Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी  बीते एक साल के भेष बदलकर कचना हाउसिंग बोर्ड में रह रहा था, जहां से गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गोलबाजार थाना पुलिस ने बताया कि वर्ष पीड़ितों ने 2020 में गोलबाजार थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. शातिर ठग मनीष सोनी ने अपने राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए मंत्रालय, छात्रावास अधीक्षक, पटवारी सहित भृत्य की नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की थी।
पीड़ितों की शिकायत पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज करने के बाद मनीष सोनी की तलाश की जा रही थी. आरोपी को कुछ दिन पहले हाउसिंग बोर्ड कालोनी कंचना, राजीव लोचन अपार्टमेंट में देखा गया था, जिसके बाद घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में मंदिरों के कपाट खोलने की अनुमति दे दी गई है. मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है. मंदिर परिसर में केवल बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। 
प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा
परिसर में केवल बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी जाए
फेस कवर/मास्क का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए
कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में पोस्टर/बैनर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं
कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में जागकरूकता फैलाने के लिए ऑडियो ओर वीडियो क्लिप को नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए। 
आगंतुकों को परिसर में कमशः एक के बाद एक ही प्रवेश दिया जाए
एक समय में अधिकतम 5 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी
देखिए आदेश की कॉपी-
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एक जुलाई से स्कूल खोलने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि अब अगर स्कूल नहीं खोले गए तो हमेशा के लिए हजारों स्कूल बंद हो जाएंगे। 
प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि आज स्कूल खोलने के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को प्लान सौंपा गया है, 1 जुलाई से स्कूल खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री से दिशा-निर्देश देने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से स्कूलों को खोलने की मांग की जा रही है। 
कोरोना काल में 500 से 700 स्कूल बंद हो चुके हैं, जिसके कारण प्रदेश में लगभग दो लाख विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। 
राजीव गुप्ता ने बताया कि पिछले दो सालों से अभी तक सिर्फ़ 40 प्रतिशत पालकों ने फ़ीस भरा है. जिन पालकों ने फीस नहीं भरा है, उनके लिए विभाग की ओर से अपील लेटर जारी की जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत 2020-21 की राशि के साथ नौवीं से बारहवीं तक की प्रतिपूर्ति राशि जारी की जाए, जिससे स्कूलों में तालाबंदी की नौबत न आए। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसको लेकर कुछ जिज्ञासाएं भी हैं. इस योजना के प्रावधान और फायदों की लोगों को जानकारी देने और उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के निकट प्रदर्शन-वन विकसित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को सभी जिला मुख्यालयों के आसपास कम से कम 10 एकड़ की शासकीय भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रदर्शन-वनों के माध्यम से इस योजना के प्रावधानों और फायदों के बारे में लोग जानकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे. चिन्हांकित भूमि पर इमारती और अन्य प्रजातियों के वृक्षों के रोपण के साथ-साथ अंतरवर्तीय फसल के रूप में औषधीय पौधों का रोपण भी किया जाएगा. उन्होंने इसमें वन और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की सहायता लेने और सभी प्रजातियों के वृक्षारोपण से होने वाले आर्थिक लाभ का विवरण भी वहां प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे आगामी वर्षों में निजी क्षेत्र के लोगों को भी वाणिज्यिक वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा। 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और इसके माध्यम से किसानों को आय का नया जरिया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना 1 जून 2021 से शुरु की गई है. मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है. यदि वे धान फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 
इसी तरह ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाएगा, तो एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इससे भविष्य में पंचायतों की आय में वृद्धि भी हो सकेगी. इसके अलावा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक आधार पर राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है. पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को एक वर्ष बाद 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है. इस योजना के तहत वृक्षों को काटने व विक्रय का अधिकार संबंधित समिति को दिया गया है। 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है. विधानसभा का मानसून अगले महीने से शुरू होगा. यह सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा. इस मानसून सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी. विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है. यह सत्र हंगामेदार रहेगा। 
विधानसभा मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने तैयारी शुरू कर ली है. एक दिन पहले ही बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी. इस बैठक में कई मुद्दे तैयार कर लिए गए हैं. वहीं सत्ता पक्ष ने भी मानसून सत्र को लेकर तैयारी की है. फिलहाल मानसून सत्र शुरू होने में अभी 1 महीने का समय बाकी है. इस मानसून सत्र के दौरान सभी विधायकों, मंत्री को कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। 
बीजेपी विधायक दल की बैठक में स्थगन, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने की तैयारी की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में हुई बैठक में धान, किसान, बेरोजगारी, बेरोजगारी भत्ता, शिक्षक भर्ती में देरी, कानून व्यवस्था, टीकाकरण की धीमी रफ्तार, केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य विषयों पर सदन में सरकार को घेरने की तैयारी की गई। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आई है. 24 जून को 4191 सेशन साइट में कोविड वैक्सीन की 2 लाख 10 हजार 34 डोज दी गई 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के एक लाख 58 हजार 191 युवाओं को पहली डोज दी गई, देश के कई राज्यों में जहां टीकाकरण अभियान कम हुआ है वहीं छत्तीसगढ़ में टीकाकरण में लगातार वृद्धि हो रही है. प्रदेश में 21 जून को 91 हजार 172, 22 जून को 1 लाख 9 हजार 353 और 23 जून को 1 लाख 58 हजार 472 लोगों को टीका लगाया गया है। 
मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 24 जून को अवकाश के बावजूद अधिकांश जिलों में वैक्सीनेशन में तेजी आई. भारत सरकार के कोविन पोर्टल के अनुसार प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के वेस्टेज का औसत प्रतिशत 25 जून की स्थिति में 0.83 है, राज्य के 19 जिलों में वैक्सीन वेस्टेज एक प्रतिशत से भी कम है. जबकि कोरोना वैक्सीन का राष्ट्रीय वेस्टेज दर इससे कहीं ज्यादा है। 
देखिए जिला वाईस आंकड़ा
बालोद में 10247, बलौदाबाजार में 7628, बस्तर में 2244, बेमेतरा में 5532, बीजापुर में 895, बिलासपुर में 11470, दंतेवाडा में 1101, धमतरी में 7915, दुर्ग जिले में 14730, गरियाबंद में 2587, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1352, जशपुर में 3725, कबीरधाम में 3372, कांकेर में 6562, कोंडागांव में 1861, कोरबा में 9421, कोरिया में 3529, महासमुंद में 15242, मुंगेली में 3682, नारायणपुर में 307, रायगढ़ में 21683, रायपुर में 24613, राजनांदगांव में 29387, सुकमा में 792, सूरजपुर में 3883, बलरामपुर में 2839, जांजगीर-चांपा में 7488 तथा सरगुजा में 5947 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। 
टीका के बाद भी जरूरी
लोगों से अपील करते हुए कहा गया है कि वैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना, मास्क लगाना, शारीरिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है, जिससे कोरोना के खतरे से बचा जा सके। 
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल का दो वर्ष 29 जून को पूरा हो रहा है. इस अवसर पर सेवा समर्पण के ईमानदार प्रयास के दो वर्ष के तहत कांग्रेस प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। 
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा. नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहरी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में श्रमदान किया जाएगा।
प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में प्रदेश के समस्त जिलों में नवीन-निर्माणाधीन राजीव भवन में श्रमदान किया जाएगा. प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालयों में पौधा वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश एनएसयूआई की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच कांग्रेस के इतिहास और आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान पर परिचर्चा कराई जाएगी। 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. मंत्री हमेशा चुटकीले अंदाज में राजनीति मुद्दे पर बयान देते हैं. विपक्षी नेताओं पर देसी अंदाज में तंज कसते हैं. जिससे लोगों को आसानी से विषय समझ आ जाती है.
मंत्री लखमा की स्कूली पढ़ाई तो नहीं हुई है लेकिन उनके बयान से ऐसा नहीं लगता. ग्रामीणों के बीच उन्हीं की तरह बात करते हैं. जिसके लोग कायल हो जाते हैं.
सोशल मीडिया में एक वनांचल इलाके के युवक ने मंत्री लखमा का मिमक्री किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं. लोग कमेंट कर रहे हैं.
इस वीडियो को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है. इसमें लिखा है कि प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी मिमिक्री करते हुए इस युवा को सुनिए.

 
panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर में हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर तीन दिन पहले की गई छापामार कार्रवाई में आयकर विभाग को 6 करोड़ रुपए की अघोषित रकम मिली है. इसके अलावा मौके से जब्त किए गए कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव के प्रारंभिक आंकलन में सौ करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन की बात सामने आई है. मामले में आगे जांच की जा रही है। 
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ट्रांजेक्शन (CBDT) के प्रवक्ता ने बताया कि रायपुर में कुल लोग कैशबुक के अलावा बड़ी रकम का लेन-देन की सूचना मिली थी. जांच में जानकारी के सही पाए जाने पर हवाला कारोबारी की पतासाजी की गई. इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने 21 जून को रायपुर के हवाला कारोबारी के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी. दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि लोगों को न केवल खरीदी-बिक्री के लिए रकम मुहैया कराई जा रही है, बल्कि अघोषित रकम के परिवहन और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की भी सुविधा देते हैं। 
बता दें कि राउरकेला, ओडिशा की स्कैन ग्रुप ऑफ कंपनीज के रायपुर में सेल्स हेड विकास भारद्वाज के ठिकानों के साथ कंपनी के दफ्तरों में पर आयकर विभाग की टीम ने 21 जून को दबिश दी थी. इसमें विकास भारद्वाज के आफिस से 1 करोड़ रुपए और गायत्री नगर में रहने वाली उसकी पत्नी नेहा के पास में 5 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे. इसके साथ ही आयकर टीम को बोगस कंपनियों के दस्तावेजों के साथ मनीलांड्रिंग से जुड़े कागजात भी मिले थे। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी पर झूठ बोलकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बदनाम करने का आरोप लगाया है. आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर संज्ञान लेने की बात कही थी, जबकि विनोद तिवारी ने दूसरे विषय पर पीएमओ को चिठ्ठी लिखी थी. मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विनोद तिवारी पर कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। 
भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के ऊपर झूठ बोलकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को बदनाम करने का आरोप लगाया है. भाजपा कार्यालय में दस्तावेजों का हवाला देते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि विनोद तिवारी ने केंद्र सरकार के पत्र को गलत ढंग से प्रचारित कर रमन सिंह के ऊपर आय से अधिक मामले की जांच की बात कही थी, जबकि पत्र में कही भी ऐसा उल्लेख नहीं था। 
उन्होंने कहा कि विनोद तिवारी ने पीएमओ को दूसरे विषय पर पत्र लिखा था, उस मामले मे केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को लिखा था.  केंद्र सरकार के पत्र को गलत ढंग से प्रचारित करने को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को विनोद तिवारी के खिलाफ करवाई करने के साथ उसकी सूचना केंद्र को देने के लिए निर्देशित किया है. पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के साथ नरेश गुप्ता, ओपी चौधरी भी मौजूद थे।