Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। स्वास्थ्य टीएस सिंहदेव ने आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया. इस नए लैब को मिलाकर अब प्रदेश के दस शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है. इससे रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी। 
बैकुंठपुर में वायरोलॉजी लैब की शुरूआत के साथ ही सरगुजा संभाग में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए अब दो केन्द्र हो गए हैं. वहां अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पहले से ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है। 
बैकुंठपुर वायरोलॉजी लैब के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव डॉ. अंबिका सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक गुलाब कमरो और डॉ. विनय जायसवाल भी शामिल हुए। 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर के बीच सियासी पारा हाई है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन सीएम ने वर्चुअल मीटिंग के लिए सहमति जताई थी. ये मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. प्रदेश में कोरोना मामले और सीएम भूपेश बघेल से मीटिंग मामले में बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने निशाना साधा है. सांसद सुनील सोनी ने कहा कि हम इतने अछूत नहीं हैं कि हमसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न मिले. हम मिलकर उन्हें सुझाव देना चाहते थे। 
सांसद सुनील सोनी का मुख्यमंत्री पर हमला
इस दौरान  सांसद सुनील सोनी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना पर सिर्फ़ राजनीति कर रही है. रायपुर में हर दिन वायुसेना वैक्सीन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जैसी चीजों को लेकर आ रही है. हम राजनीति नहीं करते. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था. हम चाहते थे कि केंद्र और राज्य के बीच सेतु बने. कुछ जरूरी सुझाव दे सके, लेकिन दस अधिकारियों के बीच बैठक करने वाले मुख्यमंत्री ने बैठक के लिए समय नहीं दिया. जबकि वर्चुअल बैठक के लिए अधिकारियों के फोन आने लगे। 
सांसद सोनी ने वैक्सीन की ग्लोबल टेंडर पर कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं. विदेश नीति समझनी चाहिए. विश्वस्तर पर कई निर्णय होते हैं. सांसद सुनील सोनी ने यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में शराब बेचने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस सरकार को ध्यान होना चाहिए कि गंगा जल हाथ में लेकर शराबबंदी की सौगंध खाई थी. अन्य राज्यों से तुलना कर सरकार बच नहीं सकती है। 
सांसद ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर जारी सियासत पर कहा देश संकट के दौर में खड़ा है. इस वक़्त राजनीति की नहीं इलाज की जरूरत है. ऐसे वर्ष में सोनिया गांधी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठाती हैं. उन्हें इस बात पर गर्व करना चाहिए कि अंग्रेजों के बनाए भवन से हटकर अब स्वदेसी भवन में जाने की तैयारी की जा रही है। 
उ्होंने कहा कि सोनिया जी को पूछना ही है तो भूपेश बघेल से पूछना चाहिए. आखिर क्यों नया रायपुर में नया विधानसभा भवन बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास बनाए जा रहे हैं, लेकिन कोरोना के बीच सिर्फ ये लोग राजनीति कर रहे हैं। 
वैक्सीन पर उन्होंने कहा कोवैक्सीन को लेकर राजनीति की और बाद में खुद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने कोवैक्सीन लगवाई है.  छत्तीसगढ़ सरकार ने वैक्सीन पर खूब राजनीति की और यही सरकार आंकड़ा जारी कर ये कहती है कि देश में वैक्सीनेशन में छत्तीसगढ़ आगे है। 
सरकार ने आकंड़ा जारी कर कहा था कि एक दिन में चार लाख वैक्सीन लगाई गई, लेकिन अब क्या हाल है? अब वैक्सीन क्यों नही लगाई जा रही है। 
सांसद ने कहा कि राज्य सरकार ने वैक्सीन जातिवाद को ले आई. वैक्सीन को लेकर राज्य में नीला कार्ड, पीला कार्ड, लाल कार्ड की राजनीति ठीक नहीं है. बाबा घासीदास ने कहा था कि मनखे मनखे एक समान, लेकिन कोरोना संकट में भी सरकार वर्गभेद कर रही है. इस संकट के वक़्त कांग्रेस सरकार पूरी तरह से राजनीति में उतर आई है। 
सुनील सोनी ने आनलाइन शराब बिक्री पर कहा कि सरकार की नियत होती तो लॉकडाउन में शराबबंदी की ओर कदम उठाया जा सकता था, लेकिन सरकार ऑनलाइन शराब बेच रही है. ऑनलाइन शराब बेचकर सरकार पीठ थपथपा रही है कि दो दिन में करोड़ों रुपये की शराब बेची गई. शराब पर कोरोना सेस लगाकर जो 600 करोड़ रुपये सरकार के खजाने में आए आखिर कोरोना राहत में उस राशि का खर्च कब किया जाएगा। 
सरकार के पास 1 हजार करोड़ रुपये पड़े हैं. वैक्सीन खरीदने के लिए अब तक सिर्फ 15 करोड़ रुपये कंपनियों को दिए गए हैं.  मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि ये बताए कि कोरोना के खिलाफ जमीन पर क्या किया. युवाओं की आयु बढ़ाने का काम सरकार करे शराब बेचकर आय बढ़ाने का नहीं. सरकार ये न मान ले कि राज्य से कोरोना चला गया  सरकार से आग्रह कर रहा हूं कि विशेषज्ञों से सलाह और सुझाव लेकर कोरोना से लड़ाई की नीति तैयार की जाए.  फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स का बीमा कराया जाए। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना काल में कई लोगों की असमय मौत हो गई है. अब उनके परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है, क्योंकि लॉकडाउन के कारण ऑनलाईन व्यवस्था फेल हो गई है. च्वाइस सेंटर्स में व्यवस्था दी गई है लेकिन लॉकडाउन के कारण च्वाइस सेंटर भी बंद है. निगम जाने से परिजनों को खदेड़ दिया जा रहा है, ऐसे परिजन अब जाएं तो जाएं कहां,
नगर पालिका निगम रायपुर में मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति ने बताया कि मेरे परिजन की मौत मार्च के आखिरी में हुई है, लेकिन आज तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है. हॉस्पिटल द्वारा जारी देथ रिपोर्ट को संबंधित कार्यालयों में नहीं माना जा रहा है, तो हम जाए कहां. निगम आते है तो बोलते है कि च्वाइस  सेंटर में व्यवस्था है, वहां जाकर बनाएं लेकिन च्वाइस सेंटर बंद तो अब जाएं कहां,
बीमा क्लेम करना है-
लाइन लगे एक परिजन ने बताया कि मेरे पिता सरकारी अधिकारी थे. मौत के बाद विभाग कई सारे फॉर्म भरना है. बीमा क्लेम करना है, इन सबके लिए निर्धारित समय है. ऐसे समय में मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा तो हमें हमारा हक नहीं मिलेगा. इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।  
मृत्यु प्रमाण पत्र की उपयोगिता
विभिन्न प्रकार के बीमा क्लेम, शासकीय नौकरी वाले को अनुकंपा एवं नौकरी संबंधी अन्य कार्य के लिए, जमीन स्थानांतरण, सरकारी योजना संबंधित, स्कूल में प्रवेश आदि जगहों में अनिवार्य है। 
राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश में यही हाल
राजधानी रायपुर की बात करें तो 2 हजार से ज्यादा विभिन्न वर्ग के लोगों को कोरोना ने निगल लिया है, तो वहीं प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जिसमें डॉक्टर, वकील, पत्रकार, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, आम जनता, व्यवसायी जैसे क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौत हुई है, जो कही ना कही अपने परिवार के पालन पोषण के लिए कुछ ना कुछ व्यवस्था किए होते है. इसका लाभ परिजनों द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही मिलता है। 
 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। पर्याप्त संख्या में यात्रियों के नहीं मिलने की वजह से अंबिकापुर से जबलपुर के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस के अलावा नागपुर और रायपुर रेल मंडल के मध्य चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. इसी प्रकार कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में लगाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर डोंगरगढ़ और रायपुर के मध्य चलने वाली मेमू स्पेशल का परिचालन 13 से 31 मई तक रद्द रहेगा.
रद्द होने वाली ट्रेनों की विस्तृत जानकारी
01265 जबलपुर-अम्बिकापुर, स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 13 मई’ 2021 से आगामी आदेश तक रद्द
01266 अम्बिकापुर-जबलपुर, स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 14 मई’ 2021 से आगामी आदेश तक रद्द
मेमू स्पेशल का परिचालन रद्द
08709 रायपुर-डोंगरगढ़, मेमू स्पेशल दिनांक 13 से 30 मई 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द
08710 डोंगरगढ़-रायपुर, मेमू स्पेशल दिनांक 14 से 31 मई 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द
08746 रायपुर-गेवरा रोड, मेमू स्पेशल दिनांक 13 से 30 मई’ 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द
08745 गेवरा रोड-रायपुर, मेमू स्पेशल दिनांक 14 से 31 मई’ 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द
08861गोंदिया-झारसुगुड़ा, मेमू स्पेशल दिनांक 13 से 30 मई’ 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द
08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया, मेमू स्पेशल दिनांक 14 से 31 मई’ 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब 18 से ज्यादा उम्र के लोगों को टीकाकरण में सेंटर में रजिस्ट्रेशन के लिए मारामारी नहीं होगी. मुख्यमंत्री आज शाम 5 बजे सीजी टीका एप लॉन्च कर रही है. इसके बाद लोगों को हो रही असुविधा से निजात मिल जाएगी. इस एप के वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर लोगों को घर बैठे टोकन भी प्राप्त होगा। 
मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लोग एंड्रॉयड फोन वाले इस ऐप को डाउनलोड कर पंजीयन करा सकते हैं. उन्हें लाइन में लगकर अब टीकाकरण के लिए सुबह से इंतजार नहीं करना होगा. मुख्यमंत्री बघेल के हाथों आज शाम इस एप को लॉन्च किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह की व्यवस्था होगी। 
विपक्ष ने नहीं की सकारात्मक पहल
वैक्सीन को लेकर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार बाजार में मिलने वाली चीज ही ला सकती है. केंद्र सरकार जिस दल की है, उसी दल के हमारे विपक्ष साथी है, उन्होंने अपनी तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की, विपक्ष नकारात्मक भूमिका ज्यादा अदा कर रही है। 
समय पर अस्पताल पहुंचे लोग
मृत्यु दर कम करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बोले कि मृत्यु दर कम में करने का एक ही रास्ता है कि लोग समय से अस्पताल पहुंचे। 
ब्लैक फंगस पर सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार
ब्लैक फंगस पर भी मंत्री ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि यह नई बीमारी नहीं है. लोगों ने सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार किए. विशेषज्ञों से हमने चर्चा की. सबने बताया कि स्टेराइड के ओवरडोज से ब्लैक फंगस की समस्या होती है. लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए। 
बता दें कि बीते सप्ताह से रोजाना टीकाकरण के लिए सेंटर में युवाओं की भीड़ उमड़ रही है. सुबह 8 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. लेकिन लोग 5 बजे से ही लाइन में खड़े हो जा रहे हैं. वहीं लाइन इतनी लंबी होती है कि सड़क तक पहुंच जाती है. वहीं टार्गेट के चलते लोगों को वैक्सीन भी नहीं लग पाती हैं. लाइन में लगने के बाद भी टीकाकरण नहीं होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचने सावधानी के अलावा वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है. इसलिए प्रदेश में तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है. लेकिन सीमित संख्या में टीका उपलब्ध होने के कारण आबादी के मुताबिक टीकाकरण नहीं हो पा रहा है. वैक्सीन की मात्रा बढ़ाने के बाद ही प्रदेश में जल्द टीकाकरण किया जा सकता है. इस कमी को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ विदेशों से भी वैक्सीन मंगा सकती है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह जानकारी दी है। 
विदेशों से वैक्सीन मंगाने पर चर्चा हो रही है. कुछ राज्यों ने ग्लोबल टेंडर भी फ्लोट किए हैं. ग्लोबल टेंडर के क्या नतीजे आते हैं, इसमें कौन भाग लेते हैं, अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन अलग-अलग रेट कितने में बिकती हैं. इस पर समीक्षा की जाएगी. जैसे ही अन्य राज्यों के ग्लोबल टेंडर खुलते हैं उनकी स्थिति देखी जाएगी। 
अमेरिका, यूरोप में वैक्सीन का निर्माण हो रहा है और वहां सरप्लस है तो वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी, क्योंकि वे भी अपने नागरिकों को पहले वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे फिर हमें वैक्सीन प्रदान करेंगे। 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीएसपी आदित्य हीराधर का कोरोना से निधन हो गया. वे सीआईडी में डीएसपी थे. हीराधर का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां कोरोना से जंग लड़ते हुए हार गए। 
इस दुखद खबर की जानकारी छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर दी. उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज़ अफसर डीएसपी आदित्य हीराधर आज कोरोना से हार गए, वे सीआईडी में डीएसपी थे। 
कुछ दिन पहले उनकी मां की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी, उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं। 
कोरोना के कारण असमय ही वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। 
 

 मोहन मरकाम का बड़ा बयान, लॉकडाउन फिर बढ़ाया जा सकता है
 panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को प्रदेश के कांग्रेस सांसद, विधायकों और जन प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें संक्रमण, लॉकडाउन और वैक्सीनेशन सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और सभी जिलों का रिपोर्ट कार्ड लिया गया। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर कहा है ​कि अगर देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा तो संभव है छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत लालपुर स्थित होण्डा शो रूम पास से मोटर सायकल चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी यशवंत देवांगन ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 06.05.2021 को डूमरतराई सब्जी मण्डी मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक सीजी 04 एनबी 4739 में सब्जी खरीदने करीब 03ः00 बजे सुबह गया था। सब्जी खरीदने के बाद मोटर सायकल के पीछे एवं सामने में सब्जी रखकर वापस बीरगांव जाते समय लालपुर होण्डा शो रूम के सामने मेन रोड में करीब 04ः15 बजे प्रातः पहुंचा था इसी दौरान प्रार्थी लघुशंका करने रूका था एवं मोटर सायकल में चाबी लगी थी। इसी दौरान देवपुरी तरफ से तीन अज्ञात व्यक्ति एक्टीवा वाहन से आये व दो व्यक्ति नीचे उतर कर प्रार्थी के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एन बी 4739 को लेकर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 121/21 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम को अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी गोपी यादव एवं प्रमोद कन्नौजे को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी नरेन्द्र के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। चोरी की मोटर सायकल को आरोपी नरेन्द्र अपने कब्जे में रखा है जो फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। आरोपी गोपी यादव एवं प्रमोद कन्नौजे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टीवा वाहन एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना टिकरापारा के सुपुर्द किया गया। जिस पर थाना टिकरापारा में आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. गोपी यादव पिता तिरथ यादव उम्र 25 साल निवासी ज्योतिबा नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर। 02. प्रमोद कन्नौजे पिता विनोद कन्नौजे उम्र 21 साल निवासी पहाड़ी चैक पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। यह दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होती है. कोविड-19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को क्वब्लैक फंगसÓ के नाम से भी जाना जाता है। 
कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा म्यूकोरमाइकोसिस आम तौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाती है जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है इसलिए वो आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासतौर से कोरोना के जिन मरीजों को डायबिटीज है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर उनमें म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है। यह संक्रमण सांस द्वारा नायक से व्यक्ति के अंदर चला जाता है. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काम होती है उनको यह जकड़ लेता है।
क्या है म्यूकोरमाइकोसिस? : इंडियन काउन्सल ऑफ मेडिकल रिसर्च  द्वारा जारी अड्वाइजऱी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन है जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। म्यूकोरमाइकोसिस इंफेक्शन नायक, आँख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रौशनी चली जाती है वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है हल्के लक्षण दिखने पर जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें. कोविड के रोगियों में अगर बार बार नाक बंद होती हो या नाक से पानी निकलता रहे, गालों पर काले या लाल चकते दिखने लगें, चेहरे के एक तरफ सूजन हो या सुन्न पद जाए, दांतों और जबड़े में दर्द, काम दिखाई दे या सांस लेने में तकलीफ हो तो यह ब्लैक फंगस हो सकता है। 
लक्षण नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए नाक में सूजन आ जाए दांत या जबड़े में दर्द हो या गिरने लगें आंखों के सामने धुंधलापन आए या दर्द हो, बुखार हो सीने में दर्द बुखार सिर दर्द खांसी सांस लेने में दिक्कत खून की उल्टियाँ होना कभी दिमाग पर भी असर होता है।