Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मानसून को लेकर एक अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ में इस बार 10 जून को दस्तक देगा. मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे पहले प्रदेश के जगदलपुर में मानसून का प्रवेश होगा, फिर अन्य जिलों तक पहुंचेगा. लेकिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर अब भी गरज चमक के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी है. इससे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करने के बाद पीएम मोदी अब छत्तीसगढ़ के कलेक्टरों से भी चर्चा करेंगे. प्रदेश के ऐसे जिले जहां पर कोरोना की स्थिति भयावह है, उस जिले के कलेक्टरों से पीएम मोदी चर्चा करेंगे।
इस चर्चा में छत्तीसगढ़ के 5 जिले के कलेक्टर भी शामिल होंगे. बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह चर्चा 20 मई को दोपहर 11 बजे से होगी।
बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, कोरबा कलेक्टर किरण कौशल, रायगढ़ कलेक्टर भीमसिंह, जांजगीर चांपा कलेक्टर यशवंत कुमार, बलौदाबाजार कलेकर्टर सुनील कुमार जैन चर्चा में शामिल होंगे।
7 हजार ज्यादा नए मरीज मिले
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 7 हजार 594 कोरोना के नए मरीज सामने आए. जबकि 172 लोगों की मौत हुई है. राहत की खबर ये है कि 10 हजार 444 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किये गए. अब तक प्रदेश में 7 लाख 72 हजार 500 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 11 हजार 461 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 15 हजार 964 है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ‘ की आठवीं किश्त जारी करने हेतु आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास से कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी, कृषि विभाग के सचिव अमृत खलखो और संचालक समेटी ( SAMETI ) एवँ राज्य नोडल अधिकारी छत्तीसगढ़ जी.के. निर्माम भी उपस्थित हैं ।
इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सभी राज्यों एवँ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यों के कृषि मंत्री, कृषि मंत्रालय से सम्बद्ध सचिवगण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं ।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार से लेकर अधिकारी-कर्मचारी एड़ी चोटी एक कर रहे हैं. कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है. प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किए जा रहे कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बेहतर परिणाम सामने आए हैं।
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका
प्रदेशभर में संचालित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 12 हजार 435 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. सभी जिलों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम बनाकर पॉजिटिव पाए गए लोगों के नजदीकी संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है. लक्षण दिखने पर कोरोना जांच भी कराई जा रही है. संपर्क में आए व्यक्तियों को संक्रमण से बचाव के लिए एसओपी के मुताबिक दवा किट दी जा रही है।
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 12 हजार 435 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं. संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए उन्हें आइसोलेट भी किया जा रहा है. कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाए जाने पर होम आइसोलशन या कोविड अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में उनके पूर्ण उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है।
लगातार बढ़ते संक्रमण दर को रोकने और संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से बहुत मदद मिल रही है. इसके लिए उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही है. प्रत्येक जिले में इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना राज्य स्तर पर इस अभियान का समन्वय कर रहे हैं।
डॉ. कमलेश जैन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि प्रदेश में कोरोना महामारी की शुरूआत के साथ ही संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई थी. कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बचाव के उपायों और इलाज के साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का चिन्हांकन किया जा रहा है. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के 48 से 72 घंटे के भीतर संपर्क में आए लोगों का चिन्हांकन कर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की दर को नियंत्रित करने और संक्रमण की कड़ी तोड़ने मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों का चिन्हांकन कर, प्राथमिकता तय कर सैंपलिंग और आइसोलेशन किया जा रहा है. ऐसा माना जाता है कि चार-पांच कोरोना संक्रमितों के संपर्क में करीब 30 लोग आते हैं. इनमें कुछ लोगों में संक्रमण का खतरा ज्यादा और कुछ में कम होता है।
संक्रमित के संपर्क में आए ऐसे लोग जिनमें किसी तरह के लक्षण दिख रहे हैं या ज्यादा जोखिम वाले वर्ग जैसे 60 वर्ष से अधिक के व्यक्ति, गुर्दा रोग, कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग इत्यादि से ग्रसित एवं गर्भवती महिलाओं का सैंपल लेकर आइसोलेट किया जा रहा है. कॉन्टैक्ट जिनमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं, उन्हें छह दिनों बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल देने कहा जाता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ़ोटो लगाए जाने तंज कसा है. सोनी ने ट्वीट कर कहा कि ‘प्रदेश में वैक्सीन की कमी ना हो इसके लिए आबकारी मंत्री ने शराब की हर बोतल पर 20 रुपए सेस वसूला है. वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट में मुख्यमंत्री के साथ आबकारी मंत्री कबासी लखमा की फोटो होना चाहिए।
सरकार ने फैलाई भ्रम- सांसद
इसके अलावा राहुल गांधी के ट्वीट पर सांसद सुनील सोनी ने हमला किया है. उन्होंने कि केंद्र ने राज्यों को मुफ़्त में वैक्सीन दी है. राज्य सरकार भ्रम फैला रही है. वैक्सीन पर भ्रम राज्य सरकार ने पैदा किया है. गांव-गांव में झूठ का ज़हर फैलाया गया, इसलिए गांवों में लोग वैक्सीन नहीं लगा रहे।
बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति समस्या को और बिगाड़ रही है, जो भारत झेल नहीं सकता. वैक्सीन की ख़रीदी केंद्र को करनी चाहिए और वितरण की ज़िम्मेदारी राज्यों को दी जानी चाहिए।

panchayattantra24.com, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ खमतराई थाने में 6 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों ने सुने मकान का ताला तोड़कर गैस, चूल्हा और एलईडी टीवी चुरा लिया था। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अनिल पांडे ने 6 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर में रखा एक एलईडी टीवी, 2 गैस चूल्हा, 3 सिलेंडर चोरी कर लिया है। रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस को 13 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एलईडी टीवी और गैस सिलेंडर बेचने की चर्चा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकर किया। उन्होंने अपना नाम आकाश यादव उम्र 19 वर्ष, सूरज साहू उम्र 22 वर्ष और श्याम सुन्दर सोना 20 वर्ष बताया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना के कारण रद्द की गई छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट 20 मई 2021 तक घोषित कर दिया जाएगा. विद्यार्थियों की ओर से जमा किए गए असाइनमेंट के आधार पर ही उन्हें नंबर दिए जाएंगे. माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय में 10वीं के नतीजे घोषित करने को लेकर जारों से तैयारियां की जा रही है. बता दें कि 15 अप्रैल 2021 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा होने वाली थी, जिसे कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण रद्द कर दिया गया था. अब इसके नतीजे जारी किए जाने हैं. ऐसे में रिजल्ट घोषित होने के साथ इस बार टॉप टेन मेधावियों की सूची नहीं जारी की जाएगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और 20 मई तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. मंडल सचिव गोयल ने बताया कि नतीजे वर्चुअल जारी करने की तैयारी चल रही है. हर साल स्कूल शिक्षामंत्री की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नतीजों का ऐलान किया जाता था. साथ ही इसी दिन टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची भी जारी की जाती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम वर्चुअल ही नतीजे जारी करेंगे।

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर मनरेगा के सभी वर्गों के श्रमिकों का मजदूरी भुगतान एकरूपता से किए जाने का आग्रह किया है. दरअसल, मनरेगा के तहत एक ही ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य वर्ग के श्रमिकों को मजदूरी भुगतान के लिए एफटीओ जारी किया गया था, लेकिन इनमें से केवल अन्य वर्ग को ही भुगतान हो रहा है. अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के श्रमिकों का भुगतान नहीं हो रहा है।
राज्य शासन ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को भेजे पत्र में बताया है कि भारत सरकार द्वारा मजदूरी भुगतान के लिए नए नियम लागू करने के कारण यह समस्या हो रही है. भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2021 से मजदूरी भुगतान के लिए राशि वर्गवार (सामान्य, अजा एवं अजजा) जारी किए जाने का प्रावधान किया गया है. इसके लिए राज्य शासन ने अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति वर्ग के लिए दो पृथक-पृथक खाते मार्च के महीने में खोले गए हैं. सामान्य वर्ग के श्रमिकों के भुगतान के लिए भारत सरकार से 26 अप्रैल को 241 करोड़ 80 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं, जो उनके खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
वहीं अनुसूचित जाति के श्रमिकों के लिए 5 मई को पांच करोड़ 26 लाख रुपए और अनुसूचित जनजाति के श्रमिकों के लिए 11 मई को 122 करोड़ नौ लाख रुपए प्राप्त हुए हैं. लेकिन इन श्रमिकों के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में राज्य में मनरेगा के नोडल बैंक भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति मद के नए खुले खातों को पीएफएमएस में मैपिंग करने का कार्य चल रहा है, इसलिए इस मद में राशि प्राप्त होने के बाद भी क्रेडिट नहीं हो पा रहा है. बैंक ने बताया है कि मैपिंग का कार्य 14 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के अंतर्गत प्राप्त राशि से भुगतान नहीं हो पाने के संबंध में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अवर सचिव से चर्चा हुई है. उन्होंने बताया कि मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया में वर्गवार भुगतान संबधी परिवर्तन के कारण ग्रामीण विकास मंत्रालय स्तर पर राज्यों के लिए नामित डीडीओ को एक दिन में ही बहुत अधिक एफटीओ पर डिजिटल हस्ताक्षर करने पड़ रहे हैं. इसके अलावा वर्तमान में लॉकडाउन के कारण उन्हें यह कार्य सीमित संसाधनों के साथ घर से करना पड़ रहा है, इसलिए इसमें अधिक समय लग रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। अक्षय तृतीया, अक्ति या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं. पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है. इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है. वैसे तो सभी बारह महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, किन्तु वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में मानी गई है।
साल 2021 में अक्षय तृतीया 14 मई यानी आज पड़ा है. यह हिंदू कैलेंडर के सबसे शुभ दिनों में से एक है और लोग इस दिन सोना खरीदते हैं, इस उम्मीद में कि इससे सौभाग्य और समृद्धि आएगी. ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर शुरू या किए जाने वाला कोई भी काम शाश्वत रहता है और समय के साथ बढ़ता है।
अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त
अक्षय तृतीया का दिन शुरू से अंत तक शुभ होता है, लेकिन पूजा करने का सबसे अच्छा समय सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:18 बजे के बीच होगा. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इस दिन को अलग-अलग नामों से जानते है. छत्तीसगढ़ में इस त्यौहार को अक्ति के नाम से जाना जाता है, जबकि राजस्थान और गुजरात में लोग इसे आखा तीज के नाम से जानते हैं।
आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के पर्व का बहुत महत्व होता है. कुछ खरीदने और इस दिन को मनाने के लिए सोने की दुकानों के बाहर लंबी लाइने दिखती हैं. एक दर्शनीय उत्साह अक्षय तृतीया को भगवान श्री कृष्ण से भी जोड़ा जाता है. श्री कृष्ण ने पूरे मन से उनके विनम्र प्रसाद को स्वीकार किया और अपने मित्र पर धन की वर्षा की. इसलिए, ये वह दिन है जब सुदामा का भाग्य बदल गया और वह एक धनी व्यक्ति बन गए थे।
सोना खरिदना क्यों होता है शुभ?
अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना या उससे बनी कोई भी चीज खरीदने को शुभ मानते हैं. ग्राहकों के साथ-साथ वेंडरों में भी उत्साह देखा जाता है. इन भौतिक सुख-सुविधाओं के अलावा, लोग आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं. इसलिए, कुछ लोग सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लेने के लिए भोजन या आवश्यक वस्तुएं को दान में देते हैं।
अक्षय तृतीया पर लोग अपने पूर्वजों की भी पूजा-अर्चना करते हैं. ये महाभारत से भी संबंधित है, जब ऋषि दुर्वासा पांडवों से मिलने गए थे, तब श्री कृष्ण ने द्रौपदी को अक्षय पात्र भेंट किया था. माना तो ऐसा भी जाता है कि भगवान विष्णु के छठे अवतार – परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था।
शादी-ब्याह के लिए होता है शुभ
इस दिन से शादी-ब्याह करने की शुरुआत हो जाती है. बड़े-बुजुर्ग अपने पुत्र-पुत्रियों के लगन का मांगलिक कार्य आरंभ कर देते हैं. अनेक स्थानों पर छोटे-छोटे बच्चे भी पूरी रीति-रिवाज के साथ मिट्टी से बने गुड्डा-गुड़िया का विवाह रचाते हैं. इस प्रकार गांवों में बच्चे सामाजिक कार्य व्यवहारों को स्वयं सीखते व आत्मसात करते हैं. कई जगह तो परिवार के साथ-साथ पूरा का पूरा गांव भी बच्चों के द्वारा रचे गए वैवाहिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो जाता है।
इसलिए कहा जा सकता है कि अक्षय तृतीया सामाजिक व सांस्कृतिक शिक्षा का अनूठा त्यौहार है. कृषक समुदाय में इस दिन एकत्रित होकर आने वाले वर्ष के आगमन, कृषि पैदावार आदि के शगुन देखते हैं. ऐसा विश्वास है कि इस दिन जो सगुन कृषकों को मिलते हैं, वे शत-प्रतिशत सत्य होते हैं. राजपूत समुदाय में आने वाला वर्ष सुखमय हो, इसलिए इस दिन शिकार पर जाने की परंपरा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में 17 मई से लॉकडाउन खुलेगा या नहीं इसे लेकर अभी से लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कयास लगाने शुरू कर दिए है. सोशल मीडिया में लोग अपने विचार भी व्यक्त कर रहे है।
इसी बीच राजधानी रायपुर के दो विधायकों ने भी लॉकडाउन में अपने प्रतिक्रिया दी है. रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने दावा किया है कि 17 मई से जरूरत की चीजों की सारी दुकानें खुल जाएंगी. इसके लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया जा सकता है।
लेकिन रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा का मानना है कि 17 मई से खाली रोज कमाने-खाने वाले लोगों को ही छूट दी जानी चाहिए. उनका कहना है कि अभी एक हफ्ते का और लॉकडाउन जरूरी है. जुनेजा का मानना है कि राजधानी रायपुर की मार्केट सबसे बड़ी है।
ऐसे में लॉकडाउन खुलते ही आस-पास के इलाके जहां अभी कोरोना तेजी से फैला है वह पुनः मार्केटिंग करने रायपुर आएंगे ऐसे में अभी जो कोरोना की चेन टूटी है वह फिर से तेजी से फैल सकती है।
इसलिए उनका मानना है कि जान रहेगी तो दुकानें कभी भी खोलकर व्यापार कर लेंगे, लेकिन अभी हम सबको अपने परिवार की चिंता करने का वक्त है. इसलिए 7 दिन का लॉकडाउन अभी और जरूरी है. हालांकि लॉकडाउन खुलेगा या नहीं इसका अंतिम फैसला कलेक्टर को ही करना है।