Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। सूर्य ग्रहण 10 जून गुरुवार को लग रहा है. यह साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण है. जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाए तो उसे सूर्य ग्रहण की संज्ञा दी जाती है. वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण घटना माना जाता है जिसका असर पृथ्वी पर मौजूद हर वस्तु पर पड़ता है, खासतौर से मनुष्यों पर इसका असर देखने को मिलता है। 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा. सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से ही देखा जा सकेगा. आंशिक सूर्य ग्रहण को खंडग्रास, कंकणाकृति भी कहा जाता है. इस स्थिति में सूर्य एक चांदी के चमकते कंकण या फिर वलय के आकर में दिखाई देता है. इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ या वलयाकार ग्रहण भी कहते हैं. वहीं इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे। 
इस समय होगा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण 10 जून यानी कि गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से ग्रहण लगना प्रारंभ होगा. और पूरे 5 घंटे बाद शाम 6 बजकर 41 मिनट पर पूरा होगा. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है. लेकिन खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए न तो यहां सूतक काल मान्य होगा और नहीं धार्मिक आयोजनों में किसी तरह की रुकावट आएगी. ये ग्रहण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अटलांटिक में नजर आएगा। 
इन बातों का रखें ध्यान
भले ही ये सूर्य ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा और भारत में नजर नहीं आएगा. बावजूद इसके ज्योतिष गर्भवती महिलाओं को कुछ खास बातों का ध्यान रखने और उन्हें नजरअंदाज न करने की सलाह देते हैं. ग्रहण शुरू हो उससे पहले ही स्नान कर लेना चाहिए. ग्रहण के दौरान जितना संभव हो उतना प्रभु को याद करें. ग्रहण काल के समय क्रोध, किसी की निंदा व बुरे कार्यों को करने से बचें. धारदार चीज़ें जैसे कैंची, चाकू इत्यादि का इस्तेमाल न करें. हाथ, पांव को सीधा रखें उन्हें मोड़े नहीं. सूर्य मंत्रों का जाप करें। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड-19 के संक्रमण और अन्य कारणों से असमय ही मौत के शिकार हुए शासकीय कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है. इस कड़ी में रायपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत 50 कर्मचारियों की मृत्यु होने के बाद उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। 
कलेक्टर डॉ एस. भारती दासन ने कहा कि राज्य शासन द्वारा नियमों का शिथलीकरण करने से पीड़ित परिवार जो इस कष्ट से गुजर रहे थे, उनके लिए नियुक्ति आदेश राहत प्रदान करेगा. अपनों को खोने का दुःख तो आजीवन रहेगा, उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता. कलेक्टर ने कहा है कि रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी और चारों बीईओ ने मानवीय सहानुभूति के प्रकरणों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आवेदन को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाई है। 
जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि रायपुर जिले में विभाग के वर्ष 2017 से अब तक कोविड एवं अन्य कारणों से 75 प्रकरण लंबित थे, उसका निराकरण किया जा रहा है. जिले के 50 कर्मचारियों की मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने निवास परिसर में हर्रा और चार के पौधे रोपकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपने संकल्प को दोहराया. इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने का संदेश दिया। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले वर्ष अपने निवास परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोहार का पौधा लगाया था, जो अब 5 फिट ऊंचा हो गया है. मुख्यमंत्री ने पौधे के पास जाकर उसकी बाढ़ देखकर संतोष प्रकट किया. इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और वनमण्डलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार झा उपस्थित थे। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमित नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम के चीफ गद्दाम मधुकर उर्फ सोबराय की हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई है. सोबराय को कोरोना के उपचार के लिए जाते समय तेलंगाना के वारंगल जिले में गिरफ्तार किया गया था. आठ लाख के ईनामी नक्सली सोबराय की मौत की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। 
कोरोना संक्रमित नक्सली सोबराय को 1 जून को इलाज के लिए जाते समय तेलंगाना के वारंगल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था. तेलंगाना के कोमुरम भीम जिले के रहने वाला आठ लाख का ईनामी नक्सली सोबराय 22 साल से नक्सल गतिविधियों से जुड़ा हुआ था. गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे कोविड के इलाज के लिए हैदराबाद के अस्पताल में दाखिल किया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
केवल सोबराय ही नही बल्कि बड़ी संख्या में वरिष्ठ माओवादियों के कोरोना से संक्रमित होने की बात कही जा रही है. लेकिन सीपीआई (माओवादी) उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने नहीं दे रहे हैं. यही नहीं सुकमा के सिलगेर में कैम्प खुलने के विरोध में जुटे छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों के भी कोरोना संक्रमित होने की बात कही जा रही है। 
 
 

 

panchayattantra24.com,डौंडी। प्रेम प्रसंग की वजह से एक 21 वर्षीय युवक में घर में फांसी लगा ली. कमरे में मिले सुसाइड नोट में किसी रिंकी नाम की लड़की से झूठ नहीं बोलने की बात कही है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर जांच में जुटी है। 
मामला डौंडी थाना क्षेत्र के पचेडा गांव का है, जहां रहने वाले 21 वर्षीय युवक शेखर ठाकुर पिता मयाराम ठाकुर ने घर के पंखे में कपड़े को फांसी का फंदा बनाकर झूल गया. कमरे से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपने माता-पिता और नानी से मांफी मांगी है. वहीं दूसरी ओर रिंकी नाम की लड़की झूठ नहीं बोलने की बात कही है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थी का उत्तर पुस्तिका जमा करने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया है. छात्रों को 10 जून तक उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कर पाए तो उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा. इसके साथ ही उनका परिणाम भी तैयार नहीं किया जाएगा। 
12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को एक जून से प्रश्नपत्र बांटने का काम शुरू हो गया था. छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है. इस तरह से एक जून को प्रश्न पत्र लेने वाले छात्रों को रविवार को उत्तर पुस्तिका जमा करनी है, वहीं रविवार को प्रश्न पत्र लेने वालों को 10 जून तक उत्तर पुस्तिका जमा करनी है। 
छात्रों से रायपुर के जेआर दानी स्कूल में छात्रों से उत्तरपुस्तिकाएं ली जा रही है, और सबजेक्ट के आधार पर उनके लिए काउंटर बनाए गए हैं, जिससे छात्रों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। 
प्रिसिंपल विजय कुमार खंडेलवाल ने बताया कि जो छात्र 10 जून तक उत्तरपुस्तिका जमा नहीं करेंगे, उन्हे अनुपस्थित माना जाएगा. छात्रों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए अलग से काउंटर बनाकर तीन-तीन शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है. शिक्षिका शिखा जम्हले ने बताया कि छात्रों को रोल नंबर के आधार पर बुलाया जा रहा है. छात्रों की उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है. छात्राओं ने बताया कि उनकी परीक्षा बेहतर तरीके से हुई, जिससे वे काफी खुश हैं। 
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। बैंगलुरु से 9 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के मामले में अपहरणकर्ता के 3 सहयोगियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को रायपुर एसएसपी की विशेष टीम ने टिकरापारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर बैंगलुरु पुलिस को सौंप दिया है. बेंगलुरु पुलिस कोर्ट में आरोपियों को पेशकर ट्रांजिट वारंट हासिल करने के बाद रवाना होगी। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बैंगलुरु के हुपेगुड़ा थाना इलाके में रहने वाले बिल्डर का 9 साल का लड़का शुक्रवार की शाम अपनी सोसाइटी में क्रिकेट खेल रहा था. इस दौरान अपहरणकर्ता ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसकी जानकारी नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने मासूम के परिजनों को कॉल कर 25 लाख रुपय फिरौती की मांग की, जिसकी सूचना परिजनों ने हुपेगुड़ा थाना में दी। 
जांच में जुटी पुलिस को कॉल करने वालों का लोकेशन रायपुर मिला. इसके बाद बैंगलुरु पुलिस ने शनिवार को रायपुर एसएसपी अजय यादव से संपर्क कर मामले की जानकारी दी. मामले में फिरौती की मांग करने वाले लोगों को गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय यादव ने तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के साथ सायबर टीम को जिम्मेदारी सौंप दी. शनिवार की शाम विशेष टीम ने टिकरापारा इलाके से  आरोपी मोहम्मद सिराज, मोहम्मद सिरान, और नौशाद को गिरफ्तार किया है। 
आरोपियों ने बताया कि 9 साल के मासूम का रिश्तेदार जुनैद ने ही इन्हें कॉल कर 25 लाख रुपयों की फिरौती की मांग करने को कहा था. इस मामले में जुड़े तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बैंगलुरू पुलिस को सौंप दिया गया है। 
घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर लखन पटले ने बताया कि शुक्रवार को बैंगलुरु से 9 साल के बच्चे का अपहरण हुआ था. परिजनों को कॉल कर फिरौती की मांग करने वालों का लोकेशन रायपुर दिखा रहा था, जिसके बाद बैंगलुरु पुलिस रायपुर पहुँचकर एसएसपी से मदद मांगी थी. रायपुर के टिकरापारा इलाके से कॉल करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को कोर्ट में पेशकर बैंगलुरू पुलिस आरोपियों को लेकर वापस रवाना होगी। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। नीति आयोग की ताज़ा रिपोर्ट में भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश को परफ़ॉर्मर राज्य यानी काम करने वाली राज्य सरकार के वर्ग में चुना है. नीति आयोग की सालाना रिपोर्ट ने भाजपा नेताओं को आईना दिखाया है, और सच जानने के बाद भाजपा नेताओं को शर्मिंदा होना चाहिए. यह बात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कही है। 
नीति आयोग की रैंकिग को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता निरूपित करते हुये शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है ढाई साल की अल्प अवधि में कांग्रेस सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है, उस पर हर छत्तीसगढ़वासी को गर्व है कि उनका वोट पहली बार छत्तीसगढ़ के हित में काम आ रहा है. नीति आयोग की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ का कम्पोजिट स्कोर 56 से बढ़कर 61 हो गया है, जो राज्य सरकार के अच्छे कामकाज से ही संभव हुआ है। 
उन्होंने कहा है कि रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिश भलीभांति समझ रहे हैं कि राज्य सरकार कैसा काम कर रही है, और जनहित में कैसे कैसे कदम उठाए गए हैं लेकिन राज्य के भाजपा नेता केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में अप्रासंगिक बयान दे रहे हैं. भूपेश बघेल सरकार की नवीन योजनाओं जैसे गोधन न्याय योजना, नरवा, गरवा, गुरूवा, बारी, सखी वन स्टाप सेंटर, नोनी सुरक्षा योजना, नवा बिहान योजना, सक्षम योजना का लाभ भी महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता लाने में उपयोगी सिद्ध हुई है। 
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा उन संकेतकों को चिन्हित किया गया है, जिनमें और भी कार्य किये जाने हैं, जिससे छत्तीसगढ़ में सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति वर्ष 2030 तक हो सके तथा छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यो की श्रेणी में आ सके। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन की छत पर 20 ड्रमों में फलदार पौधों का रोपण कर फलों की जैविक खेती का विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभारंभ कर दिया गया. महापौर एजाज ढेबर ने नवाचारी कृषक हरिवंष शर्मा की दी गई पद्धति के अनुसार सेबफल के पौधे का रोपण समता कालोनी स्थित गायत्री माता शक्ति पीठ के उपासकों द्वारा गायत्री मंत्र के वैदिक उच्चारण के मध्य सभी फलदार पौधो में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी समुचित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए किया।
अब रायपुर में भी छत पर सेबफल का पौधा फलित होगा, केंद्र सरकार के राष्ट्रीय नवाचार प्रतिष्ठान अहमदाबाद द्वारा राष्ट्रपति के करकमलों से पुरस्कृत देश के नवाचारी कृषक हरिवंष शर्मा ने एचआरएमएन 99 की पद्धति छत पर सहजता से सेबफल का रोपण करने विगत वर्षो में दी है एवं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के निवासी नवाचारी कृषक शर्मा की इस पद्धति से देश के राजस्थान, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न प्रदेशों में छतों पर नागरिको द्वारा सेबफल का रोपण किया जा रहा है।
महापौर ढेबर ने ने समस्त नागरिकों से अपने घरों में उपलब्धता के अनुसार छत पर या जमीन में कम से कम एक फलदार पौधे का रोपण और अपनी संतान की भांति उनकी देखभाल करने का प्रण लेने का अनुरोध किया. इस अवसर पर महापौर ढेबर, नेता प्रतिपक्ष चौबे सहित सभी एमआईसी सदस्यों ने पूर्व राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ के आकस्मिक अवसान पर गहन शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना वैक्सीन लगाने का इंतजार कर रहे 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में कोविशील्ड वैक्सीन की बड़ी खेप रायपुर पहुंची है, जिसे सभी जिलों को आबंटित किया जा रहा है. इसके साथ ही रविवार से 18+ टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा।
राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 1 लाख 40 हज़ार कोविड शील्ड वैक्सीन 18 प्लस के लिए पहुँचा है. इसके साथ ही बंद पड़े वैक्सीनेशन अभियान को कल से फिर प्रारंभ कर दिया जाएगा. फ़िलहाल, सभी ज़िलों को जरूरत के मुताबिक वैक्सीन भेजा जा रहा है. प्रदेश में एक करोड़ 34 लाख 18+ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. अभी तक प्रदेश के सात लाख युवाओं को ही वैक्सीन लगाया जा सका है।
इसके पहले छत्तीसगढ़ के लिए हवाई जहाज से वैक्सीन लाया गया, जिसे रायपुर एयरपोर्ट में उतारने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया. एयरपोर्ट निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि 12 बॉक्स में 384 केजी कोविशील्ड वैक्सीन आया है, जिसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है।