Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। देश में जितने भी पीएम हुए उनमें नरेंद्र मोदी सबसे असफल हैं. इनको साज़िश करना आता है. ख़रीदी-बिक्री करना, हेर-फेर करना आता है. प्रतिदिन बीस से पचीस हज़ार लाश गंगा में बहाए जा रहे है, कोरोना से लाखों मौत के ज़िम्मेदार कौन इसका जवाब देना पड़ेगा. यह बात राज्य के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर आयोजित प्रदेश कांग्रेस की प्रेस वार्ता में कही.
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में मंत्री रविंद्र चौबे के अलावा मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन मौजूद थे. मंत्री चौबे ने बताया कि देश के नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर उनकी नाकामी को लेकर ये प्रेस वार्ता बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि जुमले करने वाले मन की बात करने वाले जनता का ध्यान हट जाए इसलिए गुफा में ध्यान लगाया. टीका लगना पूरे विश्व में अक्टूबर में शुरू हो गया है, लेकिन देश में नहीं. देश में लॉकडाउन दिल्ली से करते हैं, बाद में आत्मसमर्पण कर दिया. खाद बीज प्रति बोरी एक हज़ार वृद्धि हुई है. किसान परेशान है. अब ये सरकार नही चलेगी।
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि काला धन अभी तक नही आया. पंद्रह लाख देने एवं रोज़गार देने की बात जुमला है. मोदी के पीएम बनने के बाद देश का हालत ख़राब हो गई है. डेवलप इंडेक्स में 95 से 102 में पहुंच गए हैं. नोटबंदी का श्रेय लेते हैं, उसमें लाखों लोग बेरोज़गार हुए हैं. आर्थिक उन्नति की बात किसानों के लिए घातक है, ढाई एकड़ में छः हज़ार तीन किस्त में राज्य मे एक एकड़ में 9 हजार दे रही है।
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज़्यादा झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री है. कोरोना में देश में ऑक्सीजन सप्लाई में फेल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने सभी पड़ोसी राज्य को ऑक्सीजन दिया. वहीं मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मोदी के सात साल फ़्लाप है. युवाओं से नौकरी रोज़गार के नाम पर छलावा किया. किसान के लिए कहते कुछ और हैं, करते कुछ और हैं, ये किसान विरोधी सरकार है।
भगत ने कहा कि तीन कृषि बिल लाकर किसानों का गला घोटा गया है. नरेंद्र मोदी महिला विरोधी प्रधानमंत्री हैं. ममता बैनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा की पीसी से उठ क़र जाना प्रताड़ना का आरोप लगाना उदाहरण है. वहीं मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि बीजेपी मतलब भारतीय जुमला पार्टी है. इनका काम जुमले का ही है, जो कहते हैं वो बिल्कुल नहीं करते. एक-एक करके देश को बेचने का काम किया है, और जारी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में लाखों कोरोना वैक्सीन स्टॉक में पड़े हैं लेकिन 18 प्लस वैक्सीनेशन बंद पड़ा है. क्योंकि इसे सिर्फ 45 वर्ष से अधिक लोगों को लगाना है. इस वर्ग के लोग डर के चलते टीका लगाने में आगे नहीं आ रहे हैं. जिसके कारण टीका स्टॉक में पड़ा है. वहीं दूसरी तरफ़ टीका नहीं होने के कारण 18+ वैक्सीनेशन सेंटर बंद कर दिया गया है. प्रदेश में एक करोड़ 30 लाख का लक्ष्य है, लेकिन महज़ 7 लाख लोगों को ही टीका लग पाया है. लाखों लोग रजिस्ट्रेशन कराके अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं. टीकाकरण आवंटन नियम अभियान में अवरोध बना हुआ है।
नियम के चलते इस्तेमाल नहीं कर सकते- मंत्री सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक ओर जहां टीका लगवाने के लिए लंबी लाइन है वहां टीका नहीं है. जिस वर्ग में टीका लगवाने के लिए बहुत कम लोग है उस वर्ग के लिए 11 लाख से ज़्यादा टीका स्टॉक में हैं और लगातार केंद्र सरकार इस वर्ग के लिए टीका भेज रहा है. वहीं 18+ टीकाकरण बंद पड़ा है क्योंकि इस वर्ग के लिए टीका नहीं है. इस वर्ग में लाखों लोग टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं जो प्रदेश में टीका है उसको 18 प्लस वर्ग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है क्योंकि नियम बना ही ऐसा है।
वहीं हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता और IMA के अध्यक्ष डॉक्टर महेश सिन्हा ने कहा कि नियम में बदलाव करने की ज़रूरत है यह सिर्फ़ छत्तीसगढ़ के हालात नहीं बल्कि पूरे देश में यही हालात है जहां ज़रूरत है उस वर्ग के लिए आपूर्ति नही है. केंद्र सरकार संज्ञान लेकर नियम में बदलाव करने की ज़रूरत है।
वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है जितना जल्दी हो सके युवा वर्ग को टीका लगाना चाहिए जो प्रदेश में स्टॉक में टीका है. उसका उपयोग 18 प्लास टीकाकरण के लिए करना चाहिए जब इस वर्ग का टीका आ जाएगा तो लिए टीका 45 प्लस को वापस कर देना चाहिए. इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेना पड़े तो राज्य को इसके लिए बहाल करना चाहिए कि इससे राज्य का हित है. पहले भी टीकाकरण नियम में कई बदलाव किए गए हैं जो फ़ायदेमंद साबित हुआ है. इस नियम में भी बदलाव करने से टीकाकरण को गति मिलेगी और युवा वर्ग को टीका लगेगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन है या अनलॉक. यह आम जनता और व्यापारियों को स्पष्ट नहीं हो रहा है, क्योंकि रायपुर कलेक्टर ने 31 मई की सुबह 6 बजे तक ही लॉकडाउन का आदेश जारी किया था. जिस वजह से आम जनता और व्यापारी काफी परेशान नजर आ रहे हैं और कलेक्टर से इस संबंध में आदेश जारी करने की मांग भी कर रहे हैं।
यही नहीं लॉकडाउन के आदेश में कलेक्टर ने जिन लोगों को छूट नहीं दी थी, वे भी अनलॉक होने का इंतजार कर रहे हैं और असमंजस में की स्थिति में भी हैं क्योंकि लॉकडाउन के संबंध में अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. यदि व्यापारी अपने मन से भी व्यापार का संचालन करते हैं तो उन पर कार्रवाई हो सकती है।
चेंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष श्री निवास रेड्डी ने बताया कि 31 मई की सुबह 6 बजे तक ही जब लॉकडाउन आदेश जारी किया गया है, अब लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि लॉकडाउन है या अनलॉक. हम कलेक्टर से निवेदन करते है कि जल्द ही आदेश जारी करें, जिससे आम जनता को राहत मिले।
व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने बताया कि कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी नहीं किया हैय वे कम से कम इतना ही बोल देते कि आदेश में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा या जितनी छूट दी गई है केवल उतनी ही छूट मिलेगी तो आम जनता यह समझती भी. अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।
महाकाली मंदिर के पुजारी ने कहा कि एक उम्मीद थी कि धार्मिक स्थलों को खोलने के संबंध में आदेश जारी की जाएगी, लेकिन ना तो लॉकडाउन का आदेश जारी हुआ या ना ही अनलॉक का. ऐसे में समझ ही नहीं आ रहा कि क्या करें क्योंकि 31 मई की सुबह तक ही लॉकडाउन यानी कि अब लॉकडाउन पूरी तरह से खुल चुका है या नहीं. ये कहा नहीं जा सकता।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में आज मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स ने तेलीबांधा तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके पर परिजन और पुलिस की टीम ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे. मृतक की पहचान सुरेश कुमार नथानी के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, सुरेश कुमार नथानी (40) तेलीबांधा गली नंबर-6 में रहने वाले थे. वह मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. तभी अचानक उन्होंने खुदकुशी करने तालाब में छलांग लगा दी।
सुरेश कुमार नत्थानी देखते-देखते ही पानी की गहराई में डूब गया और 20 से 25 मिनट बाद उसकी लाश पानी की सतह पर आ गई. जहां सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना काल में मीडियाकर्मियों को लेकर बड़ा एलान किया है. कोरोना से दिवंगत हुए मीडियाकर्मी के आश्रित परिजनों को भूपेश सरकार 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. यह सहायता संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमों के तहत दी जाएगी.
दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख
इसके अतिरिक्त जो पत्रकार कोरोना से पीड़ित होने पर अस्पताल मे भर्ती होकर इलाज कराए हैं. उनके इलाज में आये खर्च की प्रतिपूर्ति भी नियमों के तहत राज्य शासन करेगा कोविड पीडित संचार प्रतिनिधियों के परिवारो की जानकारी जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा अपने एकत्र की जी रही है.
कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों या इलाज कराने वाले मीडियाकर्मी निर्धारित प्रपत्र मे आवेदनपत्र अभिलेखों सहित सम्बन्धित जिला जनसम्पर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं. मीडिया कर्मियों को यह आर्थिक सहायता देने पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक शीघ्र ही बुलाई जा रही है।
बता दें कि अन्य राज्यों से काफी पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण 2021-22 में मीडिया कर्मी की असामयिक मृत्यु पर संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायतार्थ नियम के तहत् आर्थिक सहायता राशि को दो लाख रूपए से बढ़ाकर पांच लाख रूपए किये जाने की घोषणा की थी मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप जनसम्पर्क विभाग द्वारा नियमों में आवश्यक सुधार किया जा कर राजपत्र मे प्रकाशन के लिये भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में काठाडीह इलाके के साथपाखड़ नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान राजातालाब के ताजनगर निवासी मोहम्मद असलम (19) के रूप में हुई है।
युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था. इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गया. थोड़ी देर बाद दोस्तों को इसकी जानकारी हुई. दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद शव की तलाश में एसडीआरएफ, गोताखोर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मुजगहन थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि काठाडीह इलाके के साथपाखड़ नदी में एक युवक डूबने की सूचना मिली. गोताखोर को नदी युवक का शव मिला. मृत युवक की पहचान मोहम्मद असलम खान उम्र 19 वर्ष राजातालाब ताज नगर निवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद असलम खान अपने 5-6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था. इस दौरान नदी में नहाने उतरा और डूबने से युवक की मौत हो गई है. पुलिस को सूचना मिलते ही SDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर रहे हैं. इस मामले जांच की जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल और अत्यधिक बारिश की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 12.80 लाख मानक बोरा तेंदुपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है. 12.09 लाख संग्राहकों ने तेंदूपत्ता का संग्रहण किया है, जिन्हें 512 करोड़ रुपये संग्रहण पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा. राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण के यह आंकड़े कोविड महामारी और खराब तेंदूपत्ता सीजन के कारण पूरे देश में तेंदूपत्ता के संग्रहण में 30-40 प्रतिशत की कमी आई है. राज्य सरकार कोरोना काल, मौसम की दिक्कत के बावजूद भी संग्राहकों से तेंदूपत्ता और अन्य लघु वनोपजों का क्रय कर रही है. इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है. साथ ही आय प्राप्त हो रही है।
बस्तर संभाग में 4 लाख 24 हजार मानक बोरा का संग्रहण
इस वर्ष पूरे मई माह में प्रदेश में विशेषकर बस्तर संभाग में लगातार बारिश होती रही है. वर्तमान में भी यास चक्रवात के कारण प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में वर्षा हो रही है. इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी बस्तर संभाग में 28 मई 2021 की स्थिति में 4,24,118 मानक बोरा का संग्रहण किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 84 प्रतिशत है।
संग्राहकों को नगद भुगतान की स्वीकृति
कोरोना की स्थिति को देखते हुए पूरे बस्तर संभाग में संग्राहकों को तत्काल पारिश्रमिक की राशि मिल सके. इसके नगद भुगतान की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है. तेंदूपत्ता संग्रहण से बस्तर संभाग में 170 करोड़ रूपये संग्रहण पारिश्रमिक का भुगतान किया जा रहा है. इसमें से 40 प्रतिशत राशि का भुगतान हो चुका है।
2020 तेंदूपत्ता सीजन में अत्यधिक बारिश हुई, जिसके कारण भी तेंदूपत्ता संग्रहण प्रभावित हुआ. विपरीत परिस्थितयों के बावजूद भी 389.20 करोड़ रुपये की पारिश्रमिक राशि का वितरण संग्राहकों को किया गया है. कोरोना काल में जहां अन्य समस्त गतिविधियां लगभग बंद थी. तेंदूपत्ता से 11.76 लाख संग्राहकों को रोजगार प्रदान किया गया।
लाखों लोगों को मिला रोजगार
तेंदूपत्ता के साथ-साथ लघु वनोपज के संग्रहण में भी राज्य सरकार ने विशेष ध्यान दिया है. ऐसे समय में जब छत्तीसगढ़ राज्य कोरोना महामारी से पिछले एक वर्ष से जूझ रहा है. गांव से लेकर शहरों तक गरीबों के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है. राज्य सरकार ने लघु वनोपज का रिकॉर्ड उपार्जन करते हुए न केवल देश में प्रथम स्थान पाया है, बल्कि लगभग 6 लाख परिवारों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराया है।
संग्राहकों को 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय
राज्य सरकार ने विभिन्न लघु वनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य 15 से 30 प्रतिशत बढ़ाया है, जिससे भी संग्राहकों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 300 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय हुई. लघु वनोपज के साथ-साथ अनुसूचित क्षेत्रों में कोदो, कुटकी और रागी का भी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज के माध्यम से न्यूनतम मूल्य पर क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया है. आगामी सीजन में कोदो और कुटकी 3000 रुपये प्रति क्विंटल की न्यूनतम दर पर क्रय किया जाएगा. इसके साथ ही लाख को भी कृषि का दर्जा देते हुए लगभग 4000 किसानों को ब्याज रहित ऋण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी करने से निजी स्कूलों की मुश्किलें बढ़ी है. निजी स्कूलों ने बच्चों की फीस को लेकर दबाव बना रहे थे. पूरी फीस देने के बाद ही प्रवेश पत्र देने की बात कही गई थी. लेकिन छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर बच्चों को परीक्षा से वंचित नहीं रखने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि यदि निजी स्कूल संचालक बच्चों की फीस को लेकर दबाव बनाते है, तो उन्हें समझाइश दी जाएगी. फीस का मामला बाद में भी देखा जा सकता है, लेकिन बच्चों को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा. हम पालकों से भी ये मांग करते है कि वे भी निजी स्कूलों की आर्थिक स्थिति समझे और फीस अदा करें, क्योंकि निजी स्कूलों की स्थिति भी बेहद खराब है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बंद होने वाले स्कूलों की संख्या बढ़ रही है. पालकों को भी समझना होगा कि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में शिक्षा भी महंगी होगी क्योंकि फीस ना मिलने की वजह से काफी स्कूल बंद होने की कगार पर है, जिसकी वजह से परिजनों को अपने बच्चों को किसी दूर के स्कूल में महंगी फीस पर पढ़ाने को मजबूर होना पड़ेगा।

panchayattantra24.com, रायपुर। पुलिस के गले की फांस बनी खुड़मुड़ा हत्याकांड का शनिवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के खुलासे में जो बातें निकलकर सामने आई है. उसने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस ने बहुचर्चित खुड़मुड़ा हत्याकांड की मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. सामूहिक हत्याकांड की मास्टरमाइंड महिला आरोपी निर्मला को गिरफ्तार किया गया है. ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।
खुड़मुड़ा हत्याकांड की मास्टरमाइंड गिरफ्तार
दरअसल, 21 दिसंबर 2020 में खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी. मुखिया बालाराम सोनकर, उसकी पत्नी दुलारी बाई, बेटा रोहित सोनकर और बहू कीर्तिन बाई खून से लथपथ मिले थे. बालाराम और रोहित का शव भी बाडी स्थित पानी टंकी से बरामद हुआ था. जबकि नाती दुर्गेश घायल अवस्था में मिला था. इसके बाद से पुलिस मामले को सुलझाने में लगी थी. इब जाकर पुलिस को सफलता मिली है।
18 मार्च को निर्मला के पति गंगा उसके दोस्त महाकाल,पडोसी नरेश और रिश्तेदार रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उसमें से एक आरोपी मृतक का बेटा है. बेटा वारदात के बाद से ही खुड़मुड़ा गांव में था. पुलिस ने उससे कई मर्तबा पूछताछ भी की है. नार्कों टेस्ट के बाद मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने बेटे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक 21 दिसबंर को रोहित सोनकर उसकी मां दुलारिन बाई और उसके पति बलराम सोनकर समेत रोहित की पत्नी कीर्तन का शव मिला था. अवैध संबंध और जमीन विवाद के चलते सामूहिक हत्याकांड हुआ था. पुलिस निर्मला के पति गंगा उसके दोस्त महाकाल, पडोसी नरेश और रिश्तेदार रोहित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड के ग्राम धड़सेड़ी आमापारा में तीन मजदूरों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है. भूपेश बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए।
सीएम भूपेश के निर्देश के बाद सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक मजदूरों के परिजन को 5.25 लाख- 5.25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दिया है. यह राशि शीघ्र ही उनके परिजनों को प्रदान की जाएगी।
बता दें कि सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत धरसेड़ी में शनिवार को कुआं निर्माण के दौरान बड़ा हादस हो गया. हादसे में तीन मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना इतना भयावह था कि मजदूरों के ऊपर करीब 15 फीट मलबा लद गया और अचानक हुए हादसे से उनकी चीख तक नहीं निकली. कुंए के भीतर मलबे में दबे 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर निकाला गया. मौके पर कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ मौजूद रहे।
24 घंटे के रेस्क्यू के बाद एक शव और निकाला गया है. अभी तक दो शव बाहर निकाले जा चुके हैं. एक और शव को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।
निर्माण में 7 मजदूर लगे थे, तीन की मौत
मनरेगा के अंतर्गत निर्माणाधीन कुएं में लगभग 7 लोग कार्य कर रहे थे. अचानक निर्माणाधीन कुआं के आसपास की मिट्टी टूट कर कुएं में गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई एवं दो लोग को साधारण छोटे आई है. एक व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल गया है।
मतृक मजदूर का नाम
नान पिता धीर साय पंडो उम्र 55 वर्ष साकिन आमापारा
सजन पिता शुकुल राम जाति गौड़ उम्र 35 वर्ष पता-पहाड़ पारा
3.दगेंद्र प्रसाद पिता सियाधन जाति बरगाह उम्र 30 वर्ष पता बहरा डाङं
घायल की सूची
1 शिवमंगल पिता नान जाति गौड़ उम्र 38 वर्ष साकिन बेहराङाङ
जीतराम पिता गोपाल जाति गौड़ उम्र 34 वर्ष पता दर्रीपाड़ा
