Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। डीकेएस में अपनी सेवाओं के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के लिए बुरी खबर है. खबर ये है कि अब संभवतः उनकी प्राइवेट प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लग सकता है।
डीकेएस से अक्सर ये शिकायतें आती है कि मरीज अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहते है और अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते है. यही कारण है कि आज एक बोर्ड मीटिंग रखी गई है, जिसमें ये फैसला लिया जा सकता है।
सूत्र बताते है कि ये बोर्ड मीटिंग 1 बजे शुरू हुई है. डीकेएस में ऐसे भी कई डॉक्टर मौजूद है जो अस्पताल में वर्षों तक एक भी मरीज का ऑपरेशन नहीं करते है और रायपुर शहर के बड़े-बड़े अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस करते है।
यही कारण है कि यहां कार्यरत डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में अब जल्द ही ड्रेस कोड भी लागू किया जा सकता है. इसे लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जानी है।
डीकेएस के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस बैठक में स्टॉफ नर्स द्वारा मरीजों की देखभाल न करने वाली सिस्टरों पर भी कार्रवाई संभव है. जिसकी लगातार शिकायतें भी मिल रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। पतंजलि गुरुकुल में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के चार छात्रों को छुड़ाए जाने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि बंधन बनाए बच्चो को गरियाबंद कलेक्टर और एसपी की पहल पर छोड़ दिया गया है. इसके साथ उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दरअसल, पूरा मामला पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार स्थित वैदिक कन्या गुरुकुलम स्कूल का है, जहां पतंजलि गुरुकुल स्कूल प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ के 4 बच्चों को रोककर रखा था. गरियाबंद जिले के इन बच्चों परिजनों से सिक्योरिटी मनी के नाम पर 2 लाख रुपए जमा करा रहा था. पैसा जमा नहीं करने पर बच्चों को स्कूल से आने नहीं दिया जा रहा था।
मामले की शिकायतमुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच गई थी, जिसके बाद उन्होंने समुचित कार्रवाी के निर्देश दिए थे. गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने जानकारी होने पर गरियाबंद एसपी भोजराज पटेल को विशेष टीम गठित कर बच्चों को छुड़ाने के निर्देश दे दिए थे. कलेक्टर की पहल के बाद बच्चों को छोड़ दिया गया।

panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना को खत्म करने के लिए रायपुर के पंडितों ने अनिश्चितकालीन हवन करने का संकल्प लिया है. पंडितों का मानना है कि हवन के प्रभाव की वजह से ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है. जब तक कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं होता, तब तक वे हवन करेंगे. ये तस्वीर रायपुर के सुरेश्वर महादेव मंदिर की है, जहां 7 पंडितों के द्वारा मिलकर रोज हवन किया जा रहा है।
पंडित कहते हैं कि हवन में आहुति दी जाने वाली सामग्री से वातावरण शुद्ध होता है. वैज्ञानिक भी ये बात मानते हैं कि हवन से वायु की शुद्धि होती है. कोरोना भी हवा से ही फैलता है, जिसे खत्म करने के लिए ये हवन किया जा रहा है. हम प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी ये आग्रह करते हैं कि वे छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर इस तरह का आयोजन कराए, जिससे प्रदेशवासियों को कोरोना से जल्द राहत मिले।
सुरेश्वर महादेव मंदिर के पंडित राजेश्वरानंद ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक पहले भी यदि किसी को कोई कष्ट होता था तो ऋषि मुनियों के द्वारा हवन किया जाता था, और इसकी एक वैज्ञानिक मान्यता भी है की हवन करने से वायु का समीकरण होता है. हमने फैसला लिया है कि जब तक कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं होता तब तक हम हवन करते रहेंगे।
हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी आग्रह करते हैं कि वे प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इस तरह का आयोजन करवाएं जिससे कोरोना की रफ्तार और धीमी हो जाए. हवन की वजह से ही कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में कम होने लगा है. यदि ऐसे ही हवन होते रहे तो कोरोना एक दिन जरूर खत्म होगा।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी में संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए मालवीय रोड और गोल बाजार में आज से कोरोना जांच की जाएगी. दुकानदार, कर्मचारी और ग्राहकों का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, 1200 दुकानों के कारोबारियों एवं कर्मियों की जांच होगी. जिन दुकानों के व्यापारियों का टेस्ट होगा, वहां आने वाले खरीदारों का भी टेस्ट किया जाएगा।
मालवीय रोड गोल बाजार में कोविड टेस्ट के लिए 20 लोगों की टीम को फील्ड में उतारा जाएगा. ई-रिक्शा, मोबाइल टेस्टिंग यूनिट को भी शामिल किया जाएगा।
पुलिस के जवान व्यवस्था संभालने में जुटेंगे. इसकी रिपोर्ट 10 मिनट में आएगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। वैक्सीन वेस्टेज को लेकर सीएम भूपेश बघेल के दाएं-बाएं वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री क्या करते हैं स्वास्थ्य मंत्री को पता नहीं चलता है. स्वास्थ्य मंत्री को तो महत्वपूर्ण बैठकों में तक नहीं बुलाया जाता है।
छग में दाएं-बाएं की गड़बड़ी- साय
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिल्कुल सही कहा कि दायां हाथ क्या करता है, बाएं हाथ को पता नहीं चलता. ठीक ऐसे ही मुख्यमंत्री क्या करते हैं स्वास्थ्य मंत्री को पता नहीं चलता. स्वास्थ्य मंत्री को तो महत्वपूर्ण बैठकों में तक नहीं बुलाया जाता है. यहां दाएं-बाएं की गड़बड़ी है. केंद्र सरकार अपने तरफ से पारदर्शिता बरती है. राज्य सरकार ही सब गड़बड़ी कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैक्सीन वेस्टेज को लेकर केंद्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. भूपेश ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में केंद्र की गाइडलाइन से भी कम वैक्सीन वेस्टेज हुआ है. केंद्र सरकार हमारे टीका एप के अपडेट को नहीं मान रही है. केंद्र की तरफ से कोरोना को लेकर भ्रामक स्थिति बनाई गई है. दायां हाथ क्या कर रहा है, बाएं को पता नहीं,
केंद्र लगातार बना रही भ्रम की स्थिति
भूपेश ने कहा था कि पहले इस महीने छत्तीसगढ़ वैक्सीन नहीं देने की बात कही गई. इसके बाद ही 2 लाख वैक्सीन भेज दिया गया. पहले इस वैक्सीन को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लिए बताया गया. फिर बाद में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बताया गया. केंद्र सरकार वैक्सीन के मामले में लगातार भ्रम की स्थिति बना रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम के डॉक्टर रमन सिंह को आदतन अपराधी बताने वाले बयान पर सियासत गरमाई हुई है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बाद अब भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने मरकाम के इस बयान के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि राजनीति में भाषा की शालीनता में कांग्रेस कहां जा रही है।
शिवरतन शर्मा ने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम से सवाल किया कि आदतन अपराधी कहा है तो बता दें कि कितने में चालान पेश हुआ है. ये भी बता दें कि क्या सोनिया गांधी राहुल गांधी ज़मानत पर हैं या नहीं. हिस्ट्रीशीटर सोनिया- राहुल हैं या डॉक्टर रमन सिंह? उन्होंने कहा कि अब रोहिंग्या शरणार्थी को बसाने की बात सामने आ रही है. यदि ऐसा है तो राज्य में हिंदुत्व ख़तरे में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण चल रहा है।
बता दें कि ट्विटर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के टूलकिट मामले में किए गए ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया करार दिए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर उन पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने रमन सिंह को मूल रूप से आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी बताते हुए टूलकिट मामले में उनके बेनकाब होने की बात कही थी।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट काल में समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे सेवा भावी कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा और डॉ. निंदर सिंह चावला ने आज मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के कार्यों की जानकारी दी। श्री कुलदीप जुनेजा ने बताया कि उन्होंने भी समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पूर्व में एक एम्बुलेंस वाहन उपलब्ध कराया है। इसी तरह उन्होंने और रायपुर के डॉ. निंदर सिंह चावला ने छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स और ऑक्सीजन सिलेण्डर्स उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायपुर के पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज लगवाने के बाद जब वापस लौट रहे थे, तब श्री जुनेजा ने उन्हें संगठन के कार्यों के बारे में बताया और यह जानकारी दी कि डॉ. निंदर सिंह चावला द्वारा छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को शवों को रखने के लिए दो फ्रीजर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये फ्रीजर संगठन द्वारा लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने डॉ. चावला और श्री जुनेजा द्वारा समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। श्री जुनेजा और डॉ. चावला ने छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के अध्यक्ष श्री दलजीत सिंह चावला को शव रखने के लिए दो फ्रीजर प्रदान किए। श्री जुनेजा ने यह भी बताया कि सिक्ख संगठन द्वारा गरीबों को निःशुल्क राशन और मरीजों को दवाईयां भी वितरित की जा रही हैं। इस अवसर पर संसदीस सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के श्री लवली अरोरा, श्री हरपाल भामरा, श्री हरकिशन राजपूत उपस्थित थे।
panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम और महामारी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को सशक्त बनाने हेतु वैक्सीन खरीदी के लिए अमेरिका के बोस्टन में बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर श्री गौतम बघेल ने 5 लाख की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज इस राशि का चेक श्री गौतम के पिता श्री विष्णु बघेल एवं माता डॉ. श्रीमती मीरा बघेल ने सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सवेरे कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए रायपुर के पंडि़त जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे थे। टीका लगवाने के बाद मुख्यमंत्री को यह चेक उन्होंने सौंपा । ज्ञातव्य है कि डॉ. श्रीमती मीरा बघेल रायपुर जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना संकट की इस घड़ी में सहयोग प्रदान करने एवं इस आर्थिक सहायता के लिए श्री गौतम बघेल की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने श्री गौतम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, कलेक्टर रायपुर श्री एस. भारतीदासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना वैक्सीन में तेजी लाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. आज संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने वैक्सीनेशन में जागरूकता लाने सड़कों पर उतरे. वैक्सीन लगवाने और तेजी लाने लोगों के बीच ऑटो से वार्ड-वार्ड में पहुंचे. हाथ में माइक थामे लोगों को बोल रहे हैं कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है. विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने वैक्सीनेशन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया है. इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में नहीं के बराबर वैक्सीन के वेस्टेज हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ वैक्सीनेशन में भी देश में आगे है।
रायपुर लंबे समय के बाद अनलॉक हुआ है. संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय जनता के बीच नए तरीकों से अपनी बात पहुंचाने की तरकीब निकाली. आज से खुद ऑटो लेकर वार्ड-वार्ड में लिकल पड़े. खुद माइक संभाल कर सभी का वैक्सीनेशन करवाने बोलते देखे गए. कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिन जरूरी है. इस दौरान विकास उपाध्याय खुद को ऑटो चलाते देख लोग अपने घरों से निकल कर विधायक से मिलकर अपनी बात भी रख रहे थे।
विकास उपाध्याय ने लोगों को वैक्सीन लगाने की अपील की. इसके बचाव के सावधानियां को भी समझते नजर आए. विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना काल में इससे लड़ने देश भर में सभी राज्यों से अच्छा काम किया है. वैक्सीनेशन के मामलों में भी आगे है. छत्तीसगढ़ राज्य कोरोना से लड़ाई के मामले में एक उदाहरण बन चुका है. वैक्सीन के वेस्टेज के मामले में भी नहीं के बराबर है. इस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार एक आदर्श प्रदेश की तरह इस काल को जनता के अनुरूप बनाये रखने सफल हुआ है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 48 दिन बाद टीके का दूसरा डोज लगवाया है. सीएम भूपेश ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वैक्सीन की दूसरी खुराक ली. उन्होंने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी भी ली।
प्रदेशवासियों से की ये अपील
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं. जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरा डोज लगवाएं. क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है. टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें. मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथ की सफाई करें. फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें. भीड़-भाड़ में जाने से बचें।
कोरोना संक्रमण की दर 5 प्रतिशत के नीचे
भूपेश ने कहा कि सभी के सहयोग और परिश्रम से छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है. संक्रमण की दर वर्तमान में 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है. जनता की सहूलियत के लिए लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है. सभी लोग सावधानी को अपनाएं. जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके।
9 अप्रैल को लिया था पहला डोज
बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने 9 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था. मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में कोरोना का टीका लगवाया था. अब 48 दिन बाद 27 मई को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।