकार द्वारा दी गई, लेकिन संकट के समय भी गरीबों को कोई सही चिकित्सा सुविधा नहीं मिली. निजी अस्पताल केवल मुनाफा बनाने में ही लगे रहे. माकपा ने कहा कि कोरोना संकट के समय भी इन निजी अस्पतालों ने मरीजों को लूटा है. सरकार के सभी दिशा-निर्देश कागजों तक ही सीमित रह गए. कांग्रेस सरकार को इस अनुभव से सबक लेना चाहिए। 
बीमारियों का इलाज भी बिना किसी बाधा के हो
माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा कि पूरी दुनिया का अनुभव बताता है कि जहां-जहां सार्वजनिक चिकित्सा व्यवस्था मजबूत थी, वहां-वहां कोरोना महामारी से निपटने में सफलता मिली है. कोरोना की संभावित तीसरी घातक लहर के मद्देनजर निचले स्तर तक सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और पर्याप्त चिकित्साकर्मियों को नियुक्त करने की जरूरत है. इसके साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि अन्य सभी तरह की बीमारियों का इलाज भी बिना किसी बाधा के हो. स्वास्थ्य सेवा का निजीकरण इसमें कोई मदद नहीं करेगा। 
माकपा ने मांग की है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी अस्पतालों के नियमन के कड़े मापदंड लागू किये जाएं. मरीजों से लिए जाने वाली फीस का निर्धारण सरकार द्वारा किया जाए, ताकि मरीजों की अनाप-शनाप लूट पर रोक लगे. सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का कम-से-कम 3% खर्च करें. यह खर्च सरकारी स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए किया जाए. माकपा नेता ने स्वास्थ्य के क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिए जाने के फैसले को भी ‘दिवालिया दिमाग की उपज’ बताया है. माकपा ने कहा कि यह अवधारणा एक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के पूरी तरह खिलाफ है, जिसका माकपा विरोध करती है। 
माकपा नेता ने जन स्वास्थ्य अभियान द्वारा सरकार के इस फैसले के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान-आंदोलन का भी समर्थन किया है।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। बेटी से घरेलू विवाद के बाद जहर खाने वाली महिला अस्पताल में उपचार के बाद ठीक हो गई थी. अस्पताल से छुट्टी मिलने ही वाली थी कि महिला ने बाथरुम में साड़ी के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
मंदिर हसौद निवासी सुनीता धीवर 26 जून को बेटी से विवाद के बाद जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था. गुरुवार को डिस्चार्ज किया जाना था, इसके पहले उसने वार्ड नंबर 10 के बाथरूम में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
मामले की जांच में जुटी मौदहापारा पुलिस ने बताया कि एक महिला ने अम्बेडकर अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल, शव को उतार कर पीएम के लिया भेजा दिया गया है. मामले में घर वालों से पूछताछ की जा रही है। 
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के फूंडहर स्थित फिलिंग द ब्लेंक्स कैफे में बीती रात पुलिस ने दबिश दी. कैफे की आड़ में ग्राहकों को हुक्का और शराब परोसा जा रहा था. पुलिस ने छापे के दौरान प्रीमियम क्वालिटी की शराब और बियर की बोतलें जब्त की। 
फिलिंग द ब्लेंक्स कैफे’ में दबिश के दौरान कोतवाली सीएसपी अंजनेय वार्ष्णेय की टीम को 4 बॉटल चिवास रिगल, 1 एब्सोल्यूट वोदका, 1 सुला ब्रूट, 4 बडवाइसर मैग्नम, 2 बडवाइसर प्रीमियम बियर की बोतल मिली. मामले में कैफे संचालक आरोपी तारिक खान के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है. जानकार बताते हैं कि वीआईपी रोड की अनेक कैफों में शराब परोसे जाने के साथ हुक्का का भी मजा दिलाया जाता है। 
कोतवाली सीएसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित फील इन द ब्लेंक्स कैफे में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायत मिली थी. सूचना के आधार पर तेलीबांधा पुलिस के सहयोग से मौके पर दबिश दी गई है. कैफे में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही था. कैफे से महंगी शराब और बीयर की बॉटल जप्त की गई है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि दस से अधिक ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है.
एंटी करप्शन ब्यूरो के सूत्र बताते हैं कि प्रारम्भिक जाँच में आय से अधिक धन अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं, हालाँकि देर शाम तक इसका खुलासा होने की उम्मीद हैं.
एडीजी जी पी सिंह खुद पूर्व में एंटी करप्शन ब्यूरो के मुखिया रह चुके हैं. सत्ता में भूपेश सरकार के आने के बाद उन्हें ये ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन कई गम्भीर शिकायतों के बाद उन्हें हटा दिया गया था.
बता दें कि पिछले दिनों उन्हें पुलिस अकादमी में पदस्थ कर दिया गया था. जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस ऑफिसर है.
इस कारण से भी चर्चा में थे जीपी सिंह
2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा का शव 12 मार्च 2012 को बिलासपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में पाया गया था. तब वे तत्कालीन बिलासपुर एसपी थे. उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. इस मामले में की जांच में सीबीआई ने किसी को दोषी नहीं ठहराया था लेकिन राहुल शर्मा को आत्महत्या की नौबत तक प्रताड़ित करने का आरोप उस समय के रेंज आईजी जीपी सिंह पर लगे थे.