Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए । मुख्यमंत्री ने कहा है लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए । इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत कई जिलों में पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई है. जिस कारण गर्मी बढ़ गई है. तापमान में वृद्धि हो गई है. लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की चेतावनी जारी की है. बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में बारिश हो सकती है. भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है।
रायपुर मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने कहा कि उत्तर पश्चिम बिहार और आसपास एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 3.1 किमी स्तर तक बना हुआ है. पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बांग्लादेश और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 2.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
आज बस्तर संभाग में होगी बारिश
इस वजह से आज 22 जून को बस्तर संभाग और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
23 जून को भी बारिश की संभावना
उन्होंने ये भी बताया कि 23 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. राज्य में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने और अकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है. भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छग रहने की संभावना है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में आज सर्वदलीय बैठक हुई. इस बैठक में वैक्सीनेशन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं. नगर निगम ने ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण को लेकर कमर कस ली है. रायपुर के जिस वार्ड में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन होगा, उस वार्ड को 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा. दूसरा स्थान पाने वाले वार्ड को 8 लाख और तीसरा स्थान पाने वाले वार्ड को 5 लाख रुपए इनाम की राशि दी जाएगी. महापौर निधि से विकास कार्यों के लिए वार्डों को इनाम की राशि दी जाएगी।
बिना वैक्सीन लगवाए हितग्राहियों को नहीं मिलेगा राशन
रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में रविवार को वैक्सीनेशन महाअभियान चलेगा. जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाया है, उनके खिलाफ सख्ती की तैयारी है. राशन दुकानों से बिना वैक्सीन लगवाए हितग्राहियों को राशन नहीं मिलेगा. इसलिए राशन हितग्राहियों को भी वैक्सीन लगवाना जरूरी है. टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत जनप्रतिनिधि घर-घर पहुंचेंगे।
3 वार्डों को मिलेगा इनाम
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि टीकाकरण अभियान एक बड़ा लक्ष्य है. अभी बहुत कम लोगों को टीका लगा है. इसलिए अभियान को रफ्तार देने के लिए इनाम की घोषणा की गई है. जिस वार्ड में सर्वाधिक टीका लगाया जाएगा, उस वॉर्ड को इनाम में 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी. दूसरे स्थान में आने वाले वार्ड को 8 लाख और तीसरे स्थान में आने वाले वार्ड को 5 लाख रुपए की राशि दी जाएगी. यह राशि महापौर निधि से विकास कार्यों के लिए वार्डों को दी जाएगी।
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि दूसरे बड़ा फैसला यह है कि हर रविवार को 70 वार्डों में टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में घर-घर पहुचेंगे. लोगों को प्रेरित करेंगे. तीसरा बड़ा फैसला यह है कि सभी तरह के दुकानदारों, शापिंग मॉल में कार्यरत लोगों के पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर कार्रवाई होगी।
वैक्सीन के लिए नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार
महापौर ने कहा कि हर वार्ड में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया है. जहां पहुंचकर आसानी से टीका लगवाया जा सकता है. इसमें प्राथमिकता निर्धारित करने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि किसी को भी घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं है. अब 5-5 मिनट में वैक्सीन लग जा रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार को कांग्रेस संगठन की बैठक हुई. इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद राहुल गांधी फिर से संभाले. राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी. मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी मजबूती से लड़ रहे हैं. 2024 में मोदी सरकार का जाना तय है।
19 हजार कस्बों में सर्वे करेगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सर्वे को लेकर कहा कि कोरोना के बाद लोगों का हाल जानने छत्तीसगढ़ के 19 हजार कस्बों तक कांग्रेस जाएगी. हर कस्बे में 200 कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घरों तक पहुंचेंगे. हर परिवार का हाल जानने के साथ मौतों का आंकड़ा भी जुटाएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के सुख दुख में उनके साथ रही है. एक बार फिर हमारे कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों का हाल जानेंगे।
कई राज्यों ने छुपाया मौतों का आंकड़ा
मरकाम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की भी जानकारी लेंगे. गुजरात, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में कोरोना से मौतों के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में हजारों लाशों को गंगा में बहाने का दृश्य सभी ने देखा है. इसी के मद्देनजर कांग्रेस कोरोना से मौतों का आंकड़ा जुटाने सर्वे करने जा रही है।
सिलगेर आंदोलन के पीछे नक्सली
सिलगेर के आंदोलन पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि सिलगेर आंदोलन के पीछे नक्सली है. नक्सली आदिवासियों पर दबाव बना रहे हैं. यह आंदोलन नक्सलियों की ओर से आयोजित है. नक्सली विकास में बाधा बन रहे हैं. कैंप खुलने से तेजी से विकास होगा. नक्सली गतिविधियों पर विराम लगेगा।
सिलगेर फायरिंग में 3 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि 17 मई को सिलगेर पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था. इस दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई थी. ग्रामीणों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस की फायरिंग में 3 लोगों की मौत हुई थी. इस गोलीबारी में 15-20 ग्रामीण घायल हुए थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। करीब 6 महीने पहले राजधानी रायपुर में एक हाईप्रोफाइल केस मीडिया की राष्ट्रीय सुर्खियों में था. ये पूरा मामला फिल्म अभिनेता संजय बत्रा (Sanjay Batra) से जुड़ा हुआ है और बत्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी से अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कबीर नगर थाने में केस रजिस्टर्ड किया गया. लेकिन अब तक आरोपी अभिनेता संजय बत्रा को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. जबकि आरोपी ने बकायदा कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से एक शपत पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें उन्होंने अपने मुंबई के घर के पते के बारे में पूरी जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी वर्तमान में 502 सन्मुख हाईट, ऑशिवरा नागेश्वरी पश्चिम मुंबई में निवासरत है।
5 लाख लेकर केस वापस लेने का दबाव
वहीं इस मामले में संजय बत्रा की पत्नी और पीड़िता पर 5 लाख रुपए लेकर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. इसकी पुष्टि पीड़िता ने भी की है. बता दें कि पीड़िता और आरोपी अभिनेता की शादी प्रदेश के एक कद्दावर पूर्व मंत्री के भाई ने कराई थी. वहीं पीड़िता पर एक दरबार के संत द्वारा विभिन्न माध्यमों से केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. वहीं केस वापस न लेने पर बदनाम करने की धमकी भी उसे दी जा रही है।
दोनो की थी दूसरी शादी
पीड़िता के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अभिनेता संजय बत्रा और पीड़िता दोनो की ही ये दूसरी शादी थी. पीड़िता ने अपने पहले पति से तलाक के करीब दो साल बाद उक्त आरोपी से शादी की थी. जानकारी के मुताबिक पीड़िता उक्त कद्दावर मंत्री के भाई के यहां काम करती थी. इसी दौरान दोनो की जान-पहचान हुई और फिर दोनो ने शादी का फैसला किया।
जाने कौन है आरोपी संजय बत्रा
संजय बत्रा मूलतः रायपुर का रहने वाला है और वर्तमान में वह मुंबई में रहता है. आरोपी ने अपनी पूरी पढ़ाई खालसा स्कूल से की और कॉलेज की पढ़ाई उसने दुर्गा कॉलेज से पूरी की. आरोपी संजय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म- कारी, मया देदे मया लेले, मंदराजी में काम किया है. वहीं छोटे पर्दे की बात करे तो बत्रा ने 2004 से अब तक केसर, छोटी बहू, सिंदूर बिन सुहागन, ज्योति, बालिका वधु, इस प्यार को क्या नाम दूं?, श्रीमती कौशिक की पॉच बहुयें, भौरे, पिया रंगरेज, एक लक्ष्य, पेशवा भैरव में काम किया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। अदाणी समूह के छत्तीसगढ़ स्थित सरगुजा, रायपुर एवं रायगढ़ परियोजना स्थलों पर 500 से अधिक कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने कोविड सुरक्षा के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सुबह डिजिटल मंच के द्वारा 7वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. दरअसल, अदाणी समूह भारतवर्ष में स्थित अपने संस्थानों के कर्मचारियों संग हर वर्ष डिजिटल मंच पर योग का कार्यक्रम आयोजित करता है. ऑनलाइन सेशन के दौरान योग से शारीरिक और मानसिक सेहत पर होने वाले अनुकूल प्रभाव, शरीर में अध्यात्म चेतना की जाग्रति तथा योग के निरंतर अभ्यास की शिक्षा दी गई. यह गौर करने वाली बात है कि छत्तीसगढ़ के गांवों में लोग डिजिटली शिक्षित हो रहे हैं, और इस माध्यम से सार्वजानिक चर्चा का हिस्सा बनकर, अपने विचार रखकर, समाज के प्रति एक सशक्त भूमिका निभा रहे हैं.
इस उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने आसपास के ग्रामों में योग के कार्यक्रमों का आयोजन, योग विशषज्ञ की उपस्थिंति में, कोविड सुरक्षा के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए किया. जिसमें रायपुर तथा सरगुजा के चार ग्रामों में 200 से अधिक युवतियों, बच्चों व महिलाओं ने भाग लेकर योग से होने वाले फायदों का अनुभव किया.
गौरतलब है कि स्वास्थ्य, अदाणी फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में रहा है. फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य के प्रति इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर अंतराल पर आयोजित किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य के साथ शिक्षा व स्वरोजगार के जरिए सशक्तिकरण की दिशा में भी फाउंडेशन द्वारा कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं.
अदाणी ग्रुप के बारे में
अदाणी ग्रुप भारत में एक विविधतापूर्ण संगठन है, जिसका 55 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का कम्बाइंड मार्केट कैप है, और जिसमें सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली 6 कंपनियां शामिल हैं. कंपनी ने पूरे भारत में विश्व स्तरीय परिवहन और यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है. अदाणी ग्रुप का मुख्यालय भारत के गुजरात राज्य में अहमदाबाद में स्थित है. पिछले वर्षों के दौरान, अदाणी ग्रुप ने अपने परिवहन लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा यूटिलिटी पोर्टफोलियो व्यवसायों में बाजार में अग्रणी होने के लिए भारत में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, जो वैश्विक ओ एंड एम मानकों के अनुरूप है. चार आईजी रेटेड व्यवसायों के साथ यह भारत का एकमात्र इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ग्रेड जारीकर्ता है.
अदाणी ने अपनी सफलता और नेतृत्वकारी भूमिका का श्रेय ‘राष्ट्र निर्माण’ के मूल दर्शन को दिया है, जो ‘ग्रोथ विथ गुडनेस’ के विचार द्वारा संचालित है. यह विचार सस्टेनेबल विकास के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत है. अदाणी ग्रुप सस्टेनेबिलिटी, विविधता और साझा मूल्यों के सिद्धांतों के आधार पर अपने सीएसआर प्रोग्राम के जरिये जलवायु संरक्षण पर जोर देने और सामुदायिक पहुंच बढ़ाने के साथ अपने व्यवसायों को जोड़ते हुए अपने ईएसजी फुटप्रिंट बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिक जानकारी के लिए www.adani.com देखें.

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश की तीन वामपंथी पार्टियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ और कोविड राहत की मांगों को लेकर 26 जून को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला लिया है. इस दिन किसान विरोधी कानूनों और चार श्रम संहिताओं के खिलाफ तथा सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का कानून बनाने की मांग को लेकर मजदूर-किसानों के देशव्यापी आंदोलन के साथ एकजुटता भी प्रकट की जाएगी।
आज यहां जारी एक बयान में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव संजय पराते, भाकपा के आरडीसीपी राव तथा भाकपा (माले)-लिबरेशन के बृजेन्द्र तिवारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महंगाई वृद्धि दर 10% से ऊपर चल रही है और इसने पिछले 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी हो गई है कि लोगों का पेट भरना मुश्किल हो गया है और भुखमरी बढ़ गई है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें महंगाई की इस आग में घी का काम कर रही है. इसके बावजूद मोदी सरकार इसको नियंत्रित करने की कोई कोशिश नहीं कर रही है।
वामपंथी नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी ने लोगों की रोजी-रोटी और जिंदगी को तबाह कर दिया है. मांग के अभाव में अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में चली गई है. इस स्थिति से उबरने के लिए आम जनता को मुफ्त खाद्यान्न और नगद मदद की जरूरत है. मोदी सरकार न केवल इससे इंकार कर रही है, बल्कि इस महामारी का शिकार हुए परिवारों को केंद्रीय आपदा प्रबंधन कानून के अनुसार चार लाख रुपयों की मदद से भी इंकार कर रही है, जिस पर मात्र 1600 करोड़ रुपये ही खर्च होना है. उन्होंने कहा कि लोग कोरोना से कम, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से ज्यादा मरे हैं और इन मौतों की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेना चाहिए।
गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने और कालाबाज़ारी व जमाखोरी पर रोक लगाने, प्रति व्यक्ति 10 किलो खाद्यान्न सहित सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन किट देने, आयकर दायरे से बाहर के सभी परिवारों को प्रति माह 7500 रुपयों की नगद मदद देने और कोरोना मौत से प्रभावित हर परिवार को आपदा प्रबंधन कानून के अनुसार चार लाख रुपयों की मदद करने आदि मांगों पर वामपंथी पार्टियों द्वारा देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किये जा रहे हैं. वाम नेताओं ने बताया कि ये प्रदर्शन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे प्रदेश में आयोजित किये जायेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण की स्थिति से निपटने और संक्रमितों तक मदद कैसे पहुंचे, इसे लेकर कांग्रेस संगठन की आज बैठक होगी. यह बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एआईसीसी ने निर्देश दिए हैं, कि कोविड संक्रमितों तक पहुंचना है. उनके सुख-दु:ख में हाथ भी बंटाना है. इस बारे में विस्तृत सर्कुलर भी जारी किया गया है. उन मुद्दों पर आगे कैसे काम करना है उस पर चर्चा होनी है।
इस बैठक में पीएल पुनिया के साथ प्रभारी सचिव और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. इसमें संगठन को आने वाले दिनों में क्या काम करना है इस पर भी रणनीति बनेगी।
सरकार अच्छा काम कर रही
भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है. चाहे किसानों का कर्ज माफ हो या राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उन्हें किस्त देने की बात, कई मुद्दे हैं जिसमें सरकार अच्छा काम कर रही है. सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष कई तरह के हथकंडे अपना रही है. जिसका डटकर सामना किया जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुलाई माह में मानसून सत्र की शुरुआत हो सकती है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मानसून सत्र को लेकर कहा कि जुलाई में विधानसभा सत्र प्रस्तावित है. हमारी सरकार को 30 महीने हो गए हैं. इन 30 महीनों में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है. चाहे किसानों का कर्ज माफ हो या राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उन्हें किस्त देने की बात, कई मुद्दे हैं जिसमें सरकार अच्छा काम कर रही है।
विपक्ष के आरोपों का देंगे जवाब. सभी विधायक तैयारियों के साथ जाएंगे
मरकाम ने कहा कि मानसून सत्र में भाजपा जो भी आरोप लगाए, सरकार के लोग हमारे सभी विधायक उसका डटकर सामना करेंगे. सरकार भी उसका जवाब देगी. सभी विधायक सत्र में तैयारियों के साथ जाएंगे और विपक्ष के हर हमलों का जवाब देंगे. सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष कई तरह के हथकंडे अपना रही है, कई तरह की बातें आएंगी।

panchayattantra24.com रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बीच एक 1 करोड़ लोगों का कोराना टेस्ट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वीडियो संदेश के माध्यम से कोरोना योद्धाओं का आभार जताया है. साथ ही सिंहदेव ने प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को शुक्रिया कहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग में सफलता का टेस्टिंग बहुत बड़ा माध्यम है. संक्रमण को चिन्हित किए बिना जीत पाना बहुत मुश्किल काम है. टेस्टिंग से ही संक्रमित मरीज़ों को चिन्हित करना संभव हो पाया.
1 करोड़ लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के जंग में सफलता का बड़ा माध्यम टेस्टिंग है. छत्तीसगढ़ ने कोरोना टेस्टिंग एक बड़ा लक्ष्य को हासिल किया है. आज 1 करोड़ टेस्ट का आंकड़ा छू लिया है, क्योंकि टेस्टिंग के बग़ैर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना अत्यंत कठिन कार्य है. टेस्ट होने से पता चल जाता है कि कौन कोरोना संक्रमित है. इससे संक्रमित को अलग रखा जाता है. ट्रीटमेंट से उसको ठीक कर लिया जाता है.
टीएस सिंहदेव ने कहा कि तेज़ी से टेस्टिंग हुआ, तभी संभव हो पाया है. जब राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लैब बढ़ाएं टीम बढ़ाई. मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही टेस्टिंग आगे भी लगातार जारी रहेगा. कोरोना जंग में योगदान दे रहे हैं. तमाम स्वास्थ्यकर्मी के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं. धन्यवाद के पात्र हैं और मुझे उम्मीद है कहीं यह टेस्टिंग का शृंखला ऐसा ही जारी रहेगा.