Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिरगांव नगर निगम में भाजपा पार्षद के पति हरेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
खमतराई थाना पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दुखनाशन मानिकपुरी (32 वर्ष) को लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी हरेंद्र शर्मा पिता स्व. बिटोरी शर्मा ने धोखाधड़ी की थी. आरोपी ने जुलाई 2018 से दिसंबर 2019 के बीच चार किश्तों में कुल 7 लाख रुपए चेक के लिए थे.लेकिन न नौकरी लगाई और न ही पैसा लौटाया. पीड़ित की शिकायत पर धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी को उसके निवास स्थान भनपुरी स्थित आडवाणी कॉलोनी से थाने में लाकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य पाए जाने पर गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी में खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे के अलावा थाना के उपनिरीक्षक अजय झा, सउनि वरूण देवता,आरक्षक विनय पाण्डेय, आरक्षक प्रकाश नारायण पात्रे की भूमिका रही।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की वित्तीय मदद का हिस्सा 52 फ़ीसदी है, जबकि राज्य का हिस्सा क़रीब 48 फ़ीसदी है. सरकार का कुल खर्च 80 हजार 126 करोड़ रुपए है, जिसमें राजस्व व्यय 70 हजार करोड़ रुपए है. करीब 88 फ़ीसदी हिस्सा अनुदान, सब्सिडी, ब्याज भुगतान में खर्च हो रहा है. दिवालियापन की यही वजह है।
कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की. पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सरकार सभी क्षेत्रों में असफल बताते हुए कहा कि निराशा हावी है. ढाई साल में कांग्रेस की उपलब्धि क्या है? सरकार अपने किए कामों की जानकारी देती है, लेकिन ये इतनी निराश सरकार है, जो अपने विकास के काम को गिनाने से बच रही है. सवाल तो पूछे जाएँगे, भूपेश जी जवाब तो देना होगा, ये सिर्फ़ बीजेपी का सवाल नहीं था ये कांग्रेस की घोषणा पत्र में किए गए वादे ही थे।
शराबबंदी का वादा और बह रही शराब की नदियां
उन्होंने कहा कि किसान पूछ रहे हैं दो साल का बोनस कहा गया? बेरोज़गार पूछ रहे हैं रोज़गार कहाँ हैं? शराबबंदी का वादा था लेकिन राज्य में शराब की नदियाँ बह रही हैं. माफियाराज छत्तीसगढ़ में पैदा किया गया. रेत से लेकर कोल और शराब मफ़ियाओं ने गाँव गाँव को क़ब्ज़े में ले लिया है. ढाई साल में सरकार से पहला सवाल यही है कि विकास के सारे काम ठप्प क्यूँ हो गया है? आर्थिक दिवलियापन के हालात क्यूँ बन गए हैं।
बीस साल के इतिहास में सबसे ज्यादा राजस्व घाटा
रमन सिंह ने कहा कि अधोसंरचना का निर्माण सिर्फ़ 12 फ़ीसदी है जबकि हमारी सरकार में यह क़रीब 16 फ़ीसदी था. बीस साल के इतिहास का सबसे ज़्यादा राजस्व घाटा इस सरकार में रहा. प्रधानमंत्री आवास योजना में चार लाख अस्सी हज़ार मकान स्वीकृत थे, राज्य की राजस्व हालत खराब होने की वजह से यह वापस हो गए हैं. सरकार को एक-एक गांव के एक-एक पंचायतों में साठ-सत्तर लाख के मकान बनने थे, लोगों को रोज़गार मिलना था ये सब समाप्त हो गया।
ढाई साल में 15 हजार करोड़ का लिया कर्ज
डॉ. सिंह ने कहा कि बीजेपी के 15 साल में 37 हज़ार करोड़ रुपए का कुल कर्ज लिया था, लेकिन इस सरकार ने ढाई साल में ही 15 हज़ार करोड़ का क़र्ज़ ले लिया. ये सरकार जवाब देने की बजाय आंदोलन की दिशा में जा रही है. छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज़्यादा पलायन करने वाले राज्यों में आ गया है. वन नेशन, वन राशन योजना में छत्तीसगढ़ ने शामिल होने से इंकार कर दिया, जबकि यहाँ का मज़दूर दूसरे राज्यों में जाता तो उसे राज्य के राशन कार्ड से राशन मिल जाता।
सरकार ने पैदा किया भरोसे का संकट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश सरकार के ढाई साल पर ये प्रेस काँफ़्रेस है. सरकार में लोकलाज और जनता के भरोसे की चिंता नहीं की. उन्होंने कहा कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है, लगता है ये सरकार यही समझ रही है. भरोसे का संकट पैदा करना सरकार की असफलता है. सरकार में भरोसे का संकट है, जिससे लोकतंत्र खतरे में है. शराबबंदी का वादा कर होम डिलीवरी शुरू करनी हो, कर्जमाफ़ी का वादा कर प्रदेश को कर्ज में लादने का जिक्र हो, बेरोजगारी दूर कर युवाओं के सामने रोज़गार का संकट खड़ा करने का मुद्दा हो हर क्षेत्र में सरकार ने भरोसा तोड़ा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ढाई साल की विफलता को लेकर बीजेपी ने पांच दिनों का अभियान चलाया था. लोगों के बीच गए थे, जनता से प्रश्न किया. संगठन के तीस ज़िलों के एक लाख 75 हजार लोगों से सम्पर्क किया है. प्रदेश में कांग्रेस के प्रति भारी आक्रोश है. जनता के बीच से आए सवालों के जवाब का बीजेपी अध्ययन करेगी. उस पर कार्ययोजना बनाकर चुनावी रणनीति तय करेगी।
शांति का टापू अपराध के गढ़ में तब्दील
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार कहती है कि किसानों के लिए हमने बहुत कुछ किया है, लेकिन ऐसा कोई हफ़्ता नहीं बीता है जब किसानों ने आत्महत्या नहीं की हो. लगातार ये स्थिति बनी हुई है. अनाचार की घटना, लूट, हत्या, डकैती की घटना बढ़ गई है. बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है. प्रदेश में ये लगने लगा है कि शांति का टापू अपराध के गढ़ में तब्दील हो गया।
उन्होंने कहा कि सरकार के विधायकों में ही नाराज़गी है, मंत्रियों में मतभेद है, सरकार में ही अंतर्विरोध है. सरकार राज्य को गर्त में ले जा रही है. बेरोज़गारी भत्ते का वादा था लेकिन इन ढाई सालों में ढाई रुपए भी बेरोज़गारों को नहीं मिला. प्रदर्शन करने कोई संगठन आगे बढ़ता है तो उन्हें डराया धमकाया जाता है. पीएससी आज सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है।
सरकार ने की किसानों के हिस्से की डकैती
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस सरकार की सबसे बड़ी योजना राजीव गांधी अन्याय योजना है. राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद केंद्र की सरकार ने 390 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ाया है. किसानों के हिस्से की पाँच हज़ार आठ सौ पचास रुपए की डकैती इस सरकार ने की है।

panchayattantra24.com,रायपुर। रेलवे स्टेशन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. स्टेशन में चल रहे एक खेल को लेकर शिकायत की गई है. जिसके बाद आरपीएफ और कमर्शियल विभाग दोनो विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
छत्तीसगढ़ रेल्वे कमीशन वेंडर्स एसोसिएशन ने रेल मंत्री के नाम मंडल के अधिकारियों से शिकायत की है. इसमें दावा किया गया है कि रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़े पैमाने में अवैध वेंडरों का खेल चल रहा है. इसके लिए रेल अधिकारी से साठ-गाठ कर रेलवे के फर्जी वेंडिंग आई कार्ड बनाए जा रहे है, जिसके आधार पर वेंडिंग की जा रही है।
शिकायत में ये भी दावा कियाग या है कि रेलवे ने जो वेंडर कार्ड जारी किया गया है उसमें कूटचरना कर स्टॉफ की फोटो बदल दी गई है।
10-10 वेंडर कर रहे वेंडिंग
इस शिकायत में दावा किया गया है कि एक-एक दुकन के 10-10 वेंडर वेंडिंग कर रहे है. जबकि इनको अनुमति काफी कम लोगों की है. अवैध वेंडिग करने वालों में कैफे लाइट, रिफ्रेशमेंट रूम (आरआर), नर्मदा फुड्स, किशोरी लाल एंड सन्स, इशतर जहां समेत अन्य इस वेंडिंग के खेल में शामिल है।
आज नहीं दिखेंगे वेंडर
आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम के रायपुर आने की खबर है. वे आजाद हिंद एक्सप्रेस से यहां पहुंचे है. यही कारण है कि आज रायपुर रेलवे स्टेशन में अवैध वैंडर जीएम के जाने के बाद ही नजर आ सकते है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर आज बारिश होने के आसार है. प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, तो कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे हुए बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
वहीं एक द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर दक्षिण पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य बिहार, दक्षिण असम, उत्तर गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इस वजह से छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने के आसार हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। अयोध्या में हो रहे श्री राम लल्ला के मंदिर निर्माण के लिए बनाये गए ट्रस्ट के द्वारा भूमि क्रय में भ्रष्टाचार की खबरे सामने आने के बाद आज VIP रोड स्थित राम मंदिर में प्रोफेशनल कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ने पूजा अर्चना कर भ्रष्टाचारिओ को सद्बुद्धि प्रदान करने की भगवान राम से प्राथना की।
पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने बताया कि ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदा का दुरुपयोग कर उनकी आस्था को ठेस पहुंचाया है, छत्तीसगढ़ से भी 16 करोड़ रु चंदा ट्रस्ट को गया है और भगवान के नाम पे भ्रष्टाचार करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. भारत सरकार को इस मुद्दे में जांच कर जनता को न्याय दिलाना चाहिए।
श्री राम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट के लिए 2 करोड रुपए में एक जमीन की शाम 7:00 बजे लिखा पढ़ी होती है और 7:15 बजे ट्रस्ट द्वारा वहीं जमीन 18 करोड़ में खरीदी जाती है।
मीडिया से बात करते हुए विवेक अग्रवाल ने बताया कि “पूजा के बाद प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य, जो भाजपा नेता भ्रस्टाचारिओ को संरक्षण दे रहे है उन्हें श्री राम मंदिर का प्रसाद भेज उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए प्राथना करेंगे”
लोगों की आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के इस ट्रस्ट का गठन देश की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से किया गया जब यह घोटाला और इसके तथ्य सामने आए तो देश वासियों की ओर से हमारा सवाल यह है कि क्या भगवान श्रीराम की आस्था का सौदा करने वालों वाले पापियों को मोदी जी का संरक्षण प्राप्त है हमारी यह मांग है कि प्रधानमंत्री उपरोक्त सवालों का देश को जवाब दें तथा देश के मुख्य न्यायाधीश व सुप्रीम कोर्ट पूरे मामले को संज्ञान में लेकर सुप्रीम कोर्ट मॉनिटर्ड जांच करवाए इसके साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट निर्माण मंदिर निर्माण के चंदे के रूप में सारी प्राप्त राशि व खर्च का सुप्रीम कोर्ट के तत्वधान में ऑडिट करवाएं तथा मंदिर निर्माण के लिए चंदे से खरीदी गई सारी जमीन की कीमत के आकलन के बारे में भी जांच करें तथा सुप्रीम कोर्ट सब देशवासियों का भक्त जनों के समक्ष का ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, प्रदेश वरिष्ठ नेता मुकेश चंद्राकर, विवेक अग्रवाल , मीडिया कोऑर्डिनेटर दीप सारस्वत, फाइनेंस कोऑर्डिनेटर रवि ग्वालानी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव हीरा नगारची, अभिषेक अग्रवाल, सत्यप्रकाश, टोमेश साहू, चेतन यादव, भरत छुरा एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.com,रायपुर। योग गुरु राम कृष्ण यादव उर्फ बाबा रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है. सिविल लाइन थाना में बाबा रामदेव के खिलाफ धारा 186, 188, 269, 270, 504, 505 (1), 51, 52, 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या कहा गया था आईएमए के आवेदन में ?
26 मई को आईएमए पदाधिकारियों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा था कि रामकृष्ण यादव उर्फ बाबा रामदेव वल्द रामनिवास यादव स्थाई पता सैय्यद अलीपुर कस्बा नांगल चौधरी जिला महेन्द्रगढ हरियाणा अस्थायी पता पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम, दिल्ली- हरिद्वार नेशनल हाइवे नियर बहदरबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा चिकित्सक समुदाय और कोरोना संक्रमण काल के दौरान दवाइयों के बारे मे दुष्प्रचार, केंद्रीय महामारी एक्ट का उल्लघंन, विद्वेष की भावना से भ्रम फैलाने, आम जनता और स्वास्थय सेवाओ से जुडे लोगो की जानमाल को खतरे में डालने के सबंध में बयान दिया था।
शिकायत में पुलिस को सौंपा गया ये यू-ट्यूब वीडियो
शिकायत में आईएमए ने ये भी कहा गया कि ऐसे अन्य कई वीडियो है. जैसा कि आपको ज्ञात है कि पूरे देश का चिकित्सक और पैरामेडिकल सहित शासन प्रशासन के सभी अंग एक साथ मिल कर, कोरोना संक्रमण से लडाई लड रहे है. ऐसे समय में बाबा रामदेव द्वारा कहे गए वीडियो में केंद्रीय महामारी एक्ट, शासन द्वारा दिशा निर्देशित नीतियो के बारे में राजद्रोह और दवाइयों के बारे में भ्रमपूर्ण वक्तव्य दिए जा रहे है।
चिकित्सको के बारे में कहे गए शब्द मानहानिकारक, विद्वेष से भरे हुए अपमानजनक और उनके जीवन को खतरे मे डालने वाले है. चिकित्सा जगत के खिलाफ उकसाने वाली भाषा के इस्तेमाल से चिकित्सक वर्ग अनायास ही उपद्रवी तत्वो के निशाने पर आ जाएगा और देशभर में अशांति फैलने की आशंका है।
बाबा रामदेव की भ्रम पूर्ण जानकारी और वक्तव्य के कारण आधुनिक चिकित्सा पद्धति के प्रयोग से 90% से ज्यादा ठीक हो रहे मरीज आशंका की स्थिति में आ जाएंगे और उनकी जान को खतरा हो जाएगा।
केंद्रीय महामारी एक्ट, राजद्रोह, दुष्प्रचार, विद्वेष की स्थिति निर्मिति के अलावा स्वास्थ्य सेवाओ से जुडे लोगो के प्रति आम जन को उकसाने की यह कार्रवाई भारतीय आईटी एक्क का भी उल्लघंन है. बाबा रामदेव के इस हरकत से ना केवल पूरा चिकित्सक पैरामेडिकल वर्ग उद्वेलित आक्रोशित है बल्कि देश मे विपरित परिस्थितियो मे संघर्ष करने मे हतोत्साहित भी हो रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा के महाअभियान की कमान भाजपा महिला मोर्चा ने संभाल ली है. इस कड़ी में भाजपा कार्यालय से महिला मोर्चा ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में ‘वादा निभाओ’ रथ निकाला गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद सुनील सोनी और जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रथ के माध्यम से रायपुर शहर में घूम कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं से की गई वादाखिलाफी की पोल खोलेगी. यही नहीं बुधवार और गुरुवार को रायपुर जिला भाजपा की महिला कार्यकर्ता शहर के प्रत्येक वार्ड में रथ ले जाकर महिलाओं को कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए एकत्र भी करेंगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सूरजपुर और कोरिया जिले में 460 करोड़ 14 लाख 14 हजार रुपए की लागत के 368 कार्या का लोकार्पण-भूमिपूजन किया. इनमें 184 करोड़ 28 लाख 75 हजार रुपए की लागत के 187 कार्या का लोकार्पण और 275 करोड़ 85 लाख 39 हजार रुपए की लागत के 180 कार्या का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल सूरजपुर जिले में 244 करोड़ 40 लाख रुपए के 123 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया. इनमें 82 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत के 34 कार्यों का लोकार्पण और 161 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत के 89 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है. इसी तरह कोरिया जिले में 215 करोड़ 73 लाख 40 रुपए के 245 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया. इनमें 101 करोड़ 57 लाख 75 हजार रुपए के 154 कार्यों का लोकार्पण और 114 करोड़ 16 लाख 39 हजार रुपए के 91 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
सूरजपुर जिले के मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा 28.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 264 जीएडी भवन, सिलौटा जलाशय लागत 6 लाख 40 हजार रुपए, जल जीवन मिशन के तहत 162 सोलर ड्यूल पंप की स्थापना लागत 16 करोड़ रुपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्दरई लागत 7 लाख रुपए का लोकार्पण शामिल है।
इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 78.68 करोड़ के 52 कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 90.43 करोड़ के 57 कार्यों, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के लिए मंडी प्रांगण प्रतापपुर में 5400 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण, महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में 20 हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण और 5000 मीट्रिक टन क्षमता का मोलासिस टैक निर्माण लागत 9.52 करोड़ का लोकार्पण-भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल कोरिया जिले में 35 करोड़ 43 लाख 62 हजार रुपए की लागत के 9 सड़कों एवं पुल-पुलियों, 33 करोड़ 29 लाख 40 हजार रुपए की लगात से 3 सोलर पंप एवं सोलर हाई मास्ट, 10 करोड़ 79 लाख 40 हजार रुपए की लागत के औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी-मनेन्द्रगढ़, 9 करोड़ 34 लाख 97 हजार रुपए की लागत के 80 गौठान, चार करोड़ 48 लाख 84 हजार रुपए की लागत के 23 नवीन ग्राम पंचायत भवन सह-उचित मूल्य दुकान, 95 लाख ये की लागत से 2 मिनी स्टेडियम व इंडोर हॉल, 95 लाख रुपए की लागत से 24 ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एसएलडब्लूएम सेंटर, 5 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से 2 वृहद सेतु पुलिया और 32 लाख रुपए की लगात से ग्रामीण हाट बाजार का लोकार्पण किया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने 44 लाख 72 हजार रुपए के मनेन्द्रगढ में गोदाम निर्माण, तीन करोड़ 27 लाख 95 हजार रुपए के नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 24 कार्यों, 69 लाख 98 हजार की लागत के चिकित्सों हेतु शासकीय आवास, चार करोड़ 58 लाख 59 हजार रुपए के राशि के नरवा विकास के 5 कार्यो और एक करोड़ 56 लाख रुपए के नगर निगम चिरमिरी में 9 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। बढ़ती महंगाई के लिए कांग्रेस की महिला सांसदों के मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराए जाने पर भाजपा के सांसद सुनील सोनी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि महंगाई परिस्थितियों से बढ़ती है. आज महंगाई पूरे विश्व में है. ये समय बेहद कठिन है. इस वक़्त टैक्सेशन रुका है. कुछ लोगों ने कालाबाजारी की है. कुछ समय बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।
कांग्रेस की महिला सांसदों ज्योत्सना महंत, फूलोदेवी महंत और छाया वर्मा के प्रेस कांफ्रेस में महंगाई को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने पर सांसद सोनी ने कहा कि मनमोहन सरकार के समय महंगाई चरमसीमा पर थी, जबकि उस वक़्त हालात सामान्य थे. आज देश की परिस्थितियां बदली हुई है. देश कोरोना से जूझ रहा है. इससे पहले मोदी सरकार के पांच साल के दौरान महंगाई काबू में थी. ये विश्वव्यापी महंगाई है. कोई भी देश अछूता नही रहा है. कांग्रेसी सांसदों ने बयां कर दिया कि मनमोहन सरकार के वक़्त महंगाई चरम पर थी. आने वाले समय में उपज बढ़ेगी, उत्पादन बढ़ेगा तो दाम कम होंगे।
सुनील सोनी ने कांग्रेस की महिला सांसदों के चाय वाले को जनता सबक सिखाएगी वाले बयान पर कहा कि गेड़ी वाले दाऊ जी ढाई साल का हिसाब दें कि किया क्या है? हाथों में गंगाजल लेकर सौगंध खाने वाले लोगों ने क्या वादे पूरे कर दिए? छत्तीसगढ़ सरकार का विकृत चेहरा जनता देख रही है. बीजेपी का कार्यकर्ता घर-घर जा रहा है. ढाई साल पुरानी इस सरकार ने सिर्फ ठगने का काम किया है. जनता को ठगा, महिलाओं को ठगा, मजदूरों को ठगा, नौजवान को ठगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में फिर से शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों में बैंड की धुन गूंजेगी. जिला प्रशासन ने मंगलवार देर शाम राजधानी में धुमाल पार्टियों को अनुमति प्रदान कर दी. आदेश जारी होने के साथ ही बुधवार सुबह से ही बैंड पार्टियों के पास बुकिंग के लिए फोन आने शुरू हो गए हैं।
अकेले रायपुर में लगभग 55 बैंड पार्टियां हैं. जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के साथ ही इन बैंड पार्टियों में काम करने वालों ने राहत की सांस ली है. चंदू धुमाल के संचालक चंद्रशेखर कौशिक बताते हैं कि काफी समय से उनका धुमाल बंद पड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, काफी लोग मजदूरी कर रहे थे, और काफी लोग सब्जी फल बेचने को मजबूर थे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की अनुमति से वाकई उन्हें राहत मिली है और अब उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी राहत मिलेगी. काफी लंबे समय से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था, अब बचा हुआ कर्ज भी चुका पाने में सफल होंगे।