Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना के साथ अब उसके दुष्प्रभाव के तौर पर तेजी से उभर रही ब्लैक फंगस की बीमार के शिकार लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. छत्तीसगढ़ सरकार आयुष्मान भारत और खूबचंद बघेल योजना के तहत इसके इलाज को शामिल करने जा रही है। 
प्रदेश में कोरोना से निजात पाने के बाद ब्लैक फंगस के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. प्रदेश में मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 71 मरीजों का इलाज एम्स में और मेकाहारा में 4 मरीजों का इलाज जारी है. प्रतिदिन 3 से 4 ऑपरेशन किए जा रहे हैं. अब तक 17 मरीजों की आंख, नाक, कान, जबड़ा का ऑपरेशऩ किया जा चुका है। 
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में ब्लैक फंगस का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है. लेकिन अभी दवा और इंजेक्शऩ शामिल नहीं है, जिसके लिए चर्चा जारी है. राज्य सरकार प्रयासरत है कि ये भी जल्द मरीजों को मिले, जैसे कोरोना में रेमडेसिविर एवं अन्य दवा उपलब्ध कराए जा रहे है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टरों से संवाद करेंगे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे से कोरोना पर होने वाली चर्चा में बलौदाबाजार-भाटापारा, सूरजपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ व जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर शामिल होंगे। 
बता दें कि मार्च महीने से जब से कोरोना ने दोबारा रफ्तार पकड़ी, तब से अब तक सूरजपुर जिले को छोड़कर शेष 5 जिलों में 25,000 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने बीते 2 महीने की कोरोना रिपोर्ट के आधार पर इन जिलों का चुनाव किया गया है. चर्चा के दौरान कलेक्टर बताएंगे कि उन्होंने अपने-अपने जिलों में किस प्रकार महामारी से निपटने के लिए साधन-संसाधन जुटाए हैं। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में छत्तीसगढ़ की मदद के लिए अमेरिका में रहने वाले छत्तीसगढ़ी सामने आए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर मरीजों के लिए वेंटिलेटर्स देने की बात कही है. मुख्यमंत्री ने इस सहायता का स्वागत किया है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिका में निवासरत छत्तीसगढ़ियों के प्रतिनिधियों से चर्चा हुई. वे छत्तीसगढ़ कोरोना प्रबंधन में भागीदारी निभाते हुए वेंटिलेटर का प्रबंध करना चाहते हैं. उनकी हर सहायता का स्वागत है. उन्होंने बताया कि अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को से वेंकटेश शुक्ला व जॉनसन एण्ड जॉनसन के चीफ डाटा साइंस ऑफिसर पल्लव शर्मा बाचतीत में मुख्य रूप से मौजूद थे। 
कोरोना का सिमट रहा है दायरा
इस बीच प्रदेश में कोरोना का दायरा सिमटने लगा है. मरीज नहीं होने की वजह से रायपुर के अटारी और फुंडहर स्थित केयर सेंटर को बंद किया जा रहा है. वहीं मरीज न होने पर भी दूसरे सेंटर चालू रहेंगे. इन सेंटरों में कोरोना की तीसरी लहर के हिसाब से तैयारी होगी. इसके अलावा 1000 बेड वाले केयर सेंटर निर्माण की तैयारी की जा रही है। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। टूलकिट को लेकर गर्म राजनीतिक माहौल पर छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको जनता ने नाकारा, इसलिए बौखला गए हैं. राजनीति में जिंदा रहना चाहते है, इसलिए वे झूठ बोल रहे हैं। 
बता दें कि भाजपा नेता कोरोना काल में केंद्र सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस द्वारा टूलकिट का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहा हैं. इस पर कांग्रेस की ओर से प्रदेश के अलग-अलग थानों में भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. मंत्री लखमा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रभारी (डी पुरंदेश्वरी) का डंडा पड़ रहा है इसलिए वे झूठ बोल रहे हैं। 
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि और अपने पिता स्व. हड़मा कवासी की स्मृति पर मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिला के लिए एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
वहीं कोरोना को लेकर आज पीएम मोदी की कलेक्टरों से होने वाली चर्चा पर मंत्री कवासी ने कहा कि पीएम मोदी के कारण देश में महामारी फैली. पिछले वर्ष भी बीमारी का समय था. उस समय सबक नहीं सीखें. उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों से छत्तीसगढ़ की व्यवस्था बेहतर है. मुख्यमंत्री के प्रयास से कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है वहां ध्यान नहीं दिया जा रहा, गंगा नदी में लाशें फेंकी जा रही है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर नगर निगम मानसून के पूर्व तैयारी में जुट गया है. आयुक्त सौरभ कुमार ने मौदहापारा के बड़े नाले में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया. आयुक्त ने इस दौरान नाले की टूटी दीवार को शीघ्र बनाने निर्देश दिये. निगम ने मानसून आने के पहले 40 बड़े नाला-नाली को साफ करने का लक्ष्य रखा है।
नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार ने बुधवार को हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 36 के तहत आने वाले मौदहापारा के बड़े नाले की पोकलेन मशीन से की जा रही सफाई का जायजा लिया. इस दौरान वार्ड पार्षद अनवर हुसैन, नगर निगम जोन 2 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा, जोन कार्यपालन अभियन्ता विनोद देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया और जोन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मौदहापारा बड़ा नाला की सफाई के लिए स्थानीय रहवासियों व व्यवसायियों ने पूर्ण सहयोग देने की बात कही. उन्होंने कहा कि पोकलेन से व्यवस्थित नाला सफाई होने से जल के भराव की जनसमस्या इस बार बारिश में नहीं आएगीय. इससे होने वाली असुविधा से लोगों को राहत भी मिलेगी. उन्होंने सफाई कार्य के लिए आयुक्त सौरभ कुमार को धन्यवाद दिया।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मुहैया करवा रही है. संकट की इस घड़ी में संगठन ने देश को 4000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाये हैं. छत्तीसगढ़ को भी 150 आक्सीजन कंसंट्रेटर मिला है, जिसे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज स्वीकार किया है और इस सहयोग के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के माध्यम से बड़ी सौगात मिली है. उन्होंने आगे बताया कि आज 8 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की क्षमता वाले 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का आभार व्यक्त किया और बताया कि आने वाले दिनों में करीब 20000 मास्क भी उपलब्ध कराने की पहल डब्ल्यूएचओ की तरफ से हुई है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा लिखे पत्र की भाषा पर आपत्ति जताई है. डॉ शुक्ला ने पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को वेंटिलेटर की खराबी को लेकर पत्र लिखा था. इस पर पूर्व विधायक चोपड़ा ने कहा है कि संघीय ढांचे का सम्मान करते हुए एक अधिकारी को अपने पत्र की भाषा संयमित रखनी चाहिए।
पूर्व विधायक चोपड़ा ने कहा कि संविदा नियुक्ति के अधिकारी होने के कारण मर्यादाहीन भाषा का उपयोग कर डॉ. शुक्ला अपने नियुक्तिकर्ता आकाओं को खुश करने में लगे हैं, ताकि उनका आशीर्वाद बना रहे।
पूर्व विधायक चोपड़ा ने कहा कि लगभग वर्ष भर पूर्व मिले वेंटिलेटर को लेकर अब शिकायत करना छत्तीसगढ़ सरकार की लापरवाही को उजागर करता है. डॉ. चोपड़ा ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. शुक्ला को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें यह भी खुलासा करना चाहिए कि भारत सरकार से यह वेंटिलेटर कब राज्य सरकार को प्राप्त हुए और प्रदेश में कब-कब कहां-कहां कितने वेंटीलेटर भेजे गए।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.  चोपड़ा ने अपने पत्र में सवाल किया कि प्रदेश सरकार की ओर से जिन-जिन स्थानों को वेंटिलेटर भेजे गए, क्या वहां इनको चलाने वाला दक्ष स्टाफ था? डॉ. शुक्ला यह भी बताएं कि भेजे गए वेंटिलेटर कब पैकिंग से बाहर निकाले गए एवं किस दिनांक को उन्हें चालू किया गया और इनमें खराबी की सूचना कब-कब एवं कहां-कहां से मिली।
डॉ. चोपड़ा ने यह भी जानना चाहा कि प्राप्त 320 में से 45 वेंटिलेटर में छोटी-मोटी खराबी थी या बड़ी, क्या इसका ब्योरा एकत्रित किया गया? चालू 275 वेंटिलेटर में कितने आज उपयोग में लाए जा रहे हैं।
डॉ. चोपड़ा ने पूछा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास स्वयं के कितने वेंटिलेटर हैं एवं उनमें से कितने कार्य कर रहे हैं एवं कितने बेकार पड़े हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से लूट के एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया है. कैदी को महासमुंद जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था.
कैदी का नाम धनी राम धृतलहरे है. उसे 17 मई को अस्पताल के C-4 वार्ड में भर्ती किया गया था. बताया जा रहा है कि कैदी 19 मई को मौका देखकर हथकड़ी से हाथ निकाल लिया, फिर फरार हो गया.
इस दौरान ड्यूटी पर जेल प्रहरी कैलाश चंद कोल था. उन्हें इसकी सूचना सुबह तीन बजे हुई. इसके बाद उन्होंने बड़े अधिकारियों को कैदी फरार होने की जानकारी दी. ये पूरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. ं
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कांग्रेस कोरोना की लड़ाई लड़ने की बजाय देश के विरुद्ध काम कर रही है. टूलकिट में कांग्रेस ने कोरोना के नए स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन कहने जैसा कंटेंट जारी किया है. कांग्रेस ने झूठ का दस्तावेज तैयार करते हुए देश और दुनिया में छवि कैसे खराब किया जाए, इस पर काम किया है. यह बात नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही।
कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो टूलकिट जारी किया है, उसके जरिये दुष्प्रचार करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है. कोरोना से मरने वालों के शवों की तस्वीरों को विदेशी मीडिया को देते हुए देश को बदनाम करने की साजिश की गई. ये कांग्रेस की भारत की छवि खराब कर बदनाम करने की कांग्रेस की साजिश रही. कांग्रेस ऐसे मामलों पर भी राजनीति कर रही है।
कुम्भ को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रचारित कर देश की धार्मिक आस्था पर भी चोट पहुचाई गई.
पूरी दुनिया में ज्यादा वैक्सीनेशन में भारत आगे
धरमलाल कौशिक ने कहा कि कोरोना को मात देने प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी लड़ाई लड़ी. सफलता भी मिल रही है. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सिनेशन में भारत आगे है. बीते एक साल में मोदी सरकार ने जो हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े किया है उसकी देश ही नहीं देश के बाहर भी प्रशंसा की गई. कांग्रेस में इसकी बौखलाहट है।
पूर्व सीएम का ट्वीट हमने किया ट्वीट, हम भी करे अपराध दर्ज
नेता प्रतिपक्ष बोले कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने शिकायत की है. पूर्व मुख्यमंत्री ने टूलकिट को लेकर ट्वीट किया था. हम सबने भी इसे रिट्वीट किया है. यदि कांग्रेस सरकार इस पर अपराध दर्ज कराना चाहते हैं तो करा लें. बीजेपी के सभी कर्यकर्ता इसके लिए तैयार है. हम घबराने वाले नहीं हैं।
वैक्सीनेशन पर भ्रम फैलाया
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार वैक्सीन रहते हुए भी लोगों को वैक्सीन नहीं लगा पाई. सरकार के मंत्रियों ने वैक्सीनेशन की शुरुआत में लोगों में भ्रम फैलाया. गांव-गांव में लोग अब वैक्सीन लगाने से डर रहे हैं. ग्रामीणों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश भी सरकार नहीं कर रही. हाईकोर्ट ने भी वैक्सीन को लेकर सरकार के रवैए पर टिप्पणी की है।
कांग्रेस में दम है तो सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR करे- बृजमोहन
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस जब-जब सत्ता के बाहर रही है तो देश विरोधी गतिविधियां को अंजाम देने से पीछे नहीं रही. कांग्रेस दस्तावेज जारी करती है, कांग्रेस के बुद्धिजीवी इसे सोशल मीडिया पर जारी करते हैं,  ये सब कहकर कांग्रेस पार्टी क्या करना चाहती है।
कांग्रेस ने जे पी नड्डा, डॉक्टर रमन सिंह जैसे नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा रहे हैं. कांग्रेस में दम है तो बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करे. उन्हें गिरफ़्तारी के लिए आने की ज़रूरत नहीं है, हम गिरफ़्तारी देने जाएंगे।
बृजमोहन ने कहा कि ये वक़्त राजनीति करने का नहीं है. कांग्रेस के इस कृत्य की हम निंदा करते हैं।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। JCC (J) सुप्रिमो और कोटा से विधायक रेणु जोगी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक रेणु से फोन पर बातचीत की है. सीएम भूपेश बघेल ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटकर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि कोटा की विधायक रेणु जोगी जी के अस्वस्थ होने की ख़बर के बाद फ़ोन पर उनसे बात हुई. मैंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के विषय में बात की और हर संभव चिकित्सा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया. मैं जोगी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।
वहीं JCC (J) प्रदेश अध्यक्ष और रेणु जोगी के बेट अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा कि jantacongress  की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी के बृहदान्त्र में ट्यूमर पाया गया है. इसका उपचार मेदांता के डॉक्टर आदर्श चौधरी द्वारा किया जाना तय किया गया है. कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए प्रार्थना करें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्ववीट करने के बाद अमित जोगी ने ट्वीट कर सीएम भूपेश बघेल का आभार जताया है. उन्होंने लिखा कि माता रेणु जोगी के स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं दी है. इसके लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद.