Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक महिला गहरे कुएं में गिर गई, जिसे पुलिस द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया, और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला लगभग 150 फीट गहरे कुएं में गिर गई। कुएं में पानी कम होने की वजह से वह सतह पर अपने हाथ पैर हिलाते दिखाई दे रही थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस आसपास के लोगों से रस्सी का व्यवस्था करके आरक्षक क्रमांक 163 छत्रमणी यादव एवं चालक क्रमांक 838 तामेश्वर साहू कुएं में उतरे। और महिला को स्ट्रेचर में लिटा कर स्ट्रेचर को मजबूत रस्सी से बांध दिया। जिसके बाद लोगों के सहायता से धीरे-धीरे करके महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। फिर 108 के माध्यम से महिला को उपचार हेतु सुरक्षित अस्पताल रवाना किया गया। मामला उरला थाना क्षेत्र का है, डायल 112 टाइगर-1 की टीम ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में बीजेपी नेता के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लेनदेन के चलते बीजेपी नेता के बेटे की पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी और शव को बोरे में भरकर तालाब में फ़ेंक दिया था। फिलहाल आरोपी से पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले में खुलासा करेगी। घटना गुढ़ियारी थाना के गोगांव का है। आज सुबह गोगांव के केरला तालाब में बोरे में बंद एक लाश मिली थी, जिसके बाद मौके पर गुढ़ियारी थाना पुलिस पहुंची थी। मृतक युवक की पहचान बीजेपी ग्रामीण मंडल महामंत्री रवि साहू के पुत्र हरीश साहू के रूप में की गयी थी। शव को जब बोरी से निकाला गया तो मृतक के चेहरे और सिर पर कई गंभीर जख्म के निशान मिले थे। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर पूछताछ शुरू की। इस दौरान एक किराना व्यवासायी को संदेही के आधार पर हिरासत में लेकर उससे कढ़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी महेश्वर सिंह प्रताप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, हरीश उससे कुछ पैसे लिया था और वो वापस नहीं कर रहा था। साथ ही रोज उसके दुकान में आकर कुछ भी सामान जबरदस्ती उठाकर ले जाता था।
इसी बात को लेकर सोमवार की रात में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महेश्वर सिंह ने सामने रखे पत्थर से हरीश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में हरीश की मौके पर ही मौत हो गयी थी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के हाथ-पैर बांधकर शव को बोरी में भरकर रात मेें ही केरला तालाब में फेंक दिया था। आज सुबह शव को आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना गुढ़ियारी थाना पुलिस को दी। वहीँ इस मामले में आरोपी महेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर बिजली वायर का बंडल चोरी करने के दौरान एक आपचारी बालक को पकड़ा गया है। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीएस सीटी खल्लारी मंदिर के पास ए/03 निवासी चंद्र शेखर अग्रवाल 38 वर्ष रायपुर न्यायालय में अधिवक्ता है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने निजी काम से 10 मई को दुर्ग गया था। तभी पड़ोसी ने दोपहर 3 बजे फोन पर सूचना दी कि कुछ लड़के आपके मकान का ताला तोड़कर अंदर घूसे हैं। जिन्हें आवाज देने पर 3 लड़के भाग गए और एक आपचारी बालक किचन में छुपा मिला, जिसे पकड़कर रखा गया है। घटना की सूचना पर प्रार्थी दुर्ग से रायपुर स्थित मकान वापस आया। उसने देखा कि मोहल्ले वालों ने एक आपचारी बालक को पकड़ रखा था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं कमरा चेक करने पर अंदर रखा जाली तार का एक बंडल 1.00 एम एम, बिजली का वायर तीन बंडल 1.5 एम एम और 4.00 एम एम का दो बंडल बिजली वायर और सीसी टीवी केबल का एक बंडल, टी वी केबल वायर एक बंडल, घर में कुछ स्थानों पर नई वायरिंग किए गए वायर में से वायर को काट कर अलग कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत अपराध कायम कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचने रायपुर जिले में 18 टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं. इन केंद्रों में आज 18 से 44 वर्ष तक के 4862 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया. जिसमें 4641 ने कोविशील्ड, 221 लोगों ने कोवैक्सीन टीका लगवाया. वहीं 1139 फ्रंटलाइन वर्कर श्रेणी के हितग्राहियों ने पहला डोज लगवाया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण केंद्र रायपुर दीनदयाल उपाध्याय नगर ऑडिटोरियम में 372, सांस्कृतिक भवन चंगोराभाठा में 358, बीटीआई में 417, मारुति मंगलम गुढ़ियारी में 328, कम्युनिटी हॉल कबीर नगर में 300, शासकीय आर्ट एंड कॉमर्स गर्ल्स कॉलेज देवेंद्र नगर में 223, शासकीय जे.आर. दानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर में 349. शासकीय मिडिल स्कूल पुरैना में 330, आडवानी स्कूल बिरगांव में 221, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरोना में118, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में 200, भारत देवांगन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खरोरा 204, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर में 281, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नवापारा में 287, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में 288, शासकीय मातृसदन हायर सेकेंडरी स्कूल मंदिर हसौद में 140, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां में 276 तथा शासकीय मिडिल स्कूल बरभाठा 170 नागरिकों ने टीका लगवाया।
अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से 214, बीपीएल राशनकार्ड के माध्यम से 1918 लोगों ने टीका लगवाया. इसी तरह एपीएल वर्ग से 1370 तथा फ्रंटलाइन वर्कर श्रेणी के 1139 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
गौरतलब है कि अन्त्योदय और बीपीएल श्रेणी के लिए हितग्राहियों को निर्धारित आई.डी./दस्तावेज के साथ साथ राशन कार्ड भी दिखाना होगा, जबकि एपीएल श्रेणी के लिए निर्धारित पहचान पत्र आई.डी. जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड या अन्य मान्य दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा. एपीएल श्रेणी के लिए राशन कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। नक्सलियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना और फ़ूड पॉइजनिंग से 10 नक्सलियों की मौत हो गई है. जंगल में कईयों की चिता जलने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में कई बड़े कैडर के नक्सली है. खबर की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने की है. बता दे कि मरने वाले नक्सलियों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 100 से अधिक छोटे और बड़े कैडर के नक्सली भी कोरोना से ग्रसित है. दक्षिण बस्तर के जंगलों में कोरोना से स्थिति भयावह है. बताया जा रहा है कि मुख्यतः पीएलजीए बटालियन, सीआरसी मेम्बर और प्लाटून मेम्बर कोरोना से संक्रमित है।
पिछले दिनों दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के लगभग 100 से ज्यादा माओवादियों के फ़ूड पॉइजनिंग व कोरोना से बीमार होने की खबर आई थी. बताया गया था कि इनमें 25 लाख के इनामी हार्डकोर महिला नक्सली सुजाता शामिल हैं. इसके साथ ही 10-10 लाख रुपए के इनामी जयलाल और दिनेश सहित कई नक्सली नेता भी बीमार है. नक्सलियों को आंध्र स्ट्रेन होनी की संभावना जताई जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में बेमौसम बारिश से हुए फसल सहित अन्य नुकसान का तत्काल आंकलन कर प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों से कहा है कि बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फसल सहित अन्य जन-धन के नुकसान के सर्वे के लिये तत्काल टीम का गठन कर आंकलन करें. इसके साथ पीड़ितों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आवश्यक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए.
बता दें कि मई के महीने में जहां लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होता है. वहीं इस बार छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भी मानसून जैसी स्थिति बनी हुई है. लगातार तीन-चार दिनों से होने वाली बारिश ने प्रदेश का मौसम ठंडा कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ से सटे राज्यों में बारिश का सिस्टम बना हुआ है, इस वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है.

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बरसात की वजह से आज से सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं. बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ में काफी जगहों की सब्जियां खराब हो चुकी है।
सब्जी मंडी अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि आज से सब्जियां महंगी होनी चालू हो गई है. 200 रुपए कैरट में बिकने वाले टमाटर के दाम आज 500 तक पहुंच गए हैं।
बारिश के कारण सब्जियों के दाम में लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि सब्जियां खराब हुई है. वर्तमान में बेंगलुरु, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल से छत्तीसगढ़ में सब्जियां पहुंच रही है. कोरोना काल में सब्जियां सस्ती थी, लेकिन बरसात की वजह से सब्जियों के दामो में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलेगी।
बता दें कि बेमौसम बारिश की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी उत्पादकों को हुआ है. एक तरफ लॉकडाउन की वजह से सब्जी की बिक्री नहीं हो पा रही है, वहीं दूसरी ओर बेमौसम बारिश की वजह से साग-बाजी खराब हो रही है. दोहरी मार झेल रहे किसानों को त्वरित नुकसान आंकलन के बाद मुआवजा मिलने से काफी राहत मिलेगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना काल में प्रदेश सरकार के शराब की होम डिलीवरी के निर्णय की रायपुर से लेकर दिल्ली तक निंदा हो रही है. ताजा कड़ी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इस निर्णय को कांग्रेस पार्टी का पाखंड करार दिया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे समय में जब लोगों की जान पर बन आई है और ऑक्सीजन सप्लाई, सिलेंडर, स्वास्थ्य उपकरण, हॉस्पीटल बेड और दवा की आपूर्ति युद्ध स्तर पर करते हुए लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं, ऐसे समय में छत्तीसगढ़ की प्राथमिकता शराब की घर पहुंच सेवा मुहैया कराना है।
बता दें कि राज्य सरकार ने 10 मई से शराब की होम डिलवरी शुरू करने का निर्णय लिया है. पहले ही दिन शौकिनों का उत्साह देखने को मिला. ऑनलाउन बुकिंग शुरू होते ही भारी दबाव की वजह से चंद मिनटों में ही सर्वर बैठ गया. किसी तरह के इंजीनियरों ने व्यवस्था को दुरुस्त किया और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था फिर से बहाल हुई. जानकारी के मुताबिक, पहले दिन सर्वर में आई दिक्कत के बाद भी 4.30 करोड़ रुपए की शराब की ऑनलाइन बुकिंग हुई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मामले में लंबे समय बाद राहत भरी खबर आई है. कोरोना की पॉजिटिविटी दर पिछले 6 दिनों से लगातार घट रही है. बीते 9 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 19% रही है. 9 मई को प्रदेशभर में हुए 48 हजार 732 सैंपलों की जांच में से 9120 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना पॉजिटिविटी दर में गिरावट
प्रदेश में विगत 5 अप्रैल के बाद पहली बार पॉजिटिविटी दर 20 प्रतिशत से नीचे पहुंची है. पिछली बार 5 अप्रैल को यह दर 18 प्रतिशत थी. प्रदेश की पॉजिटिविटी दर में पिछले छह दिनों से लगातार गिरावट देखी गई है।
एक सप्ताह में कम हुए मरीज
जानकारी के मुताबिक 4 मई को यह दर 28 प्रतिशत, 5 मई को 25 प्रतिशत, 6 मई को 23 प्रतिशत, 7 मई को 22 प्रतिशत, 8 मई को 20 प्रतिशत और 9 मई को 19 प्रतिशत रही है. रायपुर जिले की पॉजिटिविटी दर में पिछले एक सप्ताह में अच्छी गिरावट देखी गई है।
बता दें कि 2 मई को रायपुर जिले की पॉजिटिव दर 31 प्रतिशत थी, जो घटते-घटते अब 15% पर आ गई है. पिछले एक सप्ताह के दौरान रायपुर में 3 मई और 4 मई को 25-25 प्रतिशत, 5 मई को 21 प्रतिशत, 6 मई को 18 प्रतिशत, 7 मई और 8 मई को 16-16 प्रतिशत और 9 मई को 15 प्रतिशत रही है।
छत्तीसगढ़ में रविवार को 9 हजार 120 केस सामने आए हैं. जबकि 189 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, लेकिन राहत भरी खबर ये है कि 12 हजार 810 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया. अब तक प्रदेश में 7 लाख 14 हजार 359 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 10 हजार 570 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 26 हजार 547 है. जबकि आज 48 हजार 732 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा समय सारणी किया जारी, परीक्षार्थियों के लिए जारी किया गाइडलाइन

panchayattantra24.com,रायपुर। समय सारणी जारी करने के बाद अब पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा और परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. सेमेस्टर के साथ ग्रेजुएशन एवं मास्टर डिग्री के अंतिम साल की भी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी. प्रदेश में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त 144 महाविद्यालय के 2,00,000 से ज़्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
कुलपति डॉक्टर केशरी लाल वर्मा ने बताया परीक्षार्थियों के लिए सात बिंदुओं में गाइडलाइन जारी किया गया है. इसमें विद्यार्थी अपने सुविधानुसार अपने घर एवं अन्य जगह से परीक्षा दे सकते हैं. परीक्षार्थी अपने उत्तरपुस्तिका परीक्षा केंद्रों से प्रवेश पत्र दिखाकर ले सकते हैं. विद्यार्थी जारी फार्मेट के अनुसार स्वयं उत्तरपुस्तिका बना सकते हैं. वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी का किसी कारणवश प्रवेश पत्र गुम गया है, तो विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पुनः डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन परीक्षा होने के कारण पुनर्मूल्यांकन को पुनः गणना की पात्रता नहीं होगी. सूचना के अधिकार के तहत कोई भी उत्तर पुस्तिका नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा अगर कोई परीक्षार्थी कोरोना संक्रमण से ग्रसित है तो ऐसी स्थिति में उनको आवेदन करना पड़ेगा. परीक्षा केंद्र में ई-मेल, वॉट्सऐप में समस्त जानकारी के साथ आवेदन देना होगा. विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र मिलने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों का उत्तर स्वयं को लिखना होगा।