Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों के कोविड केयर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। यह अस्पताल 120 ऑक्सीजन बेड से सुसज्जित है। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल का निर्माण रिकार्ड 20 दिनों में करने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बघेल ने इस अवसर पर आमजनता से कोरोना की गाइडलाईन का कड़ाई से पालन करने की अपील के।
इस दौरान सभी जनप्रतिनिधिगण भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित थे। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह राज्य का पहला ऐसा हॉस्पिटल है जिसमें धान मंडी को हॉस्पिटल में बदला गया हैं। इस चुनौती भरें काम को महज 20 दिनों में पूरा किया गया है।500 बिस्तर हॉस्पिटल में 120 ऑक्सीजन बिस्तर से सुसज्जित है। 120 बिस्तर में 33 बिस्तर एचडीयू के, 36 आईसीयू,51ऑक्सीजन बिस्तर युक्त हैं। जो पूरी तरह वातानुकूलित हैं। साथ ही 380 बिस्तर जनरल के बनाये गये है। आवश्यकता पड़ने पर इसका और विस्तार किया जा सकता है। हॉस्पिटल में सारी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। जिससे मरीज को घर जैसा अनुभव होगा। यह जिले का एक आधुनिकतम हॉस्पिटल है। जो कोरोना से संक्रमित मरीजों को बड़ी राहत पहुँचाएगा।इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। इस मंडी गोदाम को हॉस्पिटल में जनप्रतिनिधियों, उद्योगों, जिला खनिज न्यास फंड, जन सहयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से परिवर्तित किया गया है । यहां 13 डॉक्टरों की टीम तैनात हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक शिवरतन शर्मा, अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू , सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की खरीदी को लेकर राजनीतिक गलियारों में वार-पलटवार का दौर जारी है. बीजेपी के नेता सरकार को वैक्सीनेशन मामले में लगातार घेर रहे हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार से तीखे सवाल किए थे. उन्होंने भूपेश सरकार से कोरोना वैक्सीन खरीदी मामले में सबूत मांगे थे. इतना ही नहीं अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. इसे स्वास्थ्य विभाग ने सिरे से खारिज कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने अजय चंद्राकर के उठाए सवाल का जवाब दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने भारत बायोटेक (कोवैक्सीन) और सीरम इंस्टीट्यूट से (कोविशीवल्ड) वैक्सीन ऑर्डर किए हैं. जानकारी के मुताबिक कोवैक्सीन बनाने वाली कम्पनी भारत बायोटेक और कोविशिल्ड बनाने वाली कम्पनी सीरम इंस्टीटियूट को राज्य सरकार ने कुल 75 लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए हैं।
26 अप्रैल को कोवैक्सीन का ऑर्डर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले की ओर से 26 अप्रैल को मेल के माध्यम से भारत बायोटेक को ऑर्डर किया गया. भारत बायोटेक के CEO कृष्णा इल्ला से वैक्सीन ऑर्डर कर अनुरोध किया है. साथ ही उसकी पावती मांगने की अपील की थी. समय 4 बजकर 35 मिनट पर ऑर्डर के लिए मेल किया था।
भारत बायोटेक को किया RTGS
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कम्पनियों को भेजे गए भुगतान का विवरण भी जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ को प्राप्त 1.5 लाख कोवैक्सीन के लिए भारत बायोटक को 6,30,00,000/- का भुगतान किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने उसका प्रमाण भी दिया है।
26 अप्रैल को कोविशील्ड का ऑर्डर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने 26 अप्रैल को मेल के माध्यम से सीरम इंस्टीट्यूट को ऑर्डर किया गया, जिसका उन्होंने सबूत जारी किया है. सीरम इंस्टीट्यूट के CEO आदार पूनावाला से वैक्सीन ऑर्डर कर अनुरोध किया है. साथ ही उसकी पावती मांगने की अपील की थी. समय 4 बजकर 33 मिनट पर ऑर्डर के लिए मेल किया था।
सीरम इंस्टीट्यूट को किया RTGS
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविशील्ड की जो 2.9 लाख डोज़ अभी मिली भी नहीं है, उनके लिए सीरम इंस्टीट्यूट को 9,35,89,650/- अग्रिम भुगातन किया जा चुका है।
42,903 लोगों के टीकाकरण के जिलेवार आंकड़े
बता दें कि अजय चंद्राकर ने कहा था छत्तीसगढ़ की सरकार पुराना वैक्सीन के नाम पर राजनीति कर रही है. केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 93 लाख लोगों के जीवन को खतरे में डाल रही है. छत्तीसगढ़ सरकार ने जो लक्ष्य घोषित किया है. एक करोड़ 34 लाख लोगों को 18 से 44 वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन किया जाएगा. अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक भी वैक्सीन के डोज के लिए भारत बायोटेक और सीरम को ऑर्डर नहीं दिया है।
अजय चंद्राकर ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि वैक्सीनेशन के लिए कब और कितना आर्डर, कितना पैसा देकर और कितने डोज के लिए ऑर्डर दिया है. उसे सार्वजनिक किया जाए. इस विषय पर सरकार मौन है. सरकार एक तरफ कहती है कि हम एक अपना अलग पोर्टल बनाएंगे, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोटो होगा. दूसरी तरफ कहती है कि कोविड-19 केंद्र सरकार ने 18 साल के ऊपर के लोगों का पंजीयन करना बंद कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में 18-44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन को लेकर हाई कोर्ट में आज सुनवाई

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18-44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन को लेकर हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. इससे पहले हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सामाजिक, आर्थिक आधार पर वैक्सीनेशन को लेकर फटकार लगाई थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि टीकाकरण में भेदभाव करना सही नहीं होगा. बीमारी अमीर और गरीब देखकर नहीं आती. इसलिए वैक्सीन भी इस नजरिए से नहीं लगाई जा सकती. डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार ही टीकाकरण होना चाहिए।
बता दें कि हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता की मांग पर इस पूरे मुद्दे की स्पष्ट पॉलिसी बनाने के लिए समय दिया था. हाईकोर्ट ने टीकाकरण को लेकर शासन को दो दिन में नीति बनाने के निर्देश दिए थे. इसके बाद छत्तीसगढ़ में 18+ का टीकाकरण को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. टीके नहीं होने के कारण कई वैक्सीनेशन सेंटर्स में ताले लगा दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री लेंगे समीक्षा बैठक
इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर दोपहर 12 बजे बैठक लेंगे. मुख्यमंत्री दो अलग-अलग बैठकों में विभिन्न जिलों में कोरोना की वर्तमान स्थिति, रोकथाम और बचाव के उपायों की समीक्षा करेंगे. रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकारियों के साथ दोनों संभागों के विभिन्न जिलों में स्थिति की समीक्षा करेंगे. यह समीक्षा बैठक वर्चुअल होगी. इसमें जिले के प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से रोकथाम के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करा दिया। विगत कुछ दिनों से लॉकडाउन की वजह से उनके द्वारा वेतन की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा नहीं कराई जा सकी थी। आज मंत्रालय के स्टेट बैंक शाखा में उन्होंने अपने वेतन की राशि 1 लाख 30 हजार रुपए जमा किया। इस दौरान मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से देश और हमारा राज्य प्रभावित है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना से निपटने की पूरी कोशिश की जा रही है और विगत कुछ दिनों से कम होती संख्या से सम्भावना है कि आने वाले दिनों में और राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने आर्थिक ही नहीं सभी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है। गतवर्ष बहुत से लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में यथासंभव अपना सहयोग प्रदान किया था। इस साल भी इस आपदा से निपटने के लिए सबके सम्मिलित सहयोग की जरुरत है। इसलिए हमने अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में समर्पित किया है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि घर पर रहें और शासन के नियमों का धैर्यपूर्वक पालन करें। उन्होंने आग्रह किया है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और यथासम्भव मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग राशि जमा करके अपना योगदान दें। इससे जरूरतमंदों को मदद करने में आसानी होगी।

panchayattantra24.com,रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ देश का एक ऐसा राज्य है, जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मितानिनों के माध्यम से गांव-गांव में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर, उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रहा है। राज्य सरकार के इस प्रयास का सार्थक परिणाम भी मिल रहा है। राज्य में कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या में कमी आई है और रिकवरी रेट भी बढ़ा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस सहित खंड चिकित्सा अधिकारियों तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि आप सब जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के दिशा- निर्देशों और अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना के गंभीर संक्रमण की स्थिति से छत्तीसगढ़ राज्य धीरे-धीरे उभरने लगा है। उन्होंने कहा कि मानवता को बचाने की यह लंबी लड़ाई है। हम सबको मिलकर बिना रुके, बिना थके, योजनाबद्ध तरीके से इससे लड़ना है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्थानीय स्तर पर कोरोना की रोकथाम के लिए हम क्या सावधानी बरत रहे हैं ? क्या उपाय कर रहे हैं ? यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ राज्य में हॉस्पिटल, बेड, दवा, आईसीयू और ऑक्सीजन आदि को लेकर स्थिति संतोषजनक है। राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर पर स्थापित कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन बेड की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अंचल में शादी-ब्याह की वजह से संक्रमण बढ़ा है। इसकी रोकथाम के लिए गांव, घर से लेकर सीमावर्ती इलाकों में बाहर से आने वाले लोगों पर सतत निगरानी की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए मितानिन ,कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक ,पटवारी आदि की मदद लेने की बात कही। बाहर से आने वालों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठहराने और उनका टेस्ट किए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कोरबा और रायगढ़ जिले के खदान एरिया वाले क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए विशेष रूप से निगरानी रखने की हिदायत अधिकारियों को दी। ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर से संपर्क कर ,उन्हें इस बात का सुझाव देने को कहा गया कि वह सर्दी-खांसी-बुखार के ऐसे मरीजों को जिनमें कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दें, उन्हें कोरोना प्रोटोकाल के आधार पर दवाएं दें और टेस्ट कराने के लिए भी कहें। मुख्यमंत्री कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के उपचार में विलंब से स्थिति के गंभीर होने का अंदेशा रहता है।
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की विषम परिस्थिति, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन में लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने में सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कहीं से भी गंभीर शिकायतें नहीं मिली है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप सब स्वयं को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखते हुए सबको साथ लेकर काम करें।
बैठक को गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने भी संबोधित किया और कहा कि लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से बचाव और टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में जो संशय है, उसको भी दूर किया जाना चाहिए। बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने उक्त दोनों संभागों के 22 अनुविभागों के एसडीएम ,एसडीओपी, तहसीलदार, बीएमओ एवं थानेदारों से उनके इलाके में कोरोना संक्रमण की स्थिति कोविड- केयर सेंटर की व्यवस्था, ऑक्सीजन बेड एवं दवाओं की उपलब्धता, कोरोना दवा किट के वितरण की जानकारी ली । सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की दर में वृद्धि के कारणों के बारे में भी मुख्यमंत्री ने संबंधित इलाकों के अधिकारियों से पूछताछ की और कहा कि इसकी रोकथाम के लिए लोगों को समझाइश देना जरूरी है। गांव के ऐसे लोग जो बीमार हैं, वह अलग कमरे में रहे। तालाब एवं हैंडपंप पर नहाने न जाएं तथा घर परिवार के लोगों के बीच में न बैठे। इससे परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद हो रही राजनीतिक हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफ केंद्र सरकार से संवैधानिक कदम उठाने की मांग की है, वहीं दूसरी ओर सहिष्णुता को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़े करने वाले नसीरुद्दीन शाह और जावेद अख्तर पर निशाना साधा है. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि अराजकता बनी रही और पानी सिर के ऊपर जब बहेगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा पर पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर मीडिया से रू-ब-रू हुए. उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि यदि हालात नहीं सुधरते तो संवैधानिक कदम उठाया जाए. ये बीजेपी है, लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं. प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक नेता हैं, परिवारवाद को बढ़ाने वाले नेता नहीं है. राहुल गांधी ममता को बधाई देते हैं, अखिलेश यादव, केजरीवाल, शरद यादव उन्हें बधाई देते हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां हो रही हिंसा को लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा. वहीं नसीरूद्दीन शाह और जावेद अख्तर जैसे लोगों को बंगाल में सहिष्णुता दिख रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी ताकत से ऐसे अराजक तत्वों के साथ लड़ाई लड़ेगी।
अजय चंद्राकर ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बीजेपी के 12 कार्यकर्ता शहीद हुए. उन्होंने विचारधारा के लिए, बंगाल में लोकतंत्र सुनिश्चित करने के लिए अपने प्राण दे दिए. उन्हें हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. कल ममता ननर्जी ने शपथ लिया. उन्होंने इससे पहले कहा था कि आज केंद्रीय बल आपकी रक्षा कर सकते हैं, बाद में क्या होगा. महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया. मकानों में लूटपाट, आगजनी की गई. नंदीग्राम में कार्यालय जला दिया गया. आज स्थिति यह है कि टीएमसी की गुंडागर्दी की वजह से 80 हजार से एक लाख लोग पश्चिम बंगाल से पलायन कर चुके हैं. यह ऐसी ही स्थिति है, जैसा 90 के दशक में कश्मीर में ब्राम्हणों ने पलायन किया था।
भाजपा नेता ने कहा कि हमने धरना के जरिए पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की थी कि देश के अमन पसंद लोग, पूरा बीजेपी कैडर उनके साथ हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष 24 घंटों के भीतर बंगाल पहुंचे थे. ये संकल्प लिया था कि लोकतंत्र की बहाली का काम जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदर्शन पर बंगाल में बहुत उंगली उठाई गई. तीन सदस्यों से हम 73 सदस्यों तक पहुंचे. 38 फीसदी मत तक पहुंचे. 2024 के चुनाव तक इस भय में आए बगैर हम लोकतंत्र की लड़ाई लड़ेंगे. 28 सीट से 42 सीट तक ले जाएंगे. कार्यकर्ताओं की शहादत के दूसरे दिन से हमने पांच साल बाद होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि ममता बैनर्जी की पूरी ताकत अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी को राजनीति में स्थापित करने में लगी है. परिवारिक पार्टियों के पास मोदी के विरोध के अलावा कोई दूसरा एजेंडा नहीं है. लोकतंत्र महज सिर्फ दिखावा है. बीजेपी एकमात्र पार्टी है, जो राष्ट्र का चिंतन करती है. ये बीजेपी है लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं. प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक नेता हैं, परिवारवाद को बढ़ाने वाले नेता नहीं है. स्वामी विवेकानंद सर्वाधिक कहीं रहे, तो छत्तीसगढ़ में रहे थे. हम यहां से विश्वास दिलाते हैं कि बीजेपी बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है. साथ ही हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि यदि हालात नहीं सुधरते तो संवैधानिक कदम उठाया जाए।

panchayattantra24.com,रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट के दखल के बाद छत्तीसगढ़ में 18+ टीकाकरण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. अब टीकाकरण बंद किए जाने पर बीजेपी नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों का खामियाजा जनता भुगत रही है. केंद्र के वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल का राज्य सरकार ने उल्लंघन किया है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन बंद किया है. सरकार की मनमानी चल रही है. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए समय पर टीका लगाना चाहिए. लेकिन सरकार वैक्सीनेशन को लेकर जानबूझकर कर देरी कर रही है. केंद्र की नीतियों का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा और नीति टीकाकरण को विलंब करना है. जिससे आम लोग खुद प्राइवेट हॉस्पिटल में जाकर वैक्सीन लगवाएं।
सरकार की नीतियों के कारण टीकाकरण बंद
कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. कोरोना से मौतों की संख्या भी बढ़ रही है. समय पर टीका लगना चाहिए. सरकार की नीतियों के कारण टीकाकरण बंद हुआ है. वैक्सीनेशन बंद होने से छत्तीसगढ़ की जनता को नुकसान होगा. जिसका भरपाई करना संभव नहीं है।
अमीरी और गरीबी देखकर नहीं आती बीमारी
बता दें कि राज्य में अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल श्रेणियों के जरिए वैक्सीन लगाया जा रहा था. बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में 18+ वैक्सीनेशन में गरीबों को प्राथमिकता देने वाले सरकार के फैसले पर सख्त एतराज जताया था. हाईकोर्ट ने इसको लेकर सख्त टिप्पणी की थी. कोर्ट ने कहा था कि बीमारी अमीर और गरीब देखकर नहीं हो रही है. इसलिए वैक्सीन भी इस नजरिए से नहीं लगाई जा सकती।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की कमेटी गठित
जिसके बाद राज्य सरकार ने टीकाकरण पर रोक लगा दिया है. राज्य सरकार ने नीति बनाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की कमेटी गठित की है. टीके नहीं लगने के कारण कई वैक्सीनेशन सेंटर्स में ताले लगा दिए गए हैं. बता दें कि राज्य में 18 से 44 आयु वर्ग के अनुमानित जनसंख्या 1.34 करोड़ है।

panchayattantra24.com,रायपुर। गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ीघाट की रहने वाली 92 वर्षीय बल्दी बाई कोरोना को मात देने के बाद अब इस दुनिया में नहीं रही।
इसके पूर्व बल्दी बाई को सामान्य सर्दी बुखार का लक्षण दिखाई दे रहे थे. कुल्हाड़ीघाट के स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा इसकी तत्काल जानकारी दी गई. उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में एडमिट किया गया था।
यहां एंटीजन टेस्ट और प्रारंभिक उपचार के पश्चात उन्हें रात में ही कोविड अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया. कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ नवरत्न ने कोविड-19 के बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया था. यहां 10 दिनों तक भर्ती रहने के बाद वे स्वस्थ्य हो गई थी. लेकिन अब खबर है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रही।
उनका रायपुर में ही उपचार जारी है. उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आते ही उन्होंने वरिष्ठ डॉक्टरों को तत्काल निर्देशित किया था कि उनके बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया कराई जाए।
उन्होंने उनके स्वास्थ्य पर चिकित्सकों को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने बल्दी बाई के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है. फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है।
बता दें कि ग्राम कुल्हाड़ीघाट में ही बल्दी बाई के घर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आए थे और उनके हाथों से कन्द मूल खाये थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। बस्तर के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से इलाज के दौरान निधन हो गया. दीपक राजधानी के एमएमआई अस्पताल में भर्ती थे. दीपक की माँ देवती कर्मा कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं।
दंतेवाड़ा में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दीपक कर्मा को जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. फेफड़े में संक्रमण अधिक होने के बाद उन्हें रायपुर लाया गया था, यहाँ हॉस्पिटल में उनें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को ही डॉक्टरों से बातचीत कर दीपक कर्मा का हालचाल पूछा था।
फेसबुक पोस्ट से दी थी जानकारी
प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक कर्मा ने 12 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट के जरिए कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि ‘कोविड एंटीजन टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वे अपना ख्याल रखें. किसी भी प्रकार का लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट जरूर करा लें.’
बता दें कि दीपक कर्मा दंतेवाड़ा नगर पालिका के लगातार 3 बार अध्यक्ष बने थे. उन्होंने बस्तर लोकसभा से चुनाव भी लड़ा था।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित एक कंपनी के ऑफिस में जहरीले सैनिटाइजर का कारोबार चल रहा था. डग्र डिपार्टमेंट के जांच में 3 अलग-अलग कंपनी के सैनिटाइजर में जहरीला पदार्थ निकला है. तीन दिन पहले ही छापेमार कार्रवाई के बाद 8 सैंपल कर लिए गए थे. 8 में से 3 सैंपल में जहरीला पदार्थ मिला है. सैनिटाइडर में जहरीला मिथाइल अल्कोहल मिला है।
छत्तीसगढ़ ड्रग एवं औषधि कंट्रोल के डी कुंजाम ने बताया कि ड्रग डिपार्टमेंट की जांच में सर्जिसेफ प्लस हैंड सैनिटाइजर में जहरीला केमिकल मिथाइल अल्कोहल मिला है. इसके साथ ही 8 सैंपल में से 3 सैंपल में मिलवाट पाई गई हैं. रिपोर्ट आने के बाद टीम ने देवेंद्र नगर सेक्टर 4 स्थित सर्जिसेफ बनाने वाली ईला ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में छापेमार कार्रवाई की. जिसमें इसका खुलासा हुआ. संचालक राकेश सोमानी कपड़े बेचने की आड़ में यह सैनिटाइजर बनाने का भी काम कर रहा था।
रायपुर के उपसंचालक कमल ने बताया कि एक मई को सैंपल लिया गया था. निरीक्षकों ने राकेश सोमानी के घर और दुकान में कार्रवाई करते हुए सभी सामान को सील किया था. दस्तावेज के मुताबिक लगभग 10 लीटर खरीदा गया है. आगे नोटिस जारी कर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा शैलेंद्र नगर में बिना लायसेंस घर में आशीष गोयल सैनिटाइजर बना रहा था. उस पर कार्रवाई करते हुए 10 कार्टून में लगभग 250 बोतल के आसपास जब्ती की गई. आगे की कार्रवाई जारी है।