Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना से देश-प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के भतीजे की शादी में लोगों के जमावड़े पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री लता उसेंडी ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या लॉकडाउन में मोहन मरकाम के परिवार को विशेष छूट मिली है। 
बता दें कि मोहन मरकाम के बड़े भाई आयतु राम मरकाम के बेटे गजेंद्र की 5 मई को शादी हुई है. लता उसेंडी ने अपने ट्वीट में गजेंद्र की शादी का कार्ड के साथ विवाह के दौरान लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना कर नाचते-गाते परिजनों का वीडियो शेयर करते हुए नियमों की अवहेलना पर सवाल उठाया है. यही नहीं लता उसेंडी ने ट्वीट में अन्य किसी कांग्रेस नेता की बजाए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ प्रदेश भाजपा आईटी सेल के प्रमुख दीपक महस्के के अलावा छग भाजपा और कोंडागांव भाजपा को टैग किया है। 
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना कम हुआ है, लेकिन कुछ जिलों में इसकी पीक आनी बाकी है. ऐसा विशेषज्ञों का मानना है. वहीं कोरोना के खतरे को देखते हुए आज सत्ता और संगठन में चर्चा होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम वर्चुअल बैठक में समीक्षा करेंगे। 
जानकारी के मुताबिक, सभी मंत्रियों की मौजूदगी में जिलेवार रिपोर्ट पर चर्चा किया जाएगा. इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी समेत जिला अध्यक्ष और विधायक भी शामिल होंगे। 
प्रदेश में लॉकडाउन लगाए 1 माह हो गए है. इसके बाद अब हालातों के साथ सभी पहलुओं पर सरकार और संगठन के बीच मंथन होगा. पिछली बैठक में जिला कार्यकारणी को दिये गए टास्क पर कितना अमल हुआ, इसकी भी रिपोर्ट ली जाएगी. वहीं टीकाकरण में तेजी लाने के साथ वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां दूर करने के टास्क सौंपे जा सकते हैं। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। बिलासपुर और रायपुर में हुई मौतों को प्रदेश में शराब की फिर से होल डिलीवरी शुरू करने के पीछे आबकारी मंत्री के वजह बताए जाने पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर तंज कसा है. उन्होंने कोरमी में जो कफ सीरप पीने से मरने वालों को शहीद का दर्जा देने की मांग है, जिनकी वजह से सरकार को दारू बेचने अवसर मिल गया। 
राज्य सरकार के कोरोना काल में शराब की होम डिलीवरी किए जाने पर भाजपा नेता हमलावर हैं. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बाद अब पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कोरमी, जिला बिलासपुर में जो लोग कफ सिरफ पीने से मरे हैं, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को उन्हें “शहीद” का दर्जा देकर मुआवजा देना चाहिए, क्योंकि उनकी शहादत से सरकार को दारू(शराब)बेचने का बहुप्रतीक्षित सुअवसर प्राप्त हुआ…. “महात्मा गांधी अमर रहे”
वहीं दूसरे ट्वीट में अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि कोरोना से लड़ाई में देश डीआरडीओ नई वैक्सीन के साथ मैदान में और छत्तीसगढ़ में कोरोना की लड़ाई में कांग्रेस सरकार शराब के साथ मैदान में. इसके साथ ही इस कार्य के लिए उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को बधाई दी है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी धर्मपत्नी के साथ रविवार को कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया. इस अवसर पर उन्होंने आम लोगों से कहा कि अफवाहों में न आएं. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। 
गृहमंत्री साहू ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज 9 अप्रैल को लिया था, इसके बाद उन्होंने रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ वैक्सीन का दूसरा डोज लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से उन्हें किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं हुई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सारे प्रबंध किए हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराएं है। 
गृहमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे डरें नहीं, घबराएं नहीं. उन्होंने आम जनता से कहा अफवाहों में नहीं आएं और वेक्सीन के दो डोज लगवाएँ तथा अपने एवं परिवार के जीवन को सुरक्षित करें. इसके साथ ही  उन्होंने लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाने, हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोने के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए लोगों से दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। 

 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बंद कर दी गई शराब की होम डिलीवरी सुविधा फिर से राज्य सरकार शुरू करने जा रही है. इस संबंध में आबकारी मंत्री कवासी लखमा की ओर से विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। 
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया है बिलासपुर और रायपुर में हाल ही में हुई घटनाओं ने सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में फिर से शराब की होम डिलीवरी की सुविधा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है. माना जा रहा है कि प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी की सेवा सोमवार से शुरू हो सकती है। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश में टीकाकरण मसले पर पत्र लिखा है. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले और टीकाकरण को लेकर बीजेपी चिंतित है. इसी को लेकर बीजेपी प्रतिनिधि मंडल सीएम भूपेश बघेल से मिलने की अनुमति मांगी है। 
बीजेपी ने CM बघेल से बातचीत के लिए मांगा समय
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने लिखा कि 9 मई दिन रविवार को आपसे मिलकर कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में चर्चा करना चाहते हैं. कृपया समय निर्धारित कर अवगत कराने का कष्ट करें. समय 11 से दोपहर 3:00 बजे के बीच सम्भव हो तो उपयुक्त होगा। 
सीएम से मिलेंगे ये बीजेपी प्रतिनिधि मंडल
प्रतिनिधि मंडलों में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,  रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवा,  कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर और रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी का नाम शामिल है। 
बता दें कि 7 मई को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने नेताओं की वर्चुअल मीटिंग ली थी. बैठक में बीजेपी कोरग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों के अलावा पार्टी स्तर के नेता शामिल हुए थे. इस बैठक में टीकाकरण अभियान टीम, कोरोना हेल्प डेस्क टीम और सेवा ही संगठन टीम को लेकर चर्चाएं की गई थी। 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख 50 हजार से ज्यादा डोज रायपुर पहुंच गई है। राज्य सरकार ने अपने खर्च से ये वैक्सीन मंगाई है। प्रदेश के 18 से 44 साल के लोगों को ये वैक्सीन लगाई जाएगी। आपको बता दें छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के निशुल्क टीकाकरण के लिए भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के लिए और सीरम इंस्टीट्यूट को कोविशील्ड वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिए हैं। इन दोनों कंपनियों को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 75 लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए गए हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में नाबालिक का अपहरण कर रेप और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने मामले में आज़ाद चौक पुलिस ने चार बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ आजाद चौक थाने में रेप पास्को एक्ट अपहरण और छेड़छाड़ की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे, विनय रक्सेल, मुस्कान की मां साहिल और एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है। आज़ाद चौक सीएसपी अंकिता शर्मा द्वारा कार्रवाई की जा रही है। रक्सेल और ईरानी गैंग के बीच चल रहा कोल्ड वार आज एक बुरी घटना को अंजाम दिया गया है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने रासायनिक उर्वरकों के दाम में वृध्दि होने पर चिंता जताई है. विशेषकर डीएपी के दाम में प्रति बोरी लगभग 700 रुपए की वृद्धि किए जाने पर मंत्री ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने भारत सरकार के केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से किसानों के हितों की रक्षा के लिए रासायनिक उर्वरक कंपनियों की इस मनमानी और बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर रोक लगाए जाने का आग्रह किया है। 
मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि अभी रबी सीजन 2020-21 में डीएपी किसानों को 1200 रुपए प्रति बोरी के दर पर उपलब्ध कराई गई थी. खरीफ सीजन 2021 में इसका मूल्य बढ़ाकर 1900 रुपए प्रति बोरी कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बीते एक साल से कोरोना महामारी के चलते आम लोगों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं. ऐसी स्थिति में डीएपी सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों के दामों में वृद्धि के चलते किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी और वह खरीफ सीजन के लिए खाद खरीदने में असहाय हो जाएंगे। 
इन रासायनिक खादों के बढ़े दाम
मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा की रासायनिक खाद डीएपी के मूल्य में लगभग 58% की एकाएक वृद्धि से किसान हैरान है. अब यह खाद किसानों को 1900 रुपए प्रति बोरी में क्रय करनी होगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 खरीफ सीजन में डीएपी खाद किसानों को 1150 रुपए प्रति बोरी की दर से तथा रबी सीजन 2020 – 21 में 1200 रुपये प्रति बोरी की दर से थी। 
इसी तरह रासायनिक खाद एनपीके के दाम में भी प्रति बोरी 565 रूपए की वृद्धि की गई है. अब यह खाद किसानों को 1185 रुपए प्रति बोरी के स्थान पर 1747 रुपए प्रति बोरी देकर खरीदना होगा.  सिंगल सुपर फास्फेट के सभी प्रकार के खादों के दाम में प्रति बोरी लगभग 36 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. रासायनिक खाद एमओपी के दाम में भी प्रति बोरी 150 रुपए की वृद्धि की गई है, इसका दाम 850 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है। 
संकट में किसान
रविंद्र चौबे ने कहा कि ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ सहित देश के किसानों के सामने खेती को लेकर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि इससे खेती की लागत बढ़ जाएगी. उन्होंने केंद्र सरकार से कोरोना संकटकाल में किसानों को राहत देने के लिए रासायनिक उर्वरकों के दामों में हुई वृद्धि को वापस लिए जाने का आग्रह किया है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष डॉ अनिल जैन बनाये गए हैं. इसकी घोषणा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ने की है. उन्होंने बताया कि अब डॉ अनिल जैन हॉस्पिटल बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष होंगे. इसके लिए बहुत लोगों के नाम सामने आए थे, लेकिन उनमें से डॉ अनिल जैन को चुना गया। 
डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि डॉ जैन हॉस्पिटल के हित और उन्नति के लिए प्रयासरत रहेंगे. शासन की योजनाओं का फ़ायदा हितग्राहियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। 
रायपुर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनिल जैन ने कहा कि डॉ राकेश गुप्ता के अगुवाई में सभी के भलाई के लिए काम करेंगे जो भरोसा कर जिम्मेदारी दी गई उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।