Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश में कल 27 जून को 1 लाख 89 हजार 756 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 4027 केंद्र बनाए गए थे। राज्य में  अब तक 90 लाख 54 हजार 162 कुल डोज लगाए गए हैं।
   स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के  22 लाख 56 हजार 485 लोगों को प्रथम  डोज, 63934 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 2 हजार 614 को पहली डोज और 9 लाख 58 हजार 871 को दूसरी डोज दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 8 लाख 32 हजार 670 वैक्सीन डोज जिलों में उपलब्ध है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। खाद्य, नगरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कल 29 जून को दोपहर 12 बजे सरगुजा कुटिर विधायक कॉलोनी पुरैना स्थित निवास कार्यालय में विभागीय काम-काज की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री अमरजीत भगत का खाद्य एवं संस्कृति मंत्री के रूप में दो साल का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। मंत्री श्री भगत विभागीय समीक्षा बैठक के बाद दोपहर एक बजे प्रेसकॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। गृह और लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 जून बुधवार को महासमुंद जिले की समीक्षा करेंगे। वे सवेरे 10 बजे रायपुर से कार से रवाना होंगे और 11 बजे सर्किट हाउस पहुचेंगे तथा आम जनता से भेंट करेंगे। मंत्री  साहू दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभा गृह में पहले लोक निर्माण विभाग और गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे सभी विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे शाम 6 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर लौटेंगे। 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए छोड़ने के बजाय उन्हें गोठानों में भेजें, जहां चारे-पानी का प्रबंध किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों तथा पशुपालकों के नाम अपने संदेश में कहा है कि बरसात के दिनों में पशुओं में गलघोटू और एकटंगिया की बीमारी होती है। इससे बचाव के लिए अपने पशुओं को टीका जरूर लगवाएं। 
श्री बघेल ने कहा है कि ईश्वर की कृपा से इस बार हमारे राज्य में मानसून सही समय पर आ गया हैं। राज्य में अब तक पर्याप्त बारिश हो चुकी है। किसान भाई अपने खेतों में फसल की तैयारी में लग गए हैं। राज्य के जलाशयों एवं तालाबों में भी भरपूर पानी उपलब्ध है। किसान भाईयों को खाद-बीज उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहकारी समितियों से मिल सके इस पर हम विशेष ध्यान दे रहे हैं। सभी सोसायटियों में रासायनिक उर्वरकों एवं प्रमाणित बीजों का भण्डारण लगातार किया जा रहा है। हम राज्य में इस बार दलहनी और तिलहनी फसलों पर अधिक जोर दे रहे हैं। इन फसलों का उत्पादन बढ़ने से किसान भाईयों को ज्यादा लाभ मिलेगा। हमने दलहन-तिलहन, अरहर, सोयाबीन, मक्का, गन्ना, कोदा-कुटकी, सुगंधित धान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए इसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना में शामिल कर लिया है। धान के साथ-साथ अन्य प्रमुख खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसान भाईयों को भी प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए की आदान सहायता देंगे। बीते खरीफ सीजन में जिन किसान भाईयों ने धान की खेती की थी, वह यदि इस साल उसी रकबे में धान के बदले अन्य फसलों का उत्पादन अथवा वृक्षारोपण करेंगे, तो उन्हें प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए की आदान सहायता देने का प्रावधान किया है।वृक्षारोपण करने वाले किसान भाईयों को यह आदान सहायता आगामी तीन वर्षों तक मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की अपनी सरकार है। सरकार बनने के बाद से शासन द्वारा लिये गये सारे निर्णयों के मूल में किसान ही हैं। चाहे कर्ज माफी की बात हो, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की बात हो, सिंचाई कर को माफ करने का निर्णय हो सब किसानों को ध्यान में रखकर ही लिए गये हैं।मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे अन्न दाता किसान भाई पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार और बेहतर फसल उत्पादन करेंगे। 

 
 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने धमधा- साजा क्षेत्र में स्थित निगम के गोदामों का धुंआधार दौरा किया. उन्होंने एक ही दिन में करंजा भिलाई, कोड़िया, धमधा और राखी-जोबा सहित चार बड़े गोदामों का निरीक्षण किया. वोरा सबसे पहले करंजा भिलाई के 10 एकड़ में स्थित 18 हजार एमटी क्षमता वाले गोदाम में पहुंचे, जहां नागरिक आपूर्ति निगम के 20695 एमटी स्कंध का भंडारण किया गया है. उन्होंने वहां वर्षा पूर्व फ्यूमिगेशन, साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
ब्रांच मैनेजर सुशांत होनपारखे ने बताया कि गोदाम परिसर में वर्ष 2012-13 से मार्कफेड का हजारों टन खराब धान एक बड़ी जगह पर एकत्रित है. जिसके लिए बार-बार पत्राचार किए जाने के बाद भी हटाया नहीं जा रहा है. सड़े धान के निष्पादन के बाद खाली जगह पर 15000 एमटी का नया गोदाम बना कर क्षमता में वृद्धि की जा सकती है. साथ ही धर्म कांटे की क्षमता में वृद्धि और सड़क सीमेंटीकरण की आवश्यकता बताई. कोड़िया स्थित 21600 एमटी के पीडीएस गोदाम, धमधा और राखी जोबा में नव निर्मित 3600 एमटी के गोदाम में भी पहुंचे। 
मैनेजरों ने अध्यक्ष को बताई समस्या
चेयरमैन से ब्रांच मैनेजरों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या के कारण गोदामों में भंडारण और शिफ्टिंग कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यालयों में इन्वर्टर की आवश्यकता है. साथ ही सीसी टीवी कैमरा लग जाने से निगरानी में सुविधा होगी. राखी जोबा की ब्रांच मैनेजर दीप्ति केशरवानी ने दो नग पावर स्प्रेयर की आवश्यकता बताई। 
अरुण वोरा ने दिए ये निर्देश
अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि भंडारगृह अन्न का एक एक दाना सोना के सिद्धांत पर कार्य करता है. खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण के लिए जो भी आवश्यक मांगे हैं, उन्हें पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा. करंजा भिलाई में 52 लाख से सड़क सीमेंटीकरण एवं कोड़िया में 6 लाख रु की बाउंड्री को स्वीकृति दे दी गई है. जिसका कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा. प्रदेश भर के गोदामों में आधुनिक भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है. इन्वर्टर और सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव रखा जाएगा. उन्होंने पीडीएस शिफ्टिंग के दौरान कम से कम वेस्टेज करने के निर्देश दिए। 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। आन्‍ध्र प्रदेश में बन रहे पोलावरम बांध निर्माण से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के आदिवासियों की विस्थापित होने की खबर ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तक को विचलित कर दिया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ का पक्ष जानने के लिए मुख्य सचिव के साथ सुकमा कलेक्टर को समन भेजा है. अधिकारियों को 29 जून को व्यक्तिगत तौर पर दिल्ली में कमीशन के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि पोलावरम बांध आंध्रप्रदेश की इंदिरा सागर अंतरराज्यीय परियोजना का हिस्सा है. पोलावरम बांध के बनने से सुकमा जिले के कोंटा सहित 9 गांव डूब जाएंगे, इनमें बंजाममुड़ा, मेटागुंडा, पेदाकिसोली, आसीरगुंडा, इंजरम, फ़ंदीगुंडा, ढोढरा, कोंटा, वेंकटपुरम के प्रभावित होने का अनुमान है. इन क्षेत्रों की जनसंख्या 18 हज़ार 510 है. इस संबंध में समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को समन भेजा है।
अधिकारियों को 29 जुलाई को सुबह 11.30 बजे कमीशन के चेयरपर्सन हर्ष चौहान के सामने सुनवाई के लिए बांध से जुड़े तमाम दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है. उपस्थित नहीं होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 27 जून को ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में कोविड-19 प्रबंधन तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे. वे शाम साढ़े 7 बजे से 8 बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में कोरोना से बचाव के उपायों के साथ ही राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे।
कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है. प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे. विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का निर्माण किया जाता है. इसे आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े 7 बजे से 8 बजे तक प्रसारित किया जाता है. 27 जून को इसकी 48वीं कड़ी का प्रसारण होगा।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, लघु वनोपज, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण, प्रसंस्करण, विपणन और सड़क किनारे वृक्षारोपण की समीक्षा की ।
बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ एम. गीता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक  राकेश चतुर्वेदी, संचालक कृषि  यशवंत कुमार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस. के. पाटिल उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। होलिका दहन, अलाव में  पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में गौ काष्ठ के उपयोग को प्रदेश स्तर पर प्राथमिकता देने की पहल करने वाले नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने अपने निवास कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता शुभांगी आप्टे द्वारा प्लास्टिक की थैलों, कैरीबैग और पर्यावरण को नुकसान पहुचाने वाले सामग्रियों के इस्तेमाल पर  रोक सहित आम नागरिकों को जागरूक बनाने के अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री डॉ डहरिया की उपस्थिति में  सभी ने प्लास्टिक व प्रदूषण मुक्त रायपुर बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित बनाने वाले सामग्रियों से हमें दूर रहना चाहिए। हमें आवश्यक संसाधनों का उपयोग जरूरत को ध्यान में रखकर करना चाहिए। जब हमारे पास वैकल्पिक साधन मौजूद है तो अनावश्यक ऐसे सामग्रियों के प्रयोग से बचना चाहिए जो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुचाती हो। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास सामान लाने और ले जाने के लिए कपड़े के थैलियों का विकल्प है तो फिर अनावश्यक प्लास्टिक की थैली, कैरी बैग का उपयोग करने की क्या जरूरत है? उन्होंने स्वस्थ जीवन और शुद्ध पर्यावरण के लिए आम नागरिकों से कपड़े के थैलों का उपयोग करने की अपील की।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भगवान जगन्नाथ 14 दिनों के लिए एकांतवास पर चले गए है. ऐसा माना जाता है कि भगवान बीमार है और वे आम जनता को 14 दिनों के लिए दर्शन नहीं देंगे. मंदिर पुजारी का कहना है कि कोरोना काल में संक्रमितों को 14 दिन क्वारंटाइन रहने की बात कही जा रही है, लेकिन ये परंपरा तो सदियों से चली आ रही है. रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ को कल से काढ़ा भी दिया जाएगा और मंदिर में आने वाले भक्तों को भी प्रसाद स्वरूप काढ़े का वितरण होगा
वहीं इस बार रथ यात्रा की बात की जाए तो कोरोना का कहर कम है और मंदिर के संचालकों ने ये फैसला लिया है कि इस बार सादगी पूर्ण ढंग से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी. लेकिन मंदिर के मुख्य द्वार को भक्तों के लिए नहीं खोले जाएंगे. केवल मंदिर के अंदर ही भगवान रथ में सवार होकर भ्रमण करेंगे. यदि प्रशासन की तरफ से कोई गाइडलाइन जारी होती है तो उसके अनुसार भी व्यवस्था की जाएगी.
मंदिर संचालक पुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा के लिए उन्होंने प्रशासन को एक पत्र लिखकर अनुमति की मांग की है. साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है.
बता दें कि इस बार 12 जुलाई को रथ यात्रा पर्व शुरू हो रही है जो 20 जुलाई यानी देवशयनी एकादशी के दिन तक मनाया जाएगा.