Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। स्कूल के बंद होने से शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश पाए बच्चों की सालभर से पढ़ाई ठप है. कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के पास चक्कर लगाने के बाद भी कोई राह नहीं निकलने देख पालकों ने कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
मामला राजनांदगांव स्थित ग्रीन फील्ड सीआईटी अंग्रेजी मीडियम स्कूल का है, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम ने बंद तो करा दिया, लेकिन स्कूल में प्रवेशित आरटीई के गरीब बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में प्रवेश दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया गया. बच्चों के शिक्षा बाधित होने से परेशान पालक बीते एक वर्ष से कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के चक्कर काट रहे हैं।
हाईकोर्ट जाने वाले पालक त्रिगुन कुमार सदानी ने बताया कि एक साल बीत जाने के बाद भी 74 गरीब बच्चों की जिम्मेदार अधिकारियों ने सुध तक नहीं ली. इन गरीब बच्चों का एक साल बर्बाद हो गया, दूसरे साल 16 जून से नया सत्र आरंभ हो गया है, लेकिन इन गरीब बच्चों को इस वर्ष भी किसी भी स्कूल में प्रवेश नही दिलाया गया जो संविधान और आरटीई कानून का उल्लघंन है।
गौरतलब है कि ग्रीन फिल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों का आरटीई में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश हुआ था, लेकिन अब इन गरीब बच्चों को सरकरी हिन्दी मीडियम स्कूलों में प्रवेश दिलाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे पालक दुखी और व्यथित है. हाईकोर्ट में याचिका लगाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपने बच्चों को किसी दूसरे सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश दिलाने की मांग की है।
पैरेंट एसोसिशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने कहा कि पीड़ित पालकों की याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है, और अब इस मामले में जल्द सुनवाई की उम्मीद है. ग्रीन फिल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल की तरह प्रदेश में लगभग पांच सौ स्कूल बंद हुए हैं. अभी तक वहां शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ने वाले बच्चों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के पास नहीं है।

panchayattantra24.com,रायपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है. मोर्चा रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमत आधा करने के साथ तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग कर रहा है. इस कड़ी में टाटीबंध के साथ-साथ जिले के भिलाई गांव के खेत में किसानों ने प्रदर्शन किया।
किसान नेता पारसनाथ साहू ने बताया कि देश में महंगाई पूरी तरह बेलगाम हो गई है. आय से ज्यादा खर्च का सामना सभी परिवार कर रहे हैं. खाद्य तेल, किराना सामान, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस का उपभोग पूरे देश के गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग करते हैं. तेजी से बढ़ती महंगाई
को लेकर एक भारी जन आक्रोश भी पैदा हो रहा है. शासन से मांग है कि तत्काल सामग्रियों का मूल्य कम करें और रसोई गैस तथा डीजल व पेट्रोल का कीमत आधा करे।
छत्तीसगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर रायपुर के टाटीबंध चौक में प्रदर्शन किया गया. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले, जब तक केंद्र सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक ये हर रोज सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे के लिए सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे, इसके अलावा किसान संगठनों की मांग है कि पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम भी कम किये जायें।
टाटीबंध में भी प्रदर्शन ने प्रदर्शन किया. किसान पलविंदर सिंह पन्नू ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के साथ कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है. इसलिए के तहत हम छत्तीसगढ़ में भी प्रदर्शन कर रहे है, किसान हरप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि महंगाई से देश के लोग और कृषि कानून ने हम किसान त्रस्त हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसद के रूप में अपने प्रदेश के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया. वे केंद्रीय मंत्री रहे और छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला।

panchayattantra24.com, रायपुर। मोदी सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इन दो मंत्रियों में केंद्रीय श्रम मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री शामिल है।
यूपी से एक मंत्री संतोष गंगवार को हटाए जाने की खबर आज सुबह से सूत्रों से सामने आ रही थी. लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है. वे बरेली से सांसद है।
इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल के भी इस्तीफे की खबर सामने आ रही है. अभी-अभी ताजा जानकारी ये मिली है कि केंद्रीय मंत्री मंडल में इस्तीफे का दौर जारी है. इसमें देवीश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा का नाम भी शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी सामने आ रही है कि मोदी के नए मंत्रिमंडल में 27 OBC चेहरे होंगे. 11 महिलाएं और 4 पूर्व मुख्यमंत्री होंगे. मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद 13 वकील, 6 डॉक्टर और 5 इंजीनियर मंत्री होंगे. 14 मंत्रियों की उम्र 50 से कम होगी।

panchayattantra24.com, रायपुर। 12वीं बोर्ड का परिणाम नहीं आने से विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर परेशान छात्रों को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत दी है. परिस्थितियों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश का तारीख का एलान करने का निर्णय लिया है, इसके अलावा इस बार छात्रों को ऑनलाइन इंट्रेंस एक्जाम देना पड़ेगा।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि साथ ही बताया कि प्रदेश में अभी बारहवीं का रिज़ल्ट जारी नहीं हुआ है. वर्तमान परिस्थिति को देखकर फ़ैसला लिया गया है कि जब रिज़ल्ट जारी होगा, उसके बाद प्रवेश के लिए तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।
इसके अलावा रविशंकर विश्वविद्यालय में भी ग्रेजुएशन फाइनल इयर का भी परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है. परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद एमए फ़र्स्ट ईयर में प्रवेश लिया जाएगा,. यही नहीं इस बार सीधी भर्ती नहीं होगी, बल्कि ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा सत्र के पिछड़ने को लेकर डॉ. वर्मा ने कहा कि कोरोना काल के पहले तक प्रवेश का दौर जून, जुलाई को तक संपन्न हो जाता था, लेकिन कोरोना की वजह से शिक्षा सत्र पिछड़ गया है. पहले सत्र छह महीने के लिए पिछड़ा हुआ था, जिसे अब कवर कर ड़ेढ़ महीने किया गयाहै. अब इसे भी कवर करने के लिए तैयारी जारी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान एक बार फिर से शुरू हो सकता है. कोरोना की दूसरी लहर में सुपोषण अभियान को बंद कर दिया गया था. अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान की शुरुआत करने के लिए ग्रामीण अंचलों में जाएंगी और लोगों से पूछेंगे कि क्या परिजन अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म भोजन कराने के लिए तैयार है. गर्भवती माताओं से भी यह बात पूछी जाएंगी।
अभियान के तहत पहले साल भोजन दिया जा रहा था. कोरोना की दूसरी लहर में इस अभियान पर पाबंदी लग गई थी, इसलिए हमारे कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका भी घर-घर तक नहीं पहुंच पाई थी. बच्चों से संपर्क भी नहीं हुआ, ना ही परिवार के लोगों से संपर्क हुआ. हम फिर इस अभियान को एक बार फिर संचालित करने पर विचार कर रहे हैं. कम से कम 2 घंटे के लिए ही सही पर हम अपने आंगनबाड़ी के बच्चों को खाना खिला सकें व गर्भवती माताओं को भोजन उपलब्ध करा सकें. जिससे कुपोषित बच्चों को लाभ मिल सके. कैबिनेट की बैठक में भी इस मुद्दे को रखा जाएगा. ग्रामीण स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चर्चा की जाएगी कि वे लोग अपने बच्चों को भेजेंगे या नहीं. गर्भवती माताएं भी आएंगी या नहीं।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान ठंडे बस्ते में चला गया. छत्तीसगढ़ में काफी महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की शिकायत को देखते हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरुआत की गई थी. इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक युक्त आहार देना है, कोरोना संक्रमण के पहले दौर में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की वजह से महिलाओं एवं बच्चों को गर्म भोजन ना देकर उन्हें सूखा राशन वितरित किया गया था, लेकिन दूसरी लहर के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को सूखा राशन भी नहीं मिल पाया. आज मुख्यमंत्री बघेल महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक भी करने वाले हैं और इस बैठक में भी सुपोषण अभियान को लेकर भी चर्चा होगी।

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ला ने मुलाकात कर आयोग की गतिविधियों से अवगत कराया।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय अघरिया समाज के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर पटेल के नेतृत्व में आए समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना‘ लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें स्मृति चिन्ह सहित पौधा भेंट किया।
अघरिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं विशेषकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की और कहा कि इसका लाभ किसानों और ग्रामीणों को मिलने से उनकी स्थिति बेहतर होने लगी है। गोधन न्याय योजना से राज्य में पशुपालन को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। वर्मी कम्पोस्ट की उपलब्धता सोसायटियों में होने से लोग जैविक खेती की ओर अग्रसर होने लगे है। राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध करने के प्रयासों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
प्रतिनिधिमंडल में समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती गेसमति पटेल, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष श्री द्धारिका पटेल, महासचिव श्री दीनदयाल पटेल सहित श्रीमती प्रेमशिला नायक, श्री लक्ष्मण पटेल, श्री अवधराम पटेल, चंन्द्रशेखर चौधरी, अरूण चौधरी, नरेश्वर सैलानी, सेतराम पटेल, धनंजय पटेल, रूपानंद पटेल, कमल पटेल, विजय पटेल, भूपेन्द्र पटेल, सुशील पटेल, मदन पटेल तथा प्रमोद पटेल सहित प्रदेश भर से समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित ‘आनी बानी के छत्तीसगढ़’पुस्तक का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विमोचन

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित ‘आनी बानी के छत्तीसगढ़’ (छत्तीसगढ़ की बानगी) पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरविंद मिश्र द्वारा छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में लिखी गयी है। इस पुस्तक का संपादन श्री राम पटवा ने किया है।
श्री अरविन्द मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रहन-सहन, जीवनशैली, रोजगार और खानपान पर आधारित यह किताब ज्ञानवर्धक जानकारी से भरपूर है। नई पीढ़ी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी उपयोगी है। इस पुस्तक के प्रकाशन से छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संचालक श्री विवेक आचार्य भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, संचालक खाद्य श्रीमती किरण कौशल, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एम.डी. निरंजन दास उपस्थित थे।