Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 7.97 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जिसमें से 1.40 लाख अस्पताल से डिस्चार्ज हुए तो वहीं 6.57 लाख मरीजों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी की है. होम आइसोलेटेड मरीजों की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।
कोरोना टीकाकरण की छत्तीसगढ़ में 2 अप्रैल को सर्वाधिक 3.26 लाख व्यक्तियों का तथा 3 अप्रैल को 2.92 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया. 16 मई तक राज्य में कुल 65.38 लाख हितग्राहियों को वैक्सीन डोजेज दी गई हैं, जिसमें 18-44 वर्ष के आयु वर्ग वाले कुल 4,77,044 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया. 16 मई के टीकाकरण के पश्चात् केंद्र सरकार के चैनल में से 6,48,810 डोज तथा राज्य सरकार के चैनल में से 3,36,754 शेष हैं।
18+ के 4.77 लाख लोगों का टीकाकरण
आंकड़ों की बात करें तो 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में छठा है. पूरे देश में सिर्फ लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और हिमाचल प्रदेश ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं. यदि हेल्थ केयर वर्कर्स की प्रथम डोज की कवरेज की बात करें तो छत्तीसगढ़ (99 प्रतिशत) के साथ देश में तीसरे नंबर पर है।
मास्क नहीं लगाने वालों से 3.44 करोड़ की वसूली
कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान किया है. 25 फरवरी से 10 मई तक प्रदेश के सभी जिलों के 2.22 लाख लोगों से 3 करोड़ 44 लाख रुपये की वसूली की गई।

panchayattantra24.com,रायपुर। महासमुंद के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले के अनशन पर बैठने को लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरने की कोशिश की. इस पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने पलटवार कर कहा कि बीजेपी मुद्दाविहीन है. 2 विभागीय कर्मचारी के मतभेद को बीजेपी मुद्दा बना रही है. विपक्ष का इतना कमजोर होना दुर्भाग्य है. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा था. रमन सिंह ने भ्रष्टाचार के प्रमाणित अनियमितता से संबंधित जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई करने को कहा था. इसके साथ ही किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी।
दरअसल महासमुंद जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वर्ष 2020-2021 में स्तरहीन और घटिया उपहार सामग्री क्रय में गंभीर वित्तीय अनियमितता और रेडी टू ईट वितरण योजना में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है. इसकी जांच कर महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले ने जांच प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद अधिकारी सुधाकर बोदले भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन पर बैठ गए थे. विभाग ने भ्रष्टाचार केस की जांच के लिए महिला एवं बाल विकास संचालक की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
21 मई को किसान को दी जाएगी न्याय योजना की पहली किश्त
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सभी कांग्रेस विधायकों की वर्चुअल बैठक की. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया भी शामिल हुए. बैठक के बाद मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि 21 मई को राजीव गांधी की शहादत दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई. इस दिन राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त किसानों को दे जाएगी. कांग्रेस नेताओं को कोरोना काल में लोगों का और मदद करने का निर्देश दिया गया है।
ब्लैक फंगस की औषधियां गायब, स्वास्थ्य मंत्री कर रहे समीक्षा
छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस तेजी से फैल रहा है. बाजार में इसकी औषधियां गायब हो गई है. इस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव लगातार समीक्षा कर रहे हैं. जल्द ही स्थिति ठीक हो जाएगी।
राज्य सरकार पेश करेगी शपथ पत्र
हाईकोर्ट के 18 साल से ऊपर वालों के वैक्सीनेशन पर टिप्पणी को लेकर रविंद्र चौबे ने कहा कि हम तो पहले से ही बचे हुए इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं. शपथ पत्र राज्य सरकार पेश करेगी।
कल होगी कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी. राजीव गांधी किसान न्याय योजना के नए ड्राफ्ट को मंजूरी मिलेगी. इसके साथ ही कोविड-19 की स्थिति की भी समीक्षा होगी. वैक्सीनेशन को भी लेकर इस बैठक में चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन की कमी नहीं
मुख्यमंत्री के द्वारा पीयूष गोयल को पत्र लिखे जाने पर रविंद्र चौबे ने कहा कि हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है. कहीं कोई कमी नहीं है. औद्योगिक उपयोग के लिए 20% ऑक्सीजन की अनुमति देने के लिए पत्र लिखा गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। CM भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कल 16 मई को दूरभाष पर हुई चर्चा और इसके पहले प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ ली गई वीडियो कांफ्रेसिंग में कोरोना की स्थिति में सुधार तथा आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए स्टील उद्योगों को 20 फीसदी आक्सीजन के उपयोग की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था. मोदी ने इस पर विचार का आश्वासन दिया था. इसके बाद बघेल से फोन पर हुई चर्चा में केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा था।
जिस पर CM भूपेश बघेल ने आज केन्द्रीय मंत्री गोयल को पत्र लिखकर स्टील उद्योगों को छत्तीसगढ़ में उत्पादित आक्सीजन की 20 प्रतिशत मात्रा के उपयोग की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भेजे पत्र में लिखा है कि – छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न इकाईयों की कुल दैनिक ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता 462 मीट्रिक टन है. सामान्य परिस्तिथियों में राज्य की स्टील निर्माता कम्पनियों को ऑक्सीजन निर्माताओं द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है।
कोरोना महामारी के इस बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र सरकार ने देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उत्पादित ऑक्सीजन के औद्योगिक उपयोग पर रोक लगा दी थी. राज्य सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि राष्ट्रीय आपदा की घड़ी में राज्य के सभी ऑक्सीजन उत्पादकों द्वारा अनेक राज्यों को उनकी आवश्यकता एवं माँग के अनुरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।
15 मई 2021 की स्थिति में राज्य के कोरोना मरीजों के उपचार हेतु 114.93 मीट्रिक टन तथा अन्य राज्यों को 175.27 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गयी. जबकि 28 अप्रैल 2021 की स्थिति में राज्य की ऑक्सीजन की कुल आवश्यकता 149.83 मीट्रिक टन तथा अन्य राज्यों की कुल आवश्यकता 340.18 मीट्रिक टन की आपूर्ति राज्य के ऑक्सीजन निर्माताओं द्वारा की गयी।
मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया है कि कोरोना महामारी की स्थिति में निरन्तर सुधार हो रहा है. ऑक्सीजन उत्पादक इकाईयों को ऑक्सीजन की मांग के अभाव में क्षति हो रही है तथा ऑक्सीजन की कमी के कारण राज्य की सभी स्टील निर्माता इकाईयां बंद पडी है, जिसके कारण लाखों मजदूर बेरोजगार हो गये है. इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अनुरोध है कि राज्य की स्टील निर्माता इकाईयों को राज्य में उत्पादित 20 प्रतिशत मात्रा (92 मीट्रिक टन) के उपयोग की अनुमति प्रदान करने का कष्ट करें. भविष्य में किसी भी समय अतिरिक्त मेडिकल ऑक्सीजन की मांग यदि उत्पन्न भी होती है, तो स्टील निर्माता इकाईयों को ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकी जा सकती है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में अब फेरी वालों ने गली-गली में सब्जी, फल, और बाकि के जरुरी सामानों को बेचने के साथ-साथ नशे के सामानों को बेचने का काम भी शुरू कर दिया है। हर गली में गांजा बेचने वाले बड़े सरगना अपने गुर्गों को ठेले और साइकिल में सब्जी, फल, समोसा बेचने वाला बनाकर गलियों में लोगों को नशा मुहैया करा रहे है। पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लग पा रहा है कि उनके क्षेत्र में सब्जी और ठेले की आड़ में ऐसे धंधे भी चल रहे है।
नशेडिय़ों का शहर बना रायपुर रायपुर शहर पहले ऐसा नहीं था जैसा कि अब नशे के सौदागरों ने इस बना दिया है। शहर में लोग अपने-अपने काम धंधे में ज्यादा ध्यान देते थे। लेकिन जब से कालीबाड़ी इलाके में रवि ने सट्टा और आसिफ का गांजा बिकना शुरू हुआ तब से रायपुर में अपराधों की कमी नहीं हुई। बाहर से आकर लोग रायपुर में नशे के सामानों को बेचने लगे। लॉकडाउन में नशे का नया तरीका लॉकडाउन की वजह से शहर में नशे का कारोबार अब जुगाड़ से हो रहा है। नशे के कारोबार में लिप्त लोग शहर के गली-चौराहों से ही अपने अवैध कारोबार को चलाते हैं। ये अपने साथ सब्जी, फल तो रखते ही है साथ में नशे का सामान भी रखकर अपने ग्राहकों को बेचते है। ग्राहक का ऑर्डर आते ही उसके स्थान पर नशे की पुडिय़ा पहुंचा दी जाती है। नशे का कारोबार करने वाले लोग इस दौरान उन्हीं को सामान देते हैं जो उनके विश्वास पात्र होते हैं। वे अपने साथ ठेले और साइकिल में सिर्फ उतना ही सामान रखकर चलते हैं जितने का उन्हें ऑर्डर मिलता है। इस नशे की चेन के पीछे एक बहुत बड़ा सरगना है जो अपने गुर्गों को गांजा दिलवा रहा है और उसके गुर्गे गली-मौहल्लों में जाकर लोगों को गांजा उपलब्ध करा रहे है।
रायपुर नशे का बड़ा सरगना तैयार मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर रायपुर भी नशाखोरी का अड्डा बनता जा रहा है। सबसे ज्यादा युवा वर्ग इसकी चपेट में है। रायपुर शहर में अफीम, चरस, गांजा, ड्रग्स, नशीले इंजेक्शन और टैबलेट समेत अन्य माध्यमों से नशा किया जा रहा है। नशे के मंहगे माध्यमों के लिए बड़ा नेटवर्क शहर में पांव पसार रहा है। जो भारी मात्रा में नशे की खेप रायपुर पहुंचा रहा है। रायपुर में पुलिस का तंत्र कमजोर हो गया है। इस कारण नशा माफिया सक्रिय होकर इस अवैध कारोबार में तेजी पकड़ रहे हैं। पुलिस कभी कभार नशे के खिलाफ कार्रवाई करत नजर आती है लेकिन अभी तक सरगना तक पहुंच पाने में पुलिस नाकाम रही है।
रायपुर में नशा बढ़ा
राजधानी में जवान हो रही पीढ़ी में नशे की लत तेजी से फैल रही है, यह नशा शराब या सिगरेट का नहीं है, बल्कि गांजा, कोकीन, अफीम, कोकीन, चरस और नशीली दवाओं का है। इस तरह का नशा करने की वजह से युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है और वो अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं। युवा खुद को अपने साथियों से बेहतर दिखाने के प्रयास में जुटे हैं। युवाओं की चाहत रहती है कि उनके पास अच्छा मोबाइल, लैपटॉप, बाइक, ब्रांडेड, जूते व कपड़े हों। जिससे साथियों के बीच उसकी अलग पहचान बन सके। यह स्थिति युवाओं को उनके साथियों को देखकर नशा करने के लिए भी प्रेरित करती है। वह नशा करने में भी साथियों से पीछे नहीं रहना चाहते। बेहतर दिखने की होड़ कई बार उन्हें चोरी के लिए प्रेरित करती है। वह अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए पहले छोटी-मोटी चोरी और फिर बड़ी आपराधिक घटनाओं करने लगते हैं। शहर में बढ़ी चोरी की वारदातों में अधिकतर ऐसे ही नशाखोर युवा शामिल हैं, जो इच्छाओं की पूर्ति के लिए अपराध कर रहे है।
महाराष्ट्र समेत अन्य राज्य की 20 पेटी देशी शराब बरामद,
एक तस्कर गिरफ्तार आबकारी विभाग ने राजधानी रायपुर में महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की देशी शराब को खपाने की कोशिश का भंडाफोड़ किया है। रविववार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने चंदनीडीह से नंदनवन जाने वाले मार्ग पर जांच के दौरान एक वाहन से 20 पेटी देशी शराब जब्त किया। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। जब्त शराब की कीमत छह लाख रुपये बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी ने विभागीय टीम को शराब की तस्करी रोकने निर्देश दे रखे है। इसी क्रम में रविवार को कलेक्टर डा.एस भारती दासन तथा आबकारी उपायुक्त अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में रविवार को गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंदनीडीह से नंदन वन जाने के मार्ग पर शंका के आधार पर वाहन क्रमांक क्रमांक सीजी 04 एमसी 2939 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गुढिय़ारी निवासी शराब तस्कर इंद्रपाल सिंह(18)मौके से फरार हो गया जबकि सुपेला, भिलाई निवासी ईश्वर साहू (23) पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 पेटी कुल 172.8 बल्क लीटर महाराष्ट्र राज्य की निर्मित संतरा देशी शराब सेवन स्टार डिस्टिलरी बरामद किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंग, जीआर आड़े, पंकज कुजूर, अरविंद साहू, मुख्य आरक्षक पुरूषोत्तम साकार, आरक्षक सुमीत शर्मा, सुदर्शन चौधरी शामिल थे। बताते चलें कि इन दिनों लॉकडाउन के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में शराब की तस्करी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इससे पहले ओडिशा से तस्करी कर लाई गई शराब भी बरामद की गई थी। इसे देखते हुए सरकार ने शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का सतत रूप से पालन करते रहने की अपील की है। सीएम बघेल ने कहा है कि हम सभी ने बहुत मुश्किलें झेलकर कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया है, हमें हर हाल में तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करना है। इस दूसरी लहर में न केवल हमें बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया, बल्कि बहुत से करीबियों को भी हमसे छीन लिया है। उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना संक्रमण दर को हम 30 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक लाने में कामयाब हुए हैं। कोरोना की स्थिति में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए राज्य शासन ने लाकडाउन के प्रतिबंधों में थोड़ी छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट जन-सामान्य की मुश्किलों को थोड़ा आसान करने के लिए दी जा रही है। इस छूट के दौरान भी बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजिंग का पालन करते रहना होगा, अन्यथा निकट भविष्य में हमें और भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री नेे लोगों से यह भी अपील की है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं, जिन लोगों को टीका का पहला डोज लग गया है वो निर्धारित समय अवधि के बार टीका का दूसरा डोज अवश्य लगवाए तभी हम इस महामारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में आज थोड़ी रियायत के साथ बाजारों को ऑड इवन प्रक्रिया के तहत खोला गया है. बाजार खुलते ही आम जनता की भीड़ उमड़ पड़ी. जनता इस समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और मौका मिलते ही बाजार पहुंच गए. जिससे भीड़ की स्थिति निर्मित हो गई।
वहीं जिला प्रशासन ने जिस तरीके से दावे किए थे कि बाजार में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा, लेकिन अब तक प्रशासनिक अमला नजर नहीं आया।
दुकानदारों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि काफी दिनों तक घर पर बैठे हुए थे. कुछ नहीं से कुछ सही बेहतर है. 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अपने स्टाफ को काम पर रखा है. लोगों की भीड़ ना बढ़े उसका भी ध्यान रखा जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई कोरोना गाइड लाइन का पालन करेंगे।
बता दें कि रायपुर में बाजार में रोड के दाएं और बाएं हिस्से की दुकानों को एक दिन का गैप देकर खोला गया है. सड़के बाएं हिस्से की दुकानें सोमवार को दाएं तरफ दुकानें खोली गई और मंगलवार को बाएं तरफ की दुकाने खोली जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, बाजार के अध्यक्ष दुकानों को नंबर भी अलॉट कर सकते हैं. इसमें ऑड या ईवन नंबर की दुकानें एक दिन के गैप में खुल सकेंगी।
इन बाज़ारों को खोलने पर बनी सहमति
1. गोल बाजार
2. मालवीय रोड
3. रवि भवन
4. बंजारी मार्केट
5. लाल गंगा कॉम्प्लेक्स
6. जयराम कॉम्प्लेक्स
7. सदर बाजार
8. पंडरी कपड़ा बाजार
9. बूढ़ा तालाब से लेकर लाखे नगर
10. एम जी रोड
11. गुढियारी बाजार

panchayattantra24.com, रायपुर। बॉलीवुड की दंगल फिल्म आपको याद होगी. इस फिल्म में एक पिता गुरु बनकर बच्चियों को अखाड़े में ट्रेनिंग देता है. इस ट्रेनिंग की बदौलत उनकी बेटी बेहतरीन खिलाड़ी बनती है. कुछ ऐसी ही कहानी छत्तीसगढ़ की राजधानी के एक पिता की है, जिन्होंने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को एथलीट बनाने के लिए घंटों मैदान में पसीना बहा रहे हैं।
बेटियों ने भी एक के बाद एक मेडल जीत कर पिता का नाम रोशन कर दिखाया. पिता विमल बेहरा भाटागांव चौक में एक छोटी सी चाय दुकान चलाते हैं. विमल बेहरा ने खुद 47 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया और अब दो गोल्ड मेडल उनके नाम है।
उन्होंने बताया कि शुरू से ही बेटियों को खेल में रूचि थी. लेकिन आमदनी इतनी नहीं थी कि उच्च स्तर की कोचिंग सुविधा दिला सकूं, इसलिए मैंने तीनों बच्चों को पहले वालीबॉल फिर एथलीट की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी।
विमल ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति खराब है. इस वजह से बच्चो में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए देसी आहार चावल का पेज बच्चों को देता हूं।
ठंडी, बरसात या फिर गर्मी का महीना प्रतिदिन सुबह-शाम तीन-तीन घंटे पिता विमल बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं. बिमल खुद भी पांच किलोमीटर दौड़ते हैं. वहीं बच्चों को फिजिकल एक्सरसाइज के साथ तीन किलोमीटर रनिंग कराते हैं. उनकी बड़ी बेटी मधुमिता बेरा 2013 से वालीबॉल खेल रही थी, लेकिन एक साल पहले एथलेटिक्स में आने का फैसला लिया. इसके बाद कोच की जिम्मेदारी खुद उठाने की ठानी और बच्चों के साथ खुद भी रोजाना पांच किलोमीटर दौड़ना शुरू किया. इसके बाद दूसरी बेटी नवनिता ने भी एथलेटिक्स गेम में लॉन्ग जम्प में एक के बाद एक पदक जीत कर नाम रोशन किया।
विमल आज न केवल अपने बच्चों के लिए कोच हैं, बल्कि उन गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए भी कुछ बन गए हैं, जिनकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आता और जो महंगी फीस नहीं दे सकते।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा लगभग 6 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से 10 हजार 800 मेट्रिक टन क्षमता के बनने वाले गोदाम का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा, नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर और कोमल सिंह साहू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में जुड़े। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि इस गोदाम को अप्रैल 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है, जिसमें आगामी सीजन का उपार्जित चावल भण्डारण किया जा सकेगा। इस योजना के पूर्ण होने के उपरांत लगभग 200 से 300 स्थानीय हम्मालों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही क्षेत्र में भण्डारण सुविधा का विस्तार होगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि आरंग कृषि प्रधान क्षेत्र है। कृषकों द्वारा उत्पादित धान की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाती है। उपार्जित चावल के भण्डारण हेतु आरंग में पर्याप्त भण्डारण सुविधा नहीं होने के कारण दूरस्थ वेयरहाउसों तक परिवहन कराया जाता था। शासन को परिवहन व्यय अतिरिक्त देना होता था। गोदाम के बनने से चावल के भण्डारण की सुविधा आरंग में ही उपलब्ध हो सकेगी। आरंग में वर्तमान वेयरहाउस की क्षमता 1800 मेट्रिक टन है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन द्वारा अतिरिक्त 10 हजार 800 मेट्रिक टन क्षमता की आवश्यकता एवं 8 वर्ष की व्यवसायिक गारंटी दी गई है। संचालक मंडल की 44वीं बैठक से स्वीकृति प्राप्त कर गोदाम निर्माण कार्य कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोदाम निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराई गई है एवं नाबार्ड के वेयरहासिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से वित्तीय सहायता ऋण प्राप्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि शाखा आरंग में 10 हजार 800 मेट्रिक टन क्षमता गोदाम निर्माण कार्य के अंतर्गत 1800 मेट्रिक टन क्षमता के 6 गोदाम वैज्ञानिक भण्डारण के अनुरूप बनाए जाएंगे। परिसर में वाहनों के आवागमन हेतु कांक्रीट रोड़ बनाई जाएगी तथा परिसर में हम्मालों की सुविधा हेतु हम्माल विश्रामालय, सार्वजनकि शौचालय, धर्मकांटा स्थापना आदि के कार्य किए जाएंगे। परिसर की सुरक्षा के लिए बाउण्ड्रीवाल, कार्यालय भवन, चौकीदार क्वार्टर, स्टाफ क्वार्टर, विद्युतीकरण आदि कार्य साथ-साथ किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन द्वारा अपने गठन पश्चात निरंतर प्रगति करते हुए स्वयं की भण्डारण क्षमता में अशातीत वृद्धि की है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पा रेशन की 16 लाख 15 हजार 21 मेट्रिक टन स्वनिर्मित क्षमता के अतिरिक्त जमाकर्ता की विशेष मांग पर 3 लाख 54 हजार 832 मेट्रिक टन किराये की क्षमता लेकर कुल 19 लाख 69 हजार 853 मेट्रिक टन भण्डारण क्षमता सम्पूर्ण प्रदेश में उपलब्ध कराकर वैज्ञानिक भण्डारण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन के प्रदेश में कुल 135 शाखा संचालित है। जो शासन के सर्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के महत्वपूर्ण केन्द्र है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा मांग रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार को काम छोड़ने की चेतावनी दी है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि काम छोड़ना चाहती हैं तो छोड़ दें. नई भर्तियां होंगी।
छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष पद्मावती साहू ने कहा कि कोरोना ड्यूटी करने से हमारे कई कार्यकर्ताओं की जान चली गई. इतने जोखिम में रहकर हम काम करते हैं, हमारी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए. हमें फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिया जाना चाहिए, साथ ही हमें शासकीय दर्जा दिया जाए. इसके अलावा पारिश्रमिक बढ़ाते हुए मानदेय कलेक्टर दर के पारिश्रमिक जितना किया जाए. इसके साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह 50 लाख रुपए के बीमा योजना का लाभ दिया जाए।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जानकारी अधूरी हैं, उन्हें पहले ही फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा प्राप्त हैं. जहां तक काम काम छोड़ने की बात है तो छोड़ दें. नई भर्तियां की जाएंगी. बता दें कि प्रदेश में करीब 1 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यकर हैं, जिनकी कोरोना ड्यूटी लगाई गई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 93 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत के अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का शिलान्यास किया। बिलासपुर में जिला प्रशासन और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आयोजित अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डाॅ.शिवकुमार डहरिया वर्चुअल रूप से जुड़ें। बिलासपुर में जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद अरूण साव,संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह,महापौर रामशरण यादव, विधायक शैलेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान,निगम के सभापति शेख नजीरूद्दीन तथा अटल श्रीवास्तव, कमिश्नर बिलासपुर संजय अलंग, कलेक्टर सारांश मित्तर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में अरपा तट संवर्धन पर एक वीडियो प्रस्तुतिकरण दिया गया।