Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ को स्कूल खेल में देशभर में 7वां स्थान मिला है. इसी कड़ी में प्रदेश के नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने खिलाड़ियों का सम्मान किया है. नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 21 हजार, रजत पदक वालों को 15 और कांस्य पदक वाले खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।
देश में 7वें स्थान पर छत्तीसगढ़
इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने बताया कि 2018-19 में 822 खिलाड़ियों और 2019-20 में 725 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं, जिनका आज सम्मान किया गया है।
खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
2018-19 में राज्य में प्रथम स्थान पर रायपुर जोन, दूसरे स्थान पर राजनांदगांव जोन और तृतीय स्थान पर दुर्गा जोन ने अपना स्थान बनाया है. इसी सत्र में जिलेवार में प्रथम स्थान राजनांदगांव जिला, द्वितीय स्थान रायपुर जिला और तृतीय स्थान दुर्ग का रहा है।
वहीं शिक्षा सत्र 2019-20 में राज्य में प्रथम स्थान रायपुर जोन, दूसरे स्थान पर राजनांदगांव और तृतीय स्थान कबीरधाम जोन ने प्राप्त किया है. इसी सत्र में जिलेवार प्रथम स्थान राजनांदगांव, दूसरे स्थान पर रायपुर जिला और तृतीय स्थान पर बेमेतरा जिला का रहा है।
राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 21 हज़ार, रजत पदक विजेता को 15 हज़ार और कांस्य पदक विजेता को 10 हज़ार रुपये प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में मौजूद स्कूल शिक्षा संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि अब हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश टॉप फ़ाइव में अपना स्थान बनाए. फ़िलहाल देश में प्रदेश का 2018-19 में छठवें स्थान और 2019- 20 में सातवें स्थान पर है।

panchayattantra24.com,रायपुर। विश्वविद्यालयों में आयोजित हो रही परीक्षा की तरह 12वीं की भी परीक्षाएं हो सकती हैं. शिक्षा विभाग में 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर चल रहे मंथन के बाद आने वाले कुछ दिनों में इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने बताया कि बारहवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर हमारी तैयारी चल रही है. विश्वविद्यालयों में जिस तरह से पहले प्रश्न पत्र देकर परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिका ली जा रही है, ठीक उसी तरह 12वीं बोर्ड की भी परीक्षा लेने पर विचार किया जा रहा है. आने वाले कुछ दिनों में इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
मंत्री टेकाम ने कहा कि बहुत कुछ कोरोना संक्रमण पर निर्भर करता है. अगर संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई तो इसी तर्ज पर परीक्षा ली जा सकती है. और अगर संक्रमण कम हुआ तो परीक्षा केंद्रों में भी परीक्षा ली जा सकती है।

panchayattantra24.com,रायपुर। टूलकिट पर कांग्रेस की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा नेता धरना-प्रदर्शन के बाद अब हाथों में तख्तियां लेकर गिरफ्तारी देने थानों में पहुंच रहे हैं।
रायपुर में भाजपा के नेता गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुँचे. भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर से थाने के लिए रवाना हुए. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कांग्रेस जो साजिश कर रही उसमें वो सफल नहीं होगी. भूपेश सरकार जिस तरफ झूठे मुकदमा दर्ज कर रही है, उसके खिलाफ हम हल्ला बोलते रहेंगे. भाजपा नेता कांग्रेस और भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते रहे. नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बदलापुर की राजनीति चल रही है. विरोध में भाजपाई थाने में धरने पर बैठ गए. इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल के साथ राजेश मूणत, श्रीचंद सुंदरानी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
धमतरी में पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर, विधायक रंजना साहू समेत कई भाजपा नेता गिरफ्तारी देने कोतवाली थाना पहुंचे हैं. गिरफ्तारी के लिए थाने जाते समय हाथों में भाजपा का झंडा और ‘जेल भरा है, जेल भरेंगे, तानाशाही नहीं सहेंगे’ की तख्ती लिए नेता नारेबाजी करते चलते रहे।
पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर भाजपा नेताओं के साथ गिरफ्तारी देने कोतवाली जाते हुए।
बता दें कि जिला और ब्लॉक कांग्रेस इकाइयों द्वारा दो दिन पहले प्रदेश के अलग-अलग थानों में भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत अन्य नेताओं का नाम शामिल किया गया है. भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में अपने-अपने घरों में धरना-प्रदर्शन किया था।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा ने खुद फर्जी टूलकिट बनाई और कांग्रेस का नाम लिया. यह मोदी सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा का षड़यंत्र है. संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने टूलकिट पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा को शेयर किए गए डॉक्यूमेंट का पीडीएफ या वर्ड फाइल शेयर करने के लिए चैलेंज किया।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेताओं ने केवल 4 पन्ने ही शेयर किए, ये वही डॉक्यूमेंट है जिसे कांग्रेस ने बनाया. सौम्या वर्मा ने 7 मई 2021 को इस डॉक्यूमेंट को बनाया था, लेकिन कोविड मिस-मैनेजमेंट टूलकिट किसने बनाया इसका पता अब तक नहीं लगा. संबित पात्रा या भाजपा के नेताओं ने अब तक इसे लेकर किसी का नाम नहीं लिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसे भाजपा ने खुद फर्जी तरीके से बना कर सेंट्रल विस्टा के डॉक्यूमेंट से लिंक कर दिया, जिससे लोग इसमे अंतर ना समझ सके. टूलकिट भाजपा का ही तैयार किया गया प्रोपेगंडा है. कांग्रेस की रिसर्च टीम के रिसर्च को फर्जी तरीके से लिंक करके टूल किट का नाम दिया गया है. कांग्रेस रिसर्च टीम ने सेंट्रल विस्टा पर जो डॉक्यूमेंट तैयार किया है, वो चार नहीं छह पन्नों का है, लेकिन ‘कोविड मिसमैनेजमेंट टूलकिट’ किसने तैयार किया, ये अब तक साफ़ नहीं है।
रायपुर पश्चिम विधायक ने बीजेपी को चैलेंज किया कि कांग्रेस का नाम लेकर जो डॉक्यूमेंट शेयर किए, उसे पीडीएफ या वर्ड फ़ाइल में शेयर करे. ये 4 नहीं बल्कि 6 पन्नों का है, बीजेपी ने सिर्फ 4 पन्ने शेयर किए हैं. उन्होंने कहा कि स्क्रीनशॉट से मेटाडेटा निकाला नहीं जा सकता।

panchayattantra24.com, रायपुर। सेवाकाल के दौरान शासकीय सेवकों का असामयिक निधन होने पर परिवार के आश्रित सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध में सरकार ने पुनरीक्षित निर्देश जारी किया है. इसमें सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी के पद पर संवर्ग में स्वीकृत कुल पदों के 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को खत्म कर दिया गया है. इस आदेश से असमय काल का शिकार हुए शासकीय कर्मियों के आश्रितों को फायदा होगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। टूलकिट पर कांग्रेसियों ने प्रदेश के अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार (कांग्रेस) और उसके सिस्टम को म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) हो गया है. लोकतांत्रिक मूल्य उनको ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को टैग करते हुए लिखा है कि विपक्ष पर एफआईआर और सिर्फ एफआईआर… कांग्रेस सरकार ने पुलिस को कितने एफआईआर का लक्ष्य दिया है. दरअसल, टूलकिट मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग थानों में स्थानीय कांग्रेस इकाई की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रवक्ता संबित पात्रा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महासचिव बीएल संतोष के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस सक्रिय भी हो गई है, जिसमें बाकायदा नोटिस जारी कर निश्चित समय में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए ताकीद कर रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। विधायक डॉ. रेणु जोगी का मेदांता अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है. चार घंटे चली सर्जरी में उनके आंत से 6.5 सेमी का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया है. फिलहाल वे पोस्ट ऑपरेशन कक्ष में विश्राम कर रही हैं. अमित जोगी ने ट्वीट कर ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि मेदांता अस्पताल के डॉ. आदर्श चौधरी ने लेप्रोस्कोपी पद्धति से आंत से 6.5 सेमी का ट्यूमर निकाला है. उन्होंने डॉ. जोगी के पोस्ट ऑपरेशन कक्ष में होने की जानकारी देते हुए लोगों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग संग्राहक परिवारों को राहत पहुंचा रहा है. जिससे संग्राहक परिवार भी खुश हैं. लघु वनोपज संग्राहक परिवारों के संबंध में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने वन मंत्री को पत्र लिखा था. जिसका वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बिन्दुवार जवाब दिया है. इस पत्र में वन मंत्री ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी है।
इमली की खरीदी लक्ष्य से अधिक
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अपने पत्र में लक्ष्य की तुलना में इमली की खरीदी कम होने की बात कही थी. उन्होंने यह भी कहा था कि घोषित सीजन शेष रहने के बावजूद भी खरीदी बंद कर दी गई. इसकी वजह से संग्राहकों को कम मूल्य पर इमली बिचौलियों के पास बेचना पड़ा. वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल को बताया है कि छत्तीसगढ़ में फरवरी से अप्रैल माह तक मुख्यतः बस्तर क्षेत्र में इमली का संग्रहण होता है. वर्ष 2021 के लिए 1,88,000 क्विटल खरीदी लक्ष्य के खिलाफ 1,92,582 क्विटल इमली का खरीदी की गई है. इस तरह 4582 क्विटल अधिक खरीदी की गई है।
राज्यपाल को वन मंत्री ने यह भी बताया गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था का उद्देश्य संग्राहकों उनके उत्पाद के लिए न्यूनतम मूल्य की सुरक्षा प्रदान किया जाना है. इसके अंतर्गत खरीदी के लिए सांकेतिक लक्ष्य निर्धारित किए जाते है. अगर खुले बाजार में खरीदी दर न्यूनतम मूल्य से कम है, तो शासन द्वारा अधिकृत एजेन्सी खरीदी करती है. इय योजना अंतर्गत लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रयास नहीं किए जाते है. खरीदी मात्रा लक्ष्य से कम या अधिक हो सकती है. राज्यपाल को यह भी बताया गया है कि इमली की खरीदी और भुगतान के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दर पर बिका महुआ
राज्यपाल ने वन मंत्री को जो पत्र प्रेषित किया था उसमें कहा गया था कि फूड ग्रेड महुआ की 4000 क्विटल खरीदी का लक्ष्य की तुलना में बहुत कम खरीदी की गई है. इस संबंध में वन मंत्री ने राज्यपाल को बताया है कि सामान्य महुआ फूल (सूखा) का उपार्जन लक्ष्य 4000 क्विटल था, लेकिन फूड ग्रेड महुआ के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं था. महुआ का उपार्जन 15 मई की स्थिति में 511 क्विटल हुआ है।
इसका मुख्य कारण केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रूपए प्रति किलोग्राम के अपेक्षा व्यापारियों द्वारा 45 से 55 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से संग्राहकों से महुआ फूल का कय किए जाना है. न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य संग्राहकों को प्राप्त होना संग्राहकों के हित में है. उन्हें ये भी बताया गया है कि महुआ आधारित राजनांदगांव संयंत्र के लिए वर्ष भर में मात्र 25 से 30 क्विटल फूड ग्रेड महुआ की आवश्यकता होती है. इससे अधिक मात्रा का उपार्जन किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के प्रकरण एलआईसी में लंबित
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के पूर्व के लंबित प्रकरणों की शीघ्र निराकरण किए जाने की जरूरत बताई थी. इस संबंध में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें बताया है कि प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के 150 प्रकरण भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में निराकरण के लिए लंबित है. एल.आई.सी. को उक्त प्रकरणों के संबंध में 7 अक्टूबर 2020, 9 अक्टूबर 2020, 6 मार्च 2021 और 7 मई 2021 को पत्राचार कर निराकरण के लिए अनुरोध किया गया है. वन मंत्री ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे बीमा कंपनी को निर्देशित करने पर विचार करने का कष्ट करें।
छत्तीसगढ़ में नवीन सुरक्षा बीमा योजना लागू, 9 करोड़ 45 लाख रूपए का भुगतान
राज्यपाल ने संग्राहकों के लिए सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के वर्तमान प्रावधान की जानकारी चाही थी. साथ ही यह भी पूछा था कि पूर्व और वर्तमान की योजनाओं में क्या लाभ है. वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को दोनों योजनाओं की प्रतियां प्रेषित की है. उन्होंने बताया है कि मार्च 2018 से संचालित योजना को केन्द्र सरकार द्वारा दिसम्बर 2019 में बंद करने के बाद छत्तीसगढ़ में नवीन योजना के लागू होने के 9 माह के भीतर 615 प्रकरणों का निराकरण कर राशि 9,45,60,000 पीड़ित परिवारों को दी जा चुकी है।
वन मंत्री ने राज्यपाल को बताया है कि तेन्दूपत्ता संग्राहण, पारिश्रमिक भुगतान, बोनस भुगतान, कोविड-19 से बचाव के लिए उपाय और संग्राहकों का टिकाकरण, फड़ मुंशियों और प्रबंधको का मानदेय बढ़ाने इत्यादि के संबंध में समय-समय पर समीक्षा कर उसको निराकरण कराया जाता है. राज्यपाल का पत्र प्राप्त होने के बाद विभाग के वरिष्ट अधिकारियों का बैठक बुलाकर समीक्षा किए जाने की जानकारी वन मंत्री ने दी है. यह भी बताया गया है कि लंबित प्रकरणों पर जल्द शीघ्र कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
440 करोड़ रूपए के तेन्दूपत्ता की खरीदी, नगद भुगतान की अनुमति दी
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल अनुसुइया उइके के संज्ञान में लाया है कि वर्तमान में तेन्दूपत्ता संग्रहण का सुचारू रूप से चल रहा है. 20 मई 2021 की स्थिति में 1100006 मानक बोरा पारिश्रमिक राशि 440 करोड़ रूपए का क्रय किया जा चुका है. बस्तर संभाग के दुरस्त जिलों नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागांव, दन्तेवाड़ा में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए तेन्दूपत्ता संग्राहकों को इस वर्ष के लिए नगद भुगतान की अनुमति भी दी गई है. वन का बड़ा क्षेत्र नक्सल समस्या से ग्रस्त होने, मैदानी अमले की कमी और कोविड-19 महामारी की गंभीर स्थिति के बावजूद वन विभाग आदिवासी अंचलों में गरीब व्यक्तियों को राहत पहुंचाए जाने के लिए पूरे लगन के साथ प्रयासरत है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के भनपुरी स्थित कैमिकल्स फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना हुई हैं. साथ ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है. ऑयल फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी है. इसका पता लगाया जा रहा है. पूरे मामले में जांच की जा रही है।
फैक्ट्री में लगी भीषण आग
जानकारी के मुताबिक भनपुरी स्थित कोलंबिया कैमिकल फैक्ट्री (ऑयल ) में भीषण आग लगी है. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. आग लगने से आस-पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल,
कैमिकल फैक्ट्री में आग
ऑयल फैक्ट्री में आग लगी है. आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
खमतराई थाना पुलिस ने बताया कि भनपुरी इलाके के कोलंबिया कैमिकल फैक्ट्री में आग लगी है. आज की सूचना मिलते ही दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझा रही है. आज बहुत भीषण रूप ले चुकी है. टीम का रेस्क्यू लगातार जारी है. ऑयल फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी है. इसका पता लगाया जा रहा है. पूरे मामले में जांच की जा रही है।

panchayattantra24.com,महासमुंद। पिथौरा नगर में जिले के एकमात्र 50 बिस्तर वाला मातृ शिशु अस्पताल 4 साल पहले बनाया गया था, जो अब तक शुरू नहीं हो पाया है. छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड योजना के तहत 10 करोड़ रुपये की लागत से शिशुओं के लिए हॉस्पिटल बनाया गया है, लेकिन लापरवाही के कारण यहां आज तक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हुई।
10 करोड़ में बना हॉस्पिटल
दरअसल, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सरकार के समय महासमुंद जिले में छोटे-छोटे बच्चों और दूरदराज के गरीब लोगों के लिए हॉस्पिटल बनाया गया था, लेकिन 4 साल बाद भी इस अस्पताल में इलाज शुरू नहीं हो पाया है, जिससे महासमुंद जिले के लोगों को लंबी दूरी तय कर राजधानी रायपुर में इलाज कराने जाना पड़ता है।
4 साल बाद भी शुरू नहीं हुई सेवाएं ?
छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के बदल जाने के 4 साल बाद भी असस्पताल शुरू नहीं हो सका. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों में आस देखने को मिली थी कि सरकार हॉस्पिटल शुरू कराएगी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सेवाएं शुरू नहीं हो पाई है. हॉस्पिटल शुरू नहीं होने के कारण मशीन और सामग्रियां जंग लगने से खराब होने लगे हैं. अस्पताल परिसर में जगह-जगह दरारें पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 50 बिस्तरों वाले बच्चों के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
वैज्ञानिक और विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा प्रभावित होने की चेतावनी दे रहे हैं. ऐसे वक्त में सामग्री से लैस हॉस्पिटल का बंद होना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा करता है. अब मामला उगाकर होने के बाद देखना होगा क्या उच्चाधिकारी इसमें संज्ञान लेते हैं, जिस उदेश्य से अस्पताल का निर्माण किया गया था, वो उदेश्य संफल कब तक होगा यह देखनी वाली बात होगी।