Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले में 122 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 144 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में 46 करोड़ 75 लाख रूपये के 41 कार्यो का लोकार्पण और 76 करोड़ 21 लाख रूपये के 103 कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

publicuwatch24.com,रायपुर। पहले मैं बहुत दुखी रहती थी। खाने-पीने तक के लिए मां-बाप पर ही आश्रित थी। लेकिन अब खुद कमा-खा रही हूं, और दूसरों को भी खिला-पिला सकती हूं। मैंने आज 35 और महिलाओं को अपने साथ जोड़कर रोजगार दिया है। कोरबा जिले की दिव्यांग महिला ललिता राठिया ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपने जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई। वे जनपद पंचायत कोरबा से करीब 65 किलोमीटर दूर ग्राम चिर्रा की निवासी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ललिता राठिया महिला सशक्तिकरण के अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ललिता उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ललिता तथा उनकी समूह की महिलाओं को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग होने के बाद भी महिलाओं को आर्थिक विकास की राह पर चलने के लिए रास्ता दिखा रहीं हैं, यह निश्चित ही जहां चाह वहां राह की बातों को सिद्ध करता है। श्री बघेल ने ललिता की तारीफ करते हुए कहा कि शासन की लाभकारी योजनाओं की जानकारी ललिता को है, मुझे बताने की जरूरत नहीं पड़ी। शासन की योजनाएं गरीब, किसान एवं सभी लोगों के लिए निश्चित ही लाभदायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ललिता ने दिव्यांग होकर भी खुद आर्थिक रूप से मजबूत होकर गांव की दूसरी महिलाओं को भी स्वावलंबन की राह दिखाई है। यह सभी के लिए प्रेरणादायक है। ललिता सभी महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। प्रदेश की सभी गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्कों के रूप में स्थापित करना है। गौठान के माध्यम से सभी ग्रामीणों को जोड़कर रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और लोगों को स्वावलंबी बनाना सरकार का उद्देश्य है।
जिले के विकास कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए ललिता ने बताया था कि उनके दोनों पांव खराब हैं। अपने जीवन को लेकर वे निराश थीं। लेकिन राज्य शासन की नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना से जुड़कर जीवन की दिशा ही बदल गई। ललिता ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि शासन की महत्वकांक्षी नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी योजना एवं गोधन न्याय योजना से जुड़कर गांव की 35 महिलाओं ने पांच लाख 28 हजार 900 रूपए की आय अर्जित कर लिया है। दिव्यांग होने के बावजूद अपने गांव चिर्रा के गौठान में सक्रिय सदस्य के रूप में काम करके लोगों के सामने आर्थिक मिसाल पेश की है।
ललिता ने बताया कि गांव की विधवा परित्यकता एवं अन्य महिलाओं को मिलाकर 35 महिलाओं का समूह बनाया। समूह की महिलाएं गौठान में मछली पालन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, धान की खेती, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन जैसे आर्थिक गतिविधियों में काम कर रहीं है। गांव में ही काम मिल जाने से गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। आर्थिक मजबूती मिलने से गांव की महिलाएं अपने घर-परिवार तथा बच्चों का भरण-पोषण एवं पढ़ाई-लिखाई अच्छे से कर पा रही है। ललिता ने बताया कि समूह की महिलाएं मिलकर 800 क्विंटल गोबर खाद की खरीदी कर चुकी है और 400 क्विंटल केंचुआ खाद भी बना चुकी हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को ढाई साल हो चुके हैं. लेकिन अभी तक निगम-मंडलों की पूरी नियुक्ति नहीं हो पाई है. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के बयान के बाद नेताओं में उम्मीद की किरण जगी है. निगम-मंडलों में नियुक्ति देने के लिए नेताओं की लिस्ट तैयार कर ली गई है. उसे अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा गया है. जहां से जल्द ही अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि निगम-मंडलों की सूची पर चर्चा चल रही है. लिस्ट पर अंतिम निर्णय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी लेंगी. अभी सोनिया गांधी से अप्रूवल नहीं हुआ है. अनुमोदन के बाद जल्द ही नियुक्ति की जाएगी. बता दें कि अभी निगम-मंडलों के करीब 30 पदों पर नियुक्तियां होनी बाकी हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि निगम मंडल और संगठन में विस्तार को लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से चर्चा की है. निगम मंडल और संगठन के कुछ पदों पर जल्द नियुक्ति होगी. सीएम के बयान के बाद साफ हो गया है कि बाकी बचे पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। देश में पिछले एक महीने के दौरान पेट्रोल की कीमतों में 20 बार वृद्धि की गई है. पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार होने खाद्य तेल की कीमत 180 रुपए लीटर पार का रिकार्ड मोदी की सरकार ने अपने नाम पर स्थापित कर लिया है. पेट्रोलियम पदार्थ में लगातार वृद्धि होने से लोगों का बजट पूरी तरह से लड़खड़ा गया है. लोगों का जीवन और कठिन हो गया है. कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया है।
कांग्रेस ने आज राजधानी के विधानसभा रोड मोवा में 12 बजे सांकेतिक चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज किया. पेट्रोल पम्प की डमी लेकर कार्यकर्ता खड़े रहे. डमी के बीच खड़े कार्यकर्ताओं ने मोदी, स्मृति ईरानी, रमन सिंह और धर्मेंद्र प्रधान के मौखौटे पहन रखे थे. साथ ही मोदी गैस 880 रुपए का भी होर्डिंग हांथों में लेकर सड़क पर खड़े रहे. मोदी सरकार के खिलाफ़ नारेबाज़ी भी की. विनोद तिवारी ने कहा कि ये पेट्रोल मूल्य वृद्धि और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
यूपीए सरकार में प्रदर्शन करने वाले नेता छुपकर बैठे हैं
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि जब यूपीए की सरकार में पेट्रोल डीज़ल की क़ीमत में थोड़ी से वृद्धि हुई थी, तब बीजेपी वाले सोनिया गांधी का पोस्टर महंगाई डायन बनाकर जारी किया था. स्मृति ईरानी से लेकर सभी लोग सड़क पर तमाश कर रहे थे. चूड़ियाँ फ़ेक रहे थे. वो आज कहां है क्यों चुप है. जबकि आज तो उनकी ही सरकार है. पेट्रोल 100 के पार है. कहा छुप कर बैठे है।
विश्व मार्केट में तेल की कीमत कम, फिर मूल्य वृद्धि क्यों ?
मोदी सरकार ने 1 साल में पेट्रोल डीज़ल के माध्यम से लिए जाने वाले टैक्स से 2 लाख 50 हज़ार करोड़ का मुनाफ़ा कमाया है. इन्हें शर्म आनी चाहिए कोरोना काल में जब सरकार को लोगों की सहायता करनी चाहिए, तब ये पेट्रोल की मूल्य वृद्धि कर आम लोगों के जेब में डाका डाल उनका जीवन और कठिन कर रहे हैं. जबकि विश्व मार्केट में तेल की क़ीमत काफ़ी कम है, फिर ये मूल्य वृद्धि क्यों ।

panchayattantra24.com,रायपुर। JCCJ के बैनर तले नर्सिंग के छात्राओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नर्सिंग के छात्राओं ने सीएम हाउस घेराव करने की कोशिश की है. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है. नर्सिंग के छात्रों का राजधानी में बड़ा आंदोलन है. आंदोलन में करीब 1 हजार छात्राएं राजधानी पहुंचे हैं, जो बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर इक्कठे हुए हैं।
सड़क पर उतरे नर्सिंग छात्रा
दरअसल, 2 साल से नर्सिंग छात्राओं का ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा विश्विद्यालय प्रशासन ने नहीं कराया है, जिस कारण से छात्र-छात्रों का भविष्य अंधकार में है. इससे नाराज छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है. छात्र मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे हैं. प्रदेशभर से नर्सिंग के छात्र एकत्रित हो रहे हैं. छात्राएं ऑनलाइन या ऑफलाइन जल्द परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।
35 हजार छात्राओं का भविष्य अधर में
मामले में नर्सिंग छात्र संघ के अध्यक्ष योगेंद्र देवांगन ने कहा कि परीक्षा नहीं होने से 35 हजार छात्रों का भविष्य अधर में है. प्रदेशभर से नर्सिंग के छात्र प्रभावित हो रहे हैं. ऑनलाइन या ऑफलाइन जल्द परीक्षा आयोजित की जाए. बीते 2 वर्ष से छात्राएं परीक्षा नहीं होने से नाराज हैं।
बता दें कि ये आंदोलन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे और अजीत जोगी युवा मोर्चा के बैनर तले हो रहा है. इसके लिए JCCJ ने आंदोलन के लिए आमंत्रित किया था. जिसमें लिखा गया कि छात्राओं का भविष्य अंधकार में है. कई बार छात्राओं ने समस्या को लेकर मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई है, लेकिन सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही ही, जिस कारण से कुंभकरणी नींद में सोई सरकार को जगाने के लिए कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

panchayattantra24.com, रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने देश भर में बढ़ती बेतहाशा महंगाई के बीच काला धन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने वार्षिक डाटा जारी किया है. जिसमें बताया गया कि साल 2020 में स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा बढ़कर 20 हजार 700 करोड़ रूपए हो गया है, जो पिछले 13 सालों में यह सबसे बड़ा उछाल है. विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशी इन पैसों को लाकर भारतीय सभी लोगों के खाते में 15 हजार रूपए देने की बात करते थे, तब जबकि स्विस बैंक में भारतीयों का पैसा 6 हजार करोड़ से भी कम था।
विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार पर काला धन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पूरी भाजपा सत्ता में आने के पूर्व पूरे देश में घूम-घूम कर विदेशी बैंकों से भारतीयों का पैसा जिसे वे काला धन कहकर प्रचारित करते थे. तात्कालीन यूपीए सरकार को बदनाम करने कोई कसर नहीं छोड़ते थे. आज वही विदेशी बैंकों में भारतीयों और भारतीय फर्मों ने साल 2020 में खूब पैसे जमा किए. यहां तक कि ये पैसे भारत स्थित ब्रांचों और अन्य वित्तीय संस्थानों के जरिये भी भेजे गए हैं।
एक साल में 20 हजार 700 करोड़ पहुंचा
उन्होंने कहा कि साल 2020 में स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा बढ़कर 20 हजार 700 करोड़ रूपए से भी ज्यादा हो गया है, जबकि सिर्फ एक साल पहले 2019 के अंत का अनुमान लगाएं, तो स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा 6,625 करोड़ रूपए था. कोरोना संक्रमण के बीच मोदी सरकार पूरे देश को जब आर्थिक रूप से कमजोर की स्थिति होना बता रही है. ऐसे समय में स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा ऐतिहासिक बढ़ोतरी करना मोदी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है।
न खाऊंगा न खाने दूंगा का नारा का हुआ ऊल्टा
विकास उपाध्याय ने भाजपा के शीर्ष नेताओं पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश के लोगों को बताना चाहिए कि इन स्विस बैंकों में किनके पैसे जमा हुए हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मोदी ने जिस तरह से न खाऊंगा न खाने दूंगा का नारा दिया था. उसे वे मैं खाऊंगा और खाने दूंगा के रूप में परिवर्तित कर दिया है. इन स्विस बैंकों में भाजपा नेताओं के और उनके फर्म द्वारा कोरोना काल में कमाई गई काले धन को जमा करने का काम किया गया है।
स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा की हुई ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है और वे चुप क्यों हैं. क्या उन्होंने अब भ्रष्टाचार को शिष्टाचार के रूप में अपना लिया है ? देश की जनता आने वाले दिनों में एक-एक बात का हिसाब लेगी. आज यदि देश में महंगाई चरम सीमा पर है तो सबसे बड़ा कारण काले धन का है, जिस पर मोदी चुप्पी साधे बैठे हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। पोलावरम बांध मामले में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि रायपुर से उच्चस्तरीय अधिकारियों की एक टीम कोंटा भेजी जाएगी. यह टीम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बनाई गई है. जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम आज या कल रवाना हो सकती है. बांध कब तक तैयार होगा, इसकी समीक्षा की जाएगी. प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी।
कवासी लखमा ने बताया कि पोलावरम बांध आंध्रप्रदेश में बांध बन रहा है. पोलावरम बांध लगभग पूरा होने के कगार में है. हमारे छत्तीसगढ़ के कोंटा विधानसभा में लगभग 8 गांव के 13 पारा टोला मिलाकर डूबकर प्रभावित होने वाला है. इसीलिए हम पोलावरम के लिए लगातार सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़े है. हमने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे को चिट्टी लिखी है. साथ ही जल संसाधन के अधिकारियों से फोन पर चर्चा भी की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम भेजी भी जाएगी. अधिकारियों की टीम प्रभावित ग्रामीणों से चर्चा करेगी और उनके लिए जितना अच्छा हो सके उस लाभ का देने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही उन्हें नुकसान का मुआवजा भी दिया जाएगा।
आरएसएस की झूठ बोलने वाली भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कार्यकाल में अगर उस समय छत्तीसगढ़ सरकार हमारा सहयोग करती तो अभी जो परेशानी पोलावरम के लोगों को आ रही है. शायद उस परेशानी से ग्रामीण बच जाते।

panchayattantra24.com,रायपुर। देश भर में पेट्रोल, तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कोंडागांव में महंगाई का विरोध करने ऑटो से गांव-गांव पहुंचे. केंद सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन पहुंचाया. रायपुर में संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने बाइक घसीटकर महंगाई का विरोध जताया।
राजधानी रायपुर में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी प्रदर्शन किया. कांग्रेस के कार्यकर्ता बाइक और रसोई गैस की खाली टंकी को घसीटते हुए घड़ी चौक से भाजपा कार्यालय पहुंचे. बीजेपी के नेताओं को सौंपने वाले थे, लेकिन लालगंगा के पास पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया. वहीं कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘‘मस्त राम मस्ती में आग लगे बस्ती में’’ के नारे लगाए।
उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही केंद्र
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बेतहाशा महंगाई बढ़ने के विरोध में प्रदेश के गांव-गांव में ऑटो से पहुंचकर विरोध जताया गया. ऑटो के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि मोदी है, तो मुमकिन है का नारा दिया गया था. आज मोदी है, तो नामुमकिन है. केंद्र में बैठी मोदी सरकार महंगाई बढ़ा रही है. चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है. पेट्रोल-डीजल, सिलेंडर समेत सभी चीजों की महंगाई बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी ने कहा था कि बहुत हो गई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार. हमारी मांग है कि 7 वर्षों बाद बहुत हो गई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार,
रमन ने साइकिल चलाकर जताया था विरोध
विकास उपाध्याय ने कहा कि एक समय वो था जब डाॅ. रमन सिंह पूरे मंत्री मण्डल के साथ महज कुछ पैसे पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सायकल चलाते विरोध किया करते थे, लेकिन आज बढ़ोतरी 100 रूपए तक पहुंच गई है. इससे केन्द्र सरकार 26 लाख करोड़ मुनाफा कमा चुकी है. दूसरी तरफ देश की जनता लाॅकडाउन से लेकर संक्रमण काल में जूझ रहे आर्थिक तंगी से बेहाल है. उस स्थिति में आ गई है कि बाइक को घसीटने की नौबत पड़ रही है. जिसका जिम्मेदार भाजपा है।
महंगाई के विरोध में जारी रहेगा आंदोलन
उन्होंने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने वाली मोदी सरकार आज जनता को इस हालत में पहुंचा दिया है कि दो रोज की रोटी के लिए सोचना पड़ रहा है. इसके बावजूद भाजपा के लोग जगह-जगह ताण्डव नृत्य करते नजर आ रहे हैं. विकास उपाध्याय ने आज ऐलान किया है कि अब महंगाई के विरोध में आन्दोलन और तेज किया जाएगा. यह तब तक जारी रहेगी, जब तक भाजपा सत्ता से बेदखल नहीं हो जाती।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने गांवों से लेकर शहरों तक सरकारी अस्पतालों को मज़बूत बनाने और उन्हें समस्त सुविधाओं से युक्त करने के लिए कमर कस ली है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसरंचना को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाक़ों तक सर्वसुविधायुक्त उपचार व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाएं करें मजबूत- CM बघेल
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए अनुभवों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को मजबूत करने का काम शुरु कर दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में कार्य-योजना संपन्न बनाया तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है. बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना है, ताकि तीसरी लहर की स्थिति बनती भी है, तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जा सके।
‘स्वास्थ्य प्रबंधन मजबूत किया जाना आवश्यक’
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले 6 महीने में कोरोना के इलाज की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की दृष्टि से इन अस्पतालों में आक्सीजन संबंधी उपकरण ICU बिस्तर, वेन्टिलेटर्स की संख्या में वृद्धि हुई है. इन स्वास्थ्य उपकरणों का बेहतर रखरखाव और लगातार उपयोग कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के लिए भी आवश्यक है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टरों की संख्या में भी पिछले दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य प्रबंधन और मजबूत किया जाना आवश्यक है।
बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास की एक योजना शीघ्र तैयार की जाए. इस योजना में उपरोक्त सभी अस्पतालों में सर्व सुविधा संपन्न ऑपरेशन रूम, लेबर रूम, लैबोरेटरी, ICU और वेन्टीलेटर की सुविधा, ब्लड बैंक, निःशुल्क दवा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 के नगर निवेश विभाग की टीम ने पिछले दिनों अभियान चलाकर जोन के तहत नेता जी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड नम्बर 15 के मुर्राभट्टी क्षेत्र में जोन कार्यपालन अभियन्ता सुभाष चंद्राकर की उपस्थिति में थ्रीडी की सहायता से लगभग 40000 वर्गफीट क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की थी. तब नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक इसे बसंत अग्रवाल द्वारा किया जाना बताया जा रहा था।
लेकिन पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम जोन 1 ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें 3 लोगों के नाम सामने आ रहे है. सूत्र बताते है कि इस रिपोर्ट में दो पार्टनर किसी गुप्ता और एक श्रॉफ को बताया गया है. हालांकि पूरे नाम की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने अभी नहीं दी है।