Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) समेत 22 तरह की सेवाओं के लिए अब परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात दिनों में दस्तावेज स्पीड पोस्‍ट के माध्यम से लोगों के घर पहुंच जाएगा।
आरटीओ से दस्तावेज स्पीड पोस्ट किए जाने के साथ आवेदक को एक ट्रैकिंग आइडी मोबाइल पर प्राप्त होगा। इसके माध्यम से यह देखा सकेगा की डाक कहां पहुंचा है। इस योजना को तुंहर सरकार तुंहर द्वार अब पहुंचही जरूरी कागजात आपके द्वार नाम दिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत की।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से वाहन डीलर भी शामिल हुए। उन्होंने परिवन विभाग के इस पहल की तारीफ की। कहा कि इससे उपभोक्ताओं की संतुष्टि बढ़ेगी। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, सांसद दीपक बैज, सीएम के सलाहाकर राजेश शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सीएम के एसीएस सुब्रत साहू और परिवहन विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत समेत अन्य लोग मौजूद थे।
आधार से जुड़ेगा लाइसेंस और आरसी
परिवहन उपायुक्त दिपांशु काबरा ने बताया कि राज्य में अब ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बुक को आधार से लिंक किया जा रहा है। ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। उन्होंने बताया इससे वाहन स्वामी का सही पता और जानकारी उपलब्ध रहेगी। इससे अपराध को रोकने और उसकी जांच भी मदद मिलेगी। काबरा ने बताया कि घर पहुंच सेवा शुरू होने से परिवहन कार्यालयों में भीड़ खत्म होगी। साथ ही बिचौलियों को लेकर होने वाली शिकायत भी कम होगी। नए लाइसेंस के मामले में आवेदक को केवल एक बार टेस्ट देने के लिए आना होगा। बाकी अन्य किसी भी काम के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन सेवाओं की मिलेगी घर पहुंच सुविधा
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस नई सुविधा में लाइसेंस की 10 और वाहन से सबंधित 12 सेवाएं घर पहुंचाकर दी जाएगी। इसमें नए वाहनों का पंजीयन, पुराने वाहनों का आरसीसी में संशोधन, नए ड्राइविंग लाइसेंस व पुराने लाइसेंस में कराए जाने वाले परिवर्तन के बाद ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी समेत अन्य सेवाएं शामिल हैं।
सुगम जन सुविधा से आसान होता है लोगों का जीवन
योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार की स्पष्ट सोच है कि जनसुविधा जितनी सुगमता से लोगों तक पहुंचेगी, उनका जीवन उतना ही आसान होगा। सरकार गठन के बाद से हर क्षेत्र में हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं। सरकार सेवाओं में तेजी के साथ ही उसकी गारंटी भी सुनिश्चत कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में दुनिया में तकनीक के साथ हालात भी तेजी से बदले हैं। इससे देश और प्रदेश भी अछूता नहीं है। अब नई परिस्थितियों के हिसाब से नए तौर तरीके अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना का दौर शुरू होने के बाद जो मुश्किलें सामने आई,उन्हीं मुश्किलों के बीच से रास्ते भी निकल कर आ रहे हैं। परिवहन विभाग का यह प्रयास भी ऐसी ही कोशिश है।

भूपेश सरकार ने सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में बनाई 9 सदस्यीय जांच समिति
panchayattantra24.com,रायपुर। सिलगेर गोलीकांड मामले की जांच की जाएगी. भूपेश सरकार ने बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की टीम सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा में स्थित सिलगेर ग्राम की घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से उनका पक्ष सुनेगी और चर्चा कर तथ्य जुटाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह पहल की जा रही है.
ये हैं जांच समिति के सदस्य
बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की जांच समिति
बस्तर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल
केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम
दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा
कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग
बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी
चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम
नारायणपुर विधायक और छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल है.
इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी इस टीम में शामिल रहेंगे.
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना से जुड़े आवश्यक सामानों पर कर से छूट को लेकर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल ने 8 सदस्यीय मंत्रियों के पैनल का गठन किया है. जिसमें कांग्रेस शासित राज्यों के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. CM भूपेश ने कहा कि गठित समिति में कांग्रेस शासित राज्यों के सदस्य का शामिल ना होना, सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मंत्री जो जीएसटी परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें कोविड राहत सामग्री पर जीएसटी दरों पर चर्चा करने के लिए गठित जीओएम (मंत्रियों के समूह) में शामिल किया जाना चाहिए. कांग्रेस शासित राज्यों के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है. सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है।
CM भूपेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले कई दिनों से हर स्तर पर कोविड महामारी से प्रभावी ढंग से मुकाबले के लिए वैक्सीन, दवाइयों और अन्य उपकरणों पर जीएसटी की छूट के लिए लगातार मांग कर रही है. जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी कांग्रेस शासित राज्यों के मंत्रियों ने इस संबंध में जीएसटी में छूट देते हुए 5 प्रतिशत के स्थान पर 0.1 प्रतिशत की दर रखने का प्रस्ताव रखा था. काउंसिल में इस पर सहमति नहीं बनने पर इस विषय पर विचार के लिए जीएसटी काउंसिल के अध्यक्ष ने 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है. बघेल ने कहा है कि इसमें जानबूझकर एक भी कांग्रेस शासित राज्य के मंत्री को सदस्य नहीं बनाया गया है. ताकि इस मांग पर विचार ही न हो।
राज्य सरकार भेज सकती है अपनी अनुशंसा- रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर का रिकमंडेशन सिर्फ दिल्ली के लिए या किसी राज्य के लिए नहीं होगा. यह तो पूरे देश के लिए होगा. राज्य सरकार कोई अनुशंसा करना चाहती है, तो ग्रुप ऑफ मिनिस्टर सुनने के लिये ही है. राज्य सरकार अपनी अनुशंसा भेज सकती है।
बता दें कि सोनिया गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी ने लगातार इस मुद्दे को उठाया है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रधानमंत्री के साथ हुई वीडियो कॉन्फ़्रेन्स में भी इस पर प्रमुखता से जोर दिया. कोरोना से जुड़े सामानों में जीएसटी में छूट देने का आग्रह किया था।
इस समिति में गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पावर, गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो, केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल, ओडिशा के निरंजन पुजारी, तेलंगाना टी हरीश राव और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शामिल किया गया है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में 18 प्लस के लिए वैक्सीन नहीं मिलने पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. मंत्री लखमा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार फेल हो चुकी है. बहुत लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन भारत सरकार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से भेदभाव कर रही है।
कोरोना से जनता को बचाना है, छत्तीसगढ़ भी हिंदुस्तान में, और नरेंद्र मोदी भी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं, यहां बीजेपी के 9 सांसद जीत के आए हैं, लेकिन इनकी पीएम मोदी के सामने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं है. ये हाथ में हाथ धर कर बैठे हैं, इनके पास थोड़ी बहुत हिम्मत है तो पीएम मोदी को बोलकर छत्तीसगढ़ में टीका दिलवाए।
इधर, राजधानी रायपुर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कलेक्टर ने इसको लेकर मंगलवार को आदेश जारी कर दिया. आदेश के मुताबिक क्लब और बार रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है. इस अनुमति को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि लॉकडाउन कलेक्टर ने रखा था, निर्णय भी उन्हीं को करना है।
हमारी सरकार ने कॉलेक्टरों पर जिम्मा छोड़ा था, क्लब और बार को बंद करने का भी खोलने का भी उसी को अधिकार है. अभी विदेशी शराब दुकानों को खोलने में थोड़ा समय है, देसी शराब दुकान रात के 8 बजे तक खुले हैं।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना को लेकर एक तरफ जहां राहुल गांधी केंद्र सरकार को तो, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेर रहे हैं. अबकी बार रमन सिंह ने कोरोना के आंकड़ों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रदेश की जनता के साथ राहुल गांधी से झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने  ट्वीट कर कहा कि राहुल जी आपके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता के साथ आपसे भी झूठ बोल रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं. कोरोना से मौत के किस तरह से आंकड़े कांग्रेस सरकार छुपा रही है देखिये! सिर्फ रायपुर में ही आंकड़ों में इतना हेरफेर तो फिर पूरे छत्तीसगढ़ की स्थिति कितनी भयावह होगी।
डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्वीट के साथ अखबार की कतरन शेयर की गई है, जिसमें मई महीने में रायपुर निगम द्वारा जारी किए गए 3972 डेथ सर्टिफिकेट का हवाला दिया गया है, जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 654 का है. इस तरह से 3318 मौतों का अंतर बता रहा है कि कहीं न कहीं आंकड़ों में बड़ी हेराफेरी हो रही है।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में लूट, डकैती और चोरी की वारदात बढ़ते ही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नवा रायपुर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. नवा रायपुर में डकैतों ने खड़े ट्रक ड्राइवर से 1 मोबाइल फोन समेत 1500 रुपए नगदी रकम लेकर फरार हो गए थे. इस पूरी वारदात में पुलिस ने 1 नाबालिग समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
दरअसल, इस मामले में प्रार्थी भुवन साहू ने बीते दिनों राखी थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने कहा कि ट्रक को लेकर अपने बडे भाई टेसू साहू के साथ रेत भरने कुम्हारी से रायपुर के लिए निकले थे. नवा रायपुर पहुंचने पर उसके भाई को नींद आने के कारण हाईवा को नहर के पास सड़क किनारे खड़ी कर दोनों दरवाजा खोलकर सो गए. करीबन 5 बजे एक बाइक तीन व्यक्ति अपने मुंह में मास्क लगाकर आए. दो व्यक्ति नीले रंग के एक्टिवा में पीछे थे. इसी बीच उनसे 15 हजार रुपये लूट लिया गया।
ट्रक ड्राइवर से की गई मारपीट
आरोपियों ने मुंह में एक मुक्का मारा, जिससे प्रार्थी के होंठ में चोट लगी और मारकर भागने लगा. उनकी मोटर साइकिल में एक व्यक्ति पहले से चालू करके खड़ा था. मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल को निर्देशित किया।
नगर रायपुर निवासी राजेन्द्र देवांगन को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया. पूछताछ में राजेन्द्र देवांगन ने किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करता रहा. साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर राजेन्द्र देवांगन ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका. अपने 4 अन्य साथियों की जानकारी दी.  परसा सहारे, जयदीप देवांगन, अमित कुमार सोनी और एक नाबालि का नाम बताया. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं. कोरोना काल में परीक्षा को लेकर नई व्यवस्था बनाई गई है. इसी के तहत प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं दी जा रही हैं. जहां उन्हें पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी. यदि छात्र 5 दिनों के भीतर उत्तरपुस्तिका जमा नहीं कर पाएंगे तो उन्हें परीक्षा से अनुपस्थित माना जाएगा।
12वीं की उत्तर पुस्तिका बंटनी शुरू
रायपुर के सालेम स्कूल में 12वीं बोर्ड की प्रश्रपत्र और उत्तर पुस्तिका बंटनी शुरू हो गई है. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्र लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा केंद्रों में छात्रों को ये सुविधाएं भी दी गई है कि वे अपने प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका की जांच करें।
उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जाते समय मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।
बता दें कि प्रदेश भर से 2 लाख 83 हजार परीक्षार्थी घर बैठे परीक्षा देंगे, कोरोना संक्रमित छात्र अपनी जगह अपने स्वजनों के माध्यम से परीक्षा सामग्री ले सकते हैं. कोरोना संक्रमित छात्रों के परिजनों को प्रवेश पत्र, संक्रमित होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या अन्य फोटो वाले पहचान पत्र की छायाप्रति दिखानी होगी।
 

जल्द शुरू होगा. ये गोदाम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में बनाए जाएंगे
 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वेयर हाउस कार्पोरेशन के 6 नवीन गोदामों का ई-भूमिपूजन किया. इन गोदामों में छत्तीसगढ़ के समर्थन मूल्य में किसानों से खरीदे गए धान के सुरक्षित भण्डारण कर रखा जाएगा. लगभग 54 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले इन गोदामों का निर्माण जल्द शुरू होगा. ये गोदाम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में बनाए जाएंगे. इन गोदामों के निर्माण के लिए 25 करोड़ 81 लाख रूपए की स्वीकृत किए गए है. मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि नवा रायपुर में अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की स्थापना की जाएगी।
खाद्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने बताया कि खाद्यान्नों के भंडारण के लिए वेयर हाउस कॉर्पोरेशन नवीन तकनीक का उपयोग कर रही है. पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सूरजपुर में सेल्फ सपोर्टेड ट्रसलेस गोदाम का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में कार्पोरेशन द्वारा सर्व सुविधा युक्त फुड टेस्टिंग लेबोरेटरी का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए भूमि क्रय कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन गोदाम परिसर में कार्यालय स्टाफ और श्रमिकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमेन और दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, अभनपुर के विधायक धनेन्द्र साहू, बिलासपुर शहर के विधायक शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि सिंह, धरसींवा विधायक अनिता शर्मा, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव रहेंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन नाबालिग बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण की वारदात सामने आती रहती है. राजधानी रायपुर में बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है. पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया है. इधर 13 साल की मासूम बच्ची के साथ भी जबरन दुष्कर्म किया गया है. पुलिस ने दोनों ही मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खुद की बेटी से हैवानियत कर रहा था पिता
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पिता ने ही अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पिछले 2 साल से धमकी देकर बेटी के साथ ही शारीरिक संबंध बना रहा था. मां को इस घटना की जानकारी लगी, तब उसने पति को समझाइस दी, लेकिन वो नहीं माना. जिसके बाद मां-बेटी ने उरला थाने में शिकायत लिखाई. फिर पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में अकेली होने का उठाता था फायदा
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम सुखदेव बंजारे उर्फ छोटू है, जो कि खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाटा आजाद नगर का निवासी है. आरोपी युवक नाबालिग का पड़ोसी है. बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना का अंजाम देता था. पिछले 6 महीनों से धमकी देकर नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था. जब नाबालिग बच्ची घर पर अकेली रहती थी, तब आरोपी घर जाकर दुष्कर्म करता था।
आरोपी सुखदेव बंजारे उर्फ छोटू
आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि आरोपी सुखदेव खमतराई थाना में पहले भी चोरी के अपराधों में जेल जा चुका है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ खमतराई थाना में धारा 450, 376, 4,6 पॉक्सो, 376 (2), 376 (3) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। नो टोबैको डे अपने आप ये बताता है कि आप को तम्बाकू या उससे सम्बंधित पदार्थो से दूर रहना चाहिए. यहां तक की तम्बाकू सेवन से कर्क रोग होता है. ये चेतावनी सभी तंबाकू पदार्थो के पैकेट में लिखा होता है, फिर भी लोग इसे नज़र अंदाज़ कर धड़ल्ले से तम्बाकू का किसी न किसी माध्यम से सेवन करते है. विषेशकर युवा इसे अपनी जीवनशैली में शामिल कर लेते है. तबाकू में करीब पांच सौ तरीके के हानिकारक तत्व होते हैं. जिनमें से 50 ऐसे हैं, जिन्हें हम कार्सिनोजन कहते है।
एनएचएमएमआई (NHMMI) नारायणा के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ सिद्धार्थ तुरकर ने बताया कि जिस दिन से आप तम्बाकू पदार्थो का सेवन करते है. उसी दिन से तंबाकू अपना प्रभाव करने लगता है. इससे न केवल कैंसर बल्कि ह्रदय रोग, किडनी रोग, पेट से सम्बंधित अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. डॉ. तुरकर के अनुसार गावों के साथ शहर के भी लोग अपनी व्यस्त जीवनशैली के कारण कैंसर के शुरुआती लक्षणों में ध्यान नहीं देते. जिससे बीमारी बहुत बढ़ जाती है और इलाज जठिल हो जाता है. तम्बाकू सेवन से होने वाला मुंह का कैंसर थोड़ी सावधानी से सही समय पर पहचान कर ठीक किया जा सकता है. कैंसर के बढ़ते मरीजों में युवा मरीज भी बहुत बढ़ रहे है. जिसे हम थोड़े से प्रयास से कम कर सकते हैं।
70 प्रतिशत मरीजों में रेडिएशन की जरुरत
एनएचएमएमआई नारायणा के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पियूष शुक्ला ने बताया कि कैंसर पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए जो नीतियां बनी है, उसमें अमल सही तरह से नहीं हो रहा है. इसलिए इसमें संसोधन की जरुरत है. तम्बाकू सेवन से मुंह और गले के कैंसर के आलावा अन्य 18 कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है. मुंह और गले के कैंसर के लगभग 70 प्रतिशत मरीजों में रेडिएशन की जरुरत पड़ती है. सर्जरी के बाद कीमोथेरेपी के बाद या साथ में मरीज और कैंसर के स्टेज के आधार पर इसे दिया जाता है. स्टेज -3 और स्टेज – 4 के कैंसर के लगभग सभी मरीजों को रेडिएशन की आवश्यकता पड़ती है।
कार्सिनोजेन निकोटीन लगाती है लत
NHMMI नारायणा की सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. मौ रॉय ने बताया कि तम्बाकू में कार्सिनोजेन निकोटीन होता है. जिस कारण व्यक्ति को इसकी लत लग जाती है और लगातार सेवन करने से मुंह और गले में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. 80-90 प्रतिशत मुंह और गले के कैंसर रोगियों में तंबाकू उत्पादों के सेवन की आदत पाई गई है. भारत में 30 प्रतिशत कैंसर तंबाकू के सेवन से होता है. इसलिए यदि हम कड़े कानून और कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन करते हैं, तो हमारे इस प्रयास से हम भारत में होने वाले कैंसर के मामलों 30 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं. जिन लोगों को तंबाकू के सेवन की आदत हैं, उन्हें आईने के सामने समय पर जीभ, मसूढ़ों, गालों, तालू और गर्दन के सभी भागों को देखकर उनकी जांच करनी चाहिए।
तम्बाकू सेवन से मुंह और गले में होने वाले कैंसर के लक्षण
जीभ, गाल में छाले होना.
मुंह का कम खुलना.
मुंह में सफ़ेद और लाल दाग होना.
गले में गठान.
खाना निगलने में दिक्कत होना.
आवाज में बदलाव.
कब जीता जा सकता है कैंसर से जंग
कैंसर से जान बचाई जा सकती है. बशर्ते आपको इसकी सही स्टेज पर जानकारी हो. जानिए कैसे शरीर के किसी भी हिस्से में शारीरिक बदलाव व्यक्ति आराम से पहचान लेता है. लेकिन मुंह का खुद से परीक्षण लोग नहीं करते हैं. ये बहुत ज्यादा गलत चीज है, जो कि बहुत आवश्यक है. जैसे लोग शीशे में अपना मुंह देखते हैं. ठीक उसी प्रकार से अपने मुंह के अन्दर भी देखें. अपनी जीभ को देखें. अपने मसूड़ों को देखें. गाल को देखें. अपनी ऊँगली से महसूस करने का प्रयास करें. कोई भी बदलाव हो तो उसे नजर अंदाज न करें. उसे नोट करें. डॉक्टर के पास जाकर सारी समस्याएं उसे बताएं. एक हफ्ते किसी को एक चीज का सेवन करा दिया जाये तो उसकी आदत पड़ जाती है. ओरल कैंसर में इसके शुरूआती दौर में आपको ऐसा लगता है कि मुंह में आपकी खाल सफ़ेद हो रही है. मुंह में लचीलापन खत्म हो गया है. खाने पर आपके लगता है. मुंह में कोई गाँठ पड़ गई है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं. तम्बाकू सेवन से होने वाला मुंह का कैंसर थोड़ी सावधानी से सही समय पर पहचान कर ठीक किया जा सकता है।
31 मई से 5 जून तक निशुल्क कैंसर रोग परामर्श शिविर 
शिविर में सभी कैंसर रोगियों को प्रथम परामर्श पर डॉ. मौ रॉय (सीनियर कैंसर सर्जन), डॉ. सिद्धार्थ तुरकर (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. पियूष शुक्ला (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) की सेवाएं सुबह 10 से 3 बजे तक प्राप्त की जा सकती है. शिविर में मरीज विशेष कैंसर पैकेज (CBC, LFT, RFT, X-Ray, ECG, Pap Smear) का लाभ भी मात्र 999 में ले सकते हैं. अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 9669911911 से संपर्क करे।