Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.comरायपुर। राजधानी रायपुर में विरोध के बीच नर्सिंग परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया है. नर्सिंग की परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी. जबकि छात्र ऑनलाइन परीक्षा कराने पर अड़े हुए थे. जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की मांग को लेकर नर्सिंग के छात्रों ने बड़ा धरना प्रदर्शन किया था. इस मामले में आज ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाई थी.
6 जुलाई से 2 पालियों में होगी परीक्षा
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन परीक्षा कराने अधिसूचना जारी किया है. नर्सिंग की परीक्षा 6 जुलाई से 2 पालियों में होगी. परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना जरूरी होगा.
2 साल से नर्सिंग की नहीं हुई थी परीक्षा
राजधानी रायपुर में 18 जून को नर्सिंग के छात्र-छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया था. 2 साल से नर्सिंग छात्राओं का ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा विश्विद्यालय प्रशासन ने नहीं कराया है. जिस कारण से छात्र-छात्रों का भविष्य अंधकार में था. इससे नाराज छात्राओं ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे थे. प्रदेशभर से नर्सिंग के छात्र एकत्रित होकर ऑनलाइन या ऑफलाइन जल्द परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे थे.
जेसीसी-जे के बैनर तले छात्रों ने किया था आंदोलन
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने ही सैकड़ों नर्सिंग छात्रों के साथ राजधानी में एक बड़ा आंदोलन किया था. जिसके दबाव में सरकार को छात्रों के परीक्षा आयोजित करने के लिए विवश होना पड़ा. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाई थी. जिसके बाद विभाग ने परीक्षा आयोजित करने की आदेश जारी कर दिया गया. परीक्षा की घोषणा के बाद नर्सिंग छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. वह लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं.
छात्र हित में जेल जाने को तैयार- JCCJ
अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू और अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि छात्र हित की लड़ाई आगे भी हम जारी रखेंगे. छात्र देश और समाज के भविष्य हैं. इनके हर समस्या के समाधान के लिए इनकी आवाज को बुलंद करते रहेंगे. वक्त आने पर छात्र हित के लिए लाठी डंडे खाने के साथ ही जेल जाने के लिए भी हम तैयार हैं.
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह दिल्ली दौरे से लौट आए हैं. रमन सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी उपाध्यक्षों की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए थे. रमन सिंह दो दिनों के दिल्ली प्रवास के बाद रायपुर लौट आए हैं. इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि दिल्ली प्रवास में संगठन की दृष्टि से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष के साथ सभी 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षओं की बैठक हुई है। 
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना- रमन सिंह
रमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात हुई. 13 उपाध्यक्षों के साथ आगामी कार्य योजना की दृष्टि से पार्टी को और गतिशीलता से बढाना है. संगठन को और गतिशीलता के साथ सरकार के 7 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम लोगों ने चर्चा की है. इन सभी विषय को लेकर व्यापक रूप चर्चा हुई है। 
मोदी को हमसे विचार-विमर्श की जरूरत नहीं- रमन
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रमन ने कहा कि मत्रिमंडल को लेकर हम लोगों से सलाह या विचार विमर्श करने की प्रधानमंत्री को जरूरत नहीं है, जो भी निर्णय उन्हें लेना है. प्रधानमंत्री अपना निर्णय खुद ही लेते हैं. गठबंधन की राजनीति जो भी हो भारतीय जनता पार्टी सक्षम है. जिस प्रकार से पोलराइजेशन पूरे देश में वोटों का हो रहा है. पार्टी को यह तैयार करना चाहिए कि 51% वोट हम को मिलना चाहिए, सभी के लिए तैयारी भारतीय जनता पार्टी कर रही है। 
रमन सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एकजुटता की बात सिंहदेव ने कहा है, यह बहुत अच्छी बात है. क्योंकि आज कांग्रेस के अंदर जब भी चर्चा होती है, तो ये विषय जरूर उठता है. मंत्री सिंहदेव के प्रभार जिले कम करने पर रमन सिंह ने कहा कि टीएस सिंहदेव को अभी जो दायित्व मिला है, उसे वह फिल्डिंग मान रहे हैं कि बैटिंग मान रहे हैं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की चल रही कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि ढाई साल बाद भी चुनावी घोषणा पूरा करने में सरकार असफल रही है. भूपेश सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पास किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ हमारे पास ढेरों मुद्दे है. आक्रामकता के साथ हम सरकार के विरोध में सड़कों पर आएंगे. गरीबों के लिए केंद्र के भेजे गए चावल भी सरकार बांट नहीं रही है. इसे लेकर हम प्रदेशभर के राशन दुकानों में आंदोलन करेंगे.
राज्य सरकार ने चावल बांटने में की गड़बड़ी
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार की नाकामियों का हम पर्दाफाश करने में लगे हैं. केंद्र ने गरीबों के लिए चावल भेजा, लेकिन राज्य सरकार ने इसे बांटने में गड़बड़ी की है. हम प्रदेश भर के राशन केंद्रों में जाकर इसका हिसाब लेंगे. सोसायटियों में धान सड़ रहा है. इससे सरकार को इस साल बड़ा घाटा होगा. जिला स्तर पर हम इसकी जांच के लिए कमेटी बना रहे हैं. आवास योजना का लाभ राज्य के लोगों को नहीं मिल रहा है. इस सरकार में सबसे ज्यादा गरीब परेशान हैं. सरकार की नाकामियों को बीजेपी जनता के बीच लेकर जाएगी.
ये है बीजेपी का कार्यक्रम
21 जून को विश्व योगा दिवस पर बीजेपी सभी मंडलों में योग कार्यक्रम का आयोजन करेगी.
23 जून को श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सभी जिलों में गोष्ठी होगी.
25 जून को आपातकाल लगने के दिन को लेकर सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस होगी. गोष्ठी का भी आयोजन होगा.
कार्यकर्ताओं को ये बताया जाएगा कि आपातकाल क्यों और कैसे लगाया गया? गैर कांग्रेसी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कैसे निशाना बनाया गया.
26 जून तक कायर्क्रम होंगे. बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण होंगे.
बैठक में ये नेता रहे मौजूद
 
बता दें कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश शामिल होने रायपुर आए थे. प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति रहे. इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सरोज पांडेय, राम विचार नेताम, शिव रतन शर्मा , महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल, किरण देव, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल रहे.

 
कोण्डानार स्पोर्ट्स अकादमी, कोण्डानार गार्मेंट फैक्ट्री और केशकाल के समीप टाटामारी रिसॉर्ट का भूमिपूजन
 

panchayattantra24.com,रायपुर।   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर में बहुमूल्य वनोपजों के वेल्यूएडिशन से रोजगार की भरपूर संभावना है। बस्तर की वनोपजों में वेल्यूएडिशन किया जाए, तो रोजगार के लिए बस्तर के युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। वनोपजों के वेल्यूएडिशन और उनके व्यापार के जरिए न सिर्फ बस्तर के युवाओं को ही बल्कि अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी रोजगार और आय के बेहतर साधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर के आम, इमली और काजू के प्रसंस्करण और वेल्यूएडिशन के बाद इन उत्पादों को देश-विदेश में काफी अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। दंतेवाड़ा की डेनेक्स फैक्ट्री में तैयार गारमेंट अब बेंगलूरू में जा रहा है। ये बदलते बस्तर और दंतेवाड़ा की नई तस्वीर है।  
मुख्यमंत्री ने आदिवासी अंचल के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में कोण्डागांव और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे कार्याें की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे खेत और जंगल हमारी असली ताकत है, अपनी इसी ताकत से हम नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कोण्डागांव और दंतेवाडा जिले में 544 करोड़ 86 लाख रूपए के 788 विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कोण्डागांव जिले को 204.15 करोड़ रूपए के 131 कार्याें और दंतेवाड़ा जिले को 340.71 करोड़ रूपए के 657 विकास कार्याें की सौगात दी। इस अवसर पर इन दोनों जिलों के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल रूप से चर्चा की और उन्हें मिल रहे फायदों के बारे में जानकारी ली। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेल्यूएडिशन के काम में और शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे सुपोषण अभियान में जिन चीजों की आवश्यकता होती है, उनकी आपूर्ति के काम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। इससे न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के अच्छे साधन भी मिलेेंगे। श्री बघेल ने इस संदर्भ में बस्तर के विभिन्न जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा अण्डा उत्पादन और इसकी आपूर्ति मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाडि़यों में करने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में और स्कूलों के माध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के लिए पहले आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से अण्डा मंगाए जाते थे, अब अण्डों की आपूर्ति महिला स्व-सहायता द्वारा मुर्गी पालन के जरिए उत्पादित अण्डों से की जा रही है। 
श्री बघेल ने कहा कि कोण्डागांव और नगरी का तिखुर प्रसिद्ध था, अब विदेशों में भी छत्तीसगढ़ के तीखुर को पहचान मिलेगी। तिखुर के पेय बनाकर इसकी सप्लाई विदेशों में करने की पहल कोण्डागांव जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इसी तरह बस्तर का अमचुर और काजू पहले ओडिशा के व्यापारी बहुत सस्ते में खरीदकर ले जाते थे, अब इनमें वेल्यूएडिशन कर इन्हें अच्छे दाम में बेचा जा रहा है। दंतेवाड़ा का अमचुर 70-75 रूपए किलो बिकता था, आज वेल्यूएडिशन के बाद 600 रूपए किलो और बस्तर का काजू 50 से 100 रूपए किलो के स्थान पर वेल्यूएडिशन के बाद 800 रूपए किलो में बेचा जा रहा है। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोण्डागांव जिले में कुपोषण की दर कम करने में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को अच्छी सफलता मिली है। इस जिले में कुपोषण की दर में 43 प्रतिशत की कमी आई है, जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है। इसी तरह दंतेवाड़ा जिले में भी कुपोषण की दर में 27 प्रतिशत की कमी आई है। श्री बघेल ने कहा कि नरवा विकास कार्यक्रम से कोण्डागांव में वाटर लेबल लगभग 10 इंच बढ़ा है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। 
श्री बघेल ने कहा कि बस्तर की बहुमूल्य वनोपजों के व्यापार को देश-विदेश में बढ़ाने के लिए इस अंचल के जिलों के कलेक्टर विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दस आकांक्षी जिलों जो कि काफी पिछड़े जिले माने जाते हैं, इन जिलों को विकासशील और विकसित जिलों की श्रेणी में लाना हमारी प्राथमिकता है। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोण्डागांव मे 4 करोड 72 लाख रूपए की लागत से बनने वाली कोण्डानार स्पोटर््स अकादमी सहित कोण्डानार गारमेंट फैक्ट्री और केशकाल के समीप टाटामारी रिसॉर्ट का भूमिपूजन किया। उन्होंने कोण्डागांव जिले में एरोमेटिक कोण्डानार अभियान का शुभारंभ करने के बाद एरोमेटिक पौधों का रोपण करने वाले हितग्राहियों से चर्चा की। नरियर महाभियान के अंतर्गत इस मौके पर 10 हजार पौधों के वितरण और रोपण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ट्रांसफॉर्मिंग रूरल फाउंडेशन और कोण्डागांव जिला प्रशासन के बीच तथा एसेंशियल ऑयल उद्योग स्थापित करने के लिए सन फ्लेग एग्रो प्रायवेट लिमिटेड तथा जिला प्रशासन कोण्डागांव के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उड़ान परियोजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों तिखुर शेक, इमली चटनी एवं इमली कंन्सट्रेट तथा 7 प्रकार के अचार उत्पादों तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की मॉनिटरिंग के लिए तैयार मोबाइल एप नंगत पिला लॉन्च किया। उन्होंने नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री और डेनेक्स अमचुर के वाहन को वर्चुअल रूप से झण्डी दिखाकर रवाना किया।  
  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दंतेवाड़ा जिले में लघु वनोपज, उद्यानिकी वानिकी और खनिज संसाधनों के प्रसंस्करण हेतु 500 एकड़ भूमि में विकसित किए जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र स्वर्गीय श्री महेन्द्र कर्मा के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने बारसुर में 1 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवा दंतेवाड़ा गारमेन्ट फैक्ट्री की दूसरी यूनिट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री हारम में उत्पादित लगभग 1 करोड़ 20 लाख रूपए के रेडीमेट कपड़े को बेंगलोर रवाना किया।  
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरु रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री और दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद श्री दीपक बैज, विधायक श्री मोहन मरकाम, श्रीमती देवती कर्मा, श्री संत कुमार नेताम और श्री चन्दन कश्यप ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्याें की सराहना की। मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।

 
 
 panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल और अनुशंसा पर एक बार फिर आरंग विधानसभा क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। तीन सौ करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की स्वीकृति के साथ छोटे-बड़े अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न योजनाओं के अभिशरण अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मंत्री की इस पहल से विकास कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्र के लोगों ने डॉ. डहरिया के प्रति आभार भी जताया है।
    आरंग क्षेत्र में नए कार्यों की स्वीकृति मिलने पर मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि निश्चित ही आरंग विधानसभा में विकास कार्यों के साथ लोगों को सुविधाए मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में विगत दो सप्ताह से सभी जिलों में अरबों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। उनके विधानसभा आरंग क्षेत्र के लोगों को भी विकास कार्यों की सौगात मिले, इस दिशा में भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र विकास मद से नारा में निर्मला घाट (खलबोरातालाब 02 सेट) राशि 5.20 लाख, गनौद में निर्मलाघाट (लदहा तालाब) 2.60, कोरासी में नाली निर्माण 100 मीटर (संतराम के घर से निर्माण 100 मीटर (संतराम के घर से ब्यारा तक) 1.97, कोरासी में नाली निर्माण 100 मीटर (शिव मंदिर से नहर तक) 1.97, बकतरा में नाली निर्माण (100 मीटर)1.97, कुहेरा में नाली निर्माण 200 मीटर (किसुन यादव के घर से गौरव चबुतरा तक)3.94, भोथली में नाली निर्माण 200 मीटर(नहर पार से अकोली रोड तक 02 नग) राशि 3.94 लाख, भैंसा में व्यवसायिक परिसर राशि 8.92 लाख, रीवां में व्यवसायिक परिसर 8.92 लाख, कुरुद में आंगनबाड़ी भवन, बस्ती पारा राशि 6 लाख, केसला में निर्मला घाट (नया तालाब) 2.60, संकरी (को) में नवीन पंचायत भवन5.00, रानीसागर में नवीन पंचायत भवन 5.00, रानीसागर में सी.सी. रोड 200 मीटर(बजरंग चौक से नरसिंह घर तक) 5.20,केसला में सी.सी. रोड 200 मीटर (गौराचौक से अग्घन के घर तक) 5.20, टेकारी में सी.सी. रोड 200 मीटर (शिव यादव के घरसे रामकिसुन धीवर के घर तक) 5.20,फरफौद में सी.सी. रोड 200 मीटर (तुलेश्वरघर से शिव मंदिर तक) 5.20, मालीडीह मेंसी.सी. रोड 200 मीटर (फाग ध्रुव के घर से समारु वर्मा के घर तक) 5.20, कठिया में सी.सी.रोड 200 मीटर (पक्का रोड से बंधवा तालाब तक) 3.94, गुल्लू में सी.सी.रोड (हेमू घर से 100 मीटर) 2.60,पिरदा में सी.सी.रोड 200 मीटर (प्रवेश द्वार से 200 मीटर तक) 5.20, दरबा में सी.सी.रोड (महेश पटेल के घर से बेनीदास के खेत तक) 5.20, सण्डी में सी.सी.रोड (जैतखंभ चौक से छबेलाल चेलक के घर तक) 5.20, पचेड़ा में सी.सी.रोड (उत्तम देवांगन के घर से छबिदेवांगन के घर तक) 5.20 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसी तरह पचेड़ा, सेजा, नरियरा, खोरसी, घोरभट्ठी,बोड़रा में सामुदायिक भवन के लिए अलग-अलग 6.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के महान धावक ‘फ्लाइंग सिख’  मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि श्री मिल्खा सिंह देश के हजारों खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री बघेल ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। नारायणपुर जिले में विकासकार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज गोधन न्याय योजना की हितग्राही श्रीमती शोभना नायर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर का विक्रय कर एक लाख की आय अर्जित की है। पहली बार उनके खाते में 1 लाख रुपये की राशि जमा हुई है। जिसके लिए वे उनका तहे दिल से आभार प्रकट करती है। श्रीमती शोभना नायर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पैसे से अब वे अपने मवेशियों के आहार की भी उचित व्यवस्था कर पाएंगी। मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती शोभना नायर से पूछा की वे इस राशि का कैसे उपयोग कर रही है। श्रीमती नायर ने जवाब दिया कि वे इस राशि का उपयोग कुछ अच्छा करने में करेंगी। श्रीमती नायर ने गोधन न्याय योजना प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायर को गोधन न्याय योजना से लाभ कमाने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में मनाया. छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जरूरतमंदों को राशन वितरण किया।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवा दिवस
कोको पाढ़ी ने बताया कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें राशन वितरण, पौधारोपण जैसे कार्यक्रम किए जाएगे. रायपुर में आज हमने 1000 राशन के पैकेट बांटे हैं. कल राजनांदगांव से पौधारोपण की भी शुरुआत की जा चुकी है. ऐसे ही सभी जिलों में राशन वितरण और पौधरोपण युवा कांग्रेस के साथी कर रहे हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन
बता दें कि राहुल गांधी ने कोरोना की वजह से अपना जन्मदिन न मनाए जाने की बात कहते हुए कोरोना से प्रभावित लोगों की अधिकाधिक मदद करने कहा था, जिसके तहत पूरे देश भर में युवा कांग्रेस सेवा दिवस मना रही है।
जरूरतमंद लोगों को संगठन प्रभारी और धमतरी के पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर के विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने राशन वितरण किया।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल , प्रदेश प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन,आकाशदीप शर्मा, संदीप वोरा, गुलजेब अहमद, अंकिता दुबे,रायपुर जिलाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा, हरदीप होरा, आशीष चंद्राकर, विवेक अग्रवाल, अनुप वर्मा, रोशन खान कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. ट्विटर पर लिखा कि नफ़रतों के बीच मोहब्बत की बात, भय के बीच निडर होने की बात, तार-तार होती राजनीतिक शुचिता के बीच मूल्यों की बात। 
आसान नहीं होता विपरीत धाराओं के बीच खड़े होकर उनका रुख मोड़ना. लेकिन समझौतों से ऊपर की यही राजनीति आपको @RahulGandhi बनाती है. जननेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में कंप्यूटर शॉप संचालक के साथ 28 लाख की ठगी हो गई. कंप्यूटर शॉप संचालक शंघाई की प्रिंटर माइन कंपनी से सामान खरीदता है. अज्ञात ठग ने चाइनीज कंपनी का पुराना ई-मेल एकाउंट बंद होने का झांसा देकर फर्जी मेल से लाखों रुपए मंगाए. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। 
गोलबाजार थाना पुलिस ने बताया कि कंप्यूटर शॉप संचालक के साथ करीब 28 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित का शंघाई शहर की प्रिंटर माइन कंपनी से कारोबारी का लेन-देन है. चाइना से मशीनों की सप्लाई यहां से होती है. अज्ञात ठग ने पिछले महीने कारोबारी को फर्जी-मेल कर पुराना मेल एकाउंट बंद होने का झांसा दिया. जिसके बाद कारोबारी ने यूएस डॉलर के रूप में ठग को 27 लाख 75 हजार रुपए पेमेंट कर दिया है. बाद में उसे ठगी होने की जानकारी हुई. फिर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस द्वारा अज्ञात ठग के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
जानकारी के मुताबिक कारोबारी कमल किशोर अग्रवाल को पिछले माल का लगभग 28 लाख रुपए भुगतान करना था. पीड़ित कारोबारी का संपर्क कंपनी के ई-मेल से ही होता था. कारोबारी मेल के जरिए ही ऑर्डर देता था, और मेल के माध्यम से पेमेंट कर जानकारी देता था। 
पीड़ित कारोबारी को पिछले माह फरवरी को चाइनीज कंपनी से ही मिलता जुलता ब्रिडेट प्रिंट माइन डॉट कॉम के नाम से ई-मेल आया. उसमें पुराना मेल एकाउंट बंद होना बताकर नया एकाउंट शुरू होने का झांसा देकर भुगतान की शेष राशि भेजने को कहा. करोबारी ने सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर यूएस डॉलर में भुगतान कर दिया।